discussion - Sach Kahoon Hindi

उत्तर काेरिया मसले पर माइक पोम्पिओ और स्वीडिश विदेश मंत्री ने चर्चा की
वाशिंगटन (एजेंसी)

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और स्वीडन के विदेश मंत्री मार्गोट वालस्ट्रॉम ने बैठक के दौरान उत्तर कोरिया सहित अन्य मामलों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सोमवार को द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान 6,7 मई को फिनलैंड के रोविनेमी में आर्कटिक काउंसिल मंत्रिस्तरीय की तैयारी, उत्तर कोरिया के घटनाक्रम और वेनेजुएला की स्थिति पर चर्चा हुयी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के अनुसार इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के नए सामरिक हथियार कर परीक्षण करने वाले है। पोम्पेओ ने उत्तर कोरिया को अमेरिका के साथ बातचीत के लिए स्वीडन की सेवाओं के लिए अभार जताया। उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका का राजनयिक संबंध नहीं है। स्वीडन दोनों देशों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने में एक औपचारिक भूमिका निभाता रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विशेष नाम चर्चा में गूंजा राम नाम
कविराज भाईयों ने गुरूयश गान किया

जैतसर (सच कहूं न्यूज)। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह व जैतसर नामचर्चा (Gungja Ram Naam In Special Name Discussion) घर की प्रथम स्थापना दिवस पर मंगलवार को विशेष नाम चर्चा का आयोजन किया गया । नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक भंगीदास हेमंत कुमार इन्सां ने पावन अवतार माह व जैतसर नामचर्चा घर के प्रथम स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पवित्र नारा लगाकर शुरू की। कविराज भाईयों ने गुरूयश गान किया। मास्टर जगजीत सिंह इन्सां ने ग्रंथ से व्याख्यां पढकर सुनाई ।

मास्टर जगजीत सिंह इन्सां ने ग्रंथ से व्याख्यां पढकर सुनाई

नाम चर्चा में सात मेबर, सुजान बहनें, गांव शहर के भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर (Gungja Ram Naam In Special Name Discussion) विंग के सदस्य, अन्य समितियों के सेवादारो सहित 14एस डी, 18 एस डी, दस सरकारी, जानकीदास, करनी, गांव 3 एल सी, 4एल सी, मघेवाली ढाणी, जैतसर सहित अन्य गांवो की साध संगत मौजूद थी। इस दौरान नामचर्चा घर को रंग बिरंगी फरियो व गुलदस्तो से सजाया गया।

चुनाव में आरोप-प्रत्यारोपों व घोटाले की चर्चा
हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है।

देश के विकास पर चर्चा होती नहीं दिख रही, क्योंकि (Discussion of allegations and scams in elections) हमारा देश आरोपों, जांचों, लटकते मामलों व घोटालों का देश बन गया है। देश की राजनैतिक पार्टियां इन मुद्दों पर बुरी तरह उलझी हुई हैं, अब आम जनता का ध्यान विकास की तरफ से हटकर इन पार्टियों में से कौन ठीक व कौन गलत है, की माथापच्ची करने में लग गया है। सभी नेता एक दूसरी पार्टी पर कीचड़ उछालकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मस्त हैं। महानगरों के आलीशान घरों से लेकर गांवों की झुग्गियों तक पार्टियों के एक-दूसरे पर आरोपों की चर्चा हो रही है।

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई

पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बोफोर्स मुद्दे की तोप चलाई। एक दशक से अधिक चले इस मामले की जांच पर खर्च, घोटाले की राशि से भी अधिक हो गया। बोफोर्स सौदा 130 करोड़ का था लेकिन जांच पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए फिर भाजपा रक्षा सौदों के आरोपों में घिर गई। कांग्रेस ने राफेल का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेर लिया और भाजपा ने कांग्रेस को फंसाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड का मुद्दा उठा लिया। कोयला घोटाले मामले में मंत्री बरी हो गए, अधिकारी फंस गए। संसद की हजारों करोड़ों रुपए से चलने वाली कार्रवाई केवल आरोप लगाने तक सिमटकर रह जाती है।

