drug - Sach Kahoon Hindi
UPSC Recruitment: UPSC में 450 पदों पर निकली भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल
नई दिल्ली (एजेंसी)। UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभाग/मंत्रालय में ड्रग इंस्पेक्टर समेत अलग-अलग कुल 450 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी 450 रिक्तियों में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से संयुक्त निदेशक (फसल विकास निदेशालय) के 6; आयुष मंत्रालय से चिकित्सा अधिकारी/अनुसंधान अधिकारी (सिद्ध) का 1; नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एयरोनॉटिकल अधिकारी (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के 11 और लीगल ऑफिसर (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के 12; कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से कंपनी प्रॉसिक्यूटर के 18; संस्कृति मंत्रालय से उप अधीक्षण पुरातत्वविद् (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के 2; रक्षा मंत्रालय से वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी (जनसंपर्क निदेशालय) के 4, फोटोग्राफिक अधिकारी (जनसंपर्क निदेशालय) के 2, नागरिक सहायक सुरक्षा अधिकारी (भारतीय सेना के निचले गठन और डीजीक्यूए) के 7 और स्टोर ऑफिसर (नागरिक), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय के 4 पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से विशेषज्ञ ग्रेड III (हड्डी रोग) के 4, विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) के 9, असिस्टेंट प्रोफेसर (ऑर्थोपेडिक्स) - स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के 2, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी) का 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी) का 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन) के 6, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (सोशल एंड प्रिवेंटिव/कम्युनिटी मेडिसिन) के 11 और स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (यूरोलॉजी) के 6 पद शामिल हैं।
गृह मंत्रालय से असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ सेंसस ऑपरेशन्स (टेक्निकल) - रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर के 9 और असिस्टेंट डायरेक्टर (डिजास्टर मैनेजमेंट) के 4; जल शक्ति मंत्रालय से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड) का 1; श्रम और रोजगार मंत्रालय से सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ एम्प्लॉयमेंट) के 11; खान मंत्रालय से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस (इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स) का 1 और असिस्टेंट केमिस्ट (इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स) के 4; पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय से शिप सर्वेयर-कम-डिप्टी डायरेक्टर जनरल (टेक्निकल) - नौवहन महानिदेशालय का 1, इंजीनियर एंड शिप सर्वेयर-कम-डिप्टी डायरेक्टर जनरल (टेक्निकल) - नौवहन महानिदेशालय के 9, असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ शिपिंग) - नौवहन महानिदेशालय का 1 पद शामिल हैं।
रेल मंत्रालय से राजभाषा अधिकारी (इंडियन रेलवेज)- ऑफिशियल लैंग्वेज डायरेक्टरेट के 7; मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद), डायरेक्टरेट ऑफ आयुष, गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी दिल्ली के 2; केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन से कंसल्टेंट बायोकेमिस्ट्री (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) का 1, कंसल्टेंट डेंटिस्ट्री/डेंटल सर्जन/पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 2, सलाहकार आपातकालीन चिकित्सा (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) का 1, सलाहकार फोरेंसिक विशेषज्ञ (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) का 1, सलाहकार ईएनटी (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 2, सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 3, सलाहकार चिकित्सक (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 6, सलाहकार मनोचिकित्सक (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 2, सलाहकार रेडियोलॉजिस्ट (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 3, सलाहकार सर्जन (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 5, सलाहकार टीबी (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग) का 1, सहायक अभियंता (सिविल) - सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग/सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के 11, साइंटिफिक ऑफिसर (डॉक्यूमेंट और फिंगर प्रिंटिंग, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, होम डिपार्टमेंट) का 