Indian Army - Sach Kahoon Hindi

Indian Army News: सप्त शक्ति कमांड और बिट्स पिलानी के बीच हुआ एमओयू
MoU Signed: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। स्वदेशी रक्षा आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड और बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमांड मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड तथा BITS पिलानी के ग्रुप वाइस चांसलर प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव द्वारा औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। Indian Army News

यह समझौता ज्ञापन सहयोग एवं समन्वय के लिए एक सुदृढ़ ढांचा स्थापित करता है, जो‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप स्वदेशी नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा। इसका लक्ष्य सप्त शक्ति कमांड की विशिष्ट भौगोलिक एवं परिचालन चुनौतियों के अनुरूप स्वदेशी समाधान विकसित करना है। इस समझौते के अंतर्गत शैक्षणिक कार्यक्रमों, उन्नत अनुसंधान सुविधाओं एवं विशेष कार्यशालाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सप्त शक्ति कमांड के मानव संसाधन को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाया जा सके। सप्त शक्ति कमांड के समृद्ध परिचालन अनुभव और BITS पिलानी की तकनीकी विशेषज्ञता के समन्वय से आधुनिक युद्धक्षेत्र की तकनीकी आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकेगा। Indian Army News

Indian Army: वीरता की विरासत: भारतीय सेना चूरू में आयोजित करेगी ‘गौरव सेनानी समारोह’
जयपुर। सप्त शक्त‍ि कमान के तत्वावधान में रणबांकुरा डिविजन द्वारा “गौरव सेनानी समारोह” (‘Gaurav Senani Samaroh’) का आयोजन 08 मार्च 2026 को एसएआई स्पोर्ट्स स्टेडियम, चूरू में किया जाएगा। यह भव्य समारोह चूरू ज़िले की सभी आठ तहसीलों के पूर्व सैनिकों, वीर नारी एवं वीरांगनाओं को सम्मानित करने और उनसे जुड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल से 6,000 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की अपेक्षा है। Indian Army News

भारतीय सेना तथा नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी इस अवसर की शोभा बढ़ाएँगे तथा पूर्व सैनिको और उनके आश्रितो की गरिमा और कल्याण के प्रति सेना की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करेंगे। रैली में एक व्यापक कल्याण सुविधा कैंप स्थापित किया जाएगा, जिसमें SPARSH के माध्यम से पेंशन संबंधी सेवाएँ, रिकॉर्ड कार्यालयों तथा सीडीए से सहायता और पेंशन खातों के लिए बैंकिंग संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक प्रशासन के स्टॉल भूमि एवं विधिक मामलों से संबंधित शिकायतों के समाधान, आधार सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

रैली में एक मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा

रैली में एक मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ परामर्श, दंत चिकित्सा तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) के प्रतिनिधि पूर्व सैनिकों को कौशल विकास, पुनः-रोजगार, करियर परिवर्तन तथा विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे वे ए‍ डब्ल्यू पी ओ नेटवर्क व नागरिक संस्थाओं के माध्यम से दीर्घकालिक स्थिरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम में एक आकर्षक उपकरण प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय सेना की परंपरा, जज़्बे और युद्ध कौशल को प्रदर्शित करेगा। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीरांगनाओं को राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान व त्याग के लिए सम्मानित किया जाएगा। “गौरव सेनानी समारोह” सेना और उसके पूर्व सैनिकों के बीच अटूट संबंध को सुदृढ़ करेगा तथा उनकी गरिमा और कल्याण के प्रति सेना की अविचल प्रतिबद्धता को पुनः प्रतिष्ठित करेगा। Indian Army News

Vayu Shakti-26 : पोकरण में 27 को गरजेंगे वायु सेना के लड़ाकू विमान, सेना करेगी वायुशक्ति-26 अभ्यास
Vayu Shakti-26: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भारतीय वायु सेना 27 फरवरी को जैसलमेर के पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में वायुशक्ति-26 अभ्यास में अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगी। सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे प्रभावी प्रतिक्रियात्‍मक कार्रवाई करने वाली भारतीय वायु सेना, दुश्मन पर त्‍वरित मार करने, आरंभ से ही हावी होने और सामरिक कार्रवाई को रणनीतिक तौर पर अंजाम देने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगी। अभ्यास में यह भी प्रदर्शित होगा कि भारतीय वायु सेना देश के भीतर और विदेशों में संघर्ष क्षेत्रों में त्वरित हवाई सहायता और बचाव एवं निकासी प्रदान कर मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका किस तरह निभाती है। Indian Army News

