IAS officers - Sach Kahoon Hindi

105 करोड़ के घोटाले का मामला: असम की महिला आईएएस को अजमेर से धरा
दामाद और कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। असम की विजिलेंस टीम ने आज असम की आईएएस महिला आॅफिसर सेवाली देवी शर्मा सहित तीन लोगों को अजमेर से गिरफ्तार किया है। (Ajmer News) इस गिरफ्तारी में उनका एक दामाद भी शामिल है। टीम की इस कार्रवाई में सेवाली की नौकरानी को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:– आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी को अपनाए किसान: उपायुक्त

उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी असम की स्टेट काउंसलिंग आॅफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग में 105 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में की गई है। (Ajmer News) बता दें कि तीनों आरोपी फरारी काटने के लिए अजमेर आए थे। तीनों आरोपियों को यहीं के सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

असम विजिलेंस की स्पेशल टीम इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात ही टीम अजमेर पहुंच गई थी। (Ajmer News) इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क किया गया और उन्हें पूरा मामला बताया गया तथा आरोपियों के अजमेर होने की सूचना दी गई। असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार सुबह ही लोकेशन के आधार पर जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन में छापा मारकर सेवाली देवी शर्मा और कॉन्ट्रैक्टर दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि सेवाली देवी शर्मा पर आरोप है कि 2017-2020 के बीच वे एससीईआरटी में थीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की सहमति के बिना 5 बैंक अकाउंट खुलवाकर कथित रूप से 100 करोड़ से अधिक के घोटाले किए थे। इस घोटाले में उनके कॉन्ट्रैक्टर दामाद भी शामिल थे। महिला आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वर्क आॅर्डर के ही 105 करोड़ रुपए निकलवा लिए थे।

हरियाणा में 13 आईएएस सहित 15 अधिकारियों का तबादला
राजेश खुल्लर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त की जिम्मेवारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने रविवार को तुरंत प्रभाव से 13 आईएएस, एक आईपीएस और एक आईआरएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। (Transfer) नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजेश खुल्लर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और सूचना, लोक, संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। सुधीर राजपाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। डॉ सुमिता मिश्रा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:– रानियां के नगराना में मिल रही कट्टरपंथी अमृतपाल की लोकेशन!

अंकुर गुप्ता को पशुपालन एवं डेयरी विभाग विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। अनुराग रस्तोगी को वित्त एवं योजना विभाग तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) एवं वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. राजा शेखर वुंड्रू को हाउसिंग फॉर आॅल विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमका (Ashok Khemka) को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। अपूर्व कुमार सिंह को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सलाहकार तथा ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। अरुण कुमार गुप्ता को नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग और खान एवं भूविज्ञान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। विजेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क (Navdeep Singh Virk) को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। देविंद्र सिंह कल्याण, आईआरएस -आईटी को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विकास गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है तथा उन्हें हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। श्रीमती अमनीत पी. कुमार को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रदेश कोरोना के बढ़ते कदम रोकने मैदान में उतरेंगे सीनियर आईएएस अधिकारी
हर जिले में तैनात होगा एक वरिष्ठ अधिकारी

दो दिन और दो रातों तक पूरे जिले का करेगा दौरा

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 पार कर गई है और सरकार के सभी इंतजामात कम पड़ते नजर आ रहे हैं। पूर्व में अपनी तैयारियों पर आश्वासत नजर आ रही सरकार अब स्थिति हाथ से निकलती देख तरकश के सभी तीर आजमाना चाहती है। इसी के तहत चंडीगढ़ हैडक्वार्टर में बैठे बड़े अधिकारियों को अब हर जिले में उतार दिया गया है। इन बड़े अधिकारियों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण एवं समीक्षा करने तथा कोरोना वायरस फैलने की दर के आकलन के आधार पर जिलों में आवश्यक भावी प्रबंध करने की योजना बनाने के लिए कह दिया गया है। विभिन्न जिलों में तैनात ये अधिकारी अलॉट किए गए अपने जिलों में कम से कम दो दिन और लगातार दो रातों तक दौरा करेंगे।

एसीएस विजय वर्धन देखेंगे गुरुग्राम तो संजीव कौशल को फरीदाबाद

प्रदेश के बड़े एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, जिनमें विजय वर्धन और संजीव कौशल शामिल हैं, उन्हें क्रमश: गुरुग्राम और फरीदाबाद दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम और फरीदाबाद और सोनीपत प्रदेश के लगभग आधे कोरोना मामले हैं। इन जिलों में इन तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार हरियाणा खनिज लिमिटेड, नई दिल्ली के चेयरमैन सुनील कुमार गुलाटी को जिला नूह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त विजय वर्धन को जिला गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को जिला फरीदाबाद, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम को जिला रोहतक, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह को जिला यमुनानगर, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.सी.गुप्ता को जिला कुरूक्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा को जिला कैथल और स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह को जिला भिवानी, आबंटित किया गया है।

इसी प्रकार, विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल को जिला पलवल, आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को जिला झज्जर, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू को जिला रेवाड़ी एवं महेन्द्रगढ़, श्रम विभाग के प्रधान सचिव एवं करनाल मंडलायुक्त विनीत गर्ग को जिला करनाल, नगर एवं ग्राम आयोजन तथा शहरी सम्पदा विभाग के प्रधान सचिव ए.के.सिंह को जिला सोनीपत और चुनाव विभाग के प्रधान सचिव तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल को जिला जींद आबंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शेष जिलों नामत: पंचकूला, अम्बाला, फतेहाबाद, चरखी दादरी, पानीपत, सिरसा और हिसार के संबंधी प्रभारी अधिकारी कोविड-19 से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

हर जिले में चैक होगी मैडिकल सुविधाएं

जानकारी के अनुसार चयनित अधिकारी प्रत्येक जिले में प्रत्येक कोविड केयर सेंटर के साथ-साथ प्रत्येक सार्वजनिक एवं सामुदायिक क्वारंटाइन सुविधा एवं आइसोलेशन वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाओं और सभी निजी एवं सार्वजनिक अस्पतालों में सभी वेंटिलेटर्स, आईसीयू बैडस और नॉन-आईसीयू वार्ड्स में बिस्तर के साथ लगी आॅक्सीजन सुविधा का भी निरीक्षण करेंगे। सरकारी अधिकारी ने बताया कि जिलों में तैनात अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के सभी मरीजों की टेस्टिंग, आइसोलेशन और उपचार के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों की सूची तैयार की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों को जिलों का दौरा करने के उपरांत चण्डीगढ़ लौटने के 24 घण्टों के भीतर अपनी लिखित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को प्रेषित करनी होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।