World No Tobacco Day - Sach Kahoon Hindi
World No Tobacco Day: तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण प्रतियोगिता मैं अनुष्का रही प्रथम स्थान पर
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। World No Tobacco Day: खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ विद्यालय में 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों सत्यम्, शिवम् और सुंदरम् से 3-3 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और समाज को इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया। Kharkhoda
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवम् सदन से अनुष्का पुत्री नरेंद्र, द्वितीय स्थान पर सुंदरम् सदन से चाहत पुत्री श्रवण और तृतीय स्थान पर सत्यम् सदन से अन्वी पुत्री सतीश विजेता रही। Kharkhoda
प्राचार्या उषा वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन न केवल भाषण कला को निखारने के लिए नहीं , बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना को भी जागृत करने के लिए रखा गया। तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। यह हमारे फेफड़ों, दिल, और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, तंबाकू का सेवन करने वालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके हानिकारक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और तंबाकू जैसे हानिकारक पदार्थों से दूर रहना चाहिए। आइए, हम सब मिलकर तंबाकू के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लें। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अध्यापक दीपक और परमजीत ने निभाई। Kharkhoda
यह भी पढ़ें:– तेज आर्थिक प्रगति के बगैर वि​कसित भारत की बातें हवा हवाई: प्रियंका
World No Tobacco Day: यूथ वीरांगनाओं ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को किया जागरूक
हर साल विश्व में करीब 90 लाख लोग तंबाकू के सेवन से हो जाते हैं बीमारियों का शिकार. वीना ढींगरा | Hisar News
तंबाकू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए यह जानलेवा साबित हो सकता- डॉ. रॉबिन मदान
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। World No Tobacco Day: वर्ल्ड नो तंबाकू डे के अवसर पर यूथ वीरांगनाओं ने मुल्तानी चौक पार्क में एक जागरूकता सेमिनार किया जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को तंबाकू गुटका आदि नशीले पदार्थों का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर रॉबिन मदान व डॉक्टर गीतांजलि मदान इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि तंबाकू गुटका इत्यादि व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर करते हैं जिससे तरह-तरह का कैंसर में अन्य बीमारियां व्यक्ति को हो जाती हैं। Hisar News
किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए यह जानलेवा साबित हो सकता है जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में आमजन को अवगत कराया जाता है हर साल विश्व में करीब 90 लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के चलते अपनी जान गवा देते हैं इसके साथ ही यूथ वीरांगना वीना ढींगरा ने युवाओं को तंबाकू से नाता तोड़ने और स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं जानवी, सिमरन, अनु, रेखा, संजना, नीति, जीविका, गुनगुन, रेनू, चाहत, अल्पना, मीनू, स्वीटी, साया, नेहा व अन्य मौजूद रहीं। Hisar News
यह भी पढ़ें:– School Holidays: स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आया ये आदेश, अब मिलेगी इतने दिन छुट्टी
टीओआरएस तकनीकी के केंसर के इलाज में अत्यंत सहायक- सुरेंद्र डबास
वर्ल्ड नो तंबाकू दिवस पर मैक्स अस्पताल शालीमार बाग ने मेडिसिटी अस्पताल में किया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। आज भारत देश (India Country) में मुंह का कैंसर (ओरल कैंसर) काफी व्यापक स्तर पर फैलता जा रहा है। ओरल कैंसर से होने वाली मौतों और बीमारियों के मामले में भारत का विश्व में दूसरा नंबर है। ओरल कैंसर के तमाम पहलुओं को लेकर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शालीमार बाग नई दिल्ली ने मंगलवार को बड़ौत में एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके साथ ही यहां ओरल कैंसर से जुड़ा एक हेल्थ कैम्प भी आयोजित किया गया। ये कैंप बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में था, जहां पर शहरी एवं ग्रामीण इलाके के 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
