ACB - Sach Kahoon Hindi

Delhi Medical Scam: दिल्ली के करोड़ों रुपए के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार
Delhi Medical Scam: नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने हेल्थ सर्विसेज की पूर्व डायरेक्टर जनरल (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल को करोड़ों रुपए के कथित मेडिकल खरीद घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह घोटाला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में हुई गड़बड़ियों से जुड़ा है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि डॉ. अग्रवाल को गिरफ्तारी से पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था। उनको शनिवार को हिरासत में लिया गया। एजेंसी ने इसी मामले में डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया है। Delhi News

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के जरिए की गई खरीद में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है। सीपीए, हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल (डीजीएचएस) के तहत काम करती है। ये कथित गड़बड़ियां कई सौ करोड़ रुपए की खरीद से जुड़ी हैं।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डीजीएचएस के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अग्रवाल सीधे तौर पर खरीद प्रक्रियाओं से जुड़ी थीं, जबकि दूसरे अधिकारियों की भूमिका वित्तीय मंजूरी और अकाउंट्स मैनेजमेंट में अहम थी। एसीबी ने कहा कि विजिलेंस डिपार्टमेंट की ओर से खरीद प्रक्रियाओं में संदिग्ध लेन-देन और संभावित नियमों के उल्लंघन की बात सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। इसके बाद, एजेंसी ने टेंडरिंग, तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन, कॉन्ट्रैक्ट आवंटन, सप्लाई वेरिफिकेशन, निरीक्षण प्रक्रियाओं, मंजूरी और भुगतान से जुड़े दस्तावेजो की जांच शुरू की। Delhi News

अधिकारियों ने बताया कि विजिलेंस डिपार्टमेंट द्वारा खरीद प्रक्रियाओं में कुछ संदिग्ध लेन-देन और नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा किए जाने के बाद जांच शुरू की गई, जिसके चलते पूरी खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जांच की गई। एजेंसी अभी इस बात की जांच कर रही है कि कथित अनियमितताएं किस चरण में हुईं, कॉन्ट्रैक्ट से किसे फायदा हुआ, और क्या इस घोटाले में और अधिकारी या निजी संस्थाएं शामिल थीं।

अग्रवाल को 21 मई को डीजीएचएस के पद से हटा दिया गया था और गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ट्रांसफर किए जाने से पहले उन्हें पोस्टिंग का इंतजार वाली स्थिति में रखा गया था। बाद में, अनुशासनात्मक कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। Delhi News

Anti Corruption Bureau: पीडब्ल्यूडी के 3 भ्रष्टाचारी अफसर रिश्वत लेते धरे
Anti Corruption Bureau: विभागीय नोटिस का फाईल करने की एवज में हो रहा था लेन-देन

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अधिकारियों को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मुख्य अभियंता, (भवन) सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर सुबोध कुमार मलिक को निर्माण नगर, जयपुर स्थित उसके आवास पर जितेन्द्र कुमार जैन अधिशासी अभियंता, सा.नि.वि.डूंगरपुर से अनंत कुमार गुप्ता सहायक अभियंता, एन.एच. सा.नि.वि., बांसवाड़ा के माध्यम से 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते-देते पकड़ा है। Anti Corruption Bureau

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को सूचना प्राप्त हुई कि जितेन्द्र कुमार जैन को दिये गये विभागीय स्पष्टीकरण/नोटिस में कोई कार्यवाही नहीं कर, नोटिस को फाईल करने की एवज में सुबोध कुमार मलिक द्वारा अनंत कुमार गुप्ता के माध्यम से 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग की जा रही है। इनके बीच रिश्वत राशि का लेनदेन होने की पूर्ण संभावना को देखते हुए एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी टीम ने सूचना को पुख्ता करके सुबोध कुमार मलिक के निर्माण नगर, जयपुर स्थित उसके आवास पर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ा। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Bharat: क्या देश में एक बार फिर होंगी नोटबंदी? अगर इंडिया की जगह लिखा गया भारत तो क्या होगा, जानें प…

केजरीवाल के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज
पीडब्ल्यूडी घोटाला : एसीबी ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। एसीबी ने यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत को दी। केजरीवाल के खिलाफ ये एफआईआर पीडब्ल्यूडी घोटाले से जुड़े मामलों में दर्ज हुई हैं। मामले के शिकायतकर्ता राहुल शर्मा ने मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा की अदालत को बताया कि दो अज्ञात मोटरसाइकल चालकों ने हाल ही में उन पर गोलियां चलार्इं, जिसके बाद अदालत ने एसीबी के सहायक आयुक्त को आदेश दिया कि वह शर्मा पर खतरे का आकलन करे।

अदालत को सूचित किया गया कि एसीबी ने 8 मई को तीन एफआईआर दर्ज की हैं। अदालत ने कहा कि हालिया हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी दर्शाती है कि शिकायतकर्ता की सुरक्षा को गंभीर खतरा है और उसने एसीबी को इस संबंध में 8 जून को एक स्थिति रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया है। रोड्स एंटी करप्शन आॅर्गनाइजेशन के संस्थापक शर्मा ने दिल्ली में सड़कों एवं सीवर लाइनों के लिए अनुबंधों की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं को लेकर केजरीवाल, उनके साढ़ू सुरेंद्र बंसल, जो एक निर्माण फर्म के मालिक थे और एक लोकसेवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश पुलिस को देने के संबंध में अदालत में याचिका दायर की। बता दें कि बंसल का निधन हो चुका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।