Amritsar Airport - Sach Kahoon Hindi

Amritsar Airport: अब बायोमेट्रिक सत्यापन से कुछ सेकंड में पूरी होगी इमिग्रेशन प्रक्रिया
हाईटेक सेवाएं: अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सेवा शुरू

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन/ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। इस सुविधा के तहत अब अंतरराष्ट्रीय यात्री लंबी कतारों से बचते हुए कुछ ही सेकंड में इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव ने इस विश्वस्तरीय सेवा का स्वागत करते हुए इसे अमृतसर के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। Amritsar News

हवाई अड्डे पर कुल आठ स्वचालित ई-गेट स्थापित किए गए हैं- चार आगमन और चार प्रस्थान के लिए। यात्री इन ई-गेट्स पर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से इमिग्रेशन प्रक्रिया को कुछ ही सेकंड में पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। एक बार एफआरआरओ कार्यालय या हवाई अड्डे पर पंजीकरण और बायोमेट्रिक डेटा दर्ज हो जाने के बाद, यात्री इस सेवा का उपयोग पांच वर्षों तक या पासपोर्ट की समाप्ति तक कर सकते हैं।

प्रवासी भारतीयों के लिए बड़ी राहत | Amritsar News

फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के वैश्विक संयोजक समीप सिंह गुमटाला ने कहा कि यह सुविधा उन प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिनके पास अमेरिका, कनाडा या अन्य देशों में स्थायी निवासी (पीआर) का दर्जा है। अब उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करने या अनावश्यक सवालों के कारण देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन्हें मिलेगी नि:शुल्क सेवा

यह सुविधा भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओसीआई कार्ड धारकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के संयोजक योगेश कामरा ने कहा, इससे यात्रियों को आव्रजन काउंटरों पर खड़े होने की जरूरत नहीं होगी और लगभग एक घंटे का समय बचेगा। उन्होंने बताया कि दोहा, दुबई, शारजाह, मिलान, कुआलालंपुर, सिंगापुर, बैंकॉक, लंदन और बर्मिंघम जैसे गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:– गढ़ी मुझेड़ा निवासी युवक की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर रख शव पर चादर डाल फरार हुए हत्यारे

लंदन जा रही पत्नी अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर, देखें लेटेस्ट तस्वीर
चंडीगढ़। वारिस पंजाब के संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह से जुड़ी (Amritpal Singh wife) एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल की पत्नी दोपहर की फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की पत्नी अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां उसे रोक लिया गया। कुछ महीने पहले अमृतपाल सिंह ने यूके में रहने वाली पंजाबी मूल की एक लड़की से शादी की थी। तभी से दोनों अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा में रह रहे थे। अब अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है।

क्या है मामला | Amritpal Singh News

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस पिछले कई सालों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। इस बीच पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक अमृतपाल सिंह का कोई पता नहीं चला है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने बटाला रेलवे स्टेशन और पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारे के बाहर अमृतपाल को खोजने के लिए पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों पर लोगों से अपील की गई कि जिस किसी को भी अमृतपाल के बारