Ayushman Bharat Scheme - Sach Kahoon Hindi
Ayushman Bharat Scheme: हरियाणा के आयुष्मान लाभार्थियों के लिए आई बड़ी खबर, जानिये
Ayushman Bharat Scheme: चंडीगढ़। आखिरकार वो ही हो गया जिस बात का डर था। जी हां हरियाणा सरकार के साथ सूचीबद्ध 675 निजी अस्पतालों में बुधवार रात 12 बजे से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का इलाज बंद कर दिया गया। बुधवार रात आईएमए हरियाणा और सूचीबद्ध निजी अस्पताल संचालकों की आॅनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले दिन में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इलाज बंद न करने की अपील की लेकिन बात नहीं बनी।
क्या है माजरा |Ayushman Bharat Scheme
हरियाणा के 675 निजी अस्पतालों के आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज के करीब 700 करोड़ रुपये राज्य सरकार के पास अब भी बकाया थे। एक सप्ताह पहले आईएमए ने भुगतान न होने पर सरकार को सात अगस्त से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार को सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि निजी अस्पतालों को भुगतान के लिए बजट की मंजूरी देते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Ayushman Yojana:अब पूरे भारत में बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज!
70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक जल्दी करवाएं इस योजना में पंजीयन!
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ने की अनुमति के बाद प्रदेश सरकार ने भी मां योजना में एक नई श्रेणी शामिल कर कैशलेस उपचार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। Ayushman Yojana
आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भारत में अधिकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क हो सकेगा और राजस्थान में पूर्ववत योजना का लाभ मिलता रहेगा। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि जिले में भी नवाचार करते हुए ऐसे नागरिकों को योजना में जोड़ने के लिए एक अहम पहल की है। जिलास्तर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर आता है तो उनका योजना में पंजीयन करवाया जाएगा।इसके साथ ही आमजन वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन पीएमजेएवाई एप के जरिए कर सकते है।
आसानी से एप के माध्यम से हो रही है ई-केवाइसी | Ayushman Yojana
ऑनलाइन ई-केवाइसी आसानी से एप के माध्यम से हो रही है। इसके साथ ही नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर भी योजना में पंजीयन करवाया जा सकता है। योजना के जिला प्रभारी डॉ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) या मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत उपचार के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना का खर्च राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा। यह आदेश 29 अक्टूबर 2024 से प्रभावी है और केवल वन टाइम क्लेम के आधार पर लागू होगा। Ayushman Bharat Yojana
राज्य सरकार का यह कदम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक योजना में पंजीकरण करवाने के बाद देश में किसी भी राज्य में जाकर पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करवा सकेंगे। वहीं राज्य में पहले की भांति 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ जारी रहेगा। Ayushman Yojana
Anil Vij Raids in Kaithal: अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज ने की बड़ी कार्रवाही…
Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली और बंगाल योजना से बाहर
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) ने आज यानि मंगलवार को सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना का विस्तार 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अस्पतालों में मुफ़्त इलाज मिलेगा, इसके लिए उन्हें ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड दिया जाएगा। Ayushman Bharat Yojana
एक मीडिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक बुजुर्गों के पास ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ होना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली और बंगाल के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि उनकी सरकारें ‘राजनीतिक कारणों’ की वजह से इसे लागू नहीं कर रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी लगभग 12,850 करोड़ रुपये लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दिल्ली में थे।
वरिष्ठ नागरिकों को नहीं करनी पड़ेगी आय की परवाह
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के एक प्रमुख अतिरिक्त के रूप में, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार की शुरूआत की। इतना ही नहीं इससे सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए 5 लाख रुपये तक का व्यापक कवरेज प्रदान करना है। लेकिन अफसोस की बात है कि राजनीतिक हितों ने दिल्ली और बंगाल में इसके कार्यान्वयन में बाधा डाली है।
मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल में रहने वाले 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से माफी मांगता हूं। दुर्भाग्यवश, राज्य सरकारों के आयुष्मान भारत योजना में भाग नहीं लेने के फैसले से मैं सहायता प्रदान करने में असमर्थ हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लगभग 4 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक के चिकित्सा खर्च को वहन करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी प्रेषित किए। Ayushman Bharat Yojana
Rajasthan Diwali Bonus: रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना को लेकर सरकार ने ये आदेश किये जारी! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!
