Haryana politics - Sach Kahoon Hindi

Haryana Politics: अनिल विज ने कांग्रेस नेता हुड्डा के बारे में कह दी ये बड़ी बात
Haryana Politics: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि “कांग्रेस में आपस में झगड़ा चल रहा है और कांग्रेस के विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते हैं लेकिन हाई कमान उन्हें नहीं चाहती है और इसी को लेकर यह मामला अटका हुआ है।” विज ने यहां चंडीगढ़ में पत्रकारों के हरियाणा की नई विधानसभा बनाए जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि “सभी विधायक सहमत है कि हरियाणा की नई विधानसभा बननी चाहिए और आने वाले समय में हरियाणा में विधायकों की संख्या बढ़ने वाली है।

Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के चेहरे पर आएगी मुस्कान, सैनी सरकार 2100 रुपये हर माह वाली योजना को दे सकती है मंजूरी

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 120 विधायक होंगे और 120 विधायकों को इस वर्तमान विधानसभा में नहीं बिठाया जा सकता है, इसलिए नई विधानसभा बनाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई विधानसभा बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई है और विधानसभा में जमीन लेने को लेकर कीमत के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी यूपी प्रशासन से बात करेंगे। विज ने हरियाणा में परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब कहा कि इस मामले को लेकर जांच हो रही है और जांच में जो होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 28 मार्च तक विधानसभा का सत्र चलेगा।

Haryana Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हुड्डा को दिया ये ऑफर, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
जींद (सच कहूँं न्यूज)। Haryana Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 2 मार्च को जनता कमल के फूल पर एकतरफा मतदान करेगी और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कमी नहीं है, ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर धड़ाधड़ विकास के कार्य होंगे। जुलाना में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे बड़ौली ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। Haryana Politics

मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ौली ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में अपार संभावनाएं हैं, राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं होता। अगर हुड्डा साहब का मन बीजेपी में आने का है तो वे आ सकते हैं। Haryana Politics

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव को उत्सव की मनाती है। भाजपा के कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने का भाव रखने वाले कांग्रेस के कई बड़े नेता जल्द भाजपा में शामिल होने वाले हैं। जिला परिषद के दो चेयरमैन भी शीघ्र भाजपा ज्वाइन करेंगे। बड़ौली ने कहा कि जुलाना से ही रेखा को गुप्ता को बीजेपी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। रेखा गुप्ता हरियाणा की बेटी है और अब वह दिल्ली की सेवा करेंगी। Haryana Politics

यह भी पढ़ें:– UP: यूपी के इन शहरों की बदल जाएगी किस्मत, सरकार बनाने जा रही है ये …

Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला ने लिखा राज्यपाल को लैटर, कहा करवाएं फ्लोर टेस्ट
चंडीगढ़ (सच कहूं न्यूज)। Dushyant Chautala: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिये जाने की घोषणा के बाद राजनैतिक पारा उफान पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा हरियाणा सरकार का अल्पमत में होने संबंधी बयान देने के बाद अब जन नायक जनता पार्टी भी खुलकर मैदान में आ गई है। जजपपा सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार के फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है। Haryana Politics

यहां यह बता दें कि जजपा और भाजपा ने साढ़े चार साल तक गठबंधन धर्म निभाते हुए हरियाणा में सत्ता सुख भोगा। छह निर्दलीय विधायक भी सरकार के साथ रहे परंतु भाजपा द्वारा जजपा से गठबंधन तोड़ लिये जाने और मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद दिये जाने के बाद प्रदेश में राजनैतिक उठापटक तेज हो गई। हुड्डा ने तीन निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस से जोड़ लिया। अब कांग्रेस के साथ साथ जजपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

इनेलो साधे हुए है चुप्पी | Haryana Politics

इस पूरे मामले में इनेलो चुप्पी साधे हुए है। विधानसभा में इनेलो का एक मात्र विधायक अभय चौटाला है लेकिन उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कुछ नहीं कहा है।

जजपा के छह विधायक भाजपा के संपर्क में

वर्तमान में हरियाणा में जजपा के छह विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के जन संपर्क अभियानों में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रत्याशियों के साथ मंच सांझा कर रहे हैं। हालांकि जेजेपी के द्वारा बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

