Farmer Suicide - Sach Kahoon Hindi

Farmer Suicide: कैथल में किसान ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या, आढ़ती पर लगाए रूपए हड़पने के आरोप
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Video Viral: कैथल में मंगलवार को एक किसान ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले किसान ने एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें उसने चीका के एक आढ़ती पर उसके खाते से लाखों रुपए निकालने और धान के रुपए हड़पने के आरोप लगाए। किसान की मौत से गुस्साए परिजनों ने रोड जाम करते हुए आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की। Kaithal News

जानकारी अनुसार कैथल में गुहला क्षेत्र में गांव मलिकपुर में किसान तरसेम ने मंगलवार को जहरीली दवा पी ली। परिजनों को जब तक पता चला तब तक।किसान की मौत हो चुकी थी। जहरीली दवाई पीने से पहले मृतक किसान तरसेम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला। वीडियो में किसान ने आरोप लगाया कि आढ़ती ने दो बार में उसके खाते से चार लाख रुपए की राशि निकलवाई। यही नहीं आढ़ती ने उसकी धान के 2 लाख भी हड़प गया। इसके बावजूद आरोपी और अधिक राशि की मांग कर उसे नाजायज परेशान कर रहा है। किसान ने कहा कि वह पूरे होशोहवास में बयान दे रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वह आढ़ती से परेशान होकर दवाई खा रहा है। उसकी मौत का जिम्मेदार आढ़ती है।

रोड पर बैठी महिलाएं | Kaithal News

किसान तरसेम की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर गांव मलिकपुर में शव रख कर रोड जाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी आढ़ती की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना के बाद गुहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

डीएसपी ने कहा कानूनी कार्रवाई की जाएगी

डीएसपी सुशील ने बताया कि एक किसान ने किसी का नाम लेकर आत्महत्या की है। उसने वीडियो भी बनाई है। उसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है। वह अमल में लाई जाएगी। इस पर परिजन व ग्रामीण सहमत हो गए।

यह भी पढ़ें:– Gurdaspur Road Accident: ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, चार गंभीर

Farmer Suicide in Anupgarh: मुकदमा दर्ज नहीं करने पर रेल से कटा किसान! बवाल-प्रदर्शन
Farmer Suicide in Anupgarh: श्रीगंगानगर (सच कहूँ/लखजीत)। अनूपगढ़ जिले में एक किसान ने कृषि भूमि की खरीद में कुछ शातिर लोगों द्वारा धोखाधड़ी करने और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने रायसिंहनगर में पुलिस थाना का घेराव किया। किसान को करने के लिए मजबूर करने वाले शातिर व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। Sri Ganganagar News

एसपी और थाना प्रभारी को दिए थे मृतक ने प्रार्थना पत्र | Sri Ganganagar News

मृतक किसान की डेड बॉडी श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखी हुई है। आज देर शाम तक लाश का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। किसान को करने के लिए मजबूर करने के आरोपियों के खिलाफ आज देर शाम को रामसिंहपुर थाना मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना को लेकर मृतक के परिवारजनों तथा ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने मृतक किसान द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लेती तो वह खुदकुशी नहीं करता। Sri Ganganagar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम को सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेल सेक्शन पर रामसिंहपुर के समीप एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे पटरी पर गर्दन रख कर खुदकुशी कर ली। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक की पहचान देशराज बावरी निवासी 17-एसएडी तहसील रायसिंहनगर, जिला अनूपगढ़ के रूप में हुई।सूचना मिलने पर रामसिंहपुर थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस में लगभग 3 घंटे तक विवाद चला रहा। बाद में इस घटना को लेकर रामसिंहपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही की। लाश को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया। घटना को लेकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठे होकर रायसिंहनगर में पुलिस थाने का घेराव तथा प्रदर्शन किया। तब देशराज द्वारा खुदकुशी करने के कारण का पता चला। मौके पर पुलिस को देशराज द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार देशराज ने 17 अक्टूबर को 33 लाख 25 हजार रुपए में कृषि भूमि खरीदी थी। उसे नहरी भूमि दिखाई गई जबकि बारानी भूमि बेच दी गई। देशराज को अगले ही दिन 18 अक्टूबर को धोखाधड़ी होने का पता चला तो रायसिंहनगर थाना में प्रार्थना पत्र दिया। उसे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।अगले दिन 19 अक्टूबर को अनूपगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने शाम को सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली।

इस मामले को लेकर हंगामा तथा प्रदर्शन होने पर रामसिंहपुर थाना में धारा 306 के तहत 5-6 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण तथा परिवारजन पोस्टमार्टम न करवाने पर अड गए, जिसके चलते आज देर शाम तक पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक इस सारे घटनाक्रम की जांच रायसिंहनगर के थाना प्रभारी महावीर प्रसाद बिश्नोई करेंगे।

नहरी जमीन दिखाकर बेची बंजर भूमि | Sri Ganganagar News

मृतक देशराज बावरी ने जमीन खरीद में हुई धोखाधड़ी के रायसिंहनगर थाना और पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया है। देशराज के अनुसार वह कृषि भूमि खरीदना चाहता था। बाजूवाला के पास ढाणी में रहने वाले बीरबलराम, चक 6- एनजैपीडी के सुल्तानराम मेघवाल, चक 6-जेकेएम के विजयपाल, जेतसर के पास रहने वाले बॉक्सर तथा अमरजीतसिंह मानेवाला नामक दलालों से वह मिला। उन्होंने उसे चक 11-एसएडी में भूमि दिखाई और बताया कि यह जमीन बलबीरकौर बाजीगर निवासी मानेवाला,तहसील सूरतगढ़ की है।

