compensation to farmers - Sach Kahoon Hindi

टिड्डी दल के हमले से किसानों को हुये नुकसान का जल्द मुआवजा दे सरकार :हुड्डा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हरियाणा में टिड्डी दल के हमले में किसानों को हुये नुकसान की गिरदावरी कराकर जल्द उन्हें मुआवजा दिया जाये। उन्होंने शनिवार को एक बयान में कहा कि सरकार टिड्डी दल के हमले को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उनके अनुसार जब छह महीने पहले से उसे जानकारी मिल गयी ,उसके बावजूद सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। यदि वक्त रहते इस हमले से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए जाते तो किसानों को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार जानकारी होने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठी रही है और आखिरी वक़्त पर किसानों की फसल को किसान के भरोसे छोड़ दिया गया। खुद कुछ करने की बजाए सरकार ने किसानों से ही ताली और थाली बजाने की अपील कर दी। पाकिस्तान की तरफ से आए टिड्डी दल ने राजस्थान होते हुए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात और फरीदाबाद की तरफ काफी नुकसान पहुंचाया तथा बाजरा, कपास, सौंठ और दूसरी फसलों को तबाह कर दिया। प्रतिपक्ष के नेता ने सरकार से सभी जिलों में हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाने और फौरन किसानों को मुआवजे का भुगतान करने की मांग की । भुगतान में किसी तरह की कोताही या लेटलतीफी नहीं बरती जानी चाहिए। क्योंकि इससे पहले भी प्रदेश में कई बार बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खेती को नुकसान हो चुका है लेकिन सरकार ने किसानों को उसका मुआवजा आज तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कभी कुदरत की बेरुखी, कभी टिड्डी का हमला, कभी सरकारी नीतियों की मार तो कभी पेट्रोल-डीजल की महंगाई का बोझ, किसान पर आज चौतरफा नुकसान की मार पड़ रही है। इसलिए जरूरी है कि किसानों को सरकार कोई राहत दे। सरकार किसान के हालात को समझे और उसे लगातार हो रहे नुकसान की बिना कोई देरी के भरपाई करे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।