दुष्यंत ने लिखा कांग्रेस बदलाव चाहती है तो गर्वनर को लिखे

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस विश्वास खो चुकी सरकार को बदलने के लिए गवर्नर को लिखकर भेजे। कांग्रेस के 30 और उनको समर्थन देने वाले विधायक और विपक्ष के दूसरे एमएलए क्या भाजपा सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने कल ही गवर्नर को चिट्ठी भेजी है। 88 विधायक हैं और 45 का समर्थन चाहिए, इससे पता चलेगा कि सरकार के साथ 44 में से कितने विधायक हैं”

हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। बहुमत के लिए 45 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन है। इनमें 40 भाजपा, 2 निर्दलीय, 1 हलोपा विधायक हैं। दो और विधायकों की जरूरत है। Haryana Politics

ऐसे बच सकती है भाजपा की सरकार

अगर राज्यपाल फ्लोर टेस्ट करवाते है तो इन परिस्थितियों में भाजपा सरकार बच सकती है।

1. जजपा के 10 में से छह विधायक पार्टी से नाराज है। इनमें से दो ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था तो दो का रूख कांग्र्रेस की तरफ है। भाजपा अगर चार विधायकों को मनाने में कामयाब हो जाती है तो भाजपा के पास 47 विधायक हो जाएंगे और सरकार बच जाएगी।

2. कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को अगर मना कर भाजपा अपने पाले में ले लेती है तो यह संवैधानिक संकट टल सकता है। Haryana Politics

3. जजपा के छह नाराज विधायक अगर अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा से गैरहाजिर रहते हैं तो सदन में 82 सदस्य रह जाएंगे। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 42 हो जाएगा और 43 विधायकों से ही सरकार बच जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Haryana Politics: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर रार, बढ़ी दोनों में तकरार
गठबंधन रहे या ना रहे, दुष्यंत उचाना से चुनाव नहीं लड़ेंगे : पूर्व केंद्रीय मंत्री

चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP alliance) के नेताओं के बीच हो रही जुबानी जंग कहीं गठबंधन में दरार ना डाल दे। ऐसा दोनों पार्टियों के नेताओं की बढ़ती तकरार से नजर आ रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह (Birender Singh) ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि जेजेपी-बीजेपी का गठबंधन रहे या ना रहे, लेकिन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala ) उचाना विधानसभा से अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। चौधरी ने कहा कि उचाना वो हल्का नहीं, जहां से केवल विधायक बनता है बल्कि उचाना वो हल्का है जो हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेल खेलने में सक्षम है।

‘दुष्यंत ने कैसे दिया अपने सिद्धांतों को धोखा’ | Haryana Politics

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जमुना पार करवाने की बात कहने वाले दुष्यंत चौटाला ने कैसे अपने सिद्धांतों को धोखा दे दिया, कैसे उन्होंने बीजेपी को ही समर्थन दे दिया। चौधरी ने कहा कि उन्हें सिर्फ 10 सीटें मिली थी, अगर विपक्ष में बैठकर दिखाते तो पता चलता कि उनमें कितना दम है। वे चुनावों में अगर बीजेपी के खिलाफ थे तो आगे भी उनके खिलाफ ही लड़ाई लड़नी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया है कि आज बीजेपी का छोटे से लेकर बड़े से बड़ा नेता भी जेजेपी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

‘‘हरियाणा की राजनीति में बड़ी घटना घटने के आसार | Haryana Politics

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में एक बड़ी घटना घटने के आसार बने हुए हैं, जो लोगों के अनुरूप हो सकती है। उन्होंने कहा कि दो प्रकार की राजनीति होती है एक रुपए से राजनीति करने वाले लोग होते है तो दूसरे लोगों की ताकत से राजनीति करने वाले लोग होते हैं। वो खुद लोगों की ताकत से राजनीति करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, लोगों की ताकत की वजह से हूं। पूर्व विधायक प्रेमलता ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में जाने की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि जिस वजह से कांग्रेस छोड़ी थी, वो कांग्रेस में यूं के यूं खड़े हैं तो दोबारा उसी पार्टी में जाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

