PGI Rohtak - Sach Kahoon Hindi

Contract Employees of PGI: पीजीआई के 1000 अनुबंधित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीज परेशान
हरियाणा रोजगार कौशल निगम में शामिल करने की प्रमुख मांग

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: पीजीआईएमएस में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीजीआई अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वह सरकार व पीजीआई प्रबंधन को हरियाणा रोजगार कौशल निगम में शामिल करने की मांग को लेकर लिखित में अवगत करा चुके है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने पीजीआई प्रबंधन पर ठेकेदारी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और कहा कि जब तक अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत शामिल नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। Rohtak News

सोमवार को पीजीआई में कार्यरत अनुबंधित डाटा आप्रेटर, लिफ्ट आपरेटर, माली, बैरर विजय पार्क में एकत्रित हुए और पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने ठेका प्रथा बंद कर हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत कर्मचारियों को भर्ती करने के निर्देश दिए हुए है । पीजीआई प्रबंधन उनके साथ क्यों सौतेला व्यवहार कर रहा है। साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि पीजीआई प्रबंधन ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रहा है और कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

कर्मचारियों को समय वेतनमान भी नहीं मिल रहा है और कर्मचारियों को नौकरी से भी हटाया जा रहा है, जिसके चलते अनुबंधित कर्मचारियों में पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। अनुबंधित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि वह तुंरत पीजीआई प्रबंधन को निर्देश दें और अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत शामिल करें। पीजीआईएमएस में अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

PGIMS: पीजीआईएमएस में आउटसोर्सिग पर लगे कर्मचारियों ने शुरू किया सांकेतिक धरना
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने देने व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप | Rohtak News

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। PGIMS Rohtak News: पीजीआईएमएस में आउटसोर्सिग पर लगे कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और विजय पार्क में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। आउटसोर्सिग कर्मचारियों ने वायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने देने व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कर्मचारियों ने चेताया कि अगर एचकेआरएन के तहत उन्हें शामिल नहीं किया गया तो 13 जनवरी से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। पीजीआई में आउटसोर्सिग पर लगे कर्मचारी राकेश, अमित, संदीप, अशोक, चांद, महेश, प्रवीण ने बताया कि लगभग 13 सौ कर्मचारी पिछले तीन वर्षो से अपने अधिकारों से वंचित है और लगातार कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। Rohtak News

इस बारे में कई बार पीजीआई के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा आउटसोर्सिग पर लगे कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी तक नहीं लगने दी जा रही है और मशीन से कर्मचारियों के नाम भी काट दिए है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पीजीआई प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है और जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– ठगी करने वालों को वर्चुअल नंबर देने वाले एयरटेल के दो कर्मचारी काबू

रोहतक पीजीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया बेमिसाल कारनामा
सांस की नली में फंसी सुई निकाल बुजुर्ग को दिया नया जीवन | Rohtak News

दांत का ईलाज करवाते हुए मुंह के अंदर चली गई थी सुई

परिजनों ने चिकित्सकों का जताया आभार

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। पीजीआईएमएस के चिकित्सकों ने जटिल प्रक्रिया के माध्यम से मरीज को सांस की नली में फंसी सुई निकाल कर नया जीवन दिया। पीजीआई (PGI Rohtak) के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन ने बताया कि शहर के बड़े बाजार निवासी 55 वर्षीय युवक किसी प्राईवेट अस्पताल में अपने दांत का इलाज करवा रहा था, जहां पर जांच के दौरान उसके मुंह के अंदर दो इंच की एक नीडल चली गई। जब उसे पीजीआईएमएस के आपातकाल में लाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसका सीटी स्कैन करवाया तो पता चला कि पिन उसके फेफड़े में सांस की नली में गई हुई है। Rohtak News

आज जब मरीज की सांस की नली से पिन निकालने का प्रयास किया गया तो देखा कि पिन कहीं भी नजर नहीं आ रही तो मरीज का एक्सरे करवाया गया, जहां पर पिन नहीं नजर आई तो फिर से सीटी स्कैन करवाकर देखा गया कि पिन कहां गई। दूसरे सीटी स्कैन से पता चला कि पिन बांए फेफडे में बिल्कुल अंदर सांस की नली में धंसी हुई है जोकि लोवर लोब के चौथे हिस्से में है। अब चिकित्सकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई कि बड़ा ब्रोकोंस्कोप वहां तक पहुंच नहीं पा रहा था और छोटे ब्रोकोंस्कोप से सुई बार-बार छूट रही थी, जिसके चलते मरीज को काफी बड़ा ऑपरेशन करवाना पड़ता और मरीज की सांस नली में सुई होने के चलते उसको जान का खतरा था। Rohtak News

ऐसे में डॉ. पवन ने अपने साथी चिकित्सकों डॉ. अमन, टैक्निशियन अशोक, सुमन, सुनील व भावना के साथ मिलकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छोटे ब्रोंकोस्कोप से सांस की नली में फंसी हुई सुई को निकाला, जिससे मरीज को छोटा सा रक्त स्त्राव तो हुआ लेकिन मरीज की जान बच गई और उसे बड़ा आॅप्रेशन भी नहीं करवाना पड़ा। परिजनों ने पीजीआई चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– टाईगर सेंचुरी से मिलेंगे जिले के विकास-रोजगार के अवसर : अशोक चांदना

रोहतक पीजीआई में होगा लीवर ट्रांसप्लांट
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij ) ने विश्व लिवर दिवस पर घोषणा की कि एक वर्ष के भीतर पीजीआई रोहतक में लिवर ट्रांसप्लांट की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश वासियों को पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं देने को लेकर प्रतिबद्ध है। वे चाहते हैं कि किसी भी बीमारी के लिए मरीज को भटकना न पड़े। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पत्र लिखा हुआ है और लिवर ट्रांसप्लांट साल भीतर शुरू हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोरोना वैक्सीन का पीजीआई रोहतक में ट्रायल शुरू, आ रहे सकारात्मक परिणाम
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी (Corona vaccine trial)

रोहतक पीजीआई सहित देश के 10 बड़े अस्पतालों में होंगे वैक्सीन के ट्रायल

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। देश और प्रदेश में जारी कोरोना से जंग में राहतक की खबर शुक्रवार को प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। विज ने बताया कि पीजीआई रोहतक में शुक्रवार से कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पीजीआई रोहतक में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। पहले चरण में तीन चीजों पर यह ट्रायल किया गया। अभी तक कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है, फिर भी अभी परिणामों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ट्रायल पूरा होने के बाद ही रिजल्ट पता लगेंगे, उम्मीद है नतीजा सकारात्मक होगा। वैक्सीन के पहले ट्रायल की जानकारी खुद हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि बायोटेक कंपनी की वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए रोहतक पीजीआईएमएस सहित देशभर के 13 चिकित्सा संस्थान को अनुमति दी गई थी। उसी का यह पहला चरण है।

सहमति पत्रों के साथ इन चरणों में होंगे ट्रायल

जानकारी के अनुसार देश भर में ये ट्रायल दो चरणों में क्रमश: 375 और 750 वॉलेंटियर पर किया जाएगा। 28 दिन चलने वाली प्रक्रिया में सबसे पहले वॉलेंटियर्स से सहमति पत्र लिया जाएगा। इसके बाद हेल्थ व कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे। ट्रायल के पहले चरण में 18 से 55 साल और दूसरे फेज में 12 से 65 साल तक के वॉलेंटियर्स को शामिल किया जाएगा।

वैक्सीन की डोज देने के बाद इस तरह जांची जाएगी उसकी कारगरता

जानकारी के अनुसार कोविड-19 की रिपोर्ट आने के बाद वैक्सीन की डोज दी जाएगी। पहली डोज के बाद 14 दिन बाद दोबारा डोज दी जाएगी। दूसरी डोज के 14 दिन बाद ब्लड सैंपल में इम्यूनोग्लोबिन जांचा जाएगा, ताकि पता चल सके कि मरीज के शरीर में वायरस से लड़ने की क्षमता कितनी बढ़ी है। क्योंकि जब भी किसी व्यक्ति को वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन दी जाती तो उसमें रोग प्रतिरोधक सेल एक्टिवेट होते हैं। वैक्सीन लगने के बाद वॉलेंटियर्स में वायरस से लड़ने की क्षमता यदि चार गुना तेजी से बढ़ जाती है तो ये माना जाएगा कि वैक्सीन कारगर है।

पीजीआई रोहतक के अलावा देश की इन जगहों पर होंगे दवा के ट्रायल

बायोटेक कंपनी की वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए नई दिल्ली व पटना एम्स, पीजीआई रोहतक, यूपी के गोरखपुर में राणा अस्पताल, कानपुर में प्रखर अस्पताल, महाराष्ट्र के नागपुर में गिल्लुकर मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल, गोवा में राधेकर अस्पताल, ओडिशा में एसयूएम अस्पताल, विशाखापट्टनम में किंग जार्ज अस्पताल, कर्नाटक के बेलगाम में जीवन रेखा अस्पताल, चेन्नई में एसआरएम अस्पताल, हैदराबाद में निम्स अस्पताल का चयन किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पीजीआई से 500 सुरक्षाकर्मियों को निकाला, किया प्रदर्शन
सरकार से नौकरी बचाने की लगाई गुहार

प्रबंधन पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत का लगाया आरोप

रोहतक/सच कहूँ न्यूज। पीजीआई में ठेके पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने सरकार से अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाई है। सिक्योरिटी कर्मियों का कहना है कि लगातार 15 साल नौकरी करने के बाद अब उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। कोरोना संकट के चलते उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपनी नौकरी की है, लेकिन अब उन्हें बिना कारण बताए ही नौकरी से निकाल दिया गया। अब वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने पीजीआई प्रबंधन पर भी ठेकेदार से साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। महिला सुरक्षा कर्मियों का तो यहां तक आरोप है कि कम्पनी के अधिकारियों द्वारा फिजिकल परीक्षण के दौरान उनका शोषण तक किया गया है।

सोमवार को काफी संख्या में पीजीआई में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारी सिक्योरिटी कार्यालय में एकत्रित हुए और जमकर पीजीआई प्रबंधन व कम्पनी के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिक्योरिटी कर्मी अजीत शर्मा ने बताया कि करीब 500 सिक्योरिटी गार्ड को बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया गया है। हटाए गए सिक्योरिटी गार्ड पिछले 15 साल से पूरी ईमानदारी के साथ नौकरी कर रहे थे और अब ऐसे हालात में वह अपने परिवार का गुजारा कैसे करेंगे। उन्होंने बताया कि पीजीआई प्रबंधन द्वारा नई कम्पनी को ठेका दिया गया और कम्पनी के अधिकारी अपने चहेतों को नौकरी पर लगा रहे हैं, जबकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहले अवसर मिलना चाहिए। एक महिला सुरक्षा कर्मी ने आरोप लगाया कि पहले भी उनकी सैलेरी काटी गई है और हर साल नए डाक्यूमेंट लिए जाते रहे हैं। इतना ही नहीं पहले कभी भी उनका शारीरिक मापदंड नहीं किया गया, लेकिन इस बार पुरूषों द्वारा महिलाओं का मापदंड किया गया है, जोकि सरासर गलत है। पीजीआई सुरक्षा कर्मियों ने प्रदेश सरकार से अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।