वही इस जमीन पर कब्जा काश्त है। देशराज के अनुसार उसने अपने धर्म भाई बलराज के साथ एक-दो बार जाकर जमीन को देखा। जमीन पसंद आने पर खरीदने का करार कर लिया। विगत 17 अक्टूबर को रजिस्ट्री करवाने के लिए रायसिंहनगर में सब रजिस्ट्रार के यहां अप्लाई कर दिया गया। उसने अपने और अपने बेटों अमरजीत व हेमंत के नाम से 17 अक्टूबर को 33 लाख 25 हजार रुपए में रजिस्ट्री करवा ली।उसी दिन ही इंतकाल दर्ज करने के लिए पटवारी को अप्लाई कर दिया। देशराज के अनुसार अगले दिन वह जमीन देखने गया तो वहां कुछ लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुरब्बा नंबर 4 की यह जमीन उनकी है। Anupgarh News

उसने जो जमीन खरीदी है,वह मुरब्बा नंबर 3 की है, जो की चक 18-एसएडी में आती है। दोनों जमीनी साथ-साथ हैं। देशराज ने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह पता चलने पर उसने रजिस्ट्री के समय नगद दिए 13 लाख 95000 उक्त लोगों से वापस मांगे।साथ ही बाकी रकम के भुगतान के लिए दिए हुए चार चेक कैश होने से बैंक में फोन करके रुकवा दिया। यह राशि ट्रांसफर करवाली। साथ ही 5 लाख रुपए जो इकरारनामा खरीदशुदा भूमि पर केसीसी करवा कर 8 जनवरी 24 को लौटने थे,वह भी बलवीर कौर, उसके पति जीतसिंह तथा उक्त लोगों से वापस मांगे। देशराज के अनुसार उसे इन लोगों ने नहरी भूमि दिखाकर बंजर भूमि बेच दी। उससे नगद लिए 13 लाख 95 हजार रुपए वापस करने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसे जो बंजर जमीन बेची गई, उसकी कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है।

सुसाइड नोट लिखा सारा हिसाब किताब | Sri Ganganagar News

देशराज ने सुसाइड नोट में पूरा हिसाब किताब लिखा है। उसने सुसाइड की शुरुआत नोट पत्र लिखकर की है।नोट पत्र के दोनों तरफ स्वास्तिक चिन्ह भी बना है।तत्पश्चात लिखा- मेरे सहपरिवार सदस्यों मेरा किसी भी प्रकार का पीछा ना करें अथवा ना ही मिलने वाला हूं। जिसका मुझे मेरे परिवार के एक भी सदस्य से मुझे को आपत्ति नहीं। मैं मेरा काम अपनी मर्जी से कर रहा हूं और शंकरलाल 4-एनजैडपीडी से 1लाख 10000 बकाया के लेने हैं। 1लाख 30000 रुपए रामस्वरूप पुत्र रामाराम निवासी चक 33-एच से लेने हैं और बलराज भाई ने जो काम गलत किया है वह पूरा नहीं किया तो वह बलराज आप खुद जिम्मेवार होगा ताकि आगे से किसी भी प्रकार का काम गलत करने का अंजाम क्या होता है।

बलराज की जमीन के बारे में जो जमीन 11-एसएडी की दिखाई गई और रजिस्ट्री चक 3-आईएसडब्ल्यू की कार्रवाई, उसका 15 लाख 50 हजार रुपए बलराज अगली पार्टी से लेकर दे या खुद 15 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान करें क्योंकि मैं बलराज को पूरा सोच समझकर सौदा करना, वरना कहीं यह महंगा न पड़े की। इसकी कीमत आपको चुकानी पड़ेगी।आज दिनांक 2010 को मैंने मेरे खाते में से अपनी पत्नी को 12 लाख 45 हजार रुपए देवली देवी के खाते में डाल दिए हैं। आरएमजीबी बैंक में 1000 हजार रुपए बाकी हैं। पीएनबी बैंक में 1700 की कुछ बाकी है और 65000 आरएमजीबी से निकलवा कर इस थैले में डाल दिए हैं।मैं बिना किसी नशे पत्ते के होश हवास में अपने बयान लिख रहा हूं।

यह भी पढ़ें:– Gold Silver Price Today: आगे और बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम

किसान ने की खुदकुशी
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर (Jhajjar) के गाँव छपार में एक युवा किसान ने अपने ही खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। मृतक के भाई नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सचिन अविवाहित था और खेतीबाड़ी का काम करता था। उसने करीब एक माह पूर्व गांव नोगावां के मनोज नामक एक युवक को अपनी भैंस उधार बेची थी। उसी के पैसे लेने के लिए वह नोगावां गया था। वहां उसे मनोज को बेची गई भैंस के पैसे भी दे दिए गए। लेकिन बीच रास्ते मनोज ने अपने साथी सोनू व एक अन्य के साथ मिलकर सचिन को दिए गए पैसे वापस छीन लिए। इसी की शिकायत लेकर सचिन सासरौली चौकी गया था।

लेकिन वहां भी उसके साथ उसकी अमानत में खयानत की गई। माछरौली (Machhrauli) थाने से आए जांच अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि आरोप लगाया गया है कि सासरौली चौकी में कार्यरत हैड कांस्टेबल ने आरोपियों को बुलाकर उनके बीच समझौता भी करा दिया। लेकिन हैड कांस्टेबल ने सचिन को पूरी रकम न देकर केवल पचास हजार रूपए ही दिए और बाकी के 30 हजार रूपए अपने पास रख लिए। इसी से सचिन परेशान हो गया और उसने खेत में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:– Vocational Education:- अब छठी से आठवीं को वोकेशनल एजुकेशन शिक्षा से जोड़ने की तैयारी