maharashtra - Sach Kahoon Hindi
महिला और कैब ड्राइवर की संदिग्ध मौत, बच्चे के बयान ने खड़ा किया बड़ा सवाल
ठाणे (एजेंसी)। Thane News: महाराष्ट्र के बदलापुर में महिला और कैब ड्राइवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना के समय महिला का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था, जिसके बयान ने मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है।
ठाणे के बदलापुर शहर के जिवेली गांव में पिछले दिन एक महिला और ओला कैब ड्राइवर के शव मिले थे, जिससे सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान मनीषा भोसले के रूप में हुई, जबकि मृत ओला कैब ड्राइवर गणेश शिंदे घाटकोपर का रहने वाला था।
प्रारंभिक पूछताछ में महिला के तीन वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि "ड्राइवर काका (कैब ड्राइवर) ने मेरी मां की हत्या की।" बच्चे के इस बयान के बाद पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि, इसके बाद ओला चालक गणेश शिंदे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।
डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कर जांच पूरे मामले की शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, मनीषा भोसले जिवेली गांव की निवासी थीं, जबकि उनके पति घाटकोपर में चाय का व्यवसाय करते हैं।
महिला और कैब ड्राइवर के बीच क्या संबंध थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं और इस दोहरे मौतकांड के पीछे की असली वजह क्या है, इन अलग-अलग पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।
डीसीपी सचिन गोरे ने कहा, "हम तकनीकी डेटा और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। मामले की जांच डबल मर्डर के नजरिए से की जा रही है। हम बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।"
हालांकि, इस सनसनीखेज घटना से बदलापुर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मुंबई-गोवा हाईवे पर ब्रेक फेल होने से केमिकल टैंकर पलटा, चालक की मौत
रत्नागिरी (एजेंसी)। Ratnagiri Road Accident News: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून के पास परशुराम घाट क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब केमिकल से भरा एक टैंकर हाईवे के ढलान वाले परशुराम घाट मार्ग से नीचे की ओर जा रहा था।
प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, टैंकर लोटे से गोवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान परशुराम घाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ढलान और तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि टैंकर चालक वाहन के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। दुर्घटना के बाद टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके साथ ही चिपलून नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि केमिकल टैंकर से कोई और खतरा न फैले, इसलिए इलाके को सावधानी के साथ सुरक्षित किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी और घाट क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Amravati Bus Accident: अनंतपुर जा रही बस पलटी, 30 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी
अमरावती (एजेंसी)। Amravati Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मंगलवार को एक निजी ट्रैवल बस पलट गई, जिसमें करीब 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुंटी मंडल के वेन्नेडोड्डी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ।
हैदराबाद से अनंतपुर जा रही यह बस उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जब बस ड्राइवर ने सामने से आ रहे लॉरी से टक्कर बचाने की कोशिश की।
यात्रियों के अनुसार, बस तीन बार पलटी और फिर खेतों में जाकर रुकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को अनंतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच मंगलवार को हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक बस में अचानक आग लग गई।
यह बस तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के गडवाल डिपो की थी, जो प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
अलर्ट यात्रियों और कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। एक सतर्क बस कंडक्टर और अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
एक अन्य हादसे में तेलंगाना के निजामाबाद जिले में कई वाहनों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ अन्य भी घायल हुए।
यह हादसा सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर इंदलवाई मंडल के चंद्रायणपल्ली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, एक ट्रक ने सात कारों को टक्कर मार दी, जो पहले हुए एक हादसे के कारण सड़क पर रुकी हुई थीं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो
प्रकाशम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से 36 यात्रियों की बची जान
अमरावती (एजेंसी)। Amravati  Bus Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से उसमें सवार 36 यात्री बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उलावपाडु मंडल के भीमावरम अड्डा रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह प्राइवेट बस हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी। ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा। सूझबूझ दिखाते हुए उसने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को सतर्क किया। आग लगने से पहले ही सभी यात्री बस से उतरने में कामयाब हो गए। सभी यात्रियों के उतरते ही सबने राहत की सांस ली। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही के महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
27 अप्रैल को तेलंगाना के मेडक जिले में एक निजी ट्रैवल बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। बस में मौजूद ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति ने आग देखते ही तुरंत बस से उतर गए।
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में 26 मार्च को एक निजी ट्रैवल बस की टिपर ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें आग लगने से कम से कम 14 लोग जिंदा जल गए और 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रायवरम के पास एक पत्थर की खदान के पास हुई। आग में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
24 अक्टूबर 2025 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल कस्बे के पास एक दुर्घटना में सड़क पर पड़ी एक मोटरसाइकिल को कुचलने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। एक निजी टूर ऑपरेटर की इस बस में 46 लोग सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी, तभी कुरनूल के बाहरी इलाके में चिन्नटेकर गांव के पास यह भयावह दुर्घटना घटी।
3 नवंबर, 2025 को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक बस-ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Mumbai News: मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक डोनर ने थैलेसीमिया से जूझ रही बच्ची की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान किया। यह मामला मुंबई के बोरीवली स्थित ब्लड सेंटर का है, जहां एक जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया।
बच्ची के इलाज में मददगार बना रक्तदान | Blood Donation
मिली जानकारी के अनुसार, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची कृषा दोशी को नियमित रूप से खून की जरूरत होती है। इसी कड़ी में डोनर योगेश इन्सां (ग्रीन एस) ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जिससे बच्ची के इलाज में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
बोरीवली ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान
यह रक्तदान मुंबई के बोरीवली स्थित ब्लड सेंटर (पिनकोड-400068) में किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, थैलेसीमिया मरीजों के लिए नियमित रक्तदान बेहद जरूरी होता है, क्योंकि उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पातीं।
समाज के लिए प्रेरणा
डोनर का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान करें, तो थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों की मदद आसानी से की जा सकती है। Blood Donation
यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला
नागपुर/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Nagpur News: आमतौर पर परिवार में बच्चे के जन्म पर लोग मिठाइयां बांटते हैं या जश्न मनाते हैं, लेकिन नागपुर के रहने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी जगप्रीत इन्सां ने इस खुशी को एक अलग और नेक ढंग से मनाया। जगप्रीत ने पुत्र रत्न की प्राप्ति की खुशी में एक जरूरतमंद महिला, सुशीला काशीनाथ मानवटकर, के लिए रक्तदान कर ‘इंसानियत का फर्ज’ अदा किया।
जरूरतमंद की सहायता ही सच्चा उत्सव | Nagpur News
जब जगप्रीत इन्सां को सूचना मिली कि सुशीला काशीनाथ मानवटकर को तत्काल रक्त की आवश्यकता है, तो उन्होंने बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। जगप्रीत का मानना है कि किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने अपनी खुशी को समाज सेवा के साथ जोड़कर अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणा पेश की है।
डेरा सच्चा सौदा की मुहिम: ‘ट्रु ब्लड पम्प’ (True Blood Pump)
यह निस्वार्थ सेवा डेरा सच्चा सौदा की ‘ट्रु ब्लड पम्प’ मुहिम का हिस्सा है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए, डेरा अनुयायी दुनिया के किसी भी कोने में हों, वे रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाने देते।
चलते-फिरते ब्लड बैंक: इस मुहिम के तहत अनुयायियों को ‘ट्रु ब्लड पम्प’ कहा जाता है, क्योंकि वे हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