Ayushman Bharat Yojana: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा। इस योजना के तहत राजकीय अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों का नेटवर्क अब गांवों तक भी उपलब्ध हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जन-जन तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यतानुसार नियमों में बदलाव एवं सरलीकरण किया जाए। Ayushman Yojana
Gold Price Today: आज सोने की कीमतें गिरी! जानें आज की सोने की कीमतें
साथ ही, योजना से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम को और मजबूत किया जाए चिकित्सा मंत्री ने यह निर्देश स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के दौरान दिए। खींवसर ने कहा कि इस योजना में पोर्टेबिलिटी की सुविधा जल्द शुरू की जायेगी। इससे बाहर के राज्यों के नागरिक भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे और राजस्थान के रोगी दूसरे राज्यों में इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। यह सुविधा शुरू होने से प्रदेश में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गांव-गांव तक सुगमता पूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में चिकित्सा विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है। आयुष्मान आरोग्य योजना को बेहतर बनाने के लिए नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है। Ayushman Yojana
मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पॉलिसी जल्द | Ayushman Yojana
श्रीमती राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही यह नीति लाई जाएगी। साथ ही, चिकित्सा के क्षेत्र में निजी सहभागिता बढ़ाने के लिए भी नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं।
1.33 करोड़ परिवार पंजीकृत | Ayushman Yojana
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत वर्तमान में 1.33 करोड़ से अधिक परिवार पंजीकृत हैं और 1700 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं। रोगियों को करीब 1800 पैकेज के तहत विभिन्न बीमारियों का उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में गंभीर रोगों का उपचार भी उपलब्ध है।
Breaking News: आतिशी इस दिन लेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ!
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना के तहत कैबिनेट का बड़ा फैसला! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!
Ayushman Yojana: नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये फैसला बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अब इस मंजूरी के बाद, 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत आय की परवाह किए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है।
70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज | Ayushman Yojana
इसका लक्ष्य छह 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। एबी-पीएमजेएवाई पहले से ही करीब 55 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। Ayushman Yojana
Saving Scheme: यदि आप भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो ये स्कीम आपके लिए है!
Ayushman Bharat Scheme : मुख्यमंत्री की इस योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे इतने हजार रूपये! अभी इस योजना के बारे में जानें!
Ayushman Bharat Scheme : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में राज्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना लागू की गई है। योजना का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। प्रदेश में घटित सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय (गोल्डन ऑवर) में राज्य के निकटतम सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थान (अस्पताल/ट्रोमा सेंटर आदि) पहुंचाने वाले भले व्यक्ति को राज्य सरकार 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देगी। Ayushman Bharat Scheme
इसके लिये मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का गठन किया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने घायल व्यक्तियों के जीवन रक्षा के परिप्रेक्ष्य में घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय में चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने की दृष्टि से आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से 21 अगस्त, 2024 को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
परिवहन आयुक्त ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना के लिए बजट परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के समर्पित सड़क सुरक्षा कोष द्वारा वहन किया जाएगा। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाला भला व्यक्ति स्वेच्छानुसार अपनी पहचान आदि देने तथा योजना का लाभ लेने को तैयार होने पर अस्पताल के इमरजेंसी रूम में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर द्वारा भले व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, बैंक डिटेल इत्यादि की जानकारी फॉर्म में दी जाएगी। मेडिकल ऑफिसर के अतिरिक्त संबंधित थानाधिकारी/उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा भी भले व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिलाने की अनुशंसा निदेशक, जन स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को दुर्घटना के 3 दिवस के अंदर की जाएगी।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निकटतम राजकीय अथवा निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले भले व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने एवं उसकी इच्छानुसार तत्काल अस्पताल से जाने की अनुमति होगी। यदि घायल व्यक्ति गंभीर श्रेणी का है तो उसकी मदद करने वाले वाले भले व्यक्ति को 10 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं एक से अधिक भले व्यक्ति होने की स्थिति में सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि सभी को समान रूप से विभाजित की जाएगी। Ayushman Bharat Scheme
Haryana Assembly Elections: ये कार्य किये गए तो होगी कार्रवाही! चुनावों को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने …
Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद, स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान!