वायुसेना युद्धाभ्‍यास में तेजस, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, हॉक, सी-130 जे, सी-295, सी-17, चेतक, एएलएच एमके-IV, मि-17 IV, एलसीएच, अपाचे, चिनूक और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सहित युद्धक परिवहन और हेलीकॉप्टर सहित वायुसेना के कई विमान शामिल होंगे। अभ्यास में शॉर्ट रेंज लॉइटरिंग मुनिशन्स, आकाश, स्पाइडर और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (सीयूएएस) जैसे उन्नत हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें दिन, शाम और रात में मिशन संचालित किए जाएंगे।

वायुशक्ति-26, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी दर्शाएगा, जो हवाई क्षेत्र में प्रभुत्व, लंबी दूरी तक सटीकता से मार करने, बहु-क्षेत्रीय अभियानों और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना से निर्देशित स्वदेशी प्लेटफार्मों द्वारा निर्णायक प्रभावकारी क्षमता संपन्‍न भारतीय वायु सेना की श्रेष्ठता की पुष्टि करता है। “अचूक, अभेद्य और सटीक ” के मूल मूल्यों से प्रेरित यह अभ्यास, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के एक प्रमुख घटक के रूप में भारतीय वायु सेना की भूमिका की पुष्टि कर राष्ट्र को सुरक्षित रखने के प्रति आश्वस्त कराएगा। Indian Army News

Indian Army: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, वाहन में 17 जवान सवार थे
जम्मू (एजेंसी)। Indian Army: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में सेना के 10 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। Jammu and Kashmir

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के इस वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास एक ऊंचाई पर स्थित सैन्य चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी खाई में गिर गई। Jammu and Kashmir

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, प्रशासन और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दुखद घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि डोडा में हुए इस हादसे में भारतीय सेना के बहादुर जवानों के शहीद होने से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि देश उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। साथ ही, उन्होंने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की।

महबूबा मुफ्ती ने एक्स पोस्ट में लिखा, “डोडा से आई दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, जहां एक आर्मी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 बहादुर सैनिकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं।”

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Indian Army: भारतीय सेना ने जयपुर में मनाया 78वां सेना दिवस
सैन्य परंपरा, शौर्य और अत्याधुनिक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन

पहली बार किसी असैन्य क्षेत्र में हुआ सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Indian Army Day: भारतीय सेना ने 78वां सेना दिवस गुरुवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर पूरे सैन्य गौरव व अनुशासन के साथ मनाया। यह चौथी बार है जब सेना दिवस परेड दिल्ली के बाहर आयोजित हुई और पहली बार किसी असैन्य क्षेत्र में आयोजित की गई। राजस्थान को पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ। Jaipur News

सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव के भव्य एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखने के लिए राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (रि.) वीके सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सप्तशक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह सहित अनेक सैन्य व नागरिक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

स्वदेशी हथियारों और नई तकनीक का प्रदर्शन

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। दक्षिण पश्चिम कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह ने भव्य परेड का नेतृत्व किया। सेना दिवस परेड में भारतीय सेना ने अपने शौर्य, साहस और अजेय शक्ति का प्रदर्शन किया। स्वदेशी सैन्य क्षमता, आधुनिक आयुध और उभरती तकनीक को देखकर विशिष्ट से लेकर आमजन तक कोई भी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। इस वर्ष की थीम ‘भारतीय सेना-शौर्य और बलिदान’ रखी गई।

परेड में परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र एवं वीर चक्र विजेता भी विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म एवं अर्जुन टैंक, के-9 वज्र तोप, बीएमपी वाहन, 155 एमएम अमोघ, नामिस (नाग मिसाइल सिस्टम), पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, शिल्का हथियार प्रणाली, ड्रोन शक्ति, ड्रोन जैमर तकनीक, इलेक्ट्रिक ऑल टैरेन व्हीकल का प्रदर्शन आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। नव गठित भैरव बटालियन सहित भारतीय सेना की 7 रेजीमेंट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

अभिनव सैन्य प्रणालियों में रोबोटिक म्यूल, स्वाथी वेपन लोकेटिंग राडार, मॉड्युलर ब्रिजिंग सिस्टम, मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम, वाहन आधारित इन्फेंट्री मोर्टार सिस्टम, ड्रोन जैमर सिस्टम, मोबाइल कम्युनिकेशन नोड तथा अजय केतु ऑल-टेरेन व्हीकल जैसी अत्याधुनिक प्रणालियां प्रदर्शित की गईं। भारतीय सेना के विभिन्न बैंड्स के साथ-साथ नेपाल आर्मी बैंड की भागीदारी ने भारत-नेपाल के विशेष सैन्य संबंधों को रेखांकित किया। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करने के लिए गर्ल्स एनसीसी टुकड़ी ने भी मार्च पास्ट किया।

5 शूरवीरों को मरणोपरांत सेना मेडल | Jaipur News

परेड से पहले ऑपरेशन ‘सिंदूर’ एवं अन्य अभियानों में अदम्य साहस और वीरता के लिए शूरवीरों सूबेदार मेजर पवन कुमार, हवलदार सुनील कुमार सिंह, लांस नायक दिनेश कुमार, लांस नायक सुभाष कुमार और लांस नायक प्रदीप कुमार को मरणोपरांत ‘सेना मेडल (गैलेंट्री)’ से सम्मानित किया गया।

आत्मनिर्भर एवं नए भारत की तस्वीर पेश करती भारतीय सेना, राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और भरतपुर की फूलों की होली की रंग-बिरंगी झांकियां भी आयोजन में शामिल रहीं। राजस्थान के कच्छी घोड़ी, दंगल, गैर, कालबेलिया जैसे मनोहारी लोक नृत्यों ने सभी आम एवं खास मेहमानों का ध्यान खींचा।

तीन चेतक हेलीकॉप्टरों ने तिरंगा एवं संयुक्त सेनाध्वज के साथ पुष्प वर्षा कर और अपाचे सहित विभिन्न हैलीकॉप्टर्स ने एयरोहेड व अन्य फॉर्मेशन से परेड को भव्य रूप दिया। सेना सेवा कोर के टोरेनैडो के बाइक्स पर व पैराट्रूपर्स के आसमान में हैरतअंगेज करतबों और परेड के समापन पर नाल एयरबेस से आए तीन जगुआर लड़ाकू विमानों की गर्जना ने सभी को रोमांचित कर दिया।

बड़ी संख्या में गणमान्य जन, नागरिक, वेटरन्स, युवा और छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली में 28वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

पूर्व सैनिक दिवस देशभर में मनाया गया: जयपुर में सेना अलंकरण समारोह आयोजित
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Army Investiture Ceremony: भारतीय सेना ने पूर्व सैनिक दिवस को देशभर के सैन्य स्टेशनों एवं प्रतिष्ठानों पर पूर्ण उत्साह और गौरव के साथ मनाया। इस अवसर पर नई दिल्ली, जयपुर, अमृतसर, लखनऊ, रांची, राजौरी सहित अनेक सैन्य स्टेशनों पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर मिलिट्री स्टेशन में दक्षिण पश्चिम कमान के तत्वावधान में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की। दिन के उत्तरार्द्ध में सेनाध्यक्ष ने पृथक रूप से आयोजित सेना अलंकरण समारोह में वीर सैनिकों एवं यूनिट्स को वीरता पदक, सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए। Jaipur News

सेनाध्यक्ष ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन के पोलो ग्राउंड में आयोजित आर्मी वेटरन्स डे लंच में भाग लिया, जहाँ उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर सेना की गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जनरल द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु सतत प्रयासरत जिला सैनिक बोर्डों के अधिकारियों को सम्मानित किया तथा भारतीय सेना पूर्व सैनिक निदेशालय द्वारा प्रकाशित ‘सम्मान’पत्रिका का विमोचन किया। आर्मी वूमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने वीर नारियों एवं वीर माताओं को सम्मानित किया। Jaipur News

