Flipkart - Sach Kahoon Hindi

Flipkart: फ्लिपकार्ट देशभर में बेच सकेगा बीकानेर के प्रोडक्ट
बीकानेर (सच कहूं न्यूज)। Flipkart: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और भारत के घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मिलकर बीकानेर में स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के जीवन में बदलाव लाने का बीड़ा उठाया है। एक साझेदारी के माध्यम से ये प्रतिभाशाली महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर प्रदर्शित करने और बेचने का कार्य करेंगे। इसके लिए सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के सपनों को साकार करने का समय आ गया है।

यही समय है, सही समय है। श्री मेघवाल ने स्थानीय भाषा में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग सपने बुनो और उसे साकार करो। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सपना देखा और सपने को साकार किया। हर व्यक्ति को सपना देखना चाहिए। वो कैसे और कब पूरा होगा, यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।

श्री मेघवाल ने कार्यशाला में आई कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ये महिलाएं अपने सपनों को बुनकर उसे साकार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने फिल्पकार्ट की सराहना करते हुए कहा कि आज बीकानेर की धरती पर यह कंपनी आई है और यहां के प्रोडक्ट को पूरे देश में बेचेगी। इससे बड़ा गर्व बीकानेर के लिए और क्या हो सकता है।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) समूह के हेड पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नमेंट रिलेशन डॉ. तफ़ीम सिद्दीकी ने कहा कि बीकानेर की धरती पर आकर अच्छा लग रहा है। उससे ज्यादा खुशी इस बात की है कि यहां की माताएं बहने बड़े जोश के साथ आगे बढ़ने की चाह रख रही है। आज फिल्पकार्ट अपने इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के सपने को साकार कर रही हैं।

कार्यशाला में स्वयं-सहायता समूह की महिलाओं को फ्लिपकार्ट की टीम के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एक सरकारी पहल है जो ग्रामीण गरीबी को कम करने और भारत की ग्रामीण आबादी के लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

कार्यशाला में स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को फ्लिपकार्ट टीम द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबी को कम करना और देश की ग्रामीण आबादी के लिए स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें:– सहकारिता मंत्री ने किया ‘सहकार दीपोत्सव मेला-2025’ का विधिवत शुभारम्भ

SBI Bank News: एसबीआई बैंक ने दीपावली से पहले अपने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। SBI Bank News: एसबीआई कार्ड और घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को संयुक्त रूप से ‘फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड’ पेश किया। ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप और एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर जाकर, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राहकों को मिंत्रा पर किये गये खर्च पर 7.5 प्रतिशत कैशबैक और फ्लिपकार्ट, शॉप्सी और क्लियरट्रिप पर किये गये खर्च पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वे फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, फैशन, फर्नीचर, उपकरण, घरेलू सामान, यात्रा बुकिंग सहित विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की खरीदारी कर सकते हैं। SBI Bank News

इसके अलावा, ग्राहक जोमैटो, उबर, नेटमेड्स और पीवीआर जैसे चुनिंदा ब्रांडों पर चार प्रतिशत कैशबैक और अन्य सभी योग्य खर्चों पर एक प्रतिशत असीमित कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड आॅटो-क्रेडिट कैशबैक सुविधा के साथ आता है। स्टेटमेंट जनरेट होने के दो दिन के भीतर एसबीआई कार्ड खाते में कैशबैक की राशि अपने-आप जमा हो जाती है। इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी और एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड की सदस्यता और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये है। सफल आवेदन पर कार्डधारक 1,250 रुपये मूल्य का स्वागत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। SBI Bank News

एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिला पांडे ने कहा, ‘देश में ई-कॉमर्स के तेजी से विकास के साथ ग्राहक हर खरीदारी में सहज और संतोषजनक अनुभव की तलाश में हैं। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड को एक सहज और संतोषजनक भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट में हमने हमेशा ग्राहकों को अपने हर काम के केंद्र में रखा है। हमारा ध्यान व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साझा मूल्य सृजन पर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई नवीन वित्तीय पेशकशें पेश की हैं। एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी में यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। SBI Bank News

यह भी पढ़ें:– महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा: हिमानी अग्रवाल

फ्लिप कार्ट अकाउंट एक्टीवेट करवाने के बहाने बैंक खाते से ट्रांसफर किए 85 हजार
पुलिस ने शिकायत देने के एक साल बाद राजस्थान के दो लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मामला

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। स्थानीय शहर के एक व्यक्ति के बैंक खाते में से कुछ लोगों ने फ्लिप कार्ट (Flipkart) अकाऊंट एक्टीवेट करवाने के बहाने 85 हजार से अधिक की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक साल की जांच के बाद राजस्थान के 2 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। Cyber Fraud

पुलिस के पास दी शिकायत में रोहित कुमार बांसल पुत्र मनोहर लाल बांसल निवासी गुरदेव नगर लुधियाना ने बताया कि 10 जुलाई 2022 को उसने फ्लिप कार्ट हैल्थ प्लस से दवाईयां मंगवाने संबंधी एक आॅर्डर किया था, जो कि लेट हो गया। आॅर्डर न पहुंचने पर उसने फ्लिप कार्ट हैल्प लाईन नंबर पर कॉल किया और आॅर्डर के लेट होने संबंधी पूछा तो सामने से फोन सुनने वाले व्यक्ति ने उसे ई-कार्ट कोरियर कम्पनी वालों से बात करने के लिए कहा। रोहित कुमार बांसल ने बताया कि ज्यों ही उसने गूगल से ई-कार्ट कोरियर कंपनी का कस्टमर केयर मोबाईल नंबर-18002081888 रिसर्च कर मिलाया तो वह नहीं मिला लेकिन तुरंत बाद ही उसे मोबाईल नम्बर: 89820-59804 से कॉल आई,

