IED - Sach Kahoon Hindi

जम्मू में दो IED मिले
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में बम निरोधक दस्ते की टीम ने एक बैग में मिले दो विस्फोटक उपकरणों (IED) को निष्क्रिय कर देने से शहर के बाहरी इलाके फलियां मंडल में एक बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि फलियां मंडल इलाके में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर सोमवार रात एक बैग में दो आईईडी मिले। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते की टीम को तुरंत वहां बुलाया। उन्होंने कहा कि बीडीएस टीम मौके पर पहुंची और आईईडी को बरामद कर बाद में मौके पर उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आईईडी में सक्रिय टाइमर लगे थे।

शोपियां मुठभेड़ में जैश का आतंकवादी मारा गया

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक विदेशी आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने यहां बताया कि कापरेन शोपियां में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर क्षेत्र की घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) के दौरान तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘ किसी भी जन हानि से बचने के लिए सुरक्षा बलों की संयुक्त दल ने पास के मदरसों से शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा, तलाशी अभियान के दौरान जब संयुक्त तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहा था, वहां छिपे हुए आतंकवादी ने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गये विदेशी आतंकवादी की पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में की गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 30 किलो ग्राम का किया आईईडी बरामद
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरक्षा ने बुधवार सुबह करीब 25-30 किलो वजना का एक अत्याधुनिक शक्तिशाली उपकरण (आईईडी) बरामद किया। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास यह आईईडी बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।

कश्मीर क्षेत्र के एडीजीपी कुमार ने ट्वीट कर कहा, “पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया है। पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।” वहीं, पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान आईईडी मिला। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “आईईडी को विस्फोट कर दिया गया है।”

कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने बडगाम में घेरा

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कथित तौर पर कश्मीरी पंडित राहुल भट तथा महिला कलाकार अमरीन भट के हत्यारे सहित लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं। मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, ‘आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब में वाघा-अटारी सीमा के पास 5 किलो आईईडी बरामद
अमृतसर गणतंत्र दिवस से पूर्व अमृतसर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को अटारी के धनोआ कला गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 2.7 आरडीएक्स समेत पांच किलो शक्तिशाली आईईडी(IED) बरामद की जिससे सनसनी फैल गयी।

एसटीएफ, अमृतसर के एआईजी राशपाल सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और एसटीएफ द्वारा आरडीएक्स की बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकार ने बताया कि वाघा-अटारी सीमा के पास एक गांव से 5 किलो आईईडी बरामद किया है, जिसमें लगभग 2.7 किलो आरडीएक्स, 1.3 किलो लोहे की गेंद, कोडेक्स तार, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डिजिटल टाइमर शामिल हैं।

श्री सिंह ने कहा कि आईईडी(IED) उच्च तीव्रता का है और इससे अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ड्रग्स के बारे में जानकारी मिली, लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो पाया कि यह वाघा-अटारी सीमा के पास के एक गांव से लगभग 5 किलोग्राम वजन का आईईडी था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीनगर में राजमार्ग पर आईईडी बरामद, बड़े हमले की साजिश विफल
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक-बारामूला राजमार्ग पर सोमवार को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर बड़े हमले की साजिश विफल कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने नियमित गश्त के दौरान आज सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में कनिहामा में राजमार्ग पर एक बैग देखा। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर पंथा चौक से नौगाम के बीच यातायात रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया जिसने बैग में से आईईडी बरामद कर उसे पास के खुले मैदान में निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि अब राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। उन्होंने आशंका जतायी कि यदि समय पर आईईडी का पता नहीं लगाया जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नौगाम रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक उस क्षेत्र से बहुत दूर थे जहां आईईडी का पता चला था। कोरोना महामारी के कारण करीब एक वर्ष तक स्थगित रहने के बाद आज ही ट्रेन सेवा फिर से शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि इस बरामदगी के कारण ट्रेनों के परिचालन में कोई बाधा नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यूनीवार्ता को बताया कि राजमार्ग पर पंथा चौक और नौगाम से यातायात निलंबित कर दिया गया था हालांकि नौगाम से हवाई अड्डे और उत्तरी जिले के लिए यातायात जारी रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में आईईडी निष्क्रिय कर टाला एक बड़ा हादसा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सड़क अभियान वाले दल ने आज सुबह श्रीनगर-बांदीपोरा रोड पर एक आईईडी का पता लगाने के बाद तुरंत रोड को बंद कर दिया और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया। बीडीएस ने बड़ी ही सावधानी के साथ बिना किसी नुकसान के इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक यदि समय पर इस आईईडी को निष्क्रिय नहीं किया जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।