PM Narendera Modi - Sach Kahoon Hindi

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से हाथ के कारीगरों को मिलेगा लाभ -बड़ौली
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के 73 वे जन्मदिवस के अवसर रोहतक मार्ग पर स्थित अंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। Kharkhoda News

विधायक बड़ौली ने उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्तकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोडऩे वाले, मोच/जूता बनाने वाले कारीगर, गुडिय़ा और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता का कार्य करने वाले कारीगरों के विकास के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरूआत कीहै। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। Kharkhoda News

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को 15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये प्रतिदिन के स्टाइपेंड मिलेगा और साथ ही आधारभूत कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उसे अपना स्व रोजगार शुरू करने के लिए बिना सिक्योरिटी 1 लाख रुपये कर्ज मिलेगा, जिसे 18 महीने में वापस करना होगा और आगे आप और ज्यादा पैसे ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये कारीगर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं बस इन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है, जिसे आज प्रधानमंत्री ने पूरा किया है। Kharkhoda News

उन्होंने कहा कि आज का भारत हर दिशा में विकास के रास्ते पर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, जो हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर भाजपा नेता प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, चैयरमैन ब्लॉक समिति सितेंद्र रोहट, मीना नरवाल, प्रदीप सांगवान, रविन्द्र दिलावर, जिले सिंह सिंहमार, रामपाल मेहरा, सुनील, धर्म सिंह, अतर सिंह अहलावत, राम कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– श्रमिक दिवस: विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने किया रक्तदान
मरीजों को वितरित किये फल व फ्रूटी | PM Modi Birthday

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (PM Modi Birthday) के उपलक्ष में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप शाही ने फीता काटकर किया।भाजपा नेता और सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक दीपक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान करते हुए बताया कि आज सम्पूर्ण भारतवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति पथ पर लगातार बढ़ता जा रहा है। PM Modi Birthday

उनके मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एक मजबूत और ताकतवर छवि के रूप उभर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फ्रूटी और फल वितरित किये। इस मौके पर सीएमओ बागपत, एडिशनल सीएमओ, सीएमएस सुमन चौधरी, राधेश्याम शर्मा, विनीत शर्मा, रवि कश्यप, मनोज कटारिया, राधेश्याम शर्मा, पंकज शर्मा, अंजू खोकर आदि ने रक्तदान किया। सभी दानदाताओं को जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:– अग्निपथ स्कीम: 359 युवाओं ने मेरिट में बनाई जगह

PM Modi to visit Rajasthan: पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित
सीकर में पीएम की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी

जयपुर/सीकर(सच कहूं न्यूज/गुरजंट सिंह)। PM Modi to visit Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर सीकर आयेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड-सल्फर लेपित यूरिया लॉन्च करेंगे। यह नीम लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी होगा।

17 हजार करोड़ रुपए की किस्त होगी जारी

प्रधानमंत्री मोदी सीकर में पीएम किसान योजना के तहत लगभग 17 हजार करोड़ रुपए की किस्त जारी करेंगे। मोदी डिजिटल वाणिज्य के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों को शामिल किए जाने का शुभारंभ भी करेंगे। मोदी पांच नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे। इससे राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होगा।

मोदी एसके मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के अलावा धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही और श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसी तरह बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनू, बारां, टोंक और जैसलमेर की मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

भाजपा की तैयारी पूरी | PM Modi to visit Rajasthan

प्रधानमंत्री की सभा को सफल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरे जोर-शोर के साथ तैयारी की है। प्रधानमंत्री का सीकर आने पर महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के कार्यकतार्ओं ने गांवों में जनसंपर्क कर सभा में आने के लिए लोगों को पीले चावल भी वितरित किए हैं।

सीकर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद | PM Modi to visit Rajasthan

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर घुड़सवार के अलावा तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। सभा स्थल से एक किलोमीटर पहले ही सारे वाहनों को रोक दिया जाएगा।