जिसमें फोनकर्त्ता ने खुद को ई-कार्ट कोरियर कम्पनी का वर्कर बताया व फ्लिप कार्ट अकाउंट एक्टिवेट करवाने के बहाने उसके एचडीएफसी बैंक के खाते में 85, 010 रुपये ट्रांसफर कर लिए। रोहित कुमार बांसल ने कहा कि ऐसा कर आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की, जिसके खिलाफ उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पैक्टर जगदेव सिंह के मुताबक थाना डिवीजन नम्बर 5 की पुलिस ने रोहित कुमार बांसल के बयानों के आधार पर रोशन शर्मा व दिनेश कुमार शर्मा निवासी विजयपुरा जमडौली (राजसथान) के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है और इस मामले में अभी तक किसी भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। Cyber Fraud

यह भी पढ़ें:– Eyebrows: अगर आप आइब्रो व पलकों को घना करना चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

घटिया प्रेशर कुकर बेचने के मामले में फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने स्थापित मानकों के हिसाब से घटिया घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री के लिए आॅनलाइन बाजार मंच ‘फ्लिपकार्ट’ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि प्राधिकरण ने फ्लिपकार्ट को ऐसे 598 प्रेशर कुकरों के खरीदारों को खामी की सूचना देने तथा इन प्रेशर कुकरों को वापस लेने और उपभोक्ताओं को उनकी कीमतों की प्रतिपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी को इन आदेशों का अनुपालन कर 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी को अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने और उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना देने का भी निर्देश दिया गया है।

क्या है मामला

केंद्र सरकार ने 01 फरवरी 2021 से घरेलू प्रेशर कुकर (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश 2347:2017 अनिवार्य किया है। विज्ञप्ति के अनुसार सीसीपीए ने पाया कि ‘फ्लिपकार्ट के उपयोग की शर्तें’ में उत्पाद के प्रत्येक चालान पर ‘पावर्ड बाय फ्लिपकार्ट’ शब्दों का अनिवार्य उपयोग और विभिन्न लाभों के वितरण के लिए विक्रेताओं को सोने, चांदी और कांस्य के रूप में प्रतिष्ठित करने के प्रावधान किए गए थे। ये बातें प्रेसर कुकर की बिक्री में फ्लिपकार्ट द्वारा निभाई गई भूमिका की भूमिका को इंगित करती हैं। फ्लिपकार्ट ने ऐसे प्रेशर कुकर की बिक्री के माध्यम से कुल 1,84,263 रुपये अर्जित किए थे।

उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता और गुणवत्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए, सीसीपीए ने केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित क्यूसीओ का उल्लंघन करके बेचे जाने वाले खास कर हेलमेट, घरेलू प्रेशर कुकर और रसोई गैस सिलेंडर पर रोकने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। सीसीपीए ने देश भर के जिला कलेक्टरों को इस तरह के उत्पादों के निर्माण या बिक्री से संबंधित अनुचित व्यापार प्रथाओं और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की जांच करने और कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए लिखा है। इस अभियान के तहत 1,435 प्रेशर कुकर और 1,088 हेलमेट बीआईएस द्वारा जब्त किए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा आएंगी दो बड़ी कंपनियां, सरकार से मांगी 350 एकड़ जमीन
इलेक्ट्रानिक्स कंपनी एटीएल और ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने की तैयारी

चंडीगढ़(सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। हरियाणा में जल्द ही दो बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। दरअसल मशहूर इलेक्ट्रानिक्स कंपनी एटीएल और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट हरियाणा आने की तैयारी में हैं। दोनों कंपनियों ने हरियाणा सरकार से करीब 350 एकड़ जमीन मांगी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके प्रधान सचिव राजेश खुल्लर इन कंपनियों के साथ बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले के सोहना में इलेक्ट्रानिक्स कंपनी एटीएल ने करीब 200 एकड़ जगह हरियाणा सरकार से मांगी है। इसी तरह ई-कामर्स कंपनी फिल्पकार्ट ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पास 150 एकड़ जमीन की मांग सरकार से की है, ताकि यहां निवेश किया जा सके।

अब कंपनी को सरकार से इजाजत लेने की बाध्यता नहीं

सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बताया कि प्रदेश में इंडस्ट्री पूरी तरह से खुल गई हैं। राज्य में अब किसी भी कंपनी, फैक्ट्री अथवा उद्योग को अपने संस्थान खोलने के लिए हरियाणा सरकार से अनुमति लेने की इजाजत नहीं है, भले ही इस कंपनी या उत्पादक इकाई ने राज्य सरकार से सीएलयू ली हुई या नहीं। प्रधान सचिव के अनुसार कंपनियां, फैक्ट्रियां तथा उद्योग धंधे पहले जिस तरह से काम कर रहे थे, ठीक उसी तरह से अपना काम आरंभ कर सकते हैं। यहां तक कि स्लम बस्तियों में छोटे-मोटे काम करने वालों को भी अपने काम धंधे दोबारा शुरू करने की इजाजत सरकार या प्रशासन से लेने की जरूरत नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।