Ayushman and Chirayu Scheme Haryana : चंडीगढ़। प्रदेश के निजी अस्पतालों ने एक जुलाई यानि सोमवार से आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा कार्ड (Ayushman Card) से इलाज बंद कर दिया है। अस्पताल संचालकों का कहना है कि उनका सरकार की तरफ करीब दो सौ करोड़ रुपये बकाया है। सरकार द्वारा पेमेंट रोकने पर प्राइवेट अस्पतालों ने ये फैसला लिया है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में आयुष्मान योजना के पैनल में 600 से अधिक प्राइवेट अस्पताल आते हैं। करीब 200 करोड़ रुपए का सरकार पर बकाया है। इसमें 20 फीसदी केवल हिसार का है। Ayushman Yojana
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि सरकार जब तक राहत नहीं देती डॉक्टर कार्ड धारकों का इलाज नहीं करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता (Health Minister Dr. Kamal Gupta) ने डॉक्टरों से अपील की है वह इलाज बंद ना करें। उनकी समस्या का समाधान सरकार कर रही है। 15 जुलाई तक उनकी समस्या दूर कर दी जाएगी। निजी अस्पतालों का करीब 200 करोड़ रुपए सरकार पर बकाया है। पिछले दिनों यह बकाया करीब 300 करोड़ तक पहुंच गया था, मगर स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता से मीटिंग के बाद सरकार ने 90 करोड़ रुपए खातों में डलवाए। Ayushman Yojana
प्रदेश में रोजाना करीब 4 हजार लोग आयुष्मान योजना से इलाज करवाते हैं। प्रदेश के अस्पतालों का क्लेम रोजाना 4 करोड़ के आसपास बैठता है। ऐसे में अगर एक महीना भी पेमेंट लेट हो जाती है तो करीब 400 करोड़ रुपए पेंडिंग में चला जाता है। प्रदेश में 1.3 करोड़ कार्ड धारक हैं। इनमें चिरायु हरियाणा के तहत 74 लाख 33 हजार 548 कार्ड और आयुष्मान भारत योजना के तहत 28 लाख 89 हजार कार्ड बनाए गए हैं। Ayushman Yojana
Sirsa Weather Update: सरसा में उमड़-उमड़ कर बरसे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!