1, साइंटिफिक ऑफिसर (डीएनए, बायोलॉजी और सीरोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, होम डिपार्टमेंट) का 1 और साइंटिफिक ऑफिसर (नारकोटिक्स, केमिस्ट्री और टॉक्सिकोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, होम डिपार्टमेंट) का 1 पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (फोरेंसिक मेडिसिन) के 3, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी) के 5 और स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (ऑर्थोपेडिक्स) के 8, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (बाल रोग) के 14, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (बाल चिकित्सा सर्जरी) के 9 और ड्रग इंस्पेक्टर (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) के 186 पद; चंडीगढ़ प्रशासन से लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर इन स्पेशल एजुकेशन (एमआर/आईडी) - (गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटीज) का 1; केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के लद्दाख जेल विभाग से सुपरिंटेंडेंट जेल का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार लॉ में डिग्री; सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री; फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में डिग्री, जिसमें क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन हो; एमबीबीएस के साथ संबंधित स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी); एरोनॉटिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री; सिद्ध में डिग्री; एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स/एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन/एग्रोनॉमी/एंटोमोलॉजी/निमेटोलॉजी/जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग/एग्रीकल्चर बॉटनी/प्लांट बायो-टेक्नोलॉजी/प्लांट पैथोलॉजी/प्लांट फिजियोलॉजी/सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी/सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा (आरटी)/संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीआरटी) - यदि लागू हो, व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स में लेवल 7 से 11 के बीच होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) के लिए 25 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवार (सभी कैटेगरी), एससी/एसटी (पुरुष) और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति - पीडब्ल्यूबीडी (सभी) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
पाकिस्तान-समर्थित दो ड्रग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2.8 किलोग्राम आईसीई सहित दो गिरफ्तार
वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान से जुड़ा था नेटवर्क, धार्मिक स्थलों के पास होती थी डिलीवरी
पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में की कार्रवाई
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई एफआईआर
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने पाकिस्तान-आधारित तस्करों से जुड़े दो ड्रग सप्लाई मॉड्यूलों का पदार्फाश करते हुए दो मुख्य संचालकों को 2.815 किलोग्राम मेथामफेटामिन (आईसीई) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग आॅपरेशनों के तहत की गई।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव घरियाला, जिला तरन तारन और बलजीत सिंह निवासी गुरु नानकपुरा, अमृतसर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के माध्यम से पाकिस्तान-स्थित हैंडलरों से संपर्क में थे और पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर उसकी आपूर्ति करते थे। वे संदेह से बचने के लिए धार्मिक स्थलों के पास डिलीवरी पॉइंट का चयन करते थे। Amritsar News
पहला ऑपरेशन: पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले मामले में विशेष गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर की दाना मंडी के पास नाका लगाया गया, जहां से गुरसेवक सिंह को 40 ग्राम आईसीई ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खुलासे के आधार पर एक फलो-अप आॅपरेशन चलाया गया, जिसमें 1.96 किलोग्राम अतिरिक्त आईसीई बरामद की गई। गुरसेवक सिंह, जो सीमावर्ती क्षेत्र का निवासी है, वर्चुअल प्लेटफार्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों से लगातार संपर्क में था। वह अपने हैंडलर के निदेर्शों के अनुसार खुद ही खेप प्राप्त करता और उसे डिलीवर करता था।
दूसरा ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अमृतसर के रियान इंटरनेशनल स्कूल के पास वल्ला बाईपास रोड पर नाका लगाया और संदिग्ध बलजीत सिंह को 45 ग्राम आईसीई ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खुलासे के बाद आगे की कार्रवाई में 770 ग्राम और आईसीई बरामद की गई। गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि सीमा पार स्थित हैंडलरों की पहचान करने, सप्लाई मार्गों का पता लगाने और पंजाब-पाकिस्तान के बीच चल रही सप्लाई चेन को उजागर करने के लिए जांच जारी है। इस मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई हैं। Amritsar News
