​​Meerut - Sach Kahoon Hindi
जीडीए की बोर्ड बैठक में नए मास्टर प्लान पर लगेगी मुहर
गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण(जीडीए) की प्रस्तावित 166वीं बोर्ड बैठक आज मेरठ में होगी। इसमें मुख्य रूप से मास्टर प्लान 2031 का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा, जिसे बोर्ड से हरी झंडी दिलाई जाएगी। उसके बाद यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जहां से इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) सचिव राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक मेरठ में होगी। जिसमें मुख्य रूप से मास्टर प्लान 2031 का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा दो तीन अन्य प्रस्ताव भी रखे जायेंगे है।इस बार मास्टर प्लान में संशोधन कर दिया गया है। रेड और ब्लू मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर टीओडी जोन घोषित करने को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। साथ ही, अन्य संशोधन भी शामिल हैं।
धरनारत किसानों की जीत, मुख्य समस्याओं का निस्तारण, धरना समाप्त: अनुराग चौधरी
मेरठ (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर सैकड़ों किसानों के साथ मवाना तहसील परिसर में लगातार तीन दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को अधिकारियों के जरिए मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराने और अन्य कुछ समस्याओं का 15दिन में निस्तारण कराने के आश्वासन के बाद भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश सिंह ,एसडीएम मवाना अंकित सिंह और सीओ मवाना सौरभ सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी , मवाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह एवम अन्य अधिकारीयों के साथ भाकियू पदाधिकारियों रात्रि लगभग दस बजे धरना स्थल पर कई घंटे तक वार्ता हुई। अधिकारियों भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं धरनारत किसानों से धरना स्थगित करने की अपील की गई। जिस पर भाकियू जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं भाकियू कमेटी के जरिए किसानों की 11समस्याओं का समाधान कराने की मांग रखी गई। किसानों की सभी समस्याओं पर अधिकारियों ने क्रमवार वार्ता करते हुए, सबंधित विभागों के अधिकारियों के जरिए किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया । और बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा ।
अधिकारियों ने हर हालत में 15 दिन के अंदर निस्तारण करने का ठोस आश्वाशन दिया । यह वार्ता रात्रि 10 बजे से सुबह 2 बजे तक चली । और गंभीरता से चर्चा हुई। वार्ता में किसानों की मुख्य समस्याओं का समाधान होने के बाद,भाकियू कार्यकारणी की आपसी बैठक हुई, जिसमे बाबा विजयपाल (घोपला) के प्रस्ताव पर सभी किसानों की सहमति से धरने के अध्यक्ष सुरेंद्र (ढढरा) ने सभी अधिकारियों से समय से किसानों की समस्याओं का निस्तारण करते रहने की मांग करते हुए धरना स्थगित कर दिया गया। और बाबा विजयपाल घोपला ने किसानों से भविष्य में भी यूं ही एकजुट रहने की अपील गई। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं किसानों से कहा की हम और भाकियू संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे । किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने सभी भाकियू पदाधिकारियों और किसानों से समस्याओं को लेकर आगे भी एकजुट होकर संघर्ष करने का आव्हान किया गया।
ये थी मवाना तहसील में धरनारत किसानों की 11 मांगे
1- आवारा पशुओं के कारण रोज दुर्घटना हो रही हैं,और किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है, परंतु उनका कोई समाधान नहीं हो रहा, न पकड़े जा रहे।
2- क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण गन्ने की फसल बर्बाद हो गई थी, और उनका इस वर्ष बेसिक कोटा भी कम कर दिया है।मुआवजा भी नहीं मिला।
3- पिलोना ग्राम में शुगर मिल मवाना ने गलत तरीके से दीवार खड़ी कर दी, जिससे किसान को गन्ना ले जाने में परेशानी होगी दस बार से आश्वाशन मिल रहा है की हट जाएगी, परंतु हटी नही ।