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता

देश में कौन ईमानदार व कौन बेईमान है, इस असमंजस में पड़ी जनता किसानों की मांगें, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे भूल गई है। राजनेता समय, पैसा व ऊर्जा इन्हीं पैंतरो में बर्बाद कर रहे हैं। यह बात बेहद दुखद है कि देश में धरने-प्रदर्शन के नाम पर दंगे हो रहे हैं। फिर भी वरिष्ठ नेता धरने के नाम पर भड़काऊ भाषण देने से परहेज नहीं करते। राजनीति केवल चुनाव का नाम बनकर रह गई है जहां आम आदमी की भावनाओं को नजरअंदाज कर उसे मशीनी वोटर मान लिया गया है।इस दौर में सबसे बुरा यह हो रहा कि राजनीति के बाद देश को बदलने की ताकत न्यायपालिका व मीडिया के पास है परन्तु उक्त दोनों संस्थाओं में एक मामलों के बोझ से दबकर रह गई है दूसरी संस्था मीडिया का हाल नेताओं से भी गया गुजरा हो गया है।

उसे महज टीआरपी, सरकारी विज्ञापनों के जुगाड़ से ही फुर्सत नहीं है।

देश व आवाम ऐसे चौराहे पर अटक गया महसूस कर रहे हैं

यहां चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है और सही रास्ता नजर नहीं आ रहा।

फिर भी देशवासियों को हार नहीं माननी चाहिए।

चुनावों में नए चेहरों व नई पार्टियों पर दांव लगाने की शुरूआत करनी होगी।

दिल्ली में देश यह करके देख चुका है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव के लिए नए चेहरे खोजे जाएं जो देश ही नहीं पूरी व्यवस्था को ठीक करें ताकि भविष्य में देश फिर ऐसे लाचार न हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Discussion, Allegations, Scams, Elections

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज
मोदी सरकार की पहली अग्नि परीक्षा, बीजेपी के पास है बहुमत

लोकसभा में हंगामे के बीच चला प्रश्नकाल

​शिव सेना बीजेपी के पक्ष में

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुक्रवार को होगी तथा उसी दिन इस पर मतदान भी होगा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भोजनावकाश के बाद सदन को सूचित किया कि तेलुगुदेशम् पार्टी के सदस्य के. श्रीनिवास के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार 20 जुलाई को चर्चा कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि उस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा और न ही सदस्यों के निजी विधेयकों पर चर्चा होगी। उसी दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर मतदान भी होगा।

वहीं लोकसभा में मानसून सत्र की शुरूआत भी हँगामे से हुई। सदन में बुधवार को प्रश्नकाल तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों के हंगामे के बीच चला। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चार नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा। महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया क्षेत्र से निर्वाचित मधुकर राव यशवंत राव कुकड़े और पालघर क्षेत्र से श्री राजेन्द्र गावित धेड्या, नागालैंड से तोखेहो तथा उत्तर प्रदेश के कैराना से श्रीमती तब्बसुम बेगम ने शपथ ग्रहण की।

मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक लाएगी सरकार

इसके बाद सदन ने अपने तीन पूर्व सदस्यों -बहादुर सिंह (पहली एवं दूसरी लोकसभा), सनत कुमार मंडल (सातवीं से चौदहवीं लोकसभा) और श्री कंडाला सुब्रह्मण्यम (पहली लोकसभा) के निधन पर दो मिनट मौन रख कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। सदन ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस दुर्घटना में 48 लोगों के मारे जाने तथा अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में 16-17 जून को फिदायीन हमले और जलालाबाद में हिन्दु एवं सिखों पर हमले का उल्लेख करते हुए मृतकों को श्रृद्धांजलि दी और अफगानिस्तान की सरकार एवं जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

