Extortion Case - Sach Kahoon Hindi

Fake CBI Officer Gang: फर्जी सीबीआई अफसर बन 15 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। इंदिरापुरम पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बुधवार को एनआईए और सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बनकर कारोबारी को फर्जी नोटिस के नाम पर डराने और 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.92 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद किया है। डीसीपी सिटी/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी विकास मित्तल ने एक सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि अनिल प्रताप सिंह, अनिकेत उर्फ कबीर सिंह, सिद्धार्थ जैन, सलमान और अंकित द्विवेदी खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर उससे रंगदारी मांग रहे हैं।

आरोप है कि उससे अब तक करीब 50 लाख रुपये भी वसूले जा चुके थे। जांच में सामने आया कि विकास मित्तल की दिल्ली स्थित ए टू जेड फर्म के नाम से एनआईए सीबीआई से जुड़ा एक नोटिस आया था। फर्म के मैनेजर योगेश ने इसकी जानकारी अपने परिचित सलमान को दी। सलमान ने खुद को बड़े अधिकारियों से संपर्क रखने वाला व्यक्ति बताते हुए नोटिस का सेटलमेंट कराने का भरोसा दिया। इसके बाद सलमान और सिद्धार्थ जैन के जरिए अनिल प्रताप सिंह ने योगेश और फिर फर्म मालिक विकास मित्तल से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को ऊंचे पद का अधिकारी बताकर धमकाया कि नोटिस का निस्तारण नहीं हुआ तो जेल जाना पड़ेगा और फर्म बर्बाद हो जाएगी।

इसके बाद सेटलमेंट के लिए 15 करोड़ रुपये की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी डर गया और आरोपियों को कई बार में रकम देता रहा। रकम लेने के लिए अनिल प्रताप सिंह ने अपने बेटे अनिकेत उर्फ कबीर और अंकित द्विवेदी को भेजा। पुलिस ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से दो सितंबर को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित द्विवेदी, अनिल प्रताप सिंह और सिद्धार्थ जैन के रूप में हुई है। वहीं अनिकेत उर्फ कबीर और सलमान फरार हैं। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य लोगों और अब तक की गई वसूली के संबंध में भी जांच की जा रही है।

5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित गैंग से जुड़े तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

नॉर्दर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मार्च महीने में रोहिणी क्षेत्र के एक कारोबारी को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था। पीड़ित की शिकायत पर रोहिणी नॉर्थ थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी स्पेशल स्टाफ को भी सौंपी गई।

जांच के दौरान सामने आया कि जून में आरोपियों ने रंगदारी की रकम बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी। इसके बाद 4 जुलाई को कारोबारी को दोबारा धमकी दी गई। आरोपियों ने कारोबारी के घर की रेकी की, उसकी तस्वीरें और वीडियो भेजकर उसे डराने की कोशिश की ताकि वह रंगदारी की रकम देने के लिए मजबूर हो जाए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश, विवेक यादव और शिव गोविंद के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि अभिनव सिंह का संपर्क विदेश में बैठकर गैंग संचालित करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित से था।

पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह संगठित तरीके से रंगदारी वसूलने का काम करता था और कारोबारी को लगातार धमकियां देकर रकम वसूलने की कोशिश कर रहा था।

जॉइंट सीपी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गैंग के सक्रिय शार्प शूटर हैं और इनके पास से बरामद हथियारों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन-किन वारदातों में किया गया है। साथ ही, गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी से रंगदारी मांगने के प्रकरण में पांच के खिलाफ मुकदमा
एक दिन पूर्व कपड़ा व्यापारी ने कस्बे के कई व्यापारियों के साथ में शामली पहुंचकर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह को दिया था शिकायती-पत्र, पुलिस ने रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके शुरू की मामले की जांच

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के प्रकरण में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक दिन पूर्व कस्बे के कपड़ा व्यापारी ने कई व्यापारियों के साथ में शामली पहुंचकर एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह को शिकायती-पत्र देते हुए पांच लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन में जुट गई है। Kairana News

