China-Nepal - Sach Kahoon Hindi

Nepal-China: नेपाल में चीनी हस्तक्षेप
Nepal-China: चीन ने नेपाल के साथ 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कृषि और प्रौद्योगिकी पर जोर दिया गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड चीन के दौरे पर हैं। चीन नेपाल को बहुत उदारतापूर्वक प्रस्ताव दे रहा है। इसे जी-20 शिखर सम्मेलन की चर्चा की पृष्ठभूमि में समझा जा सकता है। जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा न लेकर अपने प्रतिनिधि को भेजा। वास्तव में जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन से भारत का कद बढ़ा है क्योंकि भारत संयुक्त घोषणा पत्र जारी करने में सफल रहा। Nepal-China

इसी तरह भारत की सिफारिश पर अफ्रीकी संघ को भी जी-20 में शामिल किया गया। भारत के बढ़ते प्रभाव ने कई पड़ोसी देशों को परेशानी में डाल दिया है। भारत के साथ चीन के रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। कुछ मुद्दों पर चीन का रवैया भारत विरोधी बना हुआ है। चीन अरुणाचल और सिक्किम पर दावा करता रहा है। लद्दाख में चीनी सेना के हमले में 20 भारतीय जवान भी शहीद हो गए। कई कमांडर स्तर की बैठकों के बावजूद भी मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं सका है। चीन हमेशा बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में अपनी पैठ मजबूत कर भारत को घेरने की कोशिश करता रहा है।

भारत ने भी चीन के प्रभाव को रोकने के लिए नेपाल सहित अन्य देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। नेपाल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है। यह भारत की कूटनीतिक सफलता है कि तमाम विवादों के बावजूद भारत ने नेपाल के साथ अपने रिश्ते मजबूत किए हैं। नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को चीन समर्थक और कामरेड विचारधारा वाला नेता माना जाता था, लेकिन प्रचंड ने इस वर्ष मई-जून में भारत का दौरा कर यह बता दिया था कि नेपाल चीन का पिछलग्गू नहीं है। China-Nepal

प्रचंड की भारत यात्रा जहां भारत के लिए सकारात्मक रही, वहीं चीन ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए नेपाल के साथ 12 नए समझौते किए। इसमें कोई संदेह नहीं कि चीन नेपाल में भारत के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। ताजा घटनाक्रम भारत के लिए एक नई कूटनीतिक तैयारी की मांग करता है। दरअसल, भारत-नेपाल संबंध केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक भी हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से नेपाल भारत के अधिक निकट है। भारत सरकार को इस पड़ोसी देश के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए। Nepal-China

यह भी पढ़ें:– Iraq Fire Accident: खुशियों के बीच मौत का मातम, 114 लोग जलकर राख, लोगों में मची दहशत

सर्तक: चीनी एजेंसियों के नेपाल मे बढ़ते कदम से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता
नेपाल में चीनी नेटवर्क का विस्तार तेज

सुरक्षा बलों ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी

सीमा सुरक्षा एजेंसी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

गोण्डा। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की तकरार के बीच चीन पड़ोसी देश नेपाल मे अपने नेटवर्क का विस्तार और तेज कर भारत को घेरने के लिए अपनी पैठ मजबूत कर रहा है। नेपाल के विभिन्न इलाकों मे चीन ने तमाम लोक लुभावन स्कीमें लांच कर नेपाली मूल के लोगो मे अपनी जगह बनाकर उन्हे अपनी ओर आकर्षित कर भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिशें कर रहा है। चीनी एजेंसियों के नेपाल मे बढ़ते कदम से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती चिंताए लाजमी है। हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसी सशस्त्र सीमा बल उत्तर प्रदेश मे देवी पाटन मंडल के बहराइच जिले की नेपाल सीमा पर पूर्व मे तीन चीनी घुसपैठियों को पूर्व मे गिरफ्तार कर चुकी है जो गुपचुप तरीकों से भारतीय रास्तों,धरोहरों और तौर तरीकों को अपने कैमरों मे कैद कर रहे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर गम्भीरता पूर्वक तेजी दिखाते हुए निरन्तर चौकसी बढ़ाई हुई है।

चीन ने भारत को घेरने के लिए नेपाल में अपनी गतिविधियां बढ़ाई

सशस्त्र सीमा बल :एसएसबी: के सूत्रों के अनुसार , चीन ने अपनी शक्तियों का विस्तार कर जानबूझ कर भारत को घेरने के लिए नेपाल मे भारतीय सीमाओं के इर्द गिर्द वाले नगरों मे अपनी गतिविधियां बढ़ाना शुरू किया है । नेपाल के भीतर चीन ने पूर्व मे भारत -नेपाल सरकारों द्वारा पारगमन संधि समाप्त करने का फायदा उठाकर वहाँ चीनी भाषिक शैक्षिक संस्थान स्थापित कर उनमे केवल पहाडी मूल के लोगो को स्थान दिया। इसके साथ नेपाल की आर्थिक कमजोरी को ढाल बनाकर फाइनेंस कम्पनियों के जरिए नेपालियो को लाभ पहुंचा रहा है। चीन ने नेपाल में स्टडी सेंटर ,चाइना इम्फार्मेशन सेंटर ,इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सेंटर ,हिमोफ्रन्ट सोसायटी ,एक्ज्यूक्यूजिव कौंसिल समेत कई लुभावने संस्थानों को स्थापित कर नेपालियो मे अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली है। इसके अतिरिक्त नेपाली मूल के अधिकारियों को स्कालरशिप देकर चीन मे बुलाकर भारत के विरुद्ध ब्रेनवॉश करने की कोशिशें की जा रही हैं।

नेपाल मे अन्य देशों के फैलते नेटवर्क के मद्देनजर सुरक्षा बल अलर्ट

नेपाल को मोहरा बनाकर चीन नेपालियो को असलहो ,जालीनोट ,विदेशी सामानो ,मदिरा व अन्य पदार्थों की तस्करी ,अपराध और घुसपैठ को बढ़ावा देकर भारतीय अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने का कुचक्र रचता रहता है। यूं ही नहीं नेपाल नें मानचित्र में लिपुलेख, काला पानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल के इलाके मे दिखाया हैं बल्कि नेपाल को उकसाकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने मे चीन की साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले मे सशस्त्र सीमा बल सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि नेपाल मे अन्य देशों के फैलते नेटवर्क के मद्देनजर सुरक्षा बलों को सदैव एलर्ट पर रखा जाता है। इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा एजेंसी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।