संसद के बुधवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार 43 विधेयक चर्चा और पारित कराने के लिए लाने का प्रयास करेगी जिनमें से छह विधेयक अध्यादेशों के स्थान पर लाए जाएंगी। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को बताया कि 24 दिन के इस सत्र के दौरान 18 बैंठकें होंगी। सत्र में वर्ष 2018-19 के लिए रेलवे सहित अन्य अनुपूरक मांगों तथा वर्ष 2015-16 की अतिरिक अनुदान मांगों को मंजूरी का प्रस्ताव किया जायेगा। तीन विधेयक वापस भी लिये जायेंगे जिनमें लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2015 और राज्यसभा में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (अधिनियम) विधेयक 2012 और नालंदा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2013 शामिल है।

हर चर्चा के लिए तैयार है सरकार : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बुधवार से शुरू हुये मानसून सत्र में सभी दलों से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है तथा वह आशा करते हैं कि सदन के समय का सदुपयोग होगा तथा देश हित के महत्त्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी।

सदन में सांसदों को वाई-फाई की सुविधा

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मानसून सत्र की शुरूआत में सांसदों को खुशखबरी देते हुए बताया कि सदन में वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। सभी सदस्य रजिस्ट्रेशन के बाद इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि सरकार का यह गिफ्ट विपक्षी सांसदों का दिल नहीं जीत सका और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।

क्या है लोकसभा का आंकड़ा?

लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 543 है, जिनमें अभी 9 सीटें खाली हैं यानि इस वक्त लोकसभा के पास कुल 534 सांसद हैं। इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 268 होता है। लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है जिसके पास अकेले ही 273 सांसद हैं यानि बीजेपी अकेले दम पर ही बहुमत साबित करने में न सिर्फ सक्षम है बल्कि उसे बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हैं।

इसलिए सरकार के पास किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं सोनिया कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं अविश्वास प्रस्ताव पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया कि आपके पास नंबर है, अविश्वास प्रस्ताव पर आप हार जाएंगी। इस सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं है? टीडीपी द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जनता की आकांक्षायें पूरा करना हमारा लक्ष्य: मोदी
सरकार की योजनाओं और आर्थिक वृद्धि दर बढ़ाने पर की चर्चा

धरने पर बैठे केजरीवाल नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे

नई दिल्ली (एजेंसी)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दोहरे अंकों में पहुंचाने को एक बड़ी चुनौती करार देते हुए रविवार को कहा कि जनता की आकांक्षायें पूरा करना केंद्र और राज्य सरकारों का लक्ष्य होना चाहिए।

मोदी ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक भवन में नीति आयोग की संचालन परिषद की चौथी बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2017 – 18 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.7 प्रतिशत दर्ज की गयी है लेकिन अब इसे दोहरे अंकों तक ले जाना एक बड़ी चुनौती है।

इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। प्रधानमंत्री ने वस्तु एवं सेवाकर को लागू करने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण है। जटिल मुद्दों पर ‘टीम इंडिया’ की भावना परिलक्षित हुई है। मुख्ममंत्रियों की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वच्छ भारत अभियान, डिजीटल लेन देन और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर बनी समिति और उपसमितियो के सुझावों को केंद्र सरकार और विभिन्न मंत्रालयों ने लागू किया है। संचालन परिषद देश में ऐितहासिक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.5 लाख हेल्थ सेंटर खोले गए हैं। 10 करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। – समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार सभी बच्चों की पढ़ाई पर जोर दे रही है। मुद्रा योजना, जन-धन योजना और स्टेंड अप इंडिया जैसी योजनाओं का भी लोगों को लाभ मिला है।

ग्राम स्वराज अभियान को नए तरह से लागू किया गया है। इसमें 45 हजार गांवों को शामिल किया गया है

