cancer - Sach Kahoon Hindi

समय पर पहचान ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार: डॉ. तरुण तोमर
ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज न करें, जागरूकता और नियमित जांच से बचाव संभव

बड़ौत  (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है, लेकिन समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव और उपचार पूरी तरह संभव है। मेडिसिटी हॉस्पिटल के एमबीबीएस, डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजी और कैंसर विशेषज्ञ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डरने की नहीं, बल्कि समय पर समझदारी दिखाने की जरूरत है।

शुरुआती संकेतों को समझें, अनदेखी न करें

डॉ. तरुण तोमर ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य लगते हैं, जिन्हें महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। जैसे स्तन में गांठ महसूस होना, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा का सिकुड़ना या लाल पड़ना, निप्पल से किसी प्रकार का स्राव होना या दर्द महसूस होना—ये सभी संभावित संकेत हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे किसी aभी बदलाव को हल्के में न लें और तुरंत जांच कराएं।

रोकथाम और बचाव के आसान उपाय | Breast Cancer

उन्होंने बताया कि नियमित जांच और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। 30 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को समय-समय पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, वजन नियंत्रित रखना और नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। हर महिला को महीने में एक बार स्वयं जांच करने की आदत डालनी चाहिए, जिससे किसी भी बदलाव का जल्दी पता चल सके।

समय पर इलाज से बढ़ती है ठीक होने की संभावना

डॉ. तरुण तोमर ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज उसकी अवस्था पर निर्भर करता है। शुरुआती चरण में सर्जरी के माध्यम से गांठ को हटाया जाता है, जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा दवाओं द्वारा उपचार, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। कुछ मामलों में हार्मोन आधारित उपचार भी प्रभावी होता है।

डॉ तरुण तोमर ने बताया कि यदि कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए तो इलाज के सफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है और मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि डरने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत है। समय पर पहचान, सही इलाज और सकारात्मक सोच के साथ ब्रेस्ट कैंसर को हराया जा सकता है। Breast Cancer

Cancer: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
भिवानी के नागरिक अस्पताल में डे केयर सेंटर शुरू

अस्पताल के वार्ड नंबर 10 को बनाया गया डे केयर सेंटर

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Day Care Center: भिवानी जिले के कैंसर मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया है।

भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए इस डे केयर सेंटर से अब जिले के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए रोहतक स्थित पीजीआई तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहले कैंसर से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। Bhiwani News

यह सेंटर स्वास्थ्य विभाग की राज्यव्यापी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हर जिले में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सुविधा विकसित की जा रही है। इसी कड़ी में भिवानी को भी यह सौगात मिली है। अस्पताल के वार्ड नंबर 10 को इस उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। यहां तीन कमरों में कुल छह बेड लगाए गए हैं, जिन्हें विशेष रूप से कैंसर मरीजों की देखभाल के लिए व्यवस्थित किया गया है।

सेंटर में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है। यहां सेवाएं देने के लिए दो चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये चिकित्सक कीमोथेरेपी देने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी मरीजों की निगरानी और देखभाल करेगा। भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाम् रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिन मरीजों का उपचार पहले से पीजीआई रोहतक में चल रहा है, उन्हें आवश्यकता अनुसार जिला स्तर पर ही इस सेंटर में रेफर किया जाएगा। इससे मरीजों को बार-बार दूसरे शहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। खासतौर पर बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

डे केयर सेंटर पूरी तरह से तैयार है और यहां अब नियमित रूप से कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गंभीर बीमारियों का इलाज जिला स्तर पर ही सुलभ कराया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। जिला नागरिक अस्पताल में डे केयर सेंटर की शुरूआत को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अहम कदम है। इससे न केवल मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी। अब भिवानी जिले के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Oral Cancer Symptoms: सावधान, मुंह या चेहरे पर दिखाई दें ये लक्षण, बिना देरी डॉक्टर से करें सम्पर्क
Oral Cancer Symptoms: आजकल मुंह के कैंसर की समस्या बहुत अधिक हो गई है, दरअसल भारत में मुंह का कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है। पिछले 10 सालों से मुंह के कैंसर के मामलों में एक तिहाई से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। यह कैंसर होंठ, मसूड़े, जीभ, गालों की अंदरूनी परत, मुंह के ऊपर और जीभ के नीचे समेत मुंह के किसी हिस्से में विकसित हो सकता है। इस भयानक बीमारी से बचने के लिए इसके लक्षणों को जानना और उसकी जल्द से जल्द जांच कराना बहुत जरूरी है।