अपने संबोधन में सेनाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों तथा शहीदों के परिवारों का कल्याण भारतीय सेना की सर्वोच्च प्राथमिकता और नैतिक दायित्व है। युद्ध के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आधुनिकरण, प्रौद्योगिकी समावेशन और उच्च ऑपरेशनल रेडीनेस पर सेना के निरंतर ध्यान को रेखांकित किया, साथ ही सम्मान, साहस और कर्तव्य जैसे मूल मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। सेनाध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को सेना की गौरवशाली परंपराओं का आजीवन दूत बताते हुए युवाओं और समाज के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया, जिससे राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता सुदृढ़ हो सके। उन्होंने पूर्व सैनिक कल्याण एवं जनसंपर्क को सशक्त बनाने में सहयोग के लिए सिविल प्रशासन एवं सभी हितधारकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

सेना अलंकरण समारोह के दौरान सेनाध्यक्ष द्वारा कुल 10 सेना मेडल (वीरता) तथा 49 सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 60 यूनिट्स  को सेनाध्यक्ष प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए 26 यूनिट्स शामिल रहीं। ये सम्मान देशभर की विभिन्न कमानों की उन यूनिट्स को प्रदान किए गए जिन्होंने साहस, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया। इसके साथ ही, युद्धभूमि से परे भी राष्ट्रसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह पूर्व सैनिक उपलब्धि विजेताओं एवं तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

समारोहों की श्रृंखला 15 जनवरी 2026 को भी जारी रहेगी, जब जयपुर के महल रोड पर भव्य सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में ‘शौर्य संध्या’ का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सेना की व्यावसायिक दक्षता, ऑपरेशनल तत्परता और नागरिकों के साथ उसके सशक्त संबंधों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में पासपोर्ट सेवा वर्जन -2.0 सफल: नए रिकॉर्ड और नवाचार

Indian Army: भारतीय सेना के जवानों व अग्निवीरों के लिए बड़ी योजना!
Army Personal Accident Insurance: नई दिल्ली। भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा को एक बार फिर प्रभावी किया गया है, जिसके अंतर्गत अब प्रत्येक सेवारत सैन्यकर्मी को एक करोड़ रुपये तक का बीमा संरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही, आतंकवादी हमले में शहादत की स्थिति में अतिरिक्त 10 लाख रुपये का विशेष बीमा लाभ भी दिया जाएगा। इस योजना में सेना में कार्यरत अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। Indian Army News

सेना और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बीच हुए समझौते के तहत सैन्यकर्मियों को 1.5 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जा रहा है। यह सुविधा बैंक द्वारा सेना के सेवारत कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आकस्मिक परिस्थितियों में सैनिकों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

पीएनबी के साथ हुए इस समझौते का नवीनीकरण कर दिया गया

बुधवार को भारतीय सेना ने जानकारी दी कि पीएनबी के साथ हुए इस समझौते का नवीनीकरण कर दिया गया है। इस नवीनीकृत समझौता ज्ञापन (एमओयू) में कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। इनमें आतंकवादी हमले में मृत्यु होने पर अतिरिक्त बीमा कवर, सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक की सहायता तथा उनकी बेटियों के विवाह हेतु 10 लाख रुपये तक का विशेष प्रावधान शामिल है। Indian Army News

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा ‘स्पेशल वूमेन पावर सेविंग स्कीम’ भी लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत निर्धारित औसत मासिक बैलेंस बनाए रखने पर महिलाओं को 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

सेना के अनुसार, यह एमओयू अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाया गया है और अब जनवरी 2029 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ व्यापक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा लाभ मिलता रहेगा। रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि सेना और पीएनबी के बीच यह सहयोग सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। Indian Army News

US-India Defense Deal: रूस के बाद अब अमेरिका ने भी इंडिया के साथ की ये बड़ी डिफेंस डील! 93 मिलियन डॉलर की जेवलिन मिसाइल देगा अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने भारत को एक्सकैलिबर प्रक्षेप्य तथा जेवलिन मिसाइल प्रणाली की दो महत्त्वपूर्ण सैन्य बिक्री को स्वीकृति प्रदान की है। इन रक्षा उपकरणों का संयुक्त मूल्य लगभग 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर आँका गया है। सूत्रों के अनुसार, जेवलिन मिसाइल प्रणाली एवं उससे संबंधित उपकरणों की अनुमानित लागत लगभग 45.7 मिलियन डॉलर है, जबकि एक्सकैलिबर प्रक्षेप्य तथा उसके सहायक उपकरणों की कीमत लगभग 47.1 मिलियन डॉलर मानी गई है। US-India Defense Deal