इसको लेकर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Max Super Speciality Hospital) शालीमार बाग में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर राजेंद्र कुमार, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन के सीनियर डायरेक्टर व एचओडी डॉक्टर इंद्र मोहन चुग, हेड एंड नेक कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर रंजीत सिंह पढ़ियारी मौजूद रहे. इनके अलावा बड़ौत के मेडिसिटी हॉस्पिटल से मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर मनीष तोमर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आशीष चौधरी और डॉक्टर खुर्शीद उपस्थित रहे। इन सभी डॉक्टरों ने तंबाकू के सेवन और स्वास्थ्य पर उसके घातक असर के बारे में लोगों को जागरूक किया। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शालीमार बाग में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एंड रोबोटिक्स के सीनियर डायरेक्टर व एचओडी डॉक्टर सुरेंद्र डबास ने इस मौके पर बताया कि ’तकनीक में काफी तरक्की हुई है जिसकी मदद से रोबोटिक सर्जरी की जा रही हैं।
हेड, नेक व ओरल कैंसर (Oral Cancer) के मामलों में ऐसी सर्जरी काफी असरदार साबित हो रही हैं, जो पूरी तरह से स्कारलेस होती हैं। जीभ, गला, मुंह, स्वरयंत्र, ग्रसनी और सिर व गर्दन समेत अन्य जगह के कैंसर को ठीक करने के लिए ट्रांस-ओरल रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। टीओआरएस ने सिर और गर्दन के कैंसर के रोगियों के इलाज के तरीके में काफी सुधार किया है। इसमें बोलने की क्षमता भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है और ट्यूमर को भी पूरी तरह से हटा दिया जाता है। निगलने की क्षमता भी सही रहती है। ये सर्जरी बिना किसी बड़े निशान के होती है और इसमें मरीज की जल्दी और बेहतर रिकवरी होती है।
यह भी पढ़ें:– लॉरेंस बिश्नोई समर्थित रंगदारी गिरोह का पदार्फाश, तीन गिरफ्तार
कल्पना चावला स्कूल में किया गया धूम्रपान के प्रति जागरुक
खरखौदा, (सच कहूं/हेमंत कुमार)। 31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर कल्पना चावला विद्यापीठ (Kalpana Chawla Vidyapeeth) में अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के तीनों सदनों में सत्यम, शिवम, सुंदरम के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने बड़े सुंदर शब्दों में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें विद्यार्थियों ने भाषण के जरिए बताया कि तंबाकू का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, बताया कि डब्ल्यू.एच. ओ. की रिपोर्ट के अनुसार 80 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु तंबाकू के सेवन से होती है। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन जानलेवा होता है।
यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी
प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान पर सुंदरम सदन से सुमेरा पुत्री श्री खालिद, छात्रों में सुंदरम सदन से मोहित पुत्र श्री सुरेंद्र, द्वितीय स्थान पर सुंदरम सदन से खुशी पुत्री श्री प्रदीप, छात्रों में द्वितीय स्थान पर सुंदरम सदन से ही लक्षित पुत्र श्री मनीष कुमार तथा तृतीय स्थान पर छात्राओं में सत्यम सदन से मोहिनी पुत्री श्री महेश तथा वहीं दूसरी तरफ छात्रों में गौरव पुत्र श्री प्रदीप कुमार शिवम सदन से तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर निदेशक महोदय व प्राचार्या उषा वत्स ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में होता है। युवा पीढ़ी देश की रीड के समान होती है। वह समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखती है। अत: उनके द्वारा सभी बच्चों को भविष्य में तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