यह भी पढ़ें:– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करण्डी में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित
Drug Prevention : नशीली दवाओं की रोकथाम पर सवाल
हाल ही में पंजाब में 66 किलो अफीम की बरामदगी समाज और सरकार के लिए एक बड़ी चेतावनी है। बेशक पुलिस ने खेप को बरामद कर लिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि पुलिस के नशा विरोधी अभियान के बावजूद नशा तस्करों का नेटवर्क और इरादे बरकरार हैं। पुलिस ने बड़े तस्करों का तो पर्दाफाश कर दिया, लेकिन न जाने कितने छुटपुट तस्कर बिना किसी भय के नशे का धंधा कर रहे हैं। नशे का सेवन करने से युवाओं की मौतें होना यह सिद्ध करता है कि पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद बड़ी मात्रा में नशा बिक रहा है। पुलिस के अंतरराज्यीय संपर्क के बावजूद नशीली दवाओं की तस्करी और नशीली दवाओं (Drug Prevention) का सेवन जारी है।
वास्तव में, नशे की समस्या को केवल पुलिस प्रबंधों तक सीमित कर देने से समाधान नहीं होगा। नशे से सामाजिक, शारीरिक व स्वास्थ्य सरोकार भी जुड़े हैं। नशाग्रस्त युवक को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए, लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल नदारद है। यदि युवा नशा करना ही बंद कर दें, तो कोई भी नशा तस्करों से नशा ही नहीं खरीदेगा। युवाओं को नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय होना होगा। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आवश्यक है, लेकिन नशे को रोकने का यही एकमात्र उपाय नहीं है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए अभियान से लाखों युवक अब तक नशा छोड़ चुके हैं। नशे से छुटकारा पाने के लिए युवाओं की मानसिकता को बदलना जरूरी है।
3390 गोलिया सहित युवक काबू
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सोमवार रात भगतसिंह कालोनी निवासी एक युवक को नशे में उपयोग होने वाली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस को 3390 गोलियां मौका से बरामद हुई है। तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक को भी टीम ने जब्त कर शहर थाना पुलिस में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर करवाया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों की टीम में शामिल एएसआई चानण राम को सूचना प्राप्त हुई कि बरनाला रोड स्थित भगत सिंह कालोनी निवासी युवक विक्की कुमार नशे की गोलियां बेचने का काम करता है। Sirsa News
आरोपित पहले भी नशे में उपयोग होने वाली गोलियां बेचने के मामले में सजा भुगत चुका है। विक्की कुमार के सोमवार शाम को सांगवान चौक से होते हुए रानियां आईटीआई की ओर नशा सप्लाई करने की सूचना मुखबिर से मिली। उक्त सूचना के आधार पर चानन राम के नेतृत्व में टीम ने सांगवान चौक के नजदीक रानियां रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद सांगवान चौक की ओर से एक बाइक पर युवक आता दिखाई दिया। टाचज् की लाइट का इशारा कर टीम ने बाइक सवार को रूकने का इशारा किया परंतु आरोपित ने बाइक वापिस मोड़ने का प्रयास किया परंतु पीछे से वाहन ज्यादा आने के चलते बाइक मुड़ नहीं पाई। Sirsa News
पुलिस टीम ने आरोपित युवक को बाइक सहित काबू कर नाम पता पूछा तो आरोपित की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई। बाइक की एक साइट पर पुलिस काले रंग का बैग बंधा मिला। पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो बैग के अंदर रखे एक काले रंग के लिफाफा में नशे में उपयोग होने वाली कुल 3390 गोलियां पाई गई जिस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे धामी
Drug Trafficking : नशा तस्करी पर लगाम जरूरी
– Drug Trafficking –
हाल ही में पंजाब पुलिस ने 70 लाख से अधिक नशीली गोलियों के रैकेट का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार व्यक्ति हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री से पांच राज्यों में नशीली दवाएं सप्लाई कर रहे थे। भले ही गिरफ्तारियों और बरामदगी से नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला आंशिक रूप से टूटी है, लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि पता नहीं यह सप्लाई कब से हो रही थी और अब तक कितने लोगों तक पहुंच चुकी है। दूसरा सवाल भी अहम है कि पिछले एक दशक से अलग-अलग राज्यों की पुलिस नशे के खिलाफ काम कर रही है, जिसके मुताबिक अब तक नशे की तस्करी (Drug Trafficking) खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन इतनी बड़ी पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद भी नशे का काला कारोबार निर्विघ्न जारी है।
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गिरफ्तार तस्करों के पीछे शक्तिशाली लोगों का हाथ है, जिनकी शह पर इतने बड़े स्तर पर नशा तस्करी हो रही थी। वे कई राज्यों की पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी अपना कारोबार कर रहे थे। शक्तिशाली लोगों का शिकंजे में न आना भी नशे नहीं रुकने का कारण है। यह भी स्वीकार करना होगा कि सरकार की नशा विरोधी नीतियों, पुलिस ढांचे और सामाजिक जागरूकता में कहीं न कहीं कमी है, जिसके कारण नशीली दवाओं की तस्करी जारी है। हमारी व्यवस्था को इतना मजबूत होना चाहिए कि नशा तस्करी निरंतर व बेलगाम न रहे।
30 किलो कोकीन बरामदगी मामले में 4 करोड़ 5 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार
एक 32 बोर रिवॉल्वर, 38 फर्जी नंबर प्लेटें, नोट गिनने की मशीन और एक वजन तोलने वाली मशीन के अलावा तस्कर की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त की | Ludhian News
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी युद्ध से लुधियाना जिले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट आॅपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा से एक आरोपी को पकड़ा है। रेड के दौरान 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स बरामद हुई। इसके साथ एक पिस्तौल भी मिला। Ludhian News
जम्मू पुलिस ने कुछ दिन पहले 30 किलो कोकिन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रेड कर ड्रग मनी, फेक नंबर प्लेट बरामद की। बरामद सभी नंबर प्लेट्स अलग-अलग राज्यों की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह के रुप में हुई है। मनजीत सिंह (24) निवासी गांव थांदियां बंगा, जिला नवां शहर के तौर पर हुई। वह पिछले छह महीनों से दशमेश नगर मुल्लांपुर दाखां में रह रहा था। उसका पिता सतनाम सिंह भी नशा का धंधा करता था, गढ़शंकर में दर्ज एनडीपीएस केस में भगोड़ा (पीओ) है, जो चंडीगढ़ में रहता है। गुरजीत दशमेश कॉलोनी में स्थित घर से नेटवर्क चलाता था।
वह गाड़ी के आगे पुलिस परिवार वेल्फेयर एसोसिएशन की प्लेट लगाकर ड्रग सप्लाई करने जाता था, ताकि कोई उस पर शक न करे। घर से पुलिस ने पुलिस परिवार वेल्फेयर एसोसिएशन की प्लेट भी बरामद की हैं। आरोपी के लिंक नवांशहर से भी जुड़ रहे हैं। आरोपी जम्मू से लुधियाना में ड्रग लेकर आता था। रेड के दौरान आरोपी के बेड के नीचे एक बक्सा मिला। जिसमें से पैसे बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को एक रुपए गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है। आरोपी लुधियाना में कई जगहों पर नशा सप्लाई करता था। जिसका पुलिस जल्द खुलासा करेगी। वहीं रेड से पहले आरोपी के कुछ साथी फरार भी हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
बैड में छिपा रखी थी ड्रग्स मनी | Ludhian News
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि स्पेशल सर्च आॅपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए मनजीत सिंह ने अपने किराए के घर में एक बिस्तर में 4.49 करोड़ रुपए की नकदी छिपा रखी थी। इसके अलावा पुलिस ने मनजीत सिंह के कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर, पंजाब और हरियाणा की 38 फर्जी नंबर प्लेट, 44 ग्राम सोना, 385 ग्राम चांदी, एक करेंसी काउंटर और एक वजन तोलने वाली मशीन और उसकी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। इसके अलावा उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पंजाब के विभिन्न नंबरों की फर्जी प्लेटें भी बरामद की गई हैं। जिसका इस्तेमाल वह तस्करी के दौरान पुलिस की नजरों से बचने के लिए करता था।
यह भी पढ़ें:– आपत्तिजनक सामग्री के परिवहन पर उडऩदस्तों की नजर
कैप्शन- मुल्लांपुर दाखां से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से बरामद की गई ड्रग मनी, पिस्तौल और फर्जी नंबर प्लेटें।
पहल: अभिनेता सोनू सूद करेंगे नशे के मामले में पंजाब की मदद
नशे के खिलाफ एकजुट होकर करना पड़ेगा काम, तभी होगा नशा खत्म: सोनू सूद
नशों के खिलाफ एकजुट होकर करना पड़ेगा काम, तभी होगा नशा खत्म: सोनू सूद | Chandigarh News
डीजीपी ने कहा ‘धन्यवाद जनाब’ | Chandigarh News
पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही, एकजुटता से मिलेगी मदद: डीजीपी
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) पंजाब में नशों को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की मदद करने के लिए आगे आए हैं। सोनूं सूद ने एक वीडियो जारी करते हुए पंजाब में नशों को लेकर काफी ज्यादा चिंता जाहिर की है, तो वहीं पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जाहिर की है। इस वीडियो को देखकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए जहां सोनूं सूद का धन्यवाद किया है।
वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे को लेकर बड़े स्तर पर काम कर रही है और एकजुटता से मदद मिलते हुए यह नशा जल्द ही खत्म हो जाएगा। सोनू सूद ने अपने वीडियो में कहा है कि पंजाब की धरती गबरू और जवानों के रूप में पहचानी जाती थी, लेकिन अब हर कोई कहता है कि पंजाब में नशा काफी ज्यादा हो गया है। पंजाब में नयी पीढ़ी नशे से काफी ज्यादा प्रभावित है। वह जब भी मोगा या फिर पंजाब के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो नशे से जुझ रहे युवाओं के बारे में ही सुनते हैं। नशा करने वाले युवाओं को नशा खरीदने के लिए रूपये की जरूरत होती है तो वह क्राईम करते हैं और गुनाहों का रास्ता चुनते हैं। Chandigarh News
सोनूं सूद ने कहा कि उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए 280 युवाओं को नशे से दूर करवाने और ईलाज करने की कोशश की लेकिन वह ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे समय में पंजाब के सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव पंजाब में काफी ज्यादा अच्छा काम कर रहे हैं। इस मुहिम में वह मदद करना चाहते हैं और उनको भी पंजाब सरकार की इस काम में मदद चाहिए। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– समस्याओं को लेकर डिपू होल्डरों का धरना 15 को चंडीगढ़ में
मुक्तसर पुलिस ने कार सवार 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
20 ग्राम हेरोइन और मोबाइल बरामद | Muktsar Police
भागने की कोशिश में पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का भी किया प्रयास
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। जिला मुक्तसर स्थित मंडी बरीवाला थाना क्षेत्र में नशा तस्करों (Drug Smuggler) ने पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि भागने का प्रयास करते समय आरोपियों की कार का टायर फट गया। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन व मोबाइल बरामद किए। साथ ही कार को सीज कर दिया है। Muktsar Police
जानकारी देते हुए थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि उन्होंने साथी कर्मचारियों के साथ मुक्तसर-फिरोजपर मैन रोड पर गांव लुबानियांवाली के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी फिरोजपुर की तरफ से आई। जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने रोकने की बजाय मारने की नीयत से पुलिस पार्टी की तरफ कर दी। सहायक थानेदार गुरभगवंत सिंह ने तुरंत साइड होकर अपना बचाव किया। चालक ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। जिसके चलते कार का पिछला टायर फट गया। इस दौरान भागने का प्रयास करते समय एसआई जगरुप सिंह पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। एसआई ने साथी कर्मचारियों की मदद से कार सवार व्यक्तियों को काबू कर लिया। Muktsar Police
ड्राइवर साइड बैठे व्यक्ति के गियर बॉक्स के अगले हिस्से में बने गिलास होल्डर में कोई नशीली वस्तु थी, जिसे उसने अपने हाथ में छिपा लिया। जब पुलिस ने उसका हाथ खोलकर देखा तो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार सवार आरोपियों की पहचान रवि कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार और सन्नी कुमार निवासीगण मुक्तसर के रुप में हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। Muktsar Police
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री द्वारा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शुरु करने का ऐलान
नशे के आदी बेटे ने काट डाला मां का हाथ
अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा के गोमती जिले के ग्राजी के पऊमुरा क्षेत्र में 49 वर्षीय एक व्यक्ति कथित तौर पर मामूली झगड़े के बाद शराब के नशे में अपनी मां का हाथ काट कर फरार हो गया। पीड़िता नमिता घोष (75) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक खून बह जाने के कारण पीड़ित महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है।
घटना शनिवार की रात की है, लेकिन पड़ोसियों ने शुरू में हर रोज होने वाली मारपीट की घटना को नजरअंदाज किया, लेकिन देर रात लोगों ने बुजुर्ग महिला के तेज दर्द से चीखने की आवाजें सुनीं जिसके बाद पड़ोसी उसके घर गये।
क्या है मामला
घोष परिवार के एक पड़ोसी ने देखा कि महिला फर्श पर पड़ी थी और उसके दाहिने हाथ का निचला हिस्सा उसके शरीर से अलग होकर खून से लथपथ था। अधिक खून बह जाने के कारण महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी मौके से फरार होता इससे पहले ही पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि बिमल घोष नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां से उसका झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात भी वह नशे में था और पैसे को लेकर अपनी मां से झगड़ रहा था। जब उसने पैसे देने से मना किया तो गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार को मौके से जब्त कर लिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बरनावा। सच्चे, रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा (यूपी) से अपने अमृतमयी वचनों की वर्षा करते हुए फरमाया कि मालिक के नाम में सुख है, आत्मिक शांति है, मालिक के नाम में तंदुरुस्ती है। मालिक के नाम में वो सब नियामतें हैं जो आपने कभी सोची भी नहीं होंगी। वो सब खुशियां हैं जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। क्योंकि राम, ओउम, हरि, अल्लाह, गॉड, ख़ुदा, रब्ब सब कुछ देने वाला है, सब कुछ बनाने वाला है, वो दया का सागर, रहमत का दाता है, अन्दर बाहर किसी को कोई कमी नहीं छोड़ता।
पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज हाथ को हाथ खाए जा रहा है। इस कलियुग में झूठ का बोलबाला है। जिधर मर्जी निगाह घुमा कर देख लो, झूठ, नफरत, ईर्ष्या, इगो, खुदी इतनी ज्यादा हाई होती जा रही है, इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि जरा सी बात के लिए लोग अपनों को भी नहीं बख्शते। हमनें सुना कि एक बच्चे को उसके माँ-बाप ने नशे के लिए पैसे देने से मना कर दिया। मना क्या कर दिया, दो बातें थी, एक कह रहे हैं कि मना कर दिया। दूसरे कह रहे थे कि बच्चे ने इतना खर्चा कर वा दिया कि उनके पास पैसा नहीं था। और उस बच्चे ने आव देखा न ताव उस घर में जो भी लाईसेंसी या अन्य हथियार था उससे अपनी माँ को भी मार दिया और बाप को भी मार दिया। जरा सोच कर देखिए 17 या 19 साल का बच्चा। तो ये नशा, ये इगो कहां जाकर रूकेगी, जब सब बर्बाद हो जाएगा तब।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए किया गया टास्क फोर्स का गठन
नागपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने और युवाओं को इससे दूर रखने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। फडणवीस ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स विभाग का विकेंद्रीकरण कर उसे मजबूत करने की योजना है। इस संबंध में विधानसभा सदस्य सुनील प्रभु ने एक दिलचस्प सुझाव दिया था, जिसका जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि केंद्र का नारकोटिक्स विभाग और राज्य का नारकोटिक्स विभाग देश में पहुंचने से पहले ही मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए काम कर रहा है, ताकि युवा पीढ़ी नशे के जाल में न फंसे।
उन्होंने कहा, “इस साल हमने 4928 करोड़ रुपये की नशीले पदार्थ को जब्त कर नष्ट कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल दुकानों से पर्चे के बिना खांसी की दवाई नहीं दी जानी चाहिए।” इस चर्चा में विस सदस्य अतुल भातखलकर, संजय केलकर, मनीषा चौधरी, रवींद्र वाईकर, योगेश सागर, चिमनराव पाटिल और अन्य ने भाग लिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नशा तस्कर आसमा खातून की प्रॉपर्टी पर चला पीला पंजा
आसमा खातून व उनके परिवार के खिलाफ नशे के 11 मुकदमे हैं दर्ज
फरीदाबाद(सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। जिला प्रशासन और फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर आसमा खातून (Drug Smuggler Asma Khatoon) के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वीरवार से 20 दिन पहले एत्मादपुर सब्जी मंडी में बनाए गए अवैध दुकान को ध्वस्त किया गया था। आरोपित महिला द्वारा राजीव नगर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दो मकान को अब ध्वस्त कर नशा तस्करों को कड़ी चोट पहुंचाई है। सेक्टर-31 एरिया राजीव नगर में आसमा खातून ने गांजा तस्करी करती थी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जगह पर अवैध बिल्डिंग का निर्माण किया हुआ था जिसमें 1103 व 1105 नंबर दो मकान थे। मकान नंबर 1103 में एक दुकान तथा पीछे दो कमरे बनाए गए थे।
आरोपित महिला व उसकी दो बेटियां अफसाना और शबाना मकान में नशे का अवैध व्यापार करती थी। मकान नंबर 1105 आसमा खातून की बेटी शबाना खातून के पास था। आरोपित महिला और उसके परिवार के खिलाफ अवैध नशा तस्करी के 11 मुकदमे दर्ज है जिसमें 7 मुकदमें आसमा खातून तथा 2-2 मुकदमें उसकी दो बेटियों के खिलाफ दर्ज हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आसमा खातून को 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को कब्जा खाली करने का नोटिस दिया गया था। जिसके पश्चात वीरवार आरोपित महिला द्वारा बनाई गई इन दुकानों को भी फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों ने मिलकर ध्वस्त कर दिया गया है।
तोड़फोड़ के दौरान एचएसवीपी के अधिकारी, जिला उपायुक्त विक्रम द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीसीपी सेंट्रल, मुकेश मल्होत्रा की देखरेख में मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें – वनवेब के 36 उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित करने के लिए तैयार इसरो
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।