Ayushman Card: एक ऐसी ऐप जिस पर आप खुद ऑनलाइन बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
Ayushman Card: आयुष्मान योजना का तीसरा फेज (Ayushman 3.0) 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। तीसरे फेज में कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। इस बार आप खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। इस बार सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड में लाभार्थियों के पास वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन ऑप्शन होंगे। Ayushman Card
रजिस्ट्रेशन घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए संभव हो सकेगा। लोगों के इसके लिए मोबाइल फोन पर आयुष्मान कार्ड ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए लाभार्थी के नाम आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड की मदद से लाभार्थी योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
मोबाइल के जरिए कर सकेंगे सेल्फ रजिस्ट्रेशन | Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर भी आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए अप्लाई करने की सुविधा दी है। ऐप डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी को मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। यहां आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड या अन्य अपलोड करना होगा। इसके बाद सरकार आपकी रिक्वेस्ट को वैरिफाई करने के बाद आपका नाम योजना में रजिस्टर्ड कर देगा। हालांकि इस प्रोसेस से पहले आपको ये चेक कर लेना चाहिए की आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
कॉल करके पता करें कार्ड | Ayushman Bharat
इस योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। यह पात्रता रखने वाले लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आयुष्मान योजना के लिए पात्रता जांचने के लिए आप 14555 पर काल कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmjay.gov.in साइट के जरिए भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। Ayushman Card
यह भी पढ़ें:– Birth Certificate Rules: आधार-वोटर आईडी कार्ड का नहीं कोई झंझट, अब जरूरी हुआ यह डॉक्यूमेंट ! जरूरी ख…
आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी: सविता अरोड़ा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के ऐसे जरूरतमंद परिवारों को भी लाभ देने की शुरूआत की है। जिन अभ्यार्थियों का नाम वर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना (एसईसीसी) डाटा में दर्ज नहीं था ऐसे सभी व्यक्तियों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवार भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे। पहले आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। सीएससी की डिस्ट्रिक मैनेजर सविता अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एसईसीसी सूची में शामिल परिवारों के अलावा ऐसे सभी परिवारों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें:– 12 वर्षों के बाद जूनियर वालीबॉल में हरियाणा बना विजेता
एसईसीसी डाटा के अलावा इस योजना में शामिल किए जाने वाले अन्य परिवारों का पांच लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीएससी सेंटरों पर नि:शुल्क केवाईसी की जा रही है। जबकि सरकार की ओर से एक महीने बाद आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनकर सीएससी से ही मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी सीएससी सेंटर केवाईसी करवाने के रुपए लेता है तो उसकी शिकायत ई दिशा केंद्र के फर्स्ट फ्लोर पर बने सीएससी के मुख्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
आयुष्मान भारत योजना : 1.44 लाख लोगों के उपचार पर 169.4 करोड़ खर्च
उत्कृष्ट अस्पतालों में पाँच लाख तक के इलाज की मिलती है नि:शुल्क सुविधा
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में करीब 1.44 लाख लोगों के उपचार पर 169.4 करोड़ रुपए की राशि खर्च की है। इससे राज्य के लोगों को उत्कृष्ट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क उपचार सुविधा प्राप्त करवाई जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 1,17,335 मरीजों का उपचार प्राइवेट अस्पतालों में करवाया जा चुका है, जिन पर विभाग ने करीब 138.02 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड नि:शुल्क बनाए जाते हैं
इसके अलावा, 26,402 मरीजों का उपचार पब्लिक अस्पतालों में करवाया गया है, जिनके उपचार पर 31.36 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ ही, राज्य के 22.49 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिनको आधार से लिंक किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का उपचार करने वाले अस्पतालों का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा को देश में सबसे पहले बिलों की अदायगी करने वाले प्रदेश के तौर पर पुरस्कृत भी किया है।