खरखौदा, (सच कहूं हेमंत कुमार)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) जो कि हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है, के अवसर पर प्रताप स्कूल खरखौदा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा तम्बाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल व प्राचार्या दया दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर प्रताप स्कूल एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि देश में प्रति वर्ष 13.50 लाख लोगों की मौत तम्बाकू उत्पादों की वजह से हो रही है। यदि हमने समय रहते तम्बाकू सेवन पर रोक नहीं लगाई तो यह आकड़ें और भी भयावह हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी
उन्होंने बताया कि अक्सर तंबाकू का सेवन करने वाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में देर से समझ पाते हैं। इन्हें तब अहसास होता है, जब इसका बुरा असर उनकी जिंदगी या फिर शरीर पर पड़ता है। तम्बाकू सेवन से हम बच भी जाते हैं तो यह हमारे शरीर को विकृत बना देता है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) ने हाथों में ‘देश को बचाना है, तम्बाकू को हटाना है’, ‘गुटखा जो चबाएगा, जिंदगी भी गवाएगा’, ‘तम्बाकू का नशा, अनमोल जीवन की दुर्दशा’, ‘हम सबका यही है सपना, नशामुक्त हो देश अपना’, ‘तम्बाकू से नाता तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो’ आदि श्लोग्नों की पट्टियाँ लेकर व इन श्लोग्नों के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए खरखौदा के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक एनसीसी ड्रील इंस्ट्रक्टर सुखबीर सिंह व एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार के नेतृत्व यह रैली निकाली।
तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी
देश भर में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tabacco Day) मनाया जा रहा है। इस दिन केंद्र व राज्य सरकारों के स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, वहीं जिस प्रकार तंबाकू के सेवन से कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उस लिहाज से प्रचार नहीं हो रहा। तंबाकू पर पूर्णता प्रतिबंध के लिए बड़े स्तर पर परिवर्तन करने की आवश्यकता है। तंबाकू का धुआं केवल सेवन करने वाले के शरीर में ही प्रवेश नहीं करता बल्कि बाहर उसके आसपास भी फैलता है। जिसका स्पष्ट अर्थ है कि तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति अपनी जान को तो जान को खतरे में डाल ही रहा है, साथ ही आसपास वाले को भी नुक्सान पहुंचा रहा है।
दरअसल यह इसीलिए बताना आवश्यक समझा गया क्योंकि जनसंख्या (population) का एक बड़ा वर्ग यही मानता है कि तंबाकू का सेवन करने वाले को ही बीमारी होती है। विश्वभर में ऐसे कई मामले भी सामने आएं हैं, जिसमें तंबाकू का सेवन करने वाले के परिवारिक सदस्य भी कैंसर ग्रस्त पाए गए। यह यथार्थ है कि आसपास फैलने वाला धुंआ भी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहा है। इन परिस्थितियों से अनभिज्ञ परिवारिक सदस्य व बच्चे भी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वास्तव में जागरुकता व संपूर्ण जानकारी का अभाव ही सबसे बड़ी समस्या है।
यह भी हैरानीजनक है कि कैंसर (Cancer) की जानलेवा बीमारी के बावजूद स्वास्थ्य नीतियों में विरोधाभास है, जिसके कारण तंबाकू का प्रयोग का चलन बंद नहीं हो रहा। स्वास्थ्य विभाग भी इस बात को स्वीकार करता है कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए घातक है और सरकार के दिशा-निर्देशों पर ही सिगरेट, बीड़ी की पैकिंग पर ‘धुम्रपान सेहत के लिए खतरनाक है’ चेतावनी लिखी जाती है। इसके बावजूद तंबाकू पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों में अरबों रुपये के उत्पाद निर्विघ्न बनाए जा रहे हैं। इस हिसाब से तो तंबाकू की एक भी फैक्ट्री नहीं होनी चाहिए। जहर तो जहर है भले ही वह स्कूल, अस्पताल से दूर बिके या नजदीक। तंबाकू बेचने वाली दुकानों की दूरी तय की गई है।
बेहतर हो यदि तंबाकू (Tabacco) के उत्पादों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद्ध के साथ-साथ उत्पादन भी बंद किए जाएं। दोहरे मापदंडों के कारण ही न तो शराब का सेवन बंद हो रहा है और न ही तंबाकू का। धर्म व स्वास्थ्य विज्ञान का सीधा संबंध है और सही अर्थों में धर्म ही स्वास्थ्य विज्ञान का आधार हैं। प्रत्येक धर्म शराब और तंबाकू सहित सभी प्रकार के नशों के प्रयोग नहीं करने की शिक्षा देते हैं लेकिन आधुनिक युग में लोग खानपान की कथित आजादी के नाम पर मानवता को गुमराह कर रहे हैं। यदि सरकारें एक ही मापदंड अपनाएं और स्वास्थ्य नीतियां वैज्ञानिक व तर्कसंगत बनाएं तब तंबाकू की रोकथाम चंद दिनों में ही संभव है।
