Arrogance - Sach Kahoon Hindi

योगी ने शांत स्वर में कहा, ‘राजन, पतन का सबसे बड़ा कारण अहंकार होता है
Arrogance Story: घने वन के बीच एक कुटिया में एक जिज्ञासु राजा पहुंचा। उसके मन में एक प्रश्न बार-बार उठता था- क्यों कुछ धर्मपरायण और तपस्वी लोग भी अचानक पतन का शिकार हो जाते हैं? उसने यह प्रश्न वहां के एक ज्ञानी योगी के सामने रखा। योगी ने शांत स्वर में कहा, ‘राजन, पतन का सबसे बड़ा कारण अहंकार होता है। जब मनुष्य अपने तप, ज्ञान और पुण्य पर गर्व करने लगता है, तभी उसके भीतर विनाश के बीज अंकुरित हो जाते हैं।’ राजा ने आश्चर्य से पूछा, ‘क्या केवल अहंकार ही इतना शक्तिशाली है?’ योगी मुस्कुराए और एक कथा सुनाई कि एक तपस्वी था, जिसने वर्षों तक कठोर साधना की। उसके तप से लोग प्रभावित होते थे, पर धीरे-धीरे उसके मन में यह भावना आने लगी कि वह सबसे श्रेष्ठ है। एक दिन एक साधारण भक्त उसके पास आया। Arrogance Story

तपस्वी ने उसे तुच्छ समझकर उसका अपमान कर दिया। उस क्षण उसके वर्षों के तप का प्रभाव क्षीण हो गया। उसका मन अशांत हो गया और उसे अपने भीतर खालीपन का अनुभव होने लगा। तब उसे समझ आया कि उसका अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। योगी ने राजा से कहा, ‘‘भक्त वही है, जो स्वयं को छोटा मानता है और हर उपलब्धि को प्रभु की कृपा समझता है। जो मनुष्य धन, ज्ञान या शक्ति का गर्व करता है, वह धीरे-धीरे अपने ही मार्ग से भटक जाता है।’’ राजा की आँखों में समझ का प्रकाश भर गया। उसने विनम्रता को जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। वास्तव में, जीवन में ऊँचाई पाने का मार्ग अहंकार से नहीं, बल्कि विनम्रता, सेवा और सच्ची श्रद्धा से होकर जाता है। Arrogance Story

Arrested : अभी भी हेकड़ी नहीं गयी विकास दुबे की
विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं

उज्जैन l मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की आज गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गयी नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है ”मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।” इस घटना की वीडियो तत्काल वायरल हो गया।

इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आयी थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गयी है और वहां का पुलिस दल प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे लेने शीघ्र ही मध्यप्रदेश पहुंच सकती है। विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।