यह भी पढ़ें:– जैन हॉर्ट सेंटर द्वारा शिव दुर्गा मंदिर में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

किसानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ : धनखड़
संभावनाओं के आधार पर कदम उठाना गलत

पंजाब सरकार पर लगाया स्वार्थ की राजनीति का आरोप

पानीपत (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों के दिल्ली कूच पर कहा कि यह हरियाणा का पहला ऐसा आंदोलन है जो आशंका के आधार किया जा रहा है। इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस और उसके राजनीतिक दलों का हाथ होने का दावा किया है।

पानीपत में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने किसानों के आंदोलन के संदर्भ में कहा कि पूर्व में भी विपक्षी दलों ने उनको बहका कर आंदोलन करवाया था, जबकि हरियाणा में फसलों की सरकारी खरीद हर साल की तरह हुई और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सरकार जहां भीषण वित्तीय व्यवस्था से जूझ रही है, वहीं राज्य की जनता का ध्यान हटाने के लिए किसानों के दिल्ली कूच को सरकारी तंत्र के साए में हवा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा संभावनाओं के आधार पर कोई भी कदम उठाना सही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक बार ये साफ कर चुके हैं कि किसानों की फसलों की सरकारी खरीद जारी रहेगी। किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मूल्य मिलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार किसानों के मुद्दे पर अपनी स्वार्थ की राजनीति करते हुए उनको आंदोलन के लिए उकसा रही है। जबकि राज्य में किसानों की हालत बहुत खराब है, किसानों को समय पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक नहीं मिल रहे है।

किसानों से दिल्ली कूच से दूर रहने की अपील

धनखड़ ने कहा कि देश में डेढ़ लाख करोड़ रुपये की फसल की सरकारी खरीद होती है, इसमें से 90 हजार करोड़ रुपये की खरीद अकेले पंजाब और हरियाणा राज्यों में होती है। उन्होंने किसानों से दिल्ली कूच से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसानों को भाजपा सरकार की किसान नीतियों का कांग्रेस और अन्य दलों की नीतियों से तुलना करनी चाहिए, तभी किसानों को सही व गलत का अंतर पता चलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हमेशा किसान के हित में रही है और किसानों को वोट बैंक न समझ कर अन्नदाता समझते हुए किसानों के भले के लिए ही विधेयक पारित कर लागू किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव: जनता को रिझाने के लिए हर जोड़-तोड़ में जुटी पार्टियां
कांग्रेस के जगबीर मलिक ने भाजपा में की एंट्री तो पूर्व भाजपा नेता और पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने दिया कांग्रेस को समर्थन (Political Parties)

महम चुनाव ने लोकदल की नींव हिलाई थी, बरोदा उप चुनाव भाजपा की नींव हिला देगा: हुड्डा

कांगे्रस जातीय राजनीति की बात करती है हम विकास की बात करेंगे: खट्टर

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। बरोदा उपचुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां पूरी उबाल पर हैं। प्रचार के साथ-साथ खेल अब इधर उधर के (Political Parties) नेताओं को अपनी पार्टी में जुगाड़ लगाकर शामिल करवाने का चल रहा है। इसमें पहले कांग्रेस ने बाजी मारी तो अब भाजपा भी कांग्रेस से कहां पीछे रहने वाली थी। कांग्रेस द्वारा डॉ कपूर नरवाल को अपने पाले में लाए जाने के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता जगबीर मलिक को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं पूर्व भाजपा नेता और पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया।

नेताओं के इस दल-बदल को खूब टीआरपी वाला मैटर बना कर मीडिया में भी परोसा जा रहा है। वहीं भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बरोदा उप चुनाव में हार-जीत तो 3 नवंबर के बाद तय होगी लेकिन यह तय कि चुनाव प्रचार में कोई भी पार्टी किसी भी जुगत में पीछे नहीं रहने वाली। कांग्रेसी नेता को भाजपा में सोमवार को शामिल करवाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की किसान विरोधी सोच का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर जगबीर मलिक का पार्टी अभिनंदन करती है और राष्ट्र प्रेम, किसान हितैषी नीतियों व देश को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था जताई है, जिसका वे स्वागत करते हैं।