1.25 लाख पीएमकेएसके राष्ट्र को करेंगे समर्पित

किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। किसानों की सभी जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान की सुविधा प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे हैं। कृषि-आदानों (उर्वरक, बीज, उपकरण) की जानकारी से लेकर मिट्टी, बीज और उर्वरकों की परीक्षण सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी तक, देश में किसानों के लिए पीएमकेएसके को एक विश्वसनीय सहायता प्रणाली बनने की परिकल्पना की गई है। ये केंद्र, ब्लॉक/जिला स्तर की दुकानों पर उर्वरक खुदरा विक्रेताओं के नियमित क्षमता निर्माण को भी सुनिश्चित करेंगे।

यूरिया गोल्ड करेंगे लॉन्च

यह यूरिया की एक नई किस्म है, जो सल्फर से लेपित होगी। सल्फर लेपित यूरिया की शुरूआत से मिट्टी में सल्फर की कमी की समस्या का समाधान होगा। यह नवोन्मेषी उर्वरक, नीम-लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी है, पौधों में नाइट्रोजन उपयोग की दक्षता में सुधार करता है, उर्वरक की खपत कम करता है और फसल की गुणवत्ता बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री डिजिटल वाणिज्य के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को शामिल किये जाने का शुभारंभ करेंगे। ओएनडीसी डिजिटल मार्केटिंग, आॅनलाइन भुगतान, व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) और व्यवसाय-से-उपभोक्ता लेनदेन तक सीधी पहुंच के साथ एफपीओ को सशक्त बनाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स के विकास को बढ़ावा देते हुए स्थानीय मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करता है।

किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के एक और उदाहरण के रूप में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 14वीं किस्त के रूप में लगभग 17,000 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को जारी की जाएगी। Jaipur News

राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ा विस्तार होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे तथा बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे।

केंद्र प्रायोजित योजना, ‘वर्तमान जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’ के तहत मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए पांच मेडिकल कॉलेजों को 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत पर विकसित किया गया है, जबकि जिन सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जाएगी, उनकी संचयी लागत 2275 करोड़ रुपये है। Rajasthan News

2014 तक, राजस्थान राज्य में केवल 10 मेडिकल कॉलेज थे। केंद्र सरकार के समर्पित प्रयासों से राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 35 हो गई है, जो 250 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ती है। इन 12 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या 2013-14 के 1750 सीटों से बढ़कर 6275 सीटें हो जाएगी। इस प्रकार सीटों की संख्या में 258 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे, जिससे इन जिलों में रहने वाली जनजातीय आबादी को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे। PM Modi to visit Rajasthan

यह भी पढ़ें:– BJP Kisan Morcha: हजारों कार्यकतार्ओें की मौजूदगी में भागीरथ चौधरी ने संभाला पदभार

हो सकता है कि भविष्य में हम चांद पर रहने लगें: मोदी
नई दिल्ली(सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि यह मिशन भारत की आशाओं एवं सपनों को आगे बढ़ाएगा। मोदी ने ट्वीटर पर कई ट्वीट के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा शुरू करेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे देश की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। Narendra Modi

उन्होंने कहा कि कक्षा उत्थान प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 को चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेप पथ में डाला जाएगा। 300,000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए, यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा पर पहुंचेगा। जहाज पर मौजूद वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और हमारे ज्ञान को बढ़ाएंगे। मोदी ने वैज्ञानिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद, अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का इतिहास बहुत समृद्ध है। चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की है। यह दुनिया भर के 200 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ था। Narendra Modi

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-1 तक, चंद्रमा को एक हड्डी-सूखा, भूवैज्ञानिक रूप से निष्क्रिय और निर्जन खगोलीय पिंड माना जाता था। अब, इसे पानी और उप-सतह बर्फ की उपस्थिति के साथ एक गतिशील और भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय निकाय के रूप में देखा जाता है। हो सकता है कि भविष्य में इस पर संभावित रूप से निवास किया जा सके। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 भी उतना ही अग्रणी था क्योंकि इससे जुड़े आॅर्बिटर के डेटा ने पहली बार रिमोट सेंसिंग के माध्यम से क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था। इससे चंद्रमा के जादुई विकास के बारे में अधिक जानकारी भी मिलेगी।

प्रधानमंत्री  (Narendra Modi) ने कहा कि चंद्रयान 2 के प्रमुख वैज्ञानिक परिणामों में चंद्र सोडियम के लिए पहला वैश्विक मानचित्र, क्रेटर आकार वितरण पर ज्ञान बढ़ाना, आईआईआरएस उपकरण के साथ चंद्र सतह के पानी की बर्फ का स्पष्ट पता लगाना और बहुत कुछ शामिल है। यह मिशन लगभग 50 प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ है। मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा, ‘मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमने जो प्रगति की है, उसके बारे में और अधिक जानने का आग्रह करता हूं। इससे आप सभी को बहुत गर्व महसूस होगा।

यह भी पढ़ें:– योग योद्धा विकास स्वामी, इंडिया गॉट टेलेंट तक लिखी सफलता की कहानी

देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना | Vande Bharat Train

कल से जोधपुर-अहमदाबाद के बीच नियमित रूप से चलेगी

जोधपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान से दूसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शाम 4.46 बजे जोधपुर जंक्शन से साबरमती के लिए रवाना किया। इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन में शामिल है। यानी जयपुर समेत दूसरे राज्यों में दौड़ने वाली वंदे भारत में 16 कोच हैं, लेकिन इस ट्रेन में 8 कोच ही होंगे।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा- वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधाओं के लिए नई उड़ान दी है। एक समय था नेता लोग चिट्‌ठी लिखा करते थे हमारे यहां ट्रेन का हॉल्ट करवा दीजिए। आज चिट्‌ठी लिखते हैं हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत चलाइए। वंदे भारत का क्रेज है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

दिसंबर तक जोधपुर में बंद हो जाएंगे डीजल इंजन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जोधपुर रूट पर सभी लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। दिसंबर 2023 तक जोधपुर में डीजल इंजन बंद हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक इंजन ही चलेंगे। ट्रेन के रवाना होने से पहले क्रू मेंबर का स्वागत किया गया। भगत की कोठी से ट्रेन को करीब 109 की स्पीड से दौड़ाया गया।

ट्रेन को देखने स्टेशन पर पहुंची भीड़ | Vande Bharat Train

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी वंदे भारत को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग ट्रेन के साथ सेल्फी नजर आए। एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ही कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाया गया था। वहीं 3 बड़ी लाइव स्क्रीन लगाई थी। ट्रेन के लाइव रनिंग के लिए 5 कैमरे लगाए गए थे।

राज्यपाल व सीएम भी हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यपाल कलराज मिश्र भी वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान विजय शर्मा महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 9 जुलाई को जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– पन्‍द्रहवीं विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्‍ध

India की कूटनीतिक दृढ़ता
India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अमेरिका में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, उससे स्पष्ट है कि भारत अपनी कूटनीति में दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है। रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी रहने के कारण रूस और अमेरिका के बीच टकराव चल रहा है। रूस के साथ भारत की घनिष्ठता के बावजूद अमेरिका ने भारत के साथ अपने रिश्ते सुदृढ़ किए हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से अंतर्राष्टÑीय स्तर पर भारत की पकड़ मजबूत हुई है। भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में संयुक्त राष्टÑ में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने पर दूरी बनाए रखी, जिससे अमेरिका खफा था। इसके बावजूद अमेरिका भारत के महत्व से परिचित है। India

अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने युद्ध के दौरान रूस से तेल आपूर्ति को भी जारी रखा, जिससे यह सिद्ध हुआ कि भारत किसी भी देश के साथ संबंध बनाने या बनाए रखने के लिए स्वतंत्र है। हालांकि यह किसी भी अन्य देश के लिए एक संदेश भी है कि भारत किसी भी स्थिति में अपने हितों की रक्षा के लिए स्वतंत्र रवैया रखता है। वर्तमान घटनाचक्र अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए भी अच्छी खबर है। अमेरिका में एच-1 बी वीजा का नवीनीकरण होगा। प्रधानमंत्री की इस यात्रा की एक और सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि अब जनरल इलेक्ट्रिक की सहायक कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस के एफ 414 इंजन का भारत में सह-उत्पादन किया जाएगा और यह स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमानों को शक्ति प्रदान करेगा। India