दरअसल गले का कैंसर आजकल युवाओं में तेजी से पनपने वाली बीमारी बनता जा रहा है। यह कैंसर गले या टॉन्सिल में विकसित होते हैं। अगर इसके कुछ सामान्य लक्षण की बात करें तो इसकी वजह से गले में खराश रहती है, खांसी, खाना निगलने में दिक्कत, आवाज का बैठना और कान में दर्द होना शामिल हैं। गले के कैंसर की बीमारी के लक्षणों को अगर समय पर पहचान लिया जाए और तुरंत डॉक्टर को दिखाया जाए तो इस बीमारी को भी 100 फीसदी तक ठीक किया जा सकता है। इस बीमारी में मरीज का सचेत होना और हौसला बने रहना बेहद जरूरी है।

हॉम्योपैथी डॉक्टर के मुताबिक मुंह का कैंसर आमतौर पर जीभ पर, सामने की दीवार पर, म्यूकस मेमरोन पर या थॉयराइड ग्रंथि पर, मुंह में कहीं भी हो सकता है। इस बीमारी के लक्षणों को सही समय रहते पहचान लिया जाए तो आसानी से इस बीमारी का उपचार किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं मुंह के कैंसर के शुरूआती लक्षणों की पहचान…

मुंह के कैंसर के लक्षण सफेद निशान होना

मसूड़ों, जीभ, टॉन्सिल या मुंह पर लाल या सफेद मोटे धब्बे दिखाई देना खतरनाक हो सकता है। इस स्थिति को ल्यूकोप्लाकिया कहते हैं, अधिकांश ल्यूकोप्लाकिया पेंच नॉन कैंसर होते हैं। हालांकि कई कैंसर के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। ये तंबाकू उत्पादों के सेवन की वजह से हो सकते हैं। अगर किसी को ऐसे निशान नजर आएं तो बिना देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

लगातार गांठें होना

अगर आपको मुंह या लिम्फ ग्लैंड्स में किसी तरह की गांठ महसूस हो रही है तो यह खतरनाक हो सकता है। अगर आपको लगातार ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके गले में कुछ फंस गया है, या गले में खराश का अनुभव होता है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें क्योंकि ये मुंह के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं, इसलिए अगर आपको इस तरह की दिक्कत दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

मुंह के आपपास दर्द और सुन्न

बिना किसी वजह के अगर आपके चेहरे, मुंह या गर्दन और उसके आसपास दर्द होता है और सुन्नता महसूस होती है, तो यह मुंह के कैंसर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में जबड़े में सूजन और दर्द भी हो सकता है।

दांतों का गिरना

एक या एक से अधिक दांतों का बिना किसी वजह से कमजोर होना और गिरना मुंह के कैंसर का संकेत को सकता है। इसके अलावा अगर आपने कोई दांत निकाला है और उसकी उस जगह पर हुआ गड्ढा भरा नहीं है तो भी आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दे कि मुंह के कैंसर का इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी समेत कई तरह से किया जाता है। यह व्यक्ति की उम्र, हैल्थ कंडीशन और स्टेज पर निर्भर करता है। Oral Cancer Symptoms

यह भी पढ़ें:– YouTube ला रहा है AI Avatar फीचर: बिना कैमरे आए वीडियो बना सकेंगे क्रिएटर्स, वीडियो क्रिएशन का तरीका बदलेगा हमेशा के लिए

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत के तहत बोन कैंसर मरीज की मुस्कान लौटी
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bone Cancer Surgery: आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक गर्ग ने 69 वर्षीय तरलोक सिंह की बोन कैंसर सर्जरी कर उन्हें फिर से चलने-फिरने में सक्षम बनाया। मरीज की कूल्हे की हड्डी कैंसर के कारण टूट चुकी थी और वह दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहे थे। डॉ. गर्ग ने कैंसर प्रभावित हड्डी हटाकर धातु प्रत्यारोपण (मेगाप्रोस्थेसिस) किया। सर्जरी के अगले ही दिन मरीज चलने लगे। डॉ. गर्ग ने कहा, हमें मरीज को पुन: चलने का मौका देना था। परिवार ने खुशी व्यक्त की। यह साबित करता है कि बठिंडा जैसे छोटे शहरों में भी उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा संभव है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Batala Railway Station: बटाला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में गंभीर चूक

Skin Cancer: वृद्धों में त्वचा कैंसर के मामलों में तीव्र वृद्धि: अध्ययन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Skin Cancer: एक नवीनतम अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ है कि बीते तीन दशकों में त्वचा कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, विशेषतः वृद्धजनों में यह बढ़ोतरी अधिक चिंताजनक रही है। यह अध्ययन चीन स्थित चोंगकिंग मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रथम संबद्ध अस्पताल के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किया गया है। New Delhi

अनुसंधान में यह पाया गया कि आयु बढ़ने के साथ-साथ जनसंख्या वृद्धि भी त्वचा कैंसर के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण है। साथ ही, उन देशों में जहाँ सामाजिक और जनसांख्यिकीय सूचकांक (एसडीआई) ऊँचा है, वहां इस बीमारी का भार अन्य की तुलना में कहीं अधिक है।

शोधपत्र में यह भी कहा गया है कि वृद्ध पुरुषों और उच्च एसडीआई वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विशेष रूप से इस रोग का अधिक खतरा है। अतः आवश्यक है कि रोग की रोकथाम और उपचार के लिए योजनाएँ बनाते समय इन्हीं अधिक जोखिम वाले वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया जाए। New Delhi

सन् 2021 में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लगभग 44 लाख नए मामलों का विश्लेषण किया गया, जिनमें त्वचा कैंसर के तीन मुख्य प्रकार – मेलेनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा तथा बेसल सेल कार्सिनोमा – सम्मिलित थे। यह आँकड़े ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ 2021’ से लिए गए थे, जो विश्व के 204 देशों और क्षेत्रों को सम्मिलित करता है।

निष्कर्षों के अनुसार, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा – जो त्वचा की कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि से उत्पन्न होता है – उसकी घटनाओं में 1990 से 2021 तक प्रति वर्ष लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार, बेसल सेल कार्सिनोमा तथा मेलेनोमा के मामलों में भी तेज वृद्धि देखी गई। वर्ष 2021 में, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में वृद्ध जनसंख्या में मेलेनोमा की दर सर्वाधिक रही। वहीं, पूर्वी एशिया ने बेसल सेल कार्सिनोमा में सर्वाधिक तीव्र बढ़ोतरी का अनुभव किया।

शोधकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि ये परिणाम वैश्विक स्तर पर वृद्ध जनसंख्या के मध्य त्वचा कैंसर की बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती की ओर संकेत करते हैं। इससे यह भी सिद्ध होता है कि रोकथाम की रणनीतियों को उचित दिशा में लक्षित करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की तत्काल आवश्यकता है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– बक्सर में अपराधियों का तांडव: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Narendra Modi: छुआछूत की बीमारी नहीं कैंसर, बस रहें इसके प्रति जागरुक : पीएम मोदी
गढ़ा/छतरपुर (एजेंसी)। Narendra Modi: केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए लगातार उठाए जा रहे कदमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि कैंसर कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, बस इसे लेकर जागरुक रहने की आवश्यकता है। मोदी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधत कर रहे थे। इस दौरान राज्य के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित थे। Chhatarpur News

कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के बाद मोदी ने एक अभिभावक के तौर पर इस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ये कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पान-मसाले और ऐसे ही सामान से फैलता है, जरूरी है कि हम इस प्रकार के हर नशे से दूर रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। कैंसर से सुरक्षा के लिए जागरुक और सावधान होना पड़ेगा। बीमारी की समय से पड़ताल हो, इसलिए 30 साल से ज्यादा के सभी लोगों की जांच के लिए सरकार अभियान चला रही है, लोग उसका हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा कि लोग निशुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जो लोग आयुष्मान कार्ड से छूट गए हों, उनका जल्दी से जल्दी कार्ड बनवाएं। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड निशुल्क बन रहे हैं। कोई इसके लिए पैसे मांगें तो मुझे (स्वयं मोदी जी को) पत्र लिख दें। संत समुदाय से भी उन्होंने ये कार्ड बनवाने की अपील की। Chhatarpur News

उन्होंने कहा कि भारत में कई बड़े अस्पताल धार्मिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। इस गौरवशाली परंपरा में बागेश्वर धाम के रूप में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सस्ती दवाइयों के लिए 14 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। देश के 700 से ज्यादा जिलों में डेढ़ हजार से ज्यादा डायलिसिस केंद्र खोले हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी स्वयं भी रखें और दूसरों को भी दें।

