Ben Stokes - Sach Kahoon Hindi

15 साल के शानदार करियर का हुआ अंत, बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट ने जीत लिया दिल
Ben Stokes: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अपने 15 साल लंबे शानदार करियर के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने की पुष्टि की।

15 साल तक इंग्लैंड के लिए निभाई अहम भूमिका

बेन स्टोक्स ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए कुल 279 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए 11,321 रन बनाए और 352 विकेट अपने नाम किए। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में की जाती है।

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

संन्यास के बाद स्टोक्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

"ये 15 साल मेरे जीवन के सबसे शानदार रहे। इस सफर में मैंने क्रिकेट और निजी जिंदगी दोनों में कई यादगार पल देखे। अब मेरे करियर का अंत हो रहा है और यह फैसला केवल मैं ही ले सकता था। मैं इंग्लैंड और दुनिया भर के उन सभी क्रिकेट प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और हमेशा मुझ पर भरोसा जताया।"

उनके इस संदेश के बाद दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

इंग्लैंड को दो बार बनाया विश्व चैंपियन

बेन स्टोक्स इंग्लैंड की दो विश्व कप जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे। 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 52 रन बनाकर इंग्लैंड को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया।

क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में होगी गिनती

बेन स्टोक्स ने अपने करियर में कई यादगार पारियां, मैच जिताऊ प्रदर्शन और शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, जुझारू रवैया और दबाव में मैच जीताने की क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शामिल करती है। उनके संन्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया है।

Ashes 2023 : इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, हेड-ख्वाजा पर बड़ी जिम्मेवारी
England vs Australia पहले टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया 86/3

बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का पहला टेस्ट एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम से खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए थे। आज दूसरे दिन टीम ने इस स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। Ashes 2023

ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए | (ENG vs AUS)

ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे। उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। तीन बड़े बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ख्वाजा और हेड पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। ENG vs AUS

इंग्लैंड की टीम को मैच में सबसे बड़ी सफलता कप्तान बेन स्टोक्स ने दिलाई। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। स्टोक्स ने 59 गेंद पर 16 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ट्रेविस हेड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उस्मान ख्वाजा दूसरे छोर पर टिके हैं। England vs Australia

ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ही ओवर में दो झटके देकर मुश्किल में डाल दिया। पहले उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया। फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया। लाबुशेन खाता भी नहीं खोल पाए। वह पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट हो गए। England vs Australia

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट पहला दिन, जानें ताजा अपडेट
ENG vs AUS 1st Test Day 1 नई दिल्ली। आज 16 जून 2023 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (Eng vs Aus) के बीच पहले टेस्ट मैच से एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है। मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। (England vs Australia)

बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश किया है। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 209 रनों से हराकर शानदार फार्म में है। (Ashes 2023)

ऐसे में देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच एक शानदार जंग देखने को मिल सकती है। बता दें कि आखिरी बार दोनों टीमों के बीच खेली गई इस सीरीज में आस्ट्रेलियाई टीम ने 4-0 से बाजी मारी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपनी सरजमीं पर इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया से पिछली हार का बदला ले सकेगी या नहीं? समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के पहले दिन 29 ओवरों में 3 विकेट खोकर 129 रन बना लिए थे। (England vs Australia)