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जी-20 सम्मेलन में छाए रहे आपसी मसले
जर्मनी में आयोजित 12वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद से मुकाबला और आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों पर बात तो जरूर हुई, लेकिन कोई सकारात्मक बात नहीं निकल सकी। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशों से अपील करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। कुछ देशों ने समर्थन किया, तो कुछ चुप रहे।

सम्मेलन के दौरान मोदी ने मुक्त और खुला व्यापार, जलवायु परिवर्तन, आव्रजन, सतत् विकास और वैश्विक स्थायित्व जैसे विषयों पर भी चर्चा की। दरअसल यह सम्मेलन उस वक्त आयोजित हो रहा है, जब चीन-भारत में सीमा विवाद को लेकर तनातनी का माहौल है। हैम्बर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग आपस में मिले भी, लेकिन मुलाकात में वह बात नहीं दिखाई दी।

हालांकि पहले कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं के लिए ब्रिक्स का मंच बातचीत के लिए उचित नहीं है, लेकिन फिर भी जी-20 सम्मेलन के दौरान दोनों नेता मिले। हाथ मिलाया। एक-दूसरे की ‘तारीफ’ की।

हालांकि सीमा विवाद पर कोई बात नहीं हुई। इसके तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हैम्बर्ग में चीन की मेजबानी में हुई ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी ने व्यापक मुद्दों पर बात की। यह बातचीत किसी दिशा में पहुंचेगी, यह बताना मुश्किल होगा।

दरअसल ब्रिक्स के दौरान दोनों नेताओं का मिलना महज औपचारिकता ही समझा जाएगा, नहीं मिलते तो उसका गलत संदेश भी जा सकता था। लेकिन मौजूदा मसला बहुत ही नाजुक स्थिति में पहुंच गया है। इसे सुलझाने के लिए दोनों देशों को एक मंच पर आना होगाा। ऐसा होगा, यह भी उम्मीद न के बराबर ही है। माहौल जंग जैसे बन गए हैं।

12वें ब्रिक्स सम्मेलन का वैसे भी इस बार जमकर विरोध हो रहा है। दरअसल ये लोग अमेरिका द्वारा पेरिस जलवायु समझौते से खुद को अलग किए जाने का विरोध कर रहे हैं। विरोध को देखते हुए कोई अनहोनी न हो इसके लिए सम्मेलन स्थल की सुरक्षा चाक-चौबन्द कर दी गई है। सभी नेताओं को भी अलग से सुरक्षा प्रदान की गई है।

मोदी ने चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग की अध्यक्षता में ब्रिक्स के काम करने की गति की तारीफ की और सहयोग का वादा किया। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में 2016 में हुए गोवा सम्मेलन के बाद ब्रिक्स ने अच्छी गति पकड़ी।

उन्होंने भारत की तरक्की की तारीफ की। मोदी ने जीएसटी का भी जिक्र किया। दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला यूं ही आगे भी चलता रहे इस बात की दरकार है। सिक्किम क्षेत्र में भारत एवं चीन के बीच गतिरोध और विवादित दक्षिण एवं पूर्व चीन सागरों में बीजिंग के दावों के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे ‘क्षेत्रीय संघर्षों एवं विवादों’ का ‘राजनीतिक एवं शांतिपूर्ण समाधान’ खोजें।

सम्मेलन के दौरान जब मोदी को बोलना था तो उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आतंकवाद का साथ देने वालों के खिलाफ जी-20 के सभी देशों को एकजुट होना चाहिए। आतंक को पालने वालों को अलग-थलग किया जाए।

उनकी इस बात का शी जिनपिंग ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प की तारीफ की और समर्थन किया। हालांकि यह सब पाकिस्तान को अभी से चुभने लगा है। पाकिस्तान कतई नहीं चाहता कि चीन-भारत नजदीक आएं।