यदि अमेरिकी कंपनी भारतीय जमीन पर विमानों का निर्माण बढ़ाती है, तो इससे यहां रोजगार बढ़ेगा व आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। एक और महत्वपूर्ण समझौता अंतरिक्ष के क्षेत्र में हुआ है। नासा और इसरो इस साल मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग के लिए एक रणनीतिक ढांचा विकसित कर रहे हैं। भारत ने आर्टेमिस समझौते में शामिल होने का निर्णय लिया है। अगले वर्ष दोनों देश मिलकर कोई अंतरिक्ष अभियान को साकार करेंगे। तकनीक के क्षेत्र में भारत में लड़ाकू विमानों के इंजन बनाना भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। India

इस यात्रा से विस्तारवादी नीति वाले देशों को यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी विचारधारा और दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से कायम रखने में सक्षम है। यदि इस यात्रा को को गैर-राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक नजरिये से देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है। कोई भी ताकतवर देश अब भारत का इस्तेमाल केवल अपने कूटनीतिक हितों के लिए नहीं कर सकता। भारत इस कूटनीतिक लड़ाई में संयम, क्षमता और स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ रहा है। India

यह भी पढ़ें:– Bank Account: बैंक अकाउंट संबंधित एक अहम जानकारी-बंद हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बनाई ई साइकिल
छात्रों को नवाचार से जोड़कर स्वंय का स्टार्टअप लगाने की दिशा में सफल कदम- डॉ अजय कुमार

बड़ौत (सन्दीप दहिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ प्रोजेक्ट से प्रेरणा लेकर दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक बड़ौत के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने नवाचार करते हुए साधारण साइकिल को ई साइकिल में परिवर्तित किया। इस साइकिल को चार्ज करने में एक यूनिट बिजली खर्च होती है तथा 6 से ₹7 का खर्च आता है। एक बार चार्ज करने पर साइकिल अधिकतम 30 किलोमीटर तक चलती है। Baraut News

इसमें ना कोई वायु प्रदूषण है, ना ही कोई ध्वनि प्रदूषण है। यह साइकिल स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक तथा आम निम्न मध्यम वर्ग के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार त्यागी ने बताया कि छात्रों को नवाचार से जोड़कर स्वयं का स्टार्टअप लगाने की दिशा में यह एक उत्तम कदम है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में इलेक्ट्रॉनिक विभाग के प्रभारी अधिकारी मुकेश चौधरी प्रोजेक्ट गाइड मैडम रूबी जैन तथा मधुर त्यागी का विशेष मार्गदर्शन रहा। Baraut News

प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के अवसर पर यांत्रिक विभाग अध्यक्ष रणजंय लांबा कंप्यूटर विभाग प्रभारी अधाकारी, दिनेश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक डॉ दीपक गौतम ने छात्रों को स्वरोजगार करने तथा स्टार्टअप के लिए धन की व्यवस्था किए जाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। इस ई साइकिल प्रोजेक्ट को बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के छात्र रितिक, हर्ष सिंगल, शिवम, वर्णित शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह ,सौरभ शुक्ला, अमनदीप सिंह, विजय कुमार, बाबू रंजीत सिंह, हर्ष तोमर, सौरभ ने बहुत उत्तम कार्य किया Baraut News

यह भी पढ़ें:– Pratap School: प्रताप स्कूल के नितेश ने एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी ने किया दंडवत् प्रणाम
नई दिल्ली। आज रविवार 28 मई को नए संसद भवन (New Parliament) के उद्घाटन अवसर पर हवन-पूजन चल रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला संसद में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम कर स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया, जिसकी काफी चर्चाएं भी चली हैं।

प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendera MOdi) ने संसद के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमयोगियों को सम्मानित किया। पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद भवन पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद हवन शुरू हुआ और सेंगोल ग्रहण करते समय पीएम मोदी द्वारा उपस्थित सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। तत्पश्चात शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। बता दें कि संसद के उद्घाटन का विपक्ष के 20 दलों ने बायकॉट किया है।