आपातकालीन सेवा: जब भी किसी दुर्घटना या गंभीर बीमारी में रक्त की तत्काल जरूरत होती है, ये सेवादार कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच जाते हैं।
रक्तदान में स्थापित किए हैं कई विश्व रिकॉर्ड
डेरा सच्चा सौदा ने रक्तदान के क्षेत्र में जो आयाम स्थापित किए हैं, वे अपने आप में एक मिसाल हैं:
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: डेरा सच्चा सौदा के नाम सर्वाधिक रक्तदान करने के कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।
सेना के लिए रक्तदान: डेरा अनुयायियों द्वारा भारतीय सेना के लिए भी भारी मात्रा में स्वैच्छिक रक्तदान किया जाता है, ताकि सरहदों की रक्षा करने वाले जवानों को समय पर मदद मिल सके।
नियमित शिविर: संस्था द्वारा समय-समय पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहाँ हजारों यूनिट रक्त एकत्रित किया जाता है।
“रक्तदान महादान है, और जब यह किसी की खुशी के अवसर पर किया जाए, तो उसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।”
Honesty: ईमानदारी की मिसाल बने महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु
पुण/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Honesty: आज के समय में जब स्वार्थ और लालच की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं, ऐसे में कुछ सच्चे इंसान समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आते हैं। पुणे (महाराष्ट्र) के ब्लॉक प्रेमी सेवक वजीर इन्सां ने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी से यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। विमान नगर लोकेशन पर रोड पर चलते समय वजीर इन्सां को एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। चाहें तो वे उसे अनदेखा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पूरी ईमानदारी, समझदारी और सेवा भाव के साथ उस मोबाइल फोन के असली मालिक की तलाश की और सुरक्षित रूप से उसे वापस सौंप दिया। Pune News
यह छोटा-सा दिखने वाला कार्य वास्तव में बहुत बड़ी सेवा है। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि किसी की निजी जानकारी, यादें और जरूरी दस्तावेजों का खजाना होता है। ऐसे में फोन को सही मालिक तक पहुँचाना सच्ची मानवता का परिचय है। दी गई तस्वीरें इस नेक सेवा का जीवंत प्रमाण हैं, जो यह दशार्ती हैं कि प्रेमी सेवक वजीर इन्सां ने बिना किसी स्वार्थ के यह कार्य किया। उनकी यह पहल समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना दिखावे के, दिल से की जाए। वजीर इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमें ऐसी प्रेरणा दी है जिससे हम समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। Pune News
यह भी पढ़ें:– Fire: मलेरकोटला में जूते-कपड़ों की चार दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
Maharashtra: पुणे महाराष्ट्र की साध-संगत द्वारा बाल दिवस पर मानवता-भरी सेवा
महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज)। Maharashtra: बाल दिवस के पावन अवसर पर, पुणे महाराष्ट्र की साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के पवित्र संदेश “मानवता ही सच्चा धर्म है” को जीवन में उतारते हुए प्रेम, दया और करुणा से परिपूर्ण एक अनोखी मिसाल पेश की। संगत ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर गरीब, जरूरतमंद और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को खुशियां बांटने का नेक कार्य किया।
सेवधारियों ने पूरी लगन और प्रेम से बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते, खिलौने, टॉयज़, चॉकलेट, मिठाइयाँ, पॉपकॉर्न और अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। जैसे ही संगत पहुंची, मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक फैल गई। छोटे-छोटे हाथों में खिलौने और चॉकलेट आते ही बच्चों की मुस्कुराहट देख कर सभी सेवाधारीयों का मन भी भाव-विभोर हो उठा।
संगत के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य था कि कोई भी बच्चा बाल दिवस पर उदास न रहे और हर घर में खुशियों की रोशनी फैले। पुणे की साध-संगत ने बताया कि यह सेवा सतगुरु की प्रेरणा से लगातार की जाती है और आगे भी जारी रहेगी।
पूरे आयोजन में संगत ने अनुशासन, प्रेम और भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत की। बच्चों के साथ खेलकर, उनसे बातचीत करके और उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर सेवाधारीयों ने भी सच्चे अर्थों में बाल दिवस मनाया। Maharashtra
अंत में, सभी ने सतगुरु के चरणों में अरदास की कि हमेशा ऐसे ही परमार्थ करने का सौभाग्य मिलता रहे और हर जगह मानवता की खुशबू फैलती रहे।
यह भी पढ़ें:- England: इंग्लैंड की साध-संगत ने 500 पौधे व 2000 पनीरी लगाकर मनाई पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी
Maharashtra: 600 किलोमीटर दूर जाकर मंदबुद्धि व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया
चंद्रपुर/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Maharashtra: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई जा रही 170 इंसानियत भलाई मुहिम के तहत हर राज्य में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मानवता अप्लाई के कार्य कर रहे हैं l ऐसा ही कार्य है मानसिक रोगियों की देखभाल करना हैं व उनका सही उपचार करवाकर उनके परिवार से मिलाना। इसी मुहिम के तहत ब्लॉक किसान नगर (महाराष्ट्र) के सेवादार भाइयों ने दयनीय हालत में मिले मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की संभाल (Mandbudhi Ki Sambhal) कर उसके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार सच्चे नम्र सेवादार कालिदास इन्सां के गांव -मोरवाही, तहसील -सावली जिला -चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में एक मंदबुद्धि व्यक्ति घूमता मिला जिसे सच्चे नम्र सेवादार सुरजीत इन्सां, कालिदास इन्सां, संतोष इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस
वेलफेयर विंग के सेवादारों ने पुलिस स्टेशन मूल में 19/10/2025 को रिपोर्ट दी कि हमारे पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए हम इस मंदबुद्धि की संभाल करेंगे उपचार करेंगे और इसके परिवार को खोजने की कोशिश करके उसके परिवार से मिलाने की कोशिश करेंगे, तो मंदबुद्धि युवक जो अपना नाम चंदन बता रहा था को पुलिस स्टेशन की परमिशन के साथ सेवादार एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र किसान नगर, जिला -चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में लेकर आए उसे नहलाया, खाना-पीना खिलाकर नए कपड़े पहनाकर उसकी देखभाल शुरू की और उसकी फोटो और वीडियो मध्य प्रदेश के जिम्मेवारों को भेजी व उसके परिवार का पता लगाने के लिए कहा।
गांव- पाथरी,जिला हरदा (मध्य प्रदेश) के सच्चे नम्र सेवादार पंजाब राव इन्सां ने जाकर मंदबुद्धि युवक चंदन का फोटो दिखाए तो पता चला कि वह गांव-सोडलपुर, जिला हरदा (मध्य प्रदेश) का है तो उसके परिवार को जानकारी दी और वीडियो कॉल के जरिए चंदन की परिवार से बात कराई तो उन्होंने बताया कि यह हमारा लड़का है यह 22/10/2025 को सूचना पुलिस में भी दी। Maharashtra
फिर दिनांक 31अक्टूबर को सच्चे नम्र सेवादार सुरजीत इन्सां, रघुवीर चंद्र इन्सां, 15 मेंबर राजकुमार इन्सां,15 मेंबर जगप्रीत इन्सां चंदन को पुलिस स्टेशन -टिमरनी जिला- हरदा (मध्य प्रदेश) लेकर गए जहां पर मध्य प्रदेश के सच्चे नम्र सेवादार पंजाब राव इन्सां व उनकी पत्नी नन्नू इन्सां चंदन के परिवार को लेकर टिमरनी पुलिस स्टेशन में आए वहां पर उचित कार्रवाई करने के बाद पुलिस प्रशासन ने चंदन को उसकी माता दुर्गा देवी जयसवाल पत्नी स्वर्गीय मानसिंह गांव -सोडलपुर वह जीजा मनोज कछुआ को पुलिस प्रशासन ने पंचनामा कर सौंप दिया lपुलिस प्रशासन, गांव टिमरनी के गणमान्य व्यक्तियों ने व परिवार ने यह सब कार्य देखकर पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवदारों की बहुत-बहुत प्रशंसा की आज कलयुग में जबकि हाथ को हाथ खाऐ जा रहा है तो आज भी ऐसे महान गुरु की शिक्षा पर चलकर उनके अनुयाई 600 किलोमीटर दूर अपनी गाड़ी से एक मंदबुद्धि व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने आए हैं धन्य है ऐसे गुरु और उनके सेवादार इस मंदबुद्धि चंदन को उसके परिवार से मिलाने के लिए पुलिस स्टेशन- मूल, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्) और पुलिस स्टेशन -टिमरनी, जिला -हरदा (मध्य प्रदेश) का विशेष योगदान रहा।
मंदबुद्धि व्यक्ति चंदन की देखभाल में बहनों में शारदा इन्सां,कलाशों बाई इन्सां, सुशीलाबाई इन्सां, रेशमोबाई इन्सां, शांनीबाई इन्सां, अंजू इन्सां, अनिता इन्सां, कांता इन्सां, प्रेमलता इन्सां, सुनीता इन्सां, हरोबाई इन्सां, कुंदा इन्सां,उषा इन्सां, वर्षा इन्सां, निक्की इन्सां, कुंतलाबाई इन्सां और भाइयों में सुरजीत इन्सां, कालिदास इन्सां, गोपी इन्सां,राजू इन्सां, अशोक इन्सां, संतोष इन्सां, मानसिंग इन्सां, शंकर इन्सां, मदनलाल इन्सां, विजय इन्सां, हरदयाल इन्सां, बालकिशन इन्सां, कालूराम इन्सां, सुदामा इन्सां, हर्ष इन्सां, हरतेज इन्सां, बंटी इन्सां व पूरी साध -संगत ने सेवा की।
यह भी पढ़ें:– Haryana Traffic Challan: हरियाणा में अब बदल गए हैं ट्रैफिक नियम, देना पड़ेगा इतना हर्जाना, पढ़ें…
Maharashtra: शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस पर विक्रम इन्सां ने की मानवता की मिसाल
सांगली/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Sangli News: शाह मस्ताना जी महाराज, डेरा सच्चा सौदा के प्रथम गुरु और मानवता के सच्चे मसीहा के रूप में पूजे जाते हैं, उनके पावन अवतार दिवस को पूरे श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विक्रम इन्सां, निपाणी सांगली (महाराष्ट्र) ने सिविल अस्पताल में पहुँचकर रक्तदान कर मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की।