भारत की बात न करें तो ब्रिक्स सम्मेलन में अमेरिकी और चीन की कलह सामने आ गई। अमेरिका ने एक बार फिर चीन को चुनौती दी है। अमेरिकी वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों ने विवादित दक्षिणी चीन सागर के ऊपर उड़ान भरी। अमेरिकी वायुसेना ने इसकी जानकारी दी और इस क्षेत्र पर चीन के दावे को दरकिनार करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र करार दिया।

इस बात की तिलमिलाहट सम्मेलन में साफ तौर पर दिखाई दी। सम्मेलन के पहले दिन कई देशों के आपसी आतंरिक मसले आपस में टकराते रहे। ब्रिक्स का मौजूदा सम्मेलन जिस मकसद के लिए आयोजित किया गया, उससे भटकता दिखाई दिया।

-रमेश ठाकुर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राहुल से मिले कैप्टन, तय होगा राणा गुरजीत का भविष्य
कैबिनेट में विस्तार करने पर भी हुई चर्चा

चंडीगढ़/नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने मंत्रिमंडल के विस्तार तथा राज्य के मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ लगे बेनामी लेनदेन के आरोपों के बारे में चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को इस मामले में शुरू की गई न्यायिक जांच के बारे जानकारी दी। सिंचाई और ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने हाल ही में हुई नीलामी में अपनी कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से रेत की खानों की निविदा हासिल की।

नारंग पर सवाल उठाना गलत

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सुखपाल खैरा द्वारा इस मामले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जे एस नारंग की ईमानदारी पर उठाए गए सवाल को खारिज कर दिया। मीडिया के एक वर्ग ने गुरजीत सिंह के खिलाफ बेनामी लेनदेन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने दीजिए। बिना किसी प्रमाण के हमें मंत्री पर आरोप नहीं लगाना चाहिए।’’

एक महीने बाद हुई मुलाकात

उन्होंने सुखपाल खैहरा की इस दलील को खारिज कर दिया कि न्यायमूर्ति नारंग को इस जांच से खुद को अलग कर लेना चाहिए क्योंकि उनके बेटे राणा गुरजीत सिंह के रिश्तेदारों के लिए कुछ मामले में वकील के रुप में पेश हुए थे। राहुल गांधी के साथ अपनी इस मुलाकात को ‘नियमित’ बताते हुए अमरिंदर ने कहा कि हमें मिले हुए एक महीने से अधिक हो गया था और इसलिए आज हमने मुलाकात की।

बजट सत्र के बाद होगा मंत्रीमंडल विस्तार ?

दोनों नेताओं ने पंजाब के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जिसके राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आने पर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और जब यह होगा तब मीडिया को सूचित कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फ्रांस में मोदी: आतंकवाद और NSG मेंबरशिप पर होगी चर्चा
पेरिस: 4 यूरोपीय देशों के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी अपने अंतिम पड़ाव पर फ्रांस पहुंच गए। मोदी, बीते महीने फ्रांस के प्रेसिडेंट चुने गए इमैनुएल मैक्रों के पहले गेस्ट हैं। मोदी और मैक्रों की आतंकवाद और भारत की न्यूक्लियर्स सप्लायर्स ग्रुप (NSG) में मेंबरशिप समेत कई अहम मसलों पर चर्चा होगी।

भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होगी बात

मोदी के 4 देशों के दौरे में फ्रांस अंतिम पड़ाव है। यहां पेरिस में मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।

जेंडा:दोनों देशों के बीच स्पेस, नॉन-एटॉमिक, डिफेंस और इकोनॉमिक सेक्टर्स में मजबूत सहयोग है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के सफर के दौरान भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अहम मुद्दा रहेगा।

कारोबार: फ्रांस, भारत में नौवां सबसे बड़ा इन्वेस्टर है। अप्रैल 2000 से जनवरी 2017 तक 5.55 अरब का इन्वेस्टमेंट किया। 2016 में कारोबार 9.60 अरब डॉलर का रहा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।