भारत सरकार ने 216 M982A1 एक्सकैलिबर सामरिक प्रक्षेप्यों की खरीद का अनुरोध किया था। इस परियोजना के लिए अर्लिंग्टन स्थित RTX कॉरपोरेशन को प्रमुख ठेकेदार नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारत ने 100 एफजीएम-148 जेवलिन राउंड, एक एफजीएम-148 जेवलिन मिसाइल (फ्लाई-टू-बाय), तथा 25 जेवलिन हल्की कमांड लॉन्च इकाइयाँ (LwCLU) अथवा जेवलिन ब्लॉक-1 कमांड लॉन्च इकाइयों की मांग भी की है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह प्रस्तावित रक्षा सौदा अमेरिका की विदेशी नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को सुदृढ़ करेगा तथा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाएगा। यह सहयोग इंडो-पैसिफिक और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने में सहायक माना जा रहा है।

साथ ही, इस हथियार प्रणाली से भारत की भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने, संभावित खतरों का सामना करने तथा क्षेत्रीय चुनौतियों को रोकने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई है। एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत की सेनाएँ इन उपकरणों का संचालन और समाकलन बिना किसी कठिनाई के कर सकेंगी। US-India Defense Deal

79th Infantry Day: इन्फैंट्रीमैनों की वीरता और बलिदान को समर्पित
79th Infantry Day: जयपुर। 79वां इन्फैंट्री डे, जिसे शौर्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर पूर्ण सैन्य गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर की शुरुआत सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई, जिसमें सभी रैंकों के अधिकारियों एवं जवानों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।  यह आयोजन भारतीय सेना के इन्फैंट्री जवानों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि थी। Indian Army News

इन्फैंट्री दिवस 27 अक्टूबर, 1947 को श्रीनगर में सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के उतरने की याद में मनाया जाता है।  यह एक ऐसी सैन्य कार्रवाई थी जिसने भारत की आज़ादी के शुरुआती दिनों में दुश्मन के मंसूबों को निर्णायक रूप से विफल कर दिया था।  यह दिवस ” क्वीन ऑफ़ द बैटल ” कही जाने वाली इन्फैंट्री के दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का प्रतीक है।

इन्फैंट्री सैनिक वास्तविक सैनिकता की भावना के प्रतीक हैं।  प्रत्येक इन्फैंट्रीमैन अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखता है। इस आयोजन ने राष्ट्र की सेवा को गर्व, सम्मान और समर्पण के साथ निरंतर जारी रखने के सामूहिक संकल्प को पुनः सुदृढ़ किया। Indian Army News

Jammu and Kashmir Weather: भारी बारिश से कटरा में भूस्खलन: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पाँच की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा
Vaishno Devi Yatra accident:नई दिल्ली। कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के निकट हुए भूस्खलन के बाद भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने राहत व बचाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की गई जानकारी में बताया गया कि सेना की राहत टुकड़ी, श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) तथा सीआरपीएफ के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रही है। सेना ने लिखा— “हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं।” Jammu and Kashmir Weather News

लगातार हो रही वर्षा के चलते यह भूस्खलन हुआ, जिसमें पाँच लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार को किशनपुर-डोमेल मार्ग पर गरनई लोटा क्षेत्र में घटी। राजस्थान के धौलपुर जिले के संपू कस्बे से आए पाँच श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। पुलिस के अनुसार, उनमें से तीन युवक तेज़ पानी की धारा में बह गए, जबकि दो किसी प्रकार तैरकर तथा एक पेड़ से चिपककर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जम्मू-पठानकोट व जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

तेज़ वर्षा ने पूरे जम्मू-कश्मीर में कहर बरपाया है। कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण कई सेवा प्रदाताओं ने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दीं, जिससे आम जनजीवन बाधित हो गया और लोग आवश्यक संचार साधनों से वंचित रह गए।

जम्मू संभाग की स्थिति भी चिंताजनक रही। सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई तथा सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुँची। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर एक पुल उफनती नदी के दबाव से टूट गया, जिसके चलते यातायात रोकना पड़ा। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग भी पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है। राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सेना, स्थानीय प्रशासन, श्राइन बोर्ड और अर्धसैनिक बल मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों तथा फँसे हुए तीर्थयात्रियों को शीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। Jammu and Kashmir Weather News