यह भी पढ़ें:– Hathni Kund Barrage: हर साल करोड़ों खर्च होकर भी आखिर क्यों नहीं हो रहा है काम पूरा

Cancer Body Revival: राजस्थान कैंसर बॉडी रिवाइवल, कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Cancer Body Revival: आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एवं नवाचारपूर्ण हर्बल उत्पाद बॉडी रिवाइवल कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकता हैं और इससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में नई आशा जगी हैं। बॉडी रिवाइवल के सीईओ और निदेशक मुनीश खान ने विश्व कैंसर दिवस (चार फरवरी) के अवसर पर बताया कि बॉडी रिवाइवल ने दूसरा चरण क्लीनिकल ट्रायल को पूरा किया है और यह अध्ययन विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर मरीजों पर केंद्रित था और इसमें प्रोग्रेशन-फ्री सर्वाइवल (पीएफएस) और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला हैं, जिससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नई उम्मीद जगी है। Jaipur News

उन्होंने बताया कि कैंसर आज विश्वभर में सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है और इसकी देखभाल में बॉडी रिवाइवल एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में हैं। सरकारें और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार बेहतर उपचार के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार कैंसर अनुसंधान और समग्र चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष मंत्रालय के माध्यम से उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिससे पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बॉडी रिवाइवल एक स्वामित्वयुक्त माइक्रो-हर्बल समाधान है, जिसे नौ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के संयोजन से तैयार किया गया है। इनमें बेल, वचा, अश्वगंधा, मंजिष्ठा और शहद शामिल हैं, जो अपनी एंटी-कैंसर, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाली विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। यह उत्पाद 25 वर्षों के गहन अनुसंधान और विकास का परिणाम है जो प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संगम प्रस्तुत करता है। Jaipur News

उन्होंने बताया कि जे बी रॉय स्टेट आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में बारह सप्ताह के क्लीनिकल ट्रायल में 44 ब्रेस्ट कैंसर मरीजों को शामिल किया गया जो रेडिएशन और कीमोथेरेपी से गुजर रहे थे। इस अध्ययन के परिणाम अभूतपूर्व रहे जहां मरीजों ने शारीरिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण सुधार की रिपोर्ट दी। अध्ययन में हीमोग्लोबिन स्तर, डब्ल्यूबीसी काउंट और ट्यूमर मार्कर्स में सकारात्मक बदलाव देखे गए, जिससे यह सिद्ध हुआ कि बॉडी रिवाइवल न केवल सुरक्षित और सहनीय है बल्कि कैंसर उपचार के दुष्प्रभावों को कम करने में भी प्रभावी है।

उन्होंने कहा “यह क्लीनिकल ट्रायल आधुनिक कैंसर देखभाल में आयुर्वेद की क्षमता को दर्शाता है। बॉडी रिवाइवल एक समग्र और मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति की ओर एक बड़ा कदम है। हम श्री मोदी के प्रति अत्यंत आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी आयुर्वेद के प्रति प्रतिबद्धता ने इस प्रकार के नवाचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।”

श्री खान ने बताया कि हाल में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मिलकर उन्हें इसकी क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट से अवगत कराया और राज्यपाल ने इसकी सराहना भी की। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– नियमानुसार ही निर्माण करें, वर्ना  होगी कार्यवाही: प्रदीप कुमार सिंह

Narendra Modi: मलेरिया, कैंसर से लड़ाई में भारत को मिली बड़ी सफलता: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि भारत ने जानलेवा बीमारी कैंसर और मलेरिया पीड़ितों की मदद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 117वीं कड़ी के संबोधन में कहा, ‘भारत की दो बड़ी उपलब्धियां आज विश्व का ध्यान आकर्षित कर रही हैं इन्हें सुनकर आपको भी गर्व महसूस होगा, ये दोनों सफलताएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली हैं, पहली उपलब्धि मिली है मलेरिया से लड़ाई में। मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है।’

उन्होंने कहा कि आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी। एक महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चों की जान लेने वाली सभी संक्रामक बीमारियों में मलेरिया का तीसरा स्थान है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज मैं संतोष से कह सकता हूँ कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कहती है भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की कमी आई है।’

उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। सबसे सुखद बात यह है कि यह सफलता जन-जन की भागीदारी से मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के कोने-कोने, हर जिले से हर कोई इस अभियान का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा, ‘असम में जोरहाट के चाय बागानों में मलेरिया चार साल पहले तक लोगों की चिंता की एक बड़ी वजह बना हुआ था लेकिन जब इसके उन्मूलन के लिए चाय बागान में रहने वाले एकजुट हुए तो इसमें काफी हद तक सफलता मिलने लगी।’

मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि अपने इस प्रयास में उन्होंने प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले ने मलेरिया पर नियंत्रण के लिए बड़ा अच्छा मॉडल पेश किया। यहां मलेरिया की नजर रखने के लिए जनभागीदारी काफी सफल रही है। नुक्कड़ नाटक और रेडियो के जरिए ऐसे संदेशों पर जोर दिया गया जिससे मच्छरों के पैदा होने की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। देश-भर में ऐसे प्रयासों से ही हम मलेरिया के खिलाफ जंग को और तेजी से आगे बढ़ा पाए है।

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि अपनी जागरूकता और संकल्प शक्ति से हम क्या कुछ हासिल कर सकते हैं। इसका दूसरा उदाहरण है कैंसर से लड़ाई। दुनिया के मशहूर मेडिकल जरनल लानसेट की अध्ययन वाकई बहुत उम्मीद बढ़ाने वाली

है। इस जरनल के मुताबिक अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। समय पर इलाज का मतलब है कैंसर मरीज का इलाज 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने।

मोदी ने आगे कहा इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पहले पैसे के अभाव में गरीब मरीज कैंसर की जांच में, उसके इलाज से कतराते थे।

उन्होंने कहा, ‘अब ‘आयुष्मान भारत योजना’ उनके लिए बड़ा संबल बनी है। अब वो आगे बढ़कर अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने कैंसर के इलाज में आने वाली पैसों की परेशानी को काफी हद तक कम किया है। अच्छा ये भी है कि आज समय पर कैंसर के इलाज को लेकर लोग पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह उपलब्धि जितनी हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था की है, डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी कर्मचारी की है, उतनी ही आप सभी मेरे नागरिक भाई-बहनों की भी है। सबके प्रयास से कैंसर को हारने का संकल्प और मजबूत हुआ है। इस सफलता का श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होनें जागरूकता फैलाने में अपना अहम योगदान दिया है।’ उन्होंने कहा कैंसर से मुकाबले के लिए एक ही मंत्र है-अवेयरनेस इसके लक्षणों के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और इलाज, मरीजों के लिए हर मदद उपलब्ध होने का विश्वास।’

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: राजस्थान के इस शहर की जल्द बदलेगी किस्मत, सवा चार करोड़ से बन रही हैं सड़कें, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Cancer Camp: कैंसर की फैलती बिमारी रोकने के लिए समय पर उपचार जरूरी- डॉ. गौरव शर्मा
भोपा (राहुल कुमार प्रजापति)। Cancer Camp: आज डाकघर भोपा पर निःशुल्क कैंसर कैम्प लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ई. देविंद्र कश्यप भाजपा नेता ने फिता काटकर कैम्प का उद्घाटन किया। शिविर में पहुंचे डा. गौरव शर्मा ने शिविर में उपस्थित लोगो को कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर जैसी बिमारी देश में लगातार बढ़ रही है। आज काफी संख्या में कैंसर के मरीज देखें जा सकते हैं। जिसका मुख्य कारण नौ जवानों बुजुर्गो का भारी मात्रा मे ध्रुमपान, शराब, मांस मछली इत्यादि का सेवन करन है। इसमें ज्यादातर लोग मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, पे का कैंसर आदि कैंसरों लोग चपेट में आ जाते हैं। Bhopa News

डा.शर्मा ने बताया की मरीज को कैंसर लक्षण जैसे खुन की उल्टी आना,तेजी से शरीर के वजन का गिरना, गले में गांठ व पेट का बनान आदि कैंसर के लक्षण है।ऐसे में मरीज डोक्टर की सलाह लेकर तुरंत उपचार शुरू कर देना चाहिए।जिससे समय रहते मरीज को बचाया जा सके। डोक्टरों द्वारा शिविर में कैंसर के मरीज की जांच की गयी। जिसमें पांच मरीजो मे कैंसर के लक्षण पाये गये। डोक्टरों द्वारा उन्हें जल्द उपचार की सलहा दी गयी व दवाईयां दी गयी। कैम्प में रामवीर सिंह, सम्भू ,शंकर, जोनी कश्यप, लाला जी, आदि लोग कैम्प पर मौजूद रहे। Bhopa News

