Action of Punjab police - Sach Kahoon Hindi

Big Action by Punjab STF: अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के 7 सौदागर गिरफ्तार
Big Action by Punjab STF: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने नशीली दवाईयों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। STF Punjab

70.42 लाख नशीली गोलियां, 725 किग्रा. ट्रामाडोल पाउडर पकड़ा

यह गिरोह उत्तर भारत के पांच राज्यों में नशीली दवाईयों का कारोबार व नेटवर्क चला रहा था। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक फार्मा फैक्टरी से इन नशीली दवाईयों की खेप पांच राज्यों में पहुंचाई जाती थी। इसमें फार्मा फैक्टरी के कर्मचारियों की भी भूमिका भी सामने आई है। गिरोह के पास से पुलिस ने 70.42 लाख नशीली दवाईयों की गोलियां, 725 किलोग्राम ट्रामाडोल पाउडर और 2.37 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। STF Punjab

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन दो नशा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह और डीएसपी एसटीएफ वविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने इस रैकेट के मुख्य सरगना ऐलेक्स पालीवाल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेस करके गिरफ्तार किया। मुख्य सरगना एलेक्स पालीवाल से पुलिस ने 9.04 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल और 1.37 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। एसटीएफ ने जब आरोपी ऐलेक्स पालीवाल से पूछताछ की तो उसने हिमाचल प्रदेश के बद्दी की फार्मा फैक्टरी के बारे में बताया, जहां से यह नशीली दवाईयों की खेप उठाई जाती थी। एसटीएफ ने बायोजैनेटिक ड्रग प्राईवेट लिमिटेड की जांच की और रिकॉर्ड जब्त किए।

दो आरोपियों से पूछताछ दौरान उठा खेल से पर्दा | STF Punjab

डीजीपी ने बताया कि अमृतसर बॉर्डर रेंज के एसटीएफ ने बीते फरवरी माह में दो आरोपियों को 4.24 लाख नशीली दवाइयों की गोलियों सहित एक लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ दबोचा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव कोट मुहम्मद खान के सुखविंदर सिंह उर्फ धामी और अमृतसर के गोविंद नगर के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स के रूप में हुई थी। जब एसटीएफ ने दोनों आरोपियों से इन नशीली दवाईयों की खेप के बारे में पूछताछ और जांच की तो इसका लिंक हिमाचल प्रदेश के बद्दी से जुड़ी एक फैक्टरी के साथ पाया गया। एसटीएफ ने मिले सबूतों के आधार पर पांच राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में जब इस गिरोह के बाकी सरगनाओं का पता लगाया तो कुल 7 आरोपियों को दबोचा गया।

Afghanistan Floods: विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, हजारों लोगों की जिंदगी उजड़ी!

डेरा श्रद्धालुओं व पूज्य गुरु जी के खिलाफ, ‘पंजाब पुलिस की कार्रवाई झूठ का पुलिंदा’
फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने बेअदबी के मामले में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का नाम जोड़कर जांच के नाम पर महज झूठ का एक पुलिंदा तैयार किया है, यह विचार प्रकट करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने भारी रोष व्यक्त किया। सोमवार को वर्ष 2015 में हुई बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में गिरफ्तार पांच डेरा श्रद्धालुओं का दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील विनोद मोंगा ने बताया कि उक्त मामला डेरा के पूज्य गुरु जी व श्रद्धालुओं के खिलाफ पुलिस द्वारा गढ़ी एक झूठी कहानी है, जो अदालत में बिल्कुल नहीं टिकेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में डेरा श्रद्धालुओं के खिलाफ कोई आरोप बन ही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह केस राजनीति से प्रेरित एक चाल है, जिसमें श्रद्धालुओं को बेवजह फंसाया गया है।

बताया जाता है कि 4 जुलाई को पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा सात डेरा श्रद्धालुओं को 2015 में जिला फरीदकोट के गांव बरगाड़ी में हुई बेअदबी की घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो श्रद्धालुओं को पहले ही सीबीआई कोर्ट द्वारा जमानत दी चुकी है, जिन्हें अदालत ने तुरंत रिहा करने के आदेश दिए। उधर डेरा श्रद्धालु हरचरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस सरेआम डेरा श्रद्धालुओं से धक्केशाही कर रही है। डेरा श्रद्धालुओं का इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है, यह किसी रंजिश के तहत हो रहा है। हरचरण सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का झूठ इसी बात से ही साबित होता है कि एक ही मामले की जांच दो एजेंसियां कैसे कर सकती हैं? उन्होंने कहा कि पुलिस का एकमात्र उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी न किसी तरह इस मामले में उलझा कर सामाजिक सेवा कार्यों से हटाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।