4- प्रशासन के जरिए मवाना तहसील क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर, पिलोना , धनपुर, मटौरा और नारंगपुर के तालाब साफ कराने का वायदा करने बावजूद साफ नही हो पा रहे।
5- ग्राम सदरपुर में एक किसान की मृत्यु हो गई सरकारी रास्ते में पेड़ काटने की परमिशन मांगते मांगते उसका रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वो खेती नही कर पा रहा है परंतु आजतक परमिशन नही मिली।
6- गांव नारंगपुर में एक पुलिया का निर्माण हो रहा है चौपले पर उसकी हाइट 5-6 फिट कर दी है किसान परेशान हैं की भैंसा बुग्गी कैसे चढ़ेगी।
7- एनएच 34 पर सभी साइन बोर्ड गलत लगे हुए है बार कहने पर भी साइन बोर्ड सही करने को तैयार नहीं है।
8 – ग्राम कोल में शमशान के लिए उसके सामने दो फिट का कट एनएच 34 पर चाहिए जिससे शवयात्रा एक किलोमीटर घूम कर न आए।
9 – खादर छेत्र में रुपडा मंदिर पर लाइट नहीं लगाई गई रथौड़ा कला।
10- भाकियू के जरिए, 9 अगस्त में कमिश्नरी घेराव में दी गई समस्याओं का निस्तारण नही हुआ।
11- असीलपुर माइनर में पानी नहीं पहुंचा, बार बार गुहार करने के बावजूद पतरोल की मनमानी को लेकर भाकियू और किसान धरने पर थे। जिनमें मुख्य समस्याओं का अधिकारियों ने तत्काल निस्तारण कराकर और अन्य समस्याओं का 15 दिन में निस्तारण कराने का ठोस आश्वाशन देते हुए भाकियू का धरना समाप्त कराया।
इस मौके पर यह भाकियू पदाधिकारी रहे मौजूद
भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश (मवाना),जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी, बाबा विजयपाल सिंह (घोपला), युवा जिला अध्यक्ष अनूप यादव, हर्ष चहल, रामबोस, तहसील अध्यक्ष बबलू, सुनील, पुष्पेंद्र , ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौधरी(बुलेट), वीरेंद्र, मनोज,सत्येंद्र मलिक, इंद्रपाल मलिक, सरदार जज , बंटी, मोहित , अंकित आदि भाकियू पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों को बेवजह परेशान न करें बिजली विभाग: राकेश टिकैत
मेरठ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में ऊर्जा भवन में ऊर्जा विभाग की प्रबंध निदेशक ईशा दुहून से विभाग के सभागार में किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। जिसमे मुख्य रूप से जनपद मेरठ, हापुड़ , बुलंदशहर, गाजियाबाद , नोएडा,बागपत, मुजफ्फरनगर के साथ-साथ अन्य जनपदों के जिलाध्यक्ष भी  मौजूद रहे।  बैठक में  मुख्य रूप से सभी की संयुक्त समस्या बिजली के रात्रि के छापे,जर्जर तार,मीटर लोड , स्मार्ट मीटर, ट्रांसफार्मर समय पर न मिलना, ट्रांसफार्मर जल्दी जल्दी फूंकना आदि पर गंभीरता से चर्चा हुई। वार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने रात्रि में छापे,स्मार्ट मीटर न लगाने,जर्जर तार आदि समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया।
वार्ता में प्रबंध निदेशक ईशा दुहन,निदेशक तकनीकी एन.के मिश्रा, अन्य निदेशक,मुख्य अभियंता मेरठ बागपत ग्रामीण,मुख्य अभियंता शहर,मुख्य अभियंता मुजफ्फरनगर,अन्य सभी सर्किल  अभियंता मेरठ अन्य ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। और स्थानीय  पुलिस भी मौजूद रही।व्रत करने वाले  प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी  अनुराग चौधरी, जिलाध्यक्ष हापुड़ चौधरी दिनेश खेड़ा , जिलाध्यक्ष गाजियाबाद चौधरी बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मुजफरनगर योगेश शर्मा , जिला प्रभारी बागपत विनोद, पश्चिम अध्यक्ष पवन खटाना, एनसीआर अध्यक्ष धर्मपाल स्वामी, हर्ष चहल, सतबीर सिंह, बबलू सिसौला, विनेश , मोनू टिकरी, विनय पंघाल, राजा , हरचंद , हरपाल आदि भाकियू के वरिष्ठ  पदाधिकारी मौजूद रहे।
मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुये भीषण विस्फोट में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोहिया नगर स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चलाई जा रही थी। आज सुबह अचानक जोरदार विस्फोट के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और आग लग गई।
क्या है मामला
उन्होने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विस्फोट से घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुयी है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक जेपीसी चालक मलबे का एक हिस्सा गिरने से घायल हुआ है।
मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आस पास के मकान और एक स्‍कूल की खिड़कियों के शीशे तक टूट गये, जिससे अफरा तफरी मच गई। इसके अलावा पास से गुजरने वाली बिजली की हाई वोल्टेज 33 हजार की लाइन के खंभे भी टेढ़े हो गये। पुलिस ने बताया कि यह मकान संजय गुप्ता का है और गौरव त्यागी नामक व्यक्ति ने उसे किराये पर ले रखा था। मौके से भारी संख्या में पटाखे बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इन बच्चों का योग देख आप भी हो जाएंगे हैरान, बनाया रिकॉर्ड
पिता-पुत्रों का एक ही सपना, सबसे ऊपर हो भारत देश अपना
दोनों ने अपने-अपने वर्गों में दांतों से क्रमश: 75 किग्रा., 75 किग्रा. वजन उठाकर किया ये कारनामा
Meerut। इंडिया एशिया और yoga बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर (Success) विकास स्वामी निवासी करनावल जिला मेरठ ने गुरू की रहमतें बयां करते हुए बताया कि अभी हाल में 6 मई 2023 को मेरे बड़े बेटे आदित्य स्वामी (15) ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में हैंड स्टैंड पोजीशन में अपने दांतों से 75 किलोग्राम भार उठाकर योगा बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसी प्रकार छोटे बेटे अनमोल स्वामी (8) ने हैंड स्टैंड पोजीशन में अपने दांतों द्वारा 45 किलोग्राम वजन उठाकर योगा बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
बता दें कि खुद का वजन 21 किलो 800 ग्राम होने के बावजूद उवने 45 किग्रा. भार अपने दांतों से उठाकर ये कारनाम कर दिखाया। उल्लेखनीय है कि दोनों भाई पहले भी इंडिया और एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विकास ने बताया कि हम तीनों पिता-पुत्र का एक ही सपना है कि हम अपने गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, अपने माता-पिता, गांव, समाज और देश का नाम रोशन करें और अपना जीवन मानवता भलाई के कार्यों में लगाएं। वहीं बच्चों ने कहा कि गुरु जी की रहमतों से ही ये सब हुआ है।
#success #record #yoga #SaintDrMSG pic.twitter.com/pn73QFQeEe
— Sach Kahoon (@Sachkahoon) May 21, 2023
मेरठ के डेरा श्रद्धालु ने क्या कर दिया कमाल, जिसकी हो रही प्रशंसा
सतगुरू की बदोलत इमानदारी आज भी जिंदा है
मेरठ (रकम सिंह)। स्वार्थी युग में जहां लोग एक एक रुपए के लिए झूठ बोल देते है, वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के श्रद्धालु अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इमानदारी को जिंदा रखे हुए हैं, ऐसी ही इमानदारी की मिशाल पेश की है। रविंद्र इन्सां कंकरखेड़ा जॉन फाजलपुर मेरठ कैंट ब्लॉक ने आज उप डाकघर सरधना रोड मेरठ कैंट से 63000 चेक के द्वारा निकाले थे। रुपयों को लेकर रविंदर इन्सां घर आ गए।
जब इन्होंने दोबारा गिनती किया तो 10000 रुपये उसमें ज्यादा आ गए थे। इसके बाद इनके दिमाग में ख्याल आया कि हमें सतगुरु जी ने ईमानदारी सिखाई है, इन्होंने तुरंत दोबारा पोस्ट आॅफिस में जाकर 10000 वापस कर दिए और बोला मैं डेरा सच्चा सोदा आश्रम से हूं। मेरे सतगुरु ने सबको इमानदारी सिखाई है व मै आर्मी से भी हूँ साहव ने सबके सामने इनका बहुत धन्यवाद दिया। और कहा कि भाई जी आपका सतगुरु बहुत अच्छा व सच का साथ देता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Meerut: डेप्थ मुहिम का तहलका, नशा छोड़ने से बदली तारा सिंह की जिंदगी
रंग ला रही पूज्य गुरु जी की ‘डेफ्थ मुहिम’ Depth campaign
नशा छोड़ने से बदली तारा सिंह की जिंदगी
नशेड़ियों को नशे के चुंगल से छुड़ाने का लिया प्रण
मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा डेफ्थ मुहिम (Depth campaign) के तहत नशे रूपी दैत्य सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से छुटकारा दिलाने का संदेश पिछले दिनों दिया गया था। उनके द्वारा शुरू की गई डेफ्थ मुहिम का असर देखने को मिल रहा है। डेफ्थ मुहिम के तहत किला परीक्षितगढ़ मेरठ ब्लॉक तारा सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव कुंडा नशा छोड़ने के लिए बरनावा आश्रम में सेवा पर गया था।
लोकसभा सांसद ने बताया कैसे डेरा सच्चा सौदा नशों के खिलाफ कर रहा काम….
तारा सिंह ने पूज्य गुरु जी के वचनों पर अमल करते हुए भविष्य में कभी भी नशा न करने का प्रण किया। उन्होंने इसके साथ-साथ अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। तारा सिंह की तरह आज नशों में लिप्त लोग नशे से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसी के लिए पूज्य गुरु जी ने ये डेफ्थ मुहिम चलाई है। जिससे दुनिया से नशे को समाप्त किय जा सके।
भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह | Depth campaign
सूरजकुंड स्थित नामचर्चा घर में मेरठ जिले की नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त ब्लाकों की हजारों की तादाद में साध-संगत ने भाग लिया।
Depth campaign
नामचर्चा का शुभारंभ 25 मेंबर राजवीर इन्सां द्वारा किया गया। कविराज भाइयों ने महापुरुषों के पवित्र ग्रंथों में से भजन गाकर सुनाए गए। ब्लॉकों के जिम्मेदार द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए भंडारे पर आने वाली साध-संगत के लिए अधिक से अधिक बिस्तरों का प्रबंध करने के लिए कहा। साथ में सभी ब्लॉकों से नए जीवों के लिए फ्री बस लगाने को कहा। नामचर्चा के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। Depth campaign
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मेरठ में विभिन्न हादसों में छह लोगों की मौत, चार घायल
मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह से रात तक हुए विभिन्न हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी और चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को यहां बताया कि रेलवे रोड क्षेत्र के रामताल वाटिका के पास बुधवार सुबह चीनी मांझे की चपेट में आने से 26 वर्षीय बाइक सवार गौरव राजपूत की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना में बेगम पुल पर कैंट अस्पताल के सामने बुधवार रात रोडवेज बस की चपेट में आने से गेसूपुर बफावत दौराला निवासी बाइक सवार सुधीर की मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस चालक को बुरी तरह पीटा और बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया। देहात क्षेत्र के परीक्षितगढ़ में खानपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर से एक बुजुर्ग और उनके पोते की मौत हो गई। गांव खजूरी निवासी 52 वर्षीय जाकिर गांव में किराना स्टोर चलाते थे। बुधवार दोपहर वह अपने आठ वर्षीय पोते अरमान के साथ मोपेड पर दुकान का सामान लेने परीक्षितगढ़ गए थे। लौटते समय खानपुर मोड़ के पास मेरठ की ओर से आ रही कार ने मोपेड में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मवाना में मेरठ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि कुशीनगर गोरखपुर निवासी 27 वषीर्या सुनीता गन्ना समिति परिसर में रहती थी। वह मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रीना के साथ राफन के पास एक फैक्टरी में काम करती थी। बुधवार शाम वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर जा रही थी। फैक्टरी से कुछ ही दूर एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें सुनीता बुरी तरह घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर बस की टक्कर से बुग्गी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दबथुवा निवासी मंगल सैन बुधवार देर शाम खेत मे ईख की बुआई कर पत्नी पीतम कौर के साथ भैंसा बुग्गी में घर लौट रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बुग्गी में टक्कर मार दी, जिसमें दंपती घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने पीतम कौर को मृत घोषित कर दिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मेरठ में मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के जामिया चौक मदरसा वाली गली निवासी 28 वर्षीय दानिश पर पड़ोसी नफीस सुनार मोबाइल चुराने का शक हो गया था। शुक्रवार देर रात किसी समय नफीस ने दानिश को बुलाया और उसको पीट पीट कर यातनायें दीं।
बेहोश हो जाने पर उसे पास के एक खाली प्लॉट पर डालकर तमाम आरोपी फरार हो गये। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दानिश के पड़े होने का पता चला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भटनागर ने बताया कि इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर नफीस सुनार और उसके परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मेरठ के रोहटा इलाके में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के रोहटा क्षेत्र मेें हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक सिद्धू ढेर हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। इस दौरान एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) डा0 अखिलेश नारायण सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रोहटा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश में लग गये। रात करीब साढ़े नौ बजे इन बदमाशों को लाैहरगढ़ रजवाहे के पास घेर लिया । खुद को घिरा देख बदमाश गोलीबारी करते हुए खेत में घुस गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक सिद्धू उर्फ सत्तू को गोली लगी और दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान बदमाशों की गोली से उपनिरीक्षक अनुज मलिक भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिद्धू पर हत्या और लूट के करीब 17 मुकदम दर्ज थे। यह बदमाश अमन कॉलोनी निवासी अंकुर की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि सरधना इलाके के छबडिया निवासी दीपक सिद्धू मेरठ के टॉप 10 बदमाशों में शामिल था। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बदमाश के पास से दो पिस्टल भी बदमाद की गई है। पुलिस इसके फरार साथी की तलाश कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।