यह कार्यक्रम न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि एक मानवता की सेवा का महापर्व था। शाह मस्ताना जी महाराज का जीवन सदा दूसरों की भलाई, निस्वार्थ सेवा और समाज उत्थान को समर्पित रहा है। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए विक्रम इन्सां ने अपने कर्मों से साबित किया कि ‘इन्सानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान को ‘महादान’ कहा गया है क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। विक्रम इन्सां का यह नेक कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि “शाह मस्ताना जी महाराज के पावन दिन पर अगर किसी की जिंदगी बचाने का अवसर मिले, तो इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं।” सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में जागरूकता फैलाते हैं तथा युवा पीढ़ी को भी मानवता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर उपस्थित संगत ने मिलकर “धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा” के नारे लगाए और सबने मानवता की सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। Sangli News
Pune Property Market 2025: पुणे में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हुई बढ़ोतरी, आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ी
Pune Property Market 2025: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में अचल संपत्ति क्षेत्र ने इस वर्ष जनवरी से अगस्त के बीच उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस अवधि में पंजीकरण की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। Pune Property Market
हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टांप शुल्क संग्रह में भी 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। यह आँकड़े इस बात का संकेत हैं कि अगस्त माह में बिक्री में हल्की गिरावट आने के बावजूद आवासीय संपत्तियों की मांग अब भी सुदृढ़ बनी हुई है।
रिपोर्ट बताती है कि अगस्त 2025 में कुल 13,253 संपत्ति लेन-देन पंजीकृत हुए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम है। इन लेन-देन से राज्य को 485 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क राजस्व प्राप्त हुआ।
आवासीय बाजार में किफायती घरों की मांग सबसे अधिक रही। 25 लाख रुपये तक की कीमत वाली संपत्तियाँ कुल पंजीकरण का लगभग 30 प्रतिशत रहीं। इस श्रेणी में 3,975 इकाइयों का पंजीकरण हुआ, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। Pune Property Market
प्रीमियम श्रेणी की आवासीय इकाइयों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है
प्रीमियम श्रेणी की आवासीय इकाइयों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी पिछले वर्ष 15 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष 16 प्रतिशत हो गई। हालांकि, 1 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली संपत्तियाँ अब भी प्रमुख हैं, जिनकी हिस्सेदारी 84 प्रतिशत दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यद्यपि राजस्व और बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, किंतु दीर्घकालिक दृष्टि से मांग मज़बूत बनी हुई है। यह दर्शाता है कि बदलते हालात के बावजूद खरीदारों की रुचि बनी हुई है।
संपत्ति के आकार को लेकर खरीदारों की पसंद में भी बदलाव देखा गया। 800 वर्ग फुट से बड़े अपार्टमेंट की मांग 33 प्रतिशत तक बढ़ी, जबकि 500 वर्ग फुट से कम क्षेत्रफल वाले फ्लैट्स की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत तक पहुँच गई। अगस्त माह में कुल लेन-देन में से 68 प्रतिशत मध्य पुणे क्षेत्र में दर्ज किए गए। Pune Property Market
Maharashtra: पावन अवतार माह की खुशी में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने किया ऐसा काम जिसकी हो रही प्रशंसा
धानौरा/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Maharashtra: गुरु के शुभ अवतार (जन्म) माह में गुरु की ही पावन शिक्षाओं पर फूल चढ़ाना किसी शिष्य के लिए अत्यंत सौभाग्य और सम्मान की बात है। यह एक ऐसा अवसर है जहाँ शिष्य अपने गुरु के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करता है। यह कृत्य मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि इससे कहीं अधिक है। Maharashtra
इस बात का प्रमाण देते नजर आए महाराष्ट्र के धानौरा ब्लॉक के रहने वाले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नरेंद्र वनकवार इन्सां, उनकी धर्मपत्नी प्रभा वनकवार इन्सां व भाई सुरेश धुलसे इन्सां, जिन्होंने पौधारोपण कर पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अवतार माह पर उनके प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। बता दें कि इसी तरह डेरा सच्चा सौदा अनुयायी देश-विदेश में मानवता भलाई के कार्यों को सींचते हुए पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर फूल चढ़ाते नजर आते हैं। Maharashtra
यह भी पढ़ें:– Yemen boat accident: यमन के तट पर 154 प्रवासियों से भरी नाव पलटी, अब तक 68 शव बरामद, 74 लापता