बता दें कि कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू उद्घाटन (Inauguration) कार्यक्रम 7 घंटे चलेगा। साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई। इससे पहले पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभा हुई। इस उद्घाटन अवसर पर 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे। उसके 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण देंगे और फिर ढाई बजे कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।

निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा अमृता अस्पताल फरीदाबाद में तैयार, पीएम करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल सह-चिकित्सा महाविद्यालय अमृृता अस्पताल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद इलाके में बनकर तैयार है, जिसका 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के रेजीडेन्ट मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजीव के सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि सेक्टर 88 में बना यह अस्पताल 2400 बिस्तरों का है और इसमें 81 विशेष विभाग स्थापित किये जा रहे हैं। अस्पताल में कैंसर, हृदय, तंत्रिका तंत्र, जच्चा-बच्चा देख-रेख, हड्डी रोग, प्रत्यारोपण, ट्रामा उपचार सहित चिकित्सा के आठ उत्कृष्टता केन्द्र भी होंगे। उन्होंने कहा कि यहां संक्रामक रोगों के उपचार के लिए देश की सबसे बड़ी सुविधा होगी।

माता अमृतानंदामयी मठ के तत्वावधान में बने इस अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और माता अमृतानंदमयी देवी भी मौजूद रहेंगी।

चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोच्चि की व्यवस्थाओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया

उन्होंने बताया कि एक करोड़ स्क्वायर फुट बिल्ट-अप क्षेत्र और 14 मंजिल वाले इस अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा और पैरा-मेडिकल स्टाफ के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाली फैकल्टी होंगी। इस अस्पताल में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों के बेहतरीन चिकित्सों को नियुक्त किया गया है। चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को 25 वर्ष पुराने अमृता अस्पताल, कोच्चि की व्यवस्थाओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। डॉ सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों से उपचार के लिए वाजिब शुल्क लिया जायेगा और यह दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य कापोर्रेट अस्पतालों से निश्चित रूप से कम होगा।

अस्पताल में गरीबों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है और ऐसे मरीजों की पहचान के लिए एक समिति निरंतर कार्यरत रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस अस्पताल से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और 2000 अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। अस्पताल का पूरी क्षमता से संचालन शुरू हो जाने पर 10000 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा और इसमें 800 से अधिक चिकित्सक कार्यरत होंगे। डॉ सिंह ने बताया कि हरियाणा का अब तक का यह सबसे अधिक राशि का निवेश वाला प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट से हरियाणा सरकार को अब तक वस्तु एवं सेवाकर के मद में 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी को फोन, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली/ पेरिस (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन के नये सुरक्षा गठजोड़ (ऑकस) के गठन से नाराज फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन किया और एक खुले, स्वतंत्र एवं समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। अभी कुछ दिन पहले अमेरिका ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक नयी पहल-ऑकस शुरू की है जिसे लेकर फ्रांस अमेरिका से सख्त नाराजी का इजहार किया है। मोदी और मैक्रों के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब श्री मोदी अगले दिन अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं और वहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन और जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों से द्विपक्षीय तथा चतुष्कोणीय फ्रेमवर्क (क्वाड) की प्रथम शिखर बैठक में बातचीत होगी। मोदी-मैक्रों टेलीफोन वार्ता के बारे में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ऐलिसी पैलेस से जारी एक बयान में कहा यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति मैक्रों ने कोविड के टीकाकरण को लेकर अंतराष्ट्रीय पहल ‘कोवैक्स’ के लिए वैक्सीन की आपूर्ति फिर शुरू करने के भारत के निर्णय का स्वागत किया है।

हिंद-प्रशांत पर यूरोपीय पहलों के तहत काम करने का इरादा किया जाहिर

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने ‘मुक्त, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र’ के लिए मिल कर काम करने प्रति अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने इस दिशा में भारत-यूरोपीय संबंध के दायरे में तथा हिंद-प्रशांत पर यूरोपीय पहलों के तहत काम करने का इरादा जाहिर किया है। बयान में कहा गया है, ‘यह दृष्टिकोण हिंद-प्रशांत में क्षेत्रीय स्थिरता कानून संम्मत व्यवस्था को बढ़ावा देने के लक्ष्य से तय किया है और इसमें किसी भी प्रकार के वर्चस्ववादी दृष्टिकोण को मान्यता नहीं देने का निश्चय है।