कांग्रेस बरोदा में जातीय रंग देने में जुटी, लेकिन हम विकास की बात करेंगे: खट्टर

सीएम ने आरोप लगाया कि बरोदा उपचुनाव को कांग्रेस क्षणिक राजनीतिक लाभ के लिए जातीय रंग देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि दूसरे दल यहाँ सिर्फ जातीय ध्रुवीकरण की बात कर रहे हैं, हम बरोदा के विकास की बात करेंगे, किसान के हित की बात करेंगे, बरोदा में आईएमटी लगाने की बात करेंगे, युवाओं को रोजगार देने की बात करेंगे।ह्णह्ण सीएम ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में यहाँ कांग्रेस के 15 सालों के कुशासन का अंत होगा। उन्होंने कहा कि अब फैसला बरोदा की जनता को करना है।

मौजूदा तानाशाही सरकार से पीछा छुड़ाने का मौका है बरोदा उपचुनाव: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों को उसकी फसलों का उचित रेट नहीं दिया जा रहा। ऊपर से कृषि विरोधी 3 नए कानून थोपकर अन्नदाता को बबार्दी की कगार पर लाकर छोड़ दिया है। किसान अगर इसका विरोध करते हैं तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती है और उनपर झूठे मुकदमे दर्ज़ करके उन्हें जेल भेज दिया जाता है। हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव मौजूदा सरकार की ज्यादतियों और तानाशाही से पीछा छुड़ाने का एक मौका है। इसलिए जनता को इसे सिर्फ एक विधायक का नहीं, बल्कि प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का चुनाव मानना चाहिए। उन्होंने महम उपचुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह उस उपचुनाव ने लोकदल सरकार की नींव हिला दी थी, उसी तरह बरोदा उपचुनाव मौजूदा सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव : जीत के लिए सियासी पार्टियों ने लगाया दमखम, धुरंधरों को प्रचार में उतारा
जेजेपी के वोट बैंक ने बढ़ाया भाजपा का सिरदर्द (Baroda by-Election)

कांग्रेस को शिफ्ट हुआ तो बिगड़ जाएंगे पूरे समीकरण

पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहा था जजपा प्रत्याशी

अश्वनी चावला चंडीगढ़। बरौदा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा अपने ही सहयोगी पार्टी (Broda by-elecion) जननायक जनता पार्टी के वोट बैंक की चिंता खाए जा रही है। भाजपा का अनुमान है कि अगर जननायक जनता पार्टी का वोट बैंक बरोदा में इनेलो की तरफ चला गया तो भाजपा को इससे कोई ज्यादा खतरा नहीं होगा। लेकिन अगर यह वोट बैंक कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया तो सीधा भाजपा को नुकसान होने से उसके समीकरण गड़बड़ा जाएंगे। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी का उम्मीदवार इस सीट से जहां तीसरे नंबर पर रहा था। वहीं उसने 32 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त की थी। भाजपा को इन 32 हजार वोटों में से कोई ज्यादा वोट अपनी तरफ आती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं, क्योंकि यह शुरू से ही इनेलो का कैडर रहा है। अब परेशानी ये है कि यह वोट वापस इनेलो के उम्मीदवार की तरफ जाती है या फिर कांग्रेस की तरफ शिफ्ट होंगी, इसी को लेकर भाजपा पिछले कई दिनों से मंथन कर रही है।

बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस या फिर इनेलो का ही दबदबा रहा है और पूर्व में सरकारें भी इन दोनों पार्टियों की चलती रही हैं। जिस कारण भाजपा इस सीट से पहले कभी नहीं जीत पाई है। गत वर्ष हुए चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार उपचुनाव होने के कारण भाजपा इस सीट पर पूरा जोर लगा रही है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि सत्ता में होने के चलते यहां का वोटर उन्हें वोट देगा। वहीं दूसरी ओर जजपा का वोट बैंक सिरदर्दी बढ़ा रहा है। भाजपा को पता है कि जजपा नेता के फील्ड में उतरकर उनके पक्ष में प्रचार का भी उसे ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि ये वोट बैंक अब इनेलो की तरफ डायवर्ट होने के ज्यादा आसार दिख रहे हैं। इसलिए भाजपा अब इनेलो की तरफ नजरें गड़ाए बैठी है, क्योंकि जजपा इनेलो से ही निकली है और ये वोट बैंक इनेलो का ही था। यदि इनेलो के बड़े नेता यहा प्रचार करते हैं तो इसमें भाजपा अपना फायदा देख रही है, क्योंकि इससे जजपा का वोट इनेलो की तरफ जाने के ज्यादा आसार होंगे। इससे जहां कांग्रेस का वोट घटेगा, वहीं भाजपा की जीत की राह भी आसान होगी।