यह भी पढ़ें:– आकांक्षा सालुंखे ने पीएसए चैलेंजर स्क्वैश का जीता खिताब

Water Testing: कहीं आप घर पर तो नहीं कर रहे कैंसर वाले पानी का सेवन? ऐसे करें पीने वाले पानी की पहचान
Water Testing: इंसान के शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना होता है, पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है,डॉक्टर भी रोजाना एक पुरुष को कम से कम तीन लीटर तो वही एक स्त्री को कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं, और गर्मियों के मौसम में तो जितना पिया जाए उतना ही कम है।

बता दें कि देश के लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भारत में जल शक्ति मंत्रालय भी है, जहां शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 80% आबादी ग्राउंडवाटर पीती है। जिसमें कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्वों के होने की आशंका जताई गई है, तो चलिए जानते हैं कि कैसे इसकी पहचान की जाए और खुद को कैंसर जैसी बीमारी से दूर रखा जाए।

Aadu fruit Benefits: गर्मियों में सेब जैसा दिखने वाला फल, आंखों और गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

पानी में मौजूद कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्व | Water Testing

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राउंडवाटर से पानी की जो सप्लाई हो रही है, उसमें टॉक्सिक मेटल्स तय मात्रा के स्टैंडर्ड से ज्यादा पाए गए हैं, आसान भाषा में कहे तो पानी जहरीला होता जा रहा है। दरअसल पानी में कुछ ऐसे पदार्थ मौजूद है जो कम संख्या में होने चाहिए थे, लेकिन उनकी संख्या बहुत ज्यादा है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि भारत के कई जिले ऐसे हैं जिनके ग्राउंड वाटर में आर्सेनिक और आयरन की मात्रा फिक्स्ड स्टैंडर्ड से काफी ज्यादा है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ज्यादा आर्सेनिक और आयरन वाले पानी को अगर पिया जाएगा तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, यहां तक कि कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

कैसे पता किया जाए की पानी जहरीला है या नहीं? Water Testing

अगर आपको पानी पीने के बाद पेट दर्द, उल्टी दस्त या कुछ ऐसे सिम्टम्स नजर आ रहे हैं, जो सामान्य तौर पर नहीं होते, तो आप पानी को ले जाकर पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की वॉटर टेस्टिंग लैब में पानी की जांच करवा सकते हैं। सभी राज्य में इस तरह की वॉटर टेस्टिंग लैब मौजूद होती है। घर के पानी की जांच करने के लिए आपको 500 से 600 रुपए तक का खर्चा आता है, पानी को करीब 14 पैरामीटर्स के आधार पर चेक किया जाता है तब जाकर रिपोर्ट में पता चलता है कि यह पानी पीने लायक है या फिर नहीं……

डब्लूएचओ ने भारत में बिक रही नकली दवाओं पर लिया संज्ञान, भारत सरकार को किया अलर्ट
चिंतनीय, दुनिया के 20 फीसदी कैंसर मरीज अकेले भारत में | Hisar News

बीमारी नहीं नकली दवाई ले रही जान

सरेआम बिक रहे कैंसर व लीवर के नकली इंजेक्शन | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। दुनिया के 20 फ़ीसदी कैंसर (Cancer) के मरीज अकेले भारत में होने के बावजूद भी भारत के बाजारों में कैंसर व लीवर की नकली दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं। पर चिंता की बात यह है कि इस बात का भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया कार्यालय को पता ही नहीं था। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दी गई है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में बिकने वाली नकली दवाओं पर खड़ा संज्ञान लिया है। इतना ही नहीं डब्लूएचओ ने इन नकली दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। Hisar News

8 अलग-अलग नकली वर्जन भारतीय बाजार में उपलब्ध | Hisar News

डब्लूएचओ की तरफ से अलर्ट जारी करने के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया राजीव रघुवंशी ने माना कि देश में लीवर की दवा डिफिटेलियो और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एडसेट्रिस के आठ अलग-अलग नकली वर्जन भारतीय बाजार में मौजूद हैं। अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ड्रग कंट्रोलर को इन दवाओं पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