अफगानिस्तान की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की

बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और माना कि अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ लोगों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से अपने सभी संबंध खत्म करने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठनों को पूरे देश में काम करने की छूट देनी चाहिए और अफगानी महिलाओं एवं पुरुषों के बुनियादी अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अफगानिस्तान से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को निकालने के अभियान को जारी रखने की जरूरत पर बल दिया। दोनों नेताओं ने जी-20 जलवायु परिवर्तन संबंधी सहयोग के मंचों पर दोनों देशों के बीच समन्वय एवं संपर्क बढ़ाने और आगामी सम्मेलन के लिए मिल कर रणनीति पर एक दूसरे से परस्पर संवाद बनाने पर सहमति जताई। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत को रणनीतिक स्वायत्तता हासिल करने में अपने देश की ओर पूरा सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी जिसमें भारत के औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी आधार को मजबूत करने में सहयोग भी शामिल है। दोनों देश सभी क्षेत्रों खासकर आर्थिक क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अधिकारी ‘फील्ड कमांडर’ हैं: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय और जिला अधिकारियों को फील्ड कमांडर बताते हुए कहा है कि उन्हें योजनओं और रणनीतियों को जमीनी स्तर पर इस्तेमाल करते हुए सभी उपाय रूपी हथियारों का समुचित इस्तेमाल करना है। मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेन्स से कुछ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के जिला तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में यह लड़ाई अधिकारियों के नेतृत्व में लड़ी जा रही है और सभी अधिकारी अपने यहां सर्वश्रेष्ठ अनुभवों तथा योजनाओं की सफलताओं को साझा करें जिससे कि इनका इस्तेमाल देश में दूसरी जगहों पर भी किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है। आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं। जैसा की किसी भी युद्ध में होता है फील्ड कमांडर बड़ी योजना को मूर्तरूप देता है, जमीन पर उस लड़ाई को लड़ता है, परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेता है। आप सब भारत की इस लड़ाई के महत्वपूर्ण फील्ड कमांडर के रूप में आज नेतृत्व संभाल रहे हैं।

आपके प्रयास पूरे जिले को मजबूती देते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इस लड़ाई में अपने सभी हथियारों यानी योजनाओं और उपायों तथा कदमों का सही से इस्तेमाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘इस वायरस के खिलाफ हमारे हथियार क्या हैं? हमारे हथियार हैं- लोकल कंटेनमेंट जोन, तेजी से जांच और लोगों तक सही और पूरी जानकारी। हॉस्पिटल्स में कितने बेड्स उपलब्ध हैं, कहाँ उपलब्ध हैं, ये जानकारी आसानी से उपलब्ध होने पर लोगों की सहूलियत बढ़ती है। इसी तरह, कालाबाजारी पर लगाम हो, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, या फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल उपर रखकर उन्हें प्रेरित करना हो, एक फील्ड कमांडर के रूप में आपके प्रयास,कमांडर के रूप में आपके प्रयास पूरे जिले को मजबूती देते हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स को आपके कंडक्ट और एक्शन से हमेशा प्रेरणा मिलती है। मिलती है, उनका भरोसा और बढ़ता है।

कोरोना के खिलाफ अधिकारी को खुली छूट

मोदी ने कहा कि अधिकारी अपनी सहुलियत और जरूरत के अनुसार सरकार की योजनाओं में फेरबदल कर सकते हैं क्योंकि अपने जिले और गांवों की जानकारी सबसे अच्छी तरह से उन्हीं के पास होती है। उन्होंने कहा,‘मैं आपसे एक और बात कहना चाहूंगा। इसलिए, अगर आपको कहीं लगता है कि सरकार द्वारा बनाई पॉलिसी में जिला स्तर पर किसी इनोवेशन की जरूरत है, उस इनोवेशन से पॉलिसी को ताकत मिलेगी, तो मेरा आपको खुली छूट है। उसे जरूर करिए।