Nasser Hospital attack: गाज़ा के नासिर अस्पताल पर दोहरा इज़राइली हमला, 20 लोगों की मौत

Indian Army: विश्व युद्ध की आहट को देखते हुए भारतीय सेना ने उठाया ये बड़ा कदम
Indian Army: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्रालय ने आॅपरेशन सिंदूर के बाद सेनाओं को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने और आतंकवाद रोधी अभियानों में सेना की संचालन तथा मारक क्षमता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आपात खरीद प्रणाली के तहत 1981 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक हथियारों की खरीद के 13 अनुबंधों को अंतिम रूप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सेना के लिए आपात खरीद मद के तहत 2,000 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी थी। आपात खरीद प्रणाली के तहत सेना के लिए एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (आईडीडीआईएस), लो लेवल लाइटवेट रडार (एलएलएलआर), बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) – लॉन्चर और मिसाइल, रिमोटली पायलटेड एरियल व्हीकल (आरपीएवी), वर्टिकल टेक-आॅफ और लैंडिंग (वीटीओएल), सिस्टम सहित लोइटरिंग म्यूनिशन, विभिन्न श्रेणियों के ड्रोरन, बुलेट प्रूफ जैकेट (बीपीजे), बैलिस्टिक हेलमेट, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल (क्यूआरएफवी) – भारी और मध्यम और राइफलों के लिए नाइट साइट्स जैसे हथियार और उपकरण खरीदे जायेंगे।

आपात खरीद प्रणाली के तहत त्वरित प्रक्रियाओं के माध्यम से की जाने वाली खरीद का उद्देश्य आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए स्थितिजन्य जागरूकता, मारक क्षमता, गतिशीलता और सुरक्षा को बढ़ाना है। तेजी से क्षमता वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अधिग्रहण को कम से कम समयसीमा के भीतर पूरा किया गया है। यह खरीद रक्षा मंत्रालय की सेना को उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक, मिशन-महत्वपूर्ण और पूरी तरह से स्वदेशी प्रणालियों से लैस करने की प्रतिबद्धता को दशार्ती है। रक्षा मंत्रालय इससे पहले भी कई बार आपात खरीद प्रणाली के तहत सेनाओं के लिए खरीद कर चुका है। Indian Army

Haryana: मुख्यमंत्री के आदेशो की डेडलाइन भी गुजरी, नहीं भरे गए अभी तक शहर की सड़कों के गड्ढे

Indo-Pak ceasefire:भारत-पाक सीजफायर को लेकर भारतीय सेना ने किया खंडन! अफवाहों से किया सावधान
Indo-Pak ceasefire: नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उन खबरों का सख़्ती से खंडन किया है, जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) समाप्त होने जा रहा है। सेना ने स्पष्ट किया है कि यह समाचार निराधार और भ्रामक हैं। रविवार को भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह रिपोर्ट चलाई जा रही है कि भारत-पाक सीजफायर समाप्त हो रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। सेना ने कहा कि यह महज़ अफवाहें हैं, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। Indian Army News

डीजीएमओ के स्तर पर कोई बातचीत आज निर्धारित नहीं | Indian Army News

सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के स्तर पर कोई बातचीत आज निर्धारित नहीं है। सेना ने यह दोहराया कि 12 मई को हुई अंतिम वार्ता में संघर्षविराम समाप्ति की कोई तिथि तय नहीं की गई थी, अर्थात् वर्तमान सीजफायर अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा। इस संदर्भ में सेना ने जनता और मीडिया से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी अपुष्ट समाचार या अफवाह को न फैलाएँ।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के पश्चात पाकिस्तान की ओर से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे। हालाँकि, भारतीय सेना की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते सभी हमलों को विफल कर दिया गया। भारत ने हर आक्रामक कदम का कड़ा और प्रभावी जवाब दिया है, जिससे यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। Indian Army News

EOS-09 Mission Updates: इसरो के ईओएस-09 मिशन के तीसरे चरण की असफलता को लेकर इसरो प्रमुख का आया ये बड़…