Oscar award - Sach Kahoon Hindi

सबसे ज्यादा ऑस्कर विजेता भारतीय हैं रहमान
आजादी के 10 साल बाद 1957 में भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी जाने वाली सबसे पहली फिलम महबूब खान की मदर इंडिया थी। जिसे ऑस्कर के लिए चुना भी गया लेकिन इसे ऑस्कर अवार्ड न मिल सका। भारत को पहला ऑस्कर अवार्ड 1983 में फिल्म गाँधी के लिए मिला। यह अवार्ड भानू अत्थैया को कॉस्टयूम डिजाइनिंग के लिए मिला था। वह ऑस्कर अवार्ड प्राप्त करने वाली भारत की पहली नागरिक और पहली महिला हैं।

ऑस्करर अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय सत्यजीत रे थे। उन्होंने ने अपना कैरियर चित्रकार के रूप में शुरू किया। फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जाँ रन्वार से मिलने पर और लंदन में इतालवी फिल्म लाद्री दी बिसिक्लेत देखने के बाद उनकी रूचि निर्देशन में जागी और उन्होंने फिल्मों का निर्देशन शुरू किया फिल्म निर्देशन की ओर इनका रुझान हुआ। आगे चल कर इसी की बदौलत उनको यह पुरस्कार मिला। लेकिन या पुरस्कार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि उनके द्वारा बनायीं गयी फिल्मों के और फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए दिया गया था। भारतीय फिल्म जगत में किसी भी भारतीय को मिला यह एक विशेष प्रकार का सम्मान था। जिसे ऑस्कर के रूप में भारत को सत्यजीत रे के जरिये मिला। सबसे ज्यादा ऑस्कर पाने वाले भारतीय हैं ए. आर. रहमान। इन्हें स्लमडॉग मिलियनेयर में सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला। ऑस्कर अवार्ड के लिए अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों को भेजा जा चुका है। इनमें 9 तमिल, 3 मराठी, 2 बंगाली, 2 मलयालम, 1 तेलेगु और एक गुजरती फिल्म हैं। जिनमें से 3 फिल्में ऑस्कर के लिए नामांकित हुयीं लेकिन ऑस्कर न जीत सकीं। वहीं भारत अब 2 फिल्मों से अब तक 4 ऑस्कर जीत चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार
फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार जिसे आप ऑस्कर के नाम से जानते हैं। लेकिन शायद ही ये जानते हों कि उसका अस्लिम ऑस्कर है ही नहीं। ऑस्कर अवार्ड का असली नाम अकादमी पुरस्कार है। यह पुरस्कार अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों के बढ़िया काम को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। ऑस्कर जो की ऑस्कर अवार्ड्स में दी जाने सोने की परत चढ़ी मूर्ती है, जॉर्ज स्टैनले द्वारा बनायीं गयी थी। इसके नामकरण के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। बेट्टे डेविस, एकेडमी की एक पूर्व अध्यक्ष की आत्मकथा में उन्होंने ये दावा किया है कि ऑस्कर का नाम उनके पहले पति हार्मोन ऑस्कर नेलसन के नाम पर पड़ा है।

एक और दावा किया जाता है कि एकेडमी में काम करने वाली एक महिला मार्गरेट हेर्रिक ने जब इस मूर्ती को देखा तो उसने कहा कि ये तो उसके अंकल ऑस्कर की तरह दिखती है। स्तंभकार सिडनी स्कोल्सकी ने यह बात अपने एक शीर्षक में लिखी, कर्मचारियों ने अपनी प्रसिद्ध प्रतिमा को प्यार से ऑस्कर नाम दिया। 1932 में वाल्ट डिज्नी ने इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद देते हुए इस नाम का प्रयोग किया। इसके बाद इस नाम का जिक्र नाम टाइम मैगजीन में छठे पुरस्कार सामरोह के बाद 1934 में हुआ। 1939 में अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा यह नाम अधिकारिक रूप से अपना लिया गया। जॉर्ज स्टैनले द्वारा बनायीं गयी ऑस्कर प्रतिमा एक योद्धा की है जिसे आर्ट डेको में बनाया गया है। इस प्रतिमा में एक योद्धा अपनी तलवार लिए हुए पांच तीलियों वाली फिल्म की रील पर खड़ा है।

ये पाँच तीलियाँ अकादमी की पाँच मूल शाखाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। जो कि इस प्रकार हैं :- अभिनेता, लेखक, निर्देशक, निर्माता और तकनीशियन। यह प्रतिमा पीतल की बनी होती है जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई होती है यह प्रतिमा 13.5 इंच (34 सेमी) लंबी है, 8.5 पाउंड (3.85 किलो) की है। सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड समारोह 16 मई,1929 को हॉलीवुड में होटल रुजवेल्ट में किया गया था। पहले ऑस्कर अवार्ड में 270 दर्शक थे। पुरस्कार समारोह के बाद होटल मेफेयर में एक पार्टी राखी गयी। जिसमें जाने वाले मेहमानों की टिकट 5 डॉलर थी। जोकि अब बढ़कर 71 डॉलर हो चुका है। यह पुरस्कार समारोह कार्यक्रम 15 मिनट तक हुआ था। और मजे की बात ये है कि इस समारोह में पुरस्कार भी 15 ही दिये गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।