विगत मंगलवार को मोहल्ला आलकलां निवासी तनवीर चौहान ने कस्बे के कई व्यापारियों के साथ में शामली पहुंचकर एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह को शिकायती-पत्र दिया था। बताया था कि वह कस्बे के मुख्य बाजार बेगमपुरा में स्थित अपने मकान के सामने बेकरी की दुकान व कपड़े का शोरूम चलाता आ रहा है। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो लोग पिछले कई माह से उससे मोबाइल पर रंगदारी मांग रहे है, लेकिन वह अपने बच्चों की गुजर-बसर मुश्किल से कर पाने की बात कहकर उनकी खुशामद-मिन्नत करता आ रहा हैं। पिछले सोमवार की रात्रि करीब 10:41 बजे उसके मोबाइल पर आरोपी ने फोन करके कहा कि मैं तुम्हे कई बार कह चुका है, लेकिन तुम मेरी बात को तवज्जों नही दे रहे हो। मैं अपने साथियों के साथ में तुम्हारे शोरूम के सामने खड़ा हूँ, नीचे आकर हमसे बात कर लो। Kairana News

इस पर वह अपने भाई तनव्वर व मनव्वर को साथ लेकर नीचे अपनी दुकान पर आया। जहां पर मोहल्ले के ही पांच लोग पिस्टल व तमंचों से लैस होकर खड़े थे। उसने कहा कि मैं तुम्हे रंगदारी नही दूंगा और अभी पुलिस को फोन करता हूँ। इतना सुनते ही आरोपियों ने कहा कि यदि तुमने रंगदारी के रुपये नही दिए तो हम तेरे शोरूम पर आकर तुझे गोलियों से उड़ा देंगे। इसके बाद, आरोपी मस्जिद के पीछे वाली गली से होकर मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना डायल-112 पर दी, जिस पर क्षेत्र में पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर कार्यरत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मौके से फरार हो चुके थे। उक्त घटना उसके शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

आरोपियों में शामिल एक आरोपी के विरुद्ध कैराना कोतवाली पर दो मुकदमें दर्ज है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर समेत दर्जनों अभियोग पंजीकृत है। पीड़ित व्यापारी ने पत्र में आरोपियों पर उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के साथ में कोई आपराधिक घटना कारित करने की भी आशंका व्यक्त की है। वहीं, मामले में कोतवाली पुलिस ने जुनैद, विशाल, दानिश, उमेर व सुहैब निवासीगण मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना के विरुद्ध रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि रंगदारी मांगने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वादी को नोटिस जारी करके रंगदारी मांगे जाने के साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। अभी तक की जांच में रंगदारी मांगने से सम्बंधित कोई तथ्य सामने नही आया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Punjab News: मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!

हिसार में ज्वेलर्स से मांगी दो करोड़ की रंगदारी
हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar Extortion Case: हिसार सिटी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित खजांचियान बाजार के सुंदर ज्वैलर की दुकान पर एक युवक द्वारा पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकान में मिली पर्ची पर लिखा है सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पर्ची फेंककर युवक भाग निकला। पर्ची पर देवेन्द्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा है। दोनों बदमाशों का चेहरा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Hisar News

खजांचियान बाजार के चंदन सोनी ने बताया कि दोपहर को 1 बदमाश पैदल आया और दुकान में फिरौती की पर्ची फेंककर चला गया। उन्होंने बताया कि घर के नीचे हमारी राघव ज्वैलर्स और सुंदर ज्वैलर्स के नाम से दुकानें हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराई है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

पिछले साल जून में रंगदारी मसले पर माहौल रहा था तनावपूर्ण | Hisar News

रंगदारी के मसले को लेकर जून 2024 में शहर में माहौल तनावपूर्ण रहा था। आॅटो मार्किट स्थित महेंद्रा शोरूम के आगे 25 जून 2024 को बाइक पर तीन बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम के अंदर और बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने तब पहले पर्ची फेंकी थी। उसके बाद बदमाशों ने आॅटो मार्कीट के 2 अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने पर मार्कीट के व्यापारी वर्ग ने धरना-प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:– Summer Special Trains Cancelled: अचानक रद्द की गई समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी