grasshopper group - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan : किसानों के लिए कोरोना संकट से बड़ी परेशानी बन रहा टिड्डी दल
किसानों को सत्ता रहा है टिड्डियों का डर

(Fear of Grasshopper group)

सादुलपुर, सच कहूँ न्यूज। करीबन 30 वर्ष के बाद राजगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में आई टिड्ढियों के दल के कारण तहसील क्षेत्र के किसानों में टिड्डियों का डर सताने लगा है। वहीं राजगढ़ तहसील के गांव कांजण में पहुंचे टिड्डी दल के बारे में गांव के ही मुकेश गोस्वामी ने बताया कि सुबह लगभग 8.30 बजे के करीब मौसम बदला और तेज हवा के साथ कांजण गांव में पहुंचे टिड्डी दल को देखकर किसानों की नींद उड़ गई। मगर जैसे ही टिड्डी दल गांव में पहुंचा तो सभी किसान हाथों में थाली, प्रांत सहित अन्य ध्वनि यंत्र लेकर अपने-अपने खेतों में पहुंचे। कांजण निवासी मुकेश गोस्वामी ने कहा कि बारीश के देरी से होने के कारण आधी फसल तो पहले ही भीषण गर्मी की चपेट में आने से नष्ट हो गई थी, लेकिन शेष बची फसल में अब टिड्डी आने के कारण किसान के पसीने छूटते जा रहे हैं।

तहसील के गांव कांजड़ में पहुंच चुकी है टिड्डियां

गौरतलब है कि गत कई दिन पूर्व भी तहसील के गांव डिंगली, ठिमाऊ छोटी, ठिमाऊ बड़ी, सांखणताल, झगड़ का बास, नूहन्द, थिरपाली छोटी, थिरपाली बड़ी सहित तहसील राजगढ़ के अन्य ग्रामीण इलाकों में टिड्डियों के दल ने प्रवेश किया था तथा तभी से ही तहसील के किसानों को टिड्डियों का डर सताने लगा था।

टिब्बी। राज्य में जहां लोगों को कोरोना वायरस का सामना करना पड़ रहा है वहीं किसानों के लिए कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक रोग टिड्डी है। कस्बे के ग्राम टिब्बी में आज करीब दोपहर करीब 2 बजे के विशालकाय टिड्डी दल देखने को मिला जोकि टिब्बी बाजार के ऊपर से होता हुआ हनुमानगढ़ की तरफ रवाना हुआ। टिड्डी दल को देखकर किसानों के पैरों के नीचे से जमीन सरक गई तथा सभी किसान अपने खेतों की तरफ फसलों को बचाने के लिए रवाना हो गए। इन टिड्डी दलों के कारण पूर्व में भी कई किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, यह फसलों को खाकर उन्हें तबाह कर देती है। कस्बे में आज लोगों द्वारा इनको भगाने के लिए पटाखे, तालियां, थालिया तथा पीपे बजाएं गए तथा खेतों में भी टिड्डियों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

कस्बे में इस टिड्डी दल को देखकर अफरा-तफरी मच गई तथा भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई।

कुछ लोगों के लिए टिड्डिया नासूर बन गई है।

टिड्डी दल ने किसानों को किया भयभीत

पीलीबंगा, सच कहूँ न्यूज। क्षेत्र में रविवार को विभिन्न गांवों के पास स्थित खेतों में टिड्डी दल के आने की सूचना पर किसान अपने अपने खेतों की ओर दौड़े तथा पींपे व पटाखे आदि बजाकर टिड्डियों को भगाया। अयालकी सरपंच गोपालराम ने बताया कि रविवार को टिड्डियों ने अयालकी, भांभूवाली ढ़ाणी, चक 12 एमओडी में खेतों में खड़ी फसलों पर हमला बोल दिया, लेकिन किसानों की सतर्कता के चलते टिडिडयां नरमा-कपास की फसल का मामूली नुकसान ही कर सकी। इससे पूर्व शनिवार शाम को आए टिड्डी दल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।

यह टिडडी दल चक 29 एसटीजी, निहालपुरा, सरामसर आदि गांवों में पहुंचा है।

लेकिन किसानों की जागरूकता के चलते टिड्डी दल ने फसलों का अधिक नुकसान नहीं किया।

किसानों की सजगता के चलते टिड्डी दल आगे चला गया।

जल उपयोक्ता संगम बीके 138 के अध्यक्ष कीमतसिंह चहल ने बताया है।

टिड्डी दल के आने से किसानों में चिंता है।

किसानों को इन दिनों खेतों में रहकर जागरूक रहने की अपील की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रदेश में टिड्डी दल से निपटने के पूरे इंतजाम : कृषि मंत्री
चिंताजनक। कोरोना काल में किसानों के सिर पर बड़ी मुसीबत

(Grasshopper Group)

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। शनिवार रात को जैसे ही पता चला कि टिड्डी दल ने भिवानी की ओर हमला कर दिया है। कृषि मंत्री जे.पी. दलाल देर रात लोहारू व अन्य इलाकों में अधिकारियों के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में दवाई भरकर टिड्डियों को मारने का अभियान चलाया। कृषि मंत्री ने कहा कि सुबह तक 50 प्रतिशत से ज्यादा टिड्डियां मार दी थीं।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसानों को टिड्डी दल से चौकन्ना रहना होगा। अधिकारियों ने भी किसानों के साथ सोशल मीडिया के ग्रुप बनाए हैं और किसानों को चेतावनी देते रहे हैं।

बोले-किसानों का नहीं होने देंगे नुकसान, डीसी स्वयं जाकर लेंगे किसानों से रिपोर्ट

जेपी दलाल ने कहा कि किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

नुकसान की भरपाई के लिए डीसी को मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं।

डीसी स्वयं जाकर मौके का मुआयना करेंगे।

उन्होंने बताया कि अफ्रीका से पाकिस्तान होकर ये टिड्डी दल हरियाणा में आया है

और हवा के साथ यह अपना रास्ता बदल लेता है।

किसानों को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।

टिड्डी दल दिखे तो तुरंत शोर करके उसे भगाया जा सकता है।

कृषि मंत्री ने टिड्डी मारने की दवाई में पानी की रिपोर्ट मिलने पर कहा कि 34 लॉट मंगवाए थे। उसका बाकयदा टेंडर हुआ था। 4 लॉट संदेह के घेरे में है। उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

बेरोजगारी संबंधी दावा गलत

कृषि मंत्री ने हाल ही में रोजगार से संबंधित रिपोर्ट में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर होने पर सफाई देते हुए कहा कि हरियाणा में ऐसी स्थिति नहीं है। (Grasshopper Group) उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर संभव है कि किसी को 50 हजार की नौकरी मिलनी चाहिए थी, उसे 35 हजार की नौकरी मिली हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केवल हरियाणा के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश के लोग भी रोजगार के लिए आते हैं।

बरोदा चुनाव भाजपा जीतेगी (Grasshopper Group)

बरोदा उपचुनाव पर भी जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल बोलना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश का विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस देख भी लेगी कि किस प्रकार मुख्यमंत्री की नीतियों को देखते हुए लोग उनकी पार्टी को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस चुनाव को आसानी से जितने में सक्षम है। कृषि मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के मामले में भी बोलते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बारे में शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लेना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।