अगर ये इनोवेशन आपके जिले की स्थानीय जरूरतों के हिसाब से है, तो उसे उसी हिसाब से करिए। अगर आपको लगता है कि आपने जो इनोवेशन किया है, वो पूरे प्रदेश के लिए, या पूरे देश के लिए लाभकारी है, तो उसे सरकार तक भी पहुंचाइए। अगर आपको अपने अनुभवों से, तेजी से बदलती परिस्थितियों के हिसाब से नीतियों में किसी सुधार की जरूरत लगती है, तो उसका भी फीडबैक जरूर पहुंचाएँ। बिना संकोच पहुंचाये। क्योंकि ये लड़ाई ऐसी है कि हम सब मिलकर के सोचेंगे, सब मिलकर के नई-नई चीजें लाएंगे। तब जाकर के हम कर पाएंगे।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई और आसान होगी

उन्होंने कहा कि देश के हर जिले की चुनौती अलग है इसलिए उससे निपटने की रणनीति पर उस चुनौती को ध्यान में रखकर योजना बनानी होगा। आपके जिले की सफलता बाकी जिलों के लिए एक उदाहरण बन सकती है, उनकी भी मदद कर सकती है। कोरोना से निपटने के लिए जो भी बेस्ट प्रैक्टिसेज हैं उनको भी हमें अडॉप्ट करते चलना है। आपके बहुत से साथी ऐसे जिलों में होगें जहां कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचने के बाद अब कम हो रहा है। आपके बहुत से साथी, ऐसे जिलों में होंगे जहां कोरोना संक्रमण, उनके अनुभवों से सीखकर आप अपने जिलों में अपनी रणनीति को और मजबूत करते रहेंगे तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई और आसान होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चुनाव आयोग की आलोचना करने वालों का ‘खेला’ खत्म : पीएम
तारकेश्वर, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल सरकार पर लोगों के साथ विश्वासघात करने के लिए करारा प्रहार करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को गाली देने वालों का खेला खत्म हो गया है। मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मतदान के दौरान लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सुश्री बनर्जी के सवाल उठाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा,‘खेल के समय अगर कोई खिलाड़ी अंपायर पर बार-बार सवाल उठाता है तो हमको मालूम है कि उसके खेल में कुछ दिक्‍कत है। इसी तरह राजनीति में अगर कोई ईवीएम को गाली दे या चुनाव आयोग से बार-बार सवाल करे, तो हमें समझ जाना चाहिए कि उसका खेल खत्‍म हो चुका है।

दो मई को परिणाम आएगा

मोदी ने तृणमूल प्रमुख को याद दिलाते हुए कहा, ‘दीदी (सुश्री बनर्जी), लोकतंत्र कोई ‘खेला’ नहीं है, यह लोगों की सेवा करने का एक तरीका है। आप यह सब भूल गए हैं। आपने बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आगामी दो मई को क्या होने जा रहा है, इसकी एक झलक हमने नंदीग्राम में देख ली है। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा के आठ-चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद 294 सीटों के लिए दो मई को परिणाम आएगा।

ममता ने भाजपा पर लगाया बंगाल में विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। सुश्री बनर्जी ने यहां शनिवार को एक जन सभा में कहा कि भाजपा ने आँल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) को विभाजनकारी राजनीति में भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों से हैदराबाद की भाजपा समर्थित और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फँसने का आह्वान किया, जो वोटों के ध्रुवीकरण के लिए घूम रही हैं।

अगर आप ममता को चाहते हैं तो टीएमसी के लिए वोट दें

तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘ हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए ऐसी पाटिर्यों को भाजपा द्वारा पैसा दिया जा रहा है। यदि आप विभाजित नहीं होना चाहते हैं और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) नहीं चाहते हैं तो उन्हें वोट न दें। मेरा दावा है कि अगर उन्हें राज्य की सत्ता सौंपी जाती है तो भाजपा राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) और (एनआरसी) को लागू कर देगी और कई नागरिकों को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर करेगी। अगर आप ममता को चाहते हैं तो टीएमसी के लिए वोट दें। यह दिल्ली का नहीं, बल्कि बंगाल का चुनाव है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।