किसानों का आंदोलन बना गले की फांस

पूरी तरह से देहाती सीट होने के कारण बरोदा उपचुनाव में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन भाजपा के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। हरियाणा और पंजाब में किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में इस उपचुनाव को लेकर भाजपा को डर खाए जा रहा है कि कहीं इस आंदोलन के चलते देहाती इलाके का वोटर भाजपा को वोट देने की जगह कांग्रेस के हक में न चला जाए। अगर ऐसा होता है तो भाजपा के लिए और भी ज्यादा मुश्किलें होंगी। इस सीट पर शहरी क्षेत्र बहुत कम है।

जाट नेताओं को किया जा रहा आगे

भाजपा की तरफ से इस सीट पर जाट नेताओं को आगे किया जा रहा है, क्योंकि इस सीट पर जातिगत समीकरण भी काफी अहम् माना जा रहा है। शुरू में इस विधानसभा सीट पर संसद सदस्य संजय भाटिया को आगे किया गया था। परंतु अब उन्हें बैकफुट पर लाकर जाट नेता कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को आगे कर दिया गया है। यह सीट देहाती होने के साथ-साथ जाट सीट भी मानी जाती है। ऐसे में जातीय समीकरण बिठाना यहां पर जरूरी था, जिसको भांपते हुए भाजपा ने पिछले सप्ताह ही चुनाव प्रक्रिया को देख रहे नेताओं में फेरबदल कर दिया है।

पिछली बार दूसरे नंबर पर रही थी भाजपा

भाजपा बरोदा विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी और इस सीट को कांग्रेस न हासिल किया था। इस सीट पर अबकी बार कांग्रेस और भी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि जननायक जनता पार्टी मैदान में नहीं है तो दूसरी तरफ किसान आंदोलन बड़े स्तर पर चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ ज्यादा वोट जा सकती है, जिस कारण ही भाजपा के लिए यह सीट बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इस सीट को जितने के लिए भाजपा को अपना पूरा जोर लगाना होगा, तभी भाजपा कोई करिश्मा कर पायेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, 22 में से 18 जिलाध्यक्ष बदले
सिरसा में चौटाला परिवार के आदित्य देवीलाल को कमान तो गुरुग्राम में गार्गी कक्कड़ बनी प्रधान

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तेजी से पार्टी के लिए कार्य करने में जुटे हैं। बुधवार को हरियाणा बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की नई टीम में 22 जिलाध्यक्षों में से पुराने 18 को बदल दिया गया है। रोहतक के जिलाध्यक्ष अजय बंसल और फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ही अपनी कुर्सी बचा सके। वहीं, यमुनानगर और रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष की मौत हो जाने के बाद उनकी कुर्सी पहले ही खाली हो चुकी थी। ऐसे में 22 में से 20 नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

हरियाणा बीजेपी ने अंबाला से राजेश बतोरा, करनाल से योगेंद्र राणा, सिरसा से आदित्य देवीलाल, यमुनानगर से राजेश खापड़ा, कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी, कैथल से अशोक ढांढ, जींद से राजू मोर, पानीपत से अर्चना गुप्ता, सोनीपत से मोहनलाल बडोली, झज्जर से विक्रम कादयान, भिवानी से शंकर धूपड, दादरी से सत्येंद्र परमार, रोहतक से अजय बंसल, नूह से नरेंद्र पटेल, रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव, पलवल से चरण सिंह तेवतिया, फरीदाबाद से गोपाल शर्मा, महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा, गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़, पंचकूला से अजय शर्मा, हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह और फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई सूची से कई नेताओं की आस टूटी