आयुष्मान भारत योजना के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रवि विमल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए राज्य के सभी सरकारी एवं पैनल के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड नि:शुल्क बनाए जाते हैं। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर भी मामूली शुल्क पर ऐसे कार्ड सृजन की सुविधा प्रदान है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड-19 मरीजों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है।
डॉ. विमल ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में स्थानीय सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला कार्यान्वयन इकाई कार्य कर रही है, जिनके लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 530 सरकारी एवं निजी अस्पताल हरियाणा सरकार के पैनल पर हैं और अन्य अस्पताल भी पैनल पर आने की प्रक्रिया में हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
आयुष्मान भारत योजना : हरियाणा ने जारी किए नोटिस, जवाब न देने पर लिया निर्णय
फर्जीवाड़ा कर इलाज कराने वालों की जायदाद होगी नीलाम
गलत सूचनाएं देने वाले 94 हजार से अधिक परिवारों का हुआ था खुलासा
सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़। ‘आयुष्यमान भारत योजना’ के तहत फर्जी तरीके से खुद का सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल से इलाज करवाने वाले परिवारों पर अब बेघर होने की तलवार लटक सकती है। क्योंकि हरियाणा सरकार ने इन परिवारों की जायदाद को नीलाम करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर जल्द ही कार्रवाई शुरू कर देंगे। यह कार्रवाई उन परिवारों के खिलाफ होगी, जिन्होंने फर्जी तरीके से आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाने के पश्चात सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से इलाज की सुविधा लेते हुए लाखों रुपए का क्लेम लिया था। हालांकि किसी भी सख्त कार्रवाई की शुरूआत करने से पहले प्रदेश सरकार की तरफ से इन 30 परिवारों को नोटिस जारी करते हुए तुरंत क्लेम ली गई राशि को वापस लौटाने के लिए कहा था। परंतु प्रदेश सरकार के नोटिस को प्राप्त करने के बाद क्लेम राशि लौटाना तो दूर इन परिवारों ने प्रदेश सरकार को रिप्लाई तक नहीं दिया है। जिसके चलते अब प्रदेश सरकार ने इन सभी परिवारों की जायदाद को नीलाम करने का फैसला कर लिया है।
जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 साल पहले शुरू की गई ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत हरियाणा में 22 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपने कार्ड बनवाए थे। आयुष्मान भारत में कार्ड बनवाने वाले परिवारों के लिए कुछ नियम दर्ज हैं और उन नियमों के तहत ही आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाया जा सकता है। सख्त नियमों के बावजूद भी हरियाणा में 94 हजार से ज्यादा ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने फर्जी तरीके से आयुष्मान भारत का लाभ उठाने के लिए कार्ड बनवा लिए थे। हरियाणा सरकार ने इन फर्जी कार्ड बनवाने वालों को स्क्रीनिंग दौरान पकड़ भी लिया है। लेकिन इस दौरान 30 से ज्यादा ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने फर्जी कार्ड बनवाने के पश्चात सरकारी व गैर सरकारी हड़ताल में इलाज करवाते हुए क्लेम भी ले लिया है। ऐसे परिवारों को हरियाणा सरकार की तरफ से नोटिस जारी करते हुए क्लेम की राशि वापस करने के आदेश दिए थे, जिसमें से मात्र दो लाख रुपए ही रिकवर हुए हैं, जबकि अभी भी 4 लाख 85 रुपए बकाया खड़े हैं। इन परिवारों की तरफ से रिकवरी का पैसा देने से इनकार किया जा रहा है।
6 लाख 83 हजार 856 की होनी थी रिकवरी, लौटाए सिर्फ 1 लाख 98 हजार 556 रुपए
आयुष्मान भारत के तहत हरियाणा के 30 परिवारों ने 6 लाख 83 हजार 856 रुपए का क्लेम लिया था, जिनके फर्जी कार्ड पाए जाने पर प्रदेश सरकार की तरफ से यह सारा पैसा लौटाने के आदेश जारी किए गए थे। इनमें से मात्र 8 लोगों ने ही 1 लाख 98 हजार 556 रुपए वापस किए हैं। अभी भी 22 लोगों के पास से 4 लाख 85 हजार 300 रुपए की रिकवरी होनी बाकी है। इन लोगों को कई बार नोटिस जारी किया गया है। परंतु इनकी तरफ से कोई भी रिप्लाई नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण ही अब इनके डिप्टी कमिश्नर को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वह इनकी जायदाद की नीलामी करते हुए रिकवरी करें।
जायदाद नीलामी करने के अलावा कोई नहीं है रास्ता
आयुष्मान भारत के डायरेक्टर अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जिन लोगों ने फर्जी कार्ड के जरिए इलाज करवाया है, ये लोग अब रिकवरी नहीं दे रहे हैं। इसलिए उनके पास उनकी जायदाद नीलाम करते हुए रिकवरी करने के अलावा कोई भी चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को आदेश जारी कर दिए हैं और उन्हें लिस्ट भी भेज दी गई है, जिसके तहत वह जल्द ही इन परिवारों की जायदाद को चेक करने के पश्चात नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।