Brothers murder - Sach Kahoon Hindi

बेरी में दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
पुरानी रंजिश को लेकर दिया घटना को अंजाम

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर जिले के बेरी कस्बे में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात को देर रात अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।  बेरी थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि बेरी-कलानौर रोड पर चिमनी गांव निवासी आनन्द नाम का व्यक्ति एक होटल चला रहा था। जहां देर रात दो व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और आनंद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिमनी गांव पहुंचे। जहां बदमाशों ने आनंद के छोटे भाई कुलबीर पर भी हमला बोल दिया। गोलियां लगने के कारण कुलबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कुलवीर की भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर चिमनी गांव के ही रहने वाले हैं और मृतक भाइयों के नजदीकी परिवार से संबंध रखते हैं।  इस मामले में बेरी पुलिस ने मृतकों के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश ने इस दोहरे हत्याकांड में गांव के ही विक्की पर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है। विक्की के अलावा उसकी मौसी के लड़के को भी इस हत्याकांड का जिम्मेवार ठहराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिला पुलिस प्रमुख द्वारा पांच टीमों का गठन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया है। एसएचओ जय भगवान ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग पांच टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।