यह भी पढ़ें:– विश्व तंबाकू निषेध दिवस:- महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पौष्टिक भोजन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस:- महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पौष्टिक भोजन
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। (World No Tobacco Day) राजस्थान के युवाओं व किशोरों में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों की लत का बढ़ना हम सभी के लिए चिंता का गंभीर विषय है। प्रदेश में 65 हजार से अधिक लोगों की तंबाकू व अन्य धुम्रपान उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों से अकारण मौत हो जाती है। वहीं प्रतिदिन तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के सेवन में खर्च होने वाली राशि से आसानी से पौष्टिकता से भरपूर भोजन आसानी से किया जा सकता है।
“हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नहीं” | (World No Tobacco Day)
इस बार ‘‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नहीं” रखी गई है। जिस तरह से हर इंसान को अपना जीवन चलाने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकता होती है। उसी तरह से तंबाकू को न चुनकर पोष्टिक भोजन को मूलभूत प्राथमिकता में शामिल करने की जरुरत है।
महीनेभर तंबाकू के खर्च में कर सकते प्रतिदिन पौष्टिक भोजन
एक अनुमान के हिसाब से प्रतिदिन तंबाकू व धुम्रपान उत्पादों का सेवन करने वाला 5 गुटखा सेवन कर लेता है और सिगरेट व बीड़ी पीने वाले इसी मात्रा में उपभोग करता है। जिसका अनुमानित खर्च 40 से 50 रुपये आता है। इतनी ही राशि से दो समय का भोजन किया जात सकता है, जो कि पूरी तरह से पोष्टिकता से भरपूर होता है। खासतौर पर राजस्थान सरकार की इंदिरा रसोई इसका अच्छा उदाहरण साबित हो सकती है।
राजस्थान में 77 हजार की प्रतिवर्ष मौत
सवाई मान सिंह चिकित्सालय जयपुर के कान, नाक, गला विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ.पवन सिंघल ने बताया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के अनुसार राज्य में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाले रोगों से प्रतिवर्ष 77 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है और देशभर में 13.5 लाख व विश्वभर में 80 लाख लोगों की जान इससे जाती है। जबकि प्रदेशभर में 300 से अधिक बच्चे और देशभर में 5500 बच्चे प्रतिदिन तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू करते है।
तंबाकू से कैंसर के साथ अन्य बीमारियां
उन्होने बताया कि सभी जानतें है कि ऐसे उत्पादों के सेवन से मुंह व गले के कैंसर के साथ शरीर में और कई तरह की बीमारियां होती है। लेकिन इसके बावजूद भी जागरुकता के अभाव में यूजर इस और अग्रसर होता है।
राजस्थान में 24.7 प्रतिशत तंबाकू यूजर | (World No Tobacco Day)
राजस्थान में वर्तमान में 24.7 प्रतिशत लोग (5 में से 2 पुरुष,10 में से 1 महिला यूजर) किसी न किसी रूप में तंबाकू
उत्पादों का उपभोग करते है। जिसमें 13.2 प्रतिशत लोग धूम्रपान के रूप में तंबाकू का सेवन करते है, जिसमें 22.0
प्रतिशत पुरुष,3.7 प्रतिशत महिलाएं शामिल है। यहाँ पर 14.1 प्रतिशत लोग चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का प्रयोग
करते है, जिसमें 22.0 प्रतिशत पुरुष व 5.8 प्रतिशत महिलाएं शामिल है।
डा.सिंघल ने बताया कि युवाओं को इससे बचाने के लिए तंबाकू उद्योगों द्वारा अपने उत्पादों के प्रति आकर्षित करने के प्रयास पर प्रभावी अंकुश, बच्चों व युवाओं के निरंतर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति निरंतर जागरूक करने तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों के साथ इसकी बिक्री पर भी रोक लगाने की जरूरत है।
जेजे एक्ट व कोटपा की हो प्रभावी पालना
राजस्थान में किशोरों व युवाओं को तंबाकू की पहुंच से दूर रखने के लिए तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003(कोटपा)
तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77(जेजे एक्ट) की प्रभावी अनुपालना कराने की जरूरत है। वहीं सिगरेट की खुली बिक्री पर प्रतिबंध है लेकिन इसकी भी पालना नही होने के कारण आपको ये सभी उत्पाद आसानी से मिल रहें है। खुली सिगरेट खरीदना युवाओं के लिए सुगम है, इसलिए खुली सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाये जाने की जरूरत है।
