Haryana BJP President - Sach Kahoon Hindi

Haryana BJP New President: कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता? हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष का राजनीतिक सफर
Haryana BJP New President: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार।  Haryana BJP New President: Bharatiya Janata Party ने गुरुवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया। इसी क्रम में Archana Gupta को हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की जगह ली है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने वाली अर्चना गुप्ता को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर महिला नेतृत्व को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।

बीजेपी संगठन में लंबा अनुभव  Haryana BJP New President

डॉ. अर्चना गुप्ता इससे पहले बीजेपी की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने पानीपत जिले में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनकी पहचान एक सक्रिय संगठनकर्ता और मजबूत महिला नेता के रूप में रही है। बीजेपी और सामाजिक संगठनों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव उनके राजनीतिक सफर को खास बनाता है।

पेशे से डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट

राजनीति के साथ-साथ डॉ. अर्चना गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम हैं। वह पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनके पति Dr. Anil Gupta नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनका परिवार भी शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बेटे अविरल ने London School of Economics से पढ़ाई की है, जबकि बेटी आरुषी भी पेशे से डॉक्टर हैं।

विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी रहीं

डॉ. अर्चना गुप्ता का जन्म 20 जनवरी 1968 को हुआ था। वह Vishva Hindu Parishad में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2010 से 2016 तक उन्होंने जिला सह संयोजिका के साथ हरियाणा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 4 सितंबर 2016 से 18 अगस्त 2020 तक वह बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने हरियाणा में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अब नए नेतृत्व के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

BJP New State President: बीजेपी ने हरियाणा समेत चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए पंजाब में किसे मिली कमान
BJP New State President:  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नये अध्यक्षों की घोषणा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. अर्चना गुप्ता को पार्टी की हरियाणा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया है और  अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने मल्होत्रा को दिल्ली, डॉ. गुप्ता को हरियाणा, ढिल्लों को पंजाब और देबरॉय को त्रिपुरा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी।
मल्होत्रा मौजूदा समय में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। वह वर्ष 2015 से 2016 के दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। पार्षद रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों में कुपोषण के खिलाफ सफल अभियान चलाया था। श्री मल्होत्रा श्री वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने हैं।
मोहन लाल बड़ौली के स्थान पर हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष बनीं डॉ. गुप्ता इससे पहले हरियाणा प्रदेश भाजपा की महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। इसके अलावा वह पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।
पंजाब प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष ढिल्लों पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। ढिल्लों भाजपा में शामिल होने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके हैं तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह साल 2007 से 2017 तक बरनाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए। ढिल्लों ने जून 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
त्रिपुरा भाजपा के नये अध्यक्ष देबरॉय पहली बार 2023 में गोमती जिले के मटरबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कर्नाटक के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय 2020 में फार्मेसी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। वहीं भाजपा के गोमती जिला के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। देबरॉय (44) बूथ स्तर पर रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़
गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बी एल संतोष ने प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

शाह ने कहा: भाजपा हरियाणा को नई ऊर्जा और शक्ति मिलेगी, किसानों और गरीबों को समर्पित रहा है ओमप्रकाश धनखड़ का संघर्ष

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ 29 जुलाई से करेंगे प्रदेश का दौरा

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह गृहमंत्री शाह और धनखड़ की पहली मुलाकात थी। मुलाकात के बाद खुद गृहमंत्री शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से ओमप्रकाश धनखड़ को शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में भाजपा हरियाणा के नई उर्जा और शक्ति का संचार होने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने ओमप्रकाश धनखड़ के राजनितिक संघर्ष को किसानों और गरीबों को समर्पित बताया। बता दें की विगत सप्ताह ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर ओमप्रकाश धनखड़ को जिम्मेदारी दी गई थी। वीरवार को हरियाणा के प्रदेश मुख्यालय पर विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद ओमप्रकाश धनखड़ ने गृहमंत्री समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से आज मुलाकात की। गृहमंत्री शाह से मिलने के बाद ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्याण से भी मिले। हरियाणा भाजपा की आगामी गतिविधियाँ और प्रदेश में होने वाली संगठनात्मक नियूक्तियों के नाते ये मुलाकतें बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वैसे तो ओमप्रकाश धनखड़ की कार्यशैली की पहचान इसी बात से की जा सकती है कि उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही भाजपा कार्यकतार्ओं को सामाजिक कार्यो को प्राथमिकता से करने की बात कही इसके साथ ही धनखड़ ने 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकतार्ओं को अपने अपने स्तर पर पौधे लगाने को कहा जिससे की पर्यावरण की सुरक्षा का काम हो सके।

रजिस्ट्री रोकना घोटाला नहीं

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने हरियाणा में चर्चित रजिस्ट्री घोटाले और सुरजेवाला के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस मामले पर सरकार ने स्वयं संज्ञान लिया है। यह घोटाला नहीं है यह सरकार का पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ कमियां नजर आई उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है इसमे घोटाले वाली कोई बात नहीं। रजिस्ट्री रोकने के मामले को घोटाला कहना सही नही है।

29 जुलाई को हिसार से शुरू होगा धनखड़ का हरियाणा दौरा

संगठन की आगामी गतिविधियों के बारें में बताते हुए उन्होंने कहा कि 29 जुलाई से वो प्रदेश का दौरा कर सभी जिलों में जाकर होगी कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगे। हिसार से शुरू करके जिला स्तर की इन बैठकों में नई टीम के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। बरोदा उपचुनाव बरोदा पर बोलते हुए कहा कि बरोदा उपचुनाव हमारे लिए नहीं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती है क्योंकि यह सीट उनकी परम्परागत सीट रही है। भाजपा के लिए तो यह एक अवसर की तरह है।

भाजपा में वंशवाद और परिवारवाद से तरक्की नहीं होती, यहां मेहनत को फल मिलता है

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतान्त्रिक मूल्यों पर टिकी पार्टी है यहाँ वंशवाद और परिवारवाद से तरक्की नहीं होती। यहाँ तो कार्यकर्त्ता अपनी मेहनत से अपने पुरुषार्थ से आगे बढ़ता है। दूसरी पार्टियों में तरक्की की सीमाएं निर्धारित होती है यहाँ कोई सीमा नहीं एक साधारण कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। भाजपा में साधनहीन कार्यकर्ता के लिए भी पार्टी सारी व्यवस्थाएं करती है अगर उसको चुनाव लड़ना है तो। उन्होंने कहा सब कार्यकतार्ओं को पार्टी को और मजबूत करना है। सबको साथ मिलकर काम करना हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद पर फंसे पेंच को निकालने फिर दिल्ली पहुंचेंगे मनोहर लाल
चंडीगढ़। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल नए हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर फिर सक्रिय हो गए हैं। वह नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति में फंसे पेंंच को निकालने में जुट गए हैं। इसके लिए वह आज एक बार फिर दिल्ली आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली आए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री दूसरी बार दिल्ली आ रहे हैं। असल में हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होनी है मगर इसमें कई पेंच फंस गए हैं,इन्हेंं ही निकालने के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे।

मोदी-शाह से मुलाकात के तुरंत बाद हो सकता है फैसला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जो पेंच फंसे हुए हैं, उन्हेंं निकालने के लिए मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात होना जरूरी है।प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जिस तरह की दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के बीच गहमागहमी चल रही है उससे साफ है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि सीएम की एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर तुरंत फैसला हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।