भारत सहित 4 देशों में फैला जाल

डीसीजीआई ने बताया कि भारत सहित चार देशों में एडसेट्रिस इंजेक्शन के कई नकली वर्ज़न मौजूद हैं। इन नकली दवाओं की सप्लाई ऑनलाइन होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 20 फ़ीसदी कैंसर मरीज भारत में है। कैंसर से हर साल 75 हजार लोगों की मौत हो रही है। इसके अलावा भारत में लीवर की बीमारी से करीब ढाई लाख लोगों की मौत होती है। इसके बावजूद भी देश के ट्रक कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया नकली दवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसा होता तो विश्व स्वास्थ्य संगठन से पहले यह जानकारी डीसीजीआई कार्यालय में होती।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत

अभी भी समय रहते यदि नकली दवाइयां बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ध्यान रहे कि कोविड-19 की तीसरी लहर जब पीक पर चल रही थी,उस वक्त भी भारत मे रेमडिसिवर इंजेक्शन की मांग बढ़ते ही नकली इंजेक्शन व ब्लैक मार्केट का काम शुरू हो गया था। पर इनमें से अधिकतर लोगों को राहत मिल चुकी है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Weather News: अब टूट सकता है मॉनसून ब्रेक! 15 के बाद बूंदाबांदी के आसार

Back Pain And Cancer: सावधान ! कैंसर होने पर कमर दर्द कर सकता है परेशान!
Back Pain And Cancer: आजकल कमर के दर्द से अनेक लोग परेशान नजर आते हैं। आज के समय में यह बीमारी बहुत से लोगों में एक आम समस्या नजर आने लगी है, जिसे हममें से कई लोग भी महसूस करते होंगे। अगर एक सामान्य कारण की बात करें तो मांसपेशियों या लिगामेंट में चोट के कारण भी कमर दर्द हो सकता है। और तो ओर यह गलत तरीके से उठने, असमान्य अवस्था में बैठने और नियमित व्यायाम ना करने के कारण भी हो सकता है। मोटापे के कारण पीठ में खिंचाव और मोच का खतरा भी बढ़ सकता है।

Guava Benefits: सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने के हैं अनगिनत फायदे, मोटापे को भी कम करने में हैं सहायक

आपको बता दें कि ज्यादातर लोग कमर दर्द को एक आम बीमारी समझ लेते हंै और इसकी अनदेखी करते हैं जो कि खतरे से खाली नहीं है। लोग आमतौर पर मानते हैं कि कमर में कोई भी दर्द या मरोड़ मस्कुलोस्केलेटल के कारण हो सकता है। लेकिन आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि पीठ दर्द भी कैंसर का एक असामान्य लक्षण है लेकिन इतना भी असामान्य नहीं है, जितना इसे मान लिया जाता है। कैंसर मरीजों में कमर का दर्द वृद्धि या मेटास्टेसिस के संकेत के कारण हो सकता है, जहां कैंसर कमर तक फैल गया है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार 4 प्रकार के कैंसर (स्तन, फेफड़े, टेस्टिकुलर और कोलन) हैं जिनके पीठ तक फैलने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि वे शारीरिक रूप से रीढ़ के करीब होते हैं। Back Pain And Cancer

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 25 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जो फेफड़ों के कैंसर के लक्षण के रूप में कमर दर्द से परेशान रहते हैं। कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, अगर फेफड़ों का कैंसर हड्डियों तक फैल जाए तो पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। कमर दर्द फेफड़ों के कैंसर के अन्य लक्षणों के साथ हो सकता है, जैसे रात में पसीना आना, ठंड लगना, बुखार, मूत्राशय की समस्याएं और बेवजह वजन कम होना, शरीर का भार कम होना आदि इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर सामान्य से अधिक ऊर्जा जला रहा है और इस प्रकार वजन घटाने के लिए किसी आहार या व्यायाम की आवश्यकता नहीं होती है।

अगर आपमें भी उपरोक्त लक्षण पाए जाते हैं तो का अनुभव करते हैं तो आपको निश्चित रूप से तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वैसे तो आमतौर पर पीठ दर्द कैंसर से जुड़ा नहीं होता है। यह मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के कारण होता है, लेकिन कमर दर्द असामान्य लगता है, तो ऐसे में अपने डॉक्टर से सलाह लेना ही अच्छा रहता है। उचित डायग्नोस और सलाह प्राप्त करना आवश्यक है।

नोट:- लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी के लिए है, इसे दवा के रूप में इस्तोमल नहीं किया जा सकता है। कोई तरीका अपनाने के लिए आप अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क कर सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है