भाजपा की इस नई सूची से काफी राजनेताओं को धक्का लगा है, क्योंकि कई जिलाध्यक्ष दोबारा से रिपीट करने की आस लगाए बैठे थे। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नामों की सूची मंगलवार देर शाम प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सौंपी थी। इससे पहले जिलाध्यक्षों के नाम पर एक राय बनाने के लिए नई दिल्ली में हरियाणा भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे। धनखड़ व भट्ट ने सीएम को नए जिलाध्यक्षों की सूची दी व उनसे सभी नामों पर सहमति ली।

सिरसा में आदित्य देवीलाल को कमान दे, पार्टी ने साधे कई निशाने

वहीं डबवाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अमित सिहाग से हारने वाले आदित्य देवीलाल को सिरसा जिले की कमान सौंपी गई है। चौटाला परिवार के सदस्य को अहमियत दिए जाने से साफ है कि भाजपा जिले में अब अपना कैडर मजबूत करना चाहती है। एक तरफ जहां सिरसा के डबवाली और कालांवाली में कांग्रेस भारी है, वहीं सिरसा विधानसभा में गोपाल कांडा का सिक्का है, इसके अलावा ऐलनाबाद में अभय चौटाला अपनी सीट नहीं छोड़ते तो ऐसे में सिरसा जिले में भाजपा कहीं नजर नहीं आती, इस स्थिति को ठीक करने के लिए भाजपा ने अब चौटाला परिवार का सहारा लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीमा पर तनाव के बीच पंचकूला ने मांगी सैन्य उपकरण फैक्ट्री
एचएमटी की जमीन पर उद्योग लगवाना चाहते है विस अध्यक्ष

सीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़। भारत चीन सीमा पर तनाव के बीच हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला जिले में स्थित एचएमटी की जमीन पर सैन्य उपकरण उद्योग लगाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कोविड-19 संकटकाल के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज के तहत यह उद्योग लगाने की बात कही गई है। ज्ञान चंद गुप्ता की यह मांग पंचकूला के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपए के एक हिस्से से रक्षा मंत्रालय की ओर से सैन्य उपकरण उद्योग लगाया जाना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बड़े उद्योग के लिए बड़ी मात्रा में भूमि की आवश्यकता होगी। सैन्य उपकरण उद्योग की दृष्टि से पंचकूला के पास खाली पड़ी एचएमटी की करीब 800 हेक्टेयर जमीन सबसे उपयुक्त साबित होगी। यह क्षेत्र चंडी मंदिर स्थित कैंटोनमेंट एरिया, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री के पास है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहतर जगह है। पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के साथ ही यह क्षेत्र रेलवे स्टेशन के साथ भी जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी यह मात्र 25 किलोमीटर दूर है। इतना ही नहीं यहां पर मशीनरी, कार्यालयों के लिए जगह, कार्यशाला, क्लब, स्टाफ के लिए आवास, खेल मैदान, अस्पताल, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए मार्केट और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। इन सभी संसाधनों का आवश्यकता अनुसार नवीनीकरण कर सैन्य उपकरण उद्योग के लिए प्रयोग किया जा सकता है। शिवालिक की तलहटी में स्थित होने के कारण यह क्षेत्र प्रदूषण मुक्त भी है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार पंचकूला में बहु तकनीकी एवं कौशल विकास केंद्र और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना पहले ही कर चुकी है। इन संस्थानों में करीब 150 प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं। सैन्य उपकरण उद्योग की आवश्यकताओं को देखते हुए इन संस्थानों में और कोर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ ही ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की पंचकूला में बड़ी संख्या में अनुभवी पूर्व सैनिक रहते हैं। सेना की पश्चिम कमान का केंद्र भी यही स्थित है। इसलिए यहां का माहौल इस प्रकार के उद्योग के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि इस प्रस्ताव पर पंचकूला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी व्यापक विमर्श हुआ है। समिति के सभी सदस्य इसको लेकर उत्साही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का उद्योग स्थापित होने से हरियाणा विशेषकर पंचकूला जिले में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इस उद्योग से बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा, जिसका लाभ हरियाणा के साथ-साथ सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भी होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।