सार्वजनिक स्थल, शिक्षण संस्थानों आसपास, किराना स्टोर, पान शॉप इत्यादि स्थानों पर तंबाकू व धूम्रपान उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर भी तंबाकू यूजर की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
हर पांच मौतों में से एक मौत तंबाकू की वजह से दुनियाभर में होने वाली हर पांच मौतों में से एक मौत तंबाकू की वजह से होती है तथा हर छह सेकेंड में होने वाली एक मौत तंबाकू और तंबाकू जनित उत्पादों के सेवन से होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि सन 2050 तक 2-2 अरब लोग तंबाकू या तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे होंगे।
पुलिस महानिदेशक को दिया ज्ञापन | (World No Tobacco Day)
राजस्थान के ईएनटी चिकित्सकों, सुखम फाउंडेशन ने ‘‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गंभीर चिंता जताई है। इसके लिए प्रदेशभर में कोटपा व जेजे एक्ट में कार्रवाई को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि राजस्थान में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों की रोकथाम के लिए राज्य के सभी जिलों व संभाग मुख्यालयों पर कोटपा व जेजे एक्ट में प्रभावी कार्रवाई की जाए तो तंबाकू यूजर को हत्तोसाहित किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:– छुट्टियों में बच्चों को मिलेगा खास होमवर्क
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: हरियाणा में हर साल 28 हजार ज़िंदगियां छीन रहा तंबाकू
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रसार का बन रहा कारण
उपयोगकर्ताओं में कोरोना संक्रमण का खतरा भी अधिक
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। हरियाणा में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों की गिरफ्त में 15 से 24 वर्ष का युवा आ रहा है। इन उत्पादों के सेवन से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का सामना इनको करना पड़ता है। कोरोना का खतरा भी तंबाकू सेवन करने वालों में सामान्य की अपेक्षा अधिक रहता है। इसमें खासकर स्मोकिंग व चबाने वाले तंबाकू उपयोगकर्ता मुख्य हैं।
तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के प्रति आमजन को हतोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को विश्वभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। राज्य में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाले रोगों से प्रतिवर्ष 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। देशभर में 13.5 लाख व विश्व भर में 80 लाख लोगों की जान इससे जाती है। जबकि प्रदेशभर में 116 बच्चे और देशभर में 5500 बच्चे प्रतिदिन तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू करते हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वर्ल्ड नो टोबेको डे पर लोगों से तंबाकू से दूर रहने की अपील की है।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदांत काबरा के मुताबिक वर्ष 2021 में वर्ल्ड नो टोबेको डे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध की थीम रखी गई है। इस दौरान किसी भी तरह के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग करने से हतोत्साहित करने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम करने पर जोर दिया जाता है। डा. काबरा का कहना है कि भारत में तंबाकू उपभोग की और युवावर्ग तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
द् लैंसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज में जारी की गई रिपोर्ट अनुसार वर्ष 2019 में 15 से 24 वर्ष वाले युवा स्मोकर्स की संख्या करीब 2 करोड़ के पार हो गई है। इसमें सिगरेट पीने वालों में 89 प्रतिशत 25 साल तक की उम्र के युवा वर्ग शामिल है। जोकि हम सभी के लिए चिंता का विषय है।
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक
डॉ. वेदांत काबरा ने बताया कि अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च में सामने आया है कि स्ट्रोक और स्मोकिंग के बीच सीधा संबध है। जिसमें बताया गया कि यदि आप सालभर में दस डिब्बी सिगरेट पीते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा 27 प्रतिशत तक रहता है। इसके लिए 40 से 69 साल की उम्र के 4 लाख लोगों का जेनेटिक डाटा इकट्ठा किया गया था। जिसमें ये सभी बाते निकलकर सामने आई। धुंआ रहित तंबाकू के सेवन से होने वाली मौत की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले सात साल में मौत का आंकड़ा तीन गुना बढ़ा है। मौतों की संख्या तीन लाख पचास हजार हो गई है। धुंआ रहित तंबाकू के प्रयोग से होने वाली बीमारियों के 70 प्रतिशत रोगी भारत में है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष
हरियाणा में हर साल 28 हजार लोगों को मौत के मुंह में धकेल देता है तंबाकू
युवाओं को तंबाकू इंडस्ट्री के हथकंडों से बचाने की अपील
धूम्रपान करने वालों को कोरोना के संक्रमण का भी खतरा
गुरुग्राम /सच कहूँ ब्यूरो। प्रदेशभर का युवा वर्ग तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के जाल में फंसता जा रहा है, जिससे इनको कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें खासतौर पर युवाओं को तंबाकू इंड्रस्टी के तंबाकू उत्पाद बेचने के लुभावने हथकंडों से बचाने की जरुरत है, जिनको ये आसानी से अपना ग्राहक बना लेते है। वहीं चबाने वाले तंबाकू उपयोगकर्ता कोरोना संक्रमण फैलाने का भी इन दिनों कारण बन रहे है। एक सर्वे के आंकड़ों के अनुसार राज्य में तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाले रोगों से प्रतिवर्ष 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है और देशभर में 13.5 लाख व विश्वभर में 80 लाख लोगों की जान इससे जाती है। प्रदेशभर में 116 बच्चे और देशभर में 5500 बच्चे प्रतिदिन तंबाकू उत्पादों के जाल में फंसते हैं। वर्षभर में हरियाणा में 41 हजार 760 बच्चे तंबाकू का सेवन शुरू कर रहे हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों से तंबाकू से दूर रहने की अपील की है।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डा.वेदांत काबरा के अनुसार तंबाकू का धुआं इनडोर प्रदूषण का बहुत खतरनाक रूप है, क्योंकि इसमें 7000 से अधिक रसायन होते हैं। जिनमें से 69 कैंसर का कारण बनते हैं। तंबाकू का धुआं पांच घंटे तक हवा में रहता है, जो फेफड़ों के कैंसर, सीओपीडी और फेफड़ों के संक्रमण को बढ़ाता है। धूम्रपान करने वालों को कोरोना के संक्रमण खतरा भी अधिक रहता है, क्योंकि वह बार-बार सिगरेट व बीड़ी को मुंह में लगाते हैं। धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों की क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे कोरोना संक्रमण होने पर मौत की संभावना कई गुणा तक बढ़ जाती है। तंबाकू चबाने वाला यूजर बार-बार पीक थूकता है। इसी पीक में लंबे समय तक कोरोना का संक्रमण रहता है। सरकार के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसी तरह छोटे बच्चों को जो घर पर निष्क्रिय धूम्रपान के संपर्क में आते हैं, उन्हें अस्थमा, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस, कान में संक्रमण, खांसी और जुकाम के बार-बार होने वाले संक्रमण और बार-बार श्वसन संबधी समस्याएं होती हैं।
हर दिन नए कस्टमर की जरुरत
देश दुनिया में प्रतिदिन तंबाकू इंडस्ट्री को नए उपयोगकर्ता की जरुरत होती है, जिसके चलते वे तंबाकू उत्पादों को नए रूप रंग में लेकर आते हैं। ताकि वे युवाओं को सीधे तौर पर आकर्षित कर सकें। पूरी दुनिया में 80 लाख कस्टमर प्रतिवर्ष मर रहे हैं, इसलिए ये लोग नए कस्टमटर को जोड़ने के लिए भी इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
46.84 लाख युवा जाल में
संबध हेल्थ फांउडेशन (एसएचएफ) की डायरेक्टर आशिमा सरीन के मुताबिक ग्लोबल एडल्ट टोबेका सर्वे (गेट्स) 2016-17 के मुताबिक हरियाणा प्रदेश में 23.6 प्रतिशत (करीब 46.84 लाख, उम्र 15 वर्ष से अधिक) लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हैं। इनमें से 39 लाख (19.7 प्रतिशत) लोग धु्रमपान का सेवन करते हैं। प्रदेश में 15.5 प्रतिशत बीड़ी, 7.6 प्रतिशत हुक्का और 2.6 प्रतिशत सिगरेट का सेवन करने वाले शामिल हैं। प्रदेश में 15 से 17 वर्ष में तंबाकू सेवन करने वाले 4 प्रतिशत उपयोगकर्ता बढ़े है। धूम्रपान की वजह से नोन-स्मोकर पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। गंभीर चिंतन का विषय ये है कि इनमें से 10 लोग वे हैं, जो धूम्रपान नहीं करते हैं, लेकिन बीड़ी-सिगरेट पीने वाले के संपर्क में रहने के कारण रोगग्रस्त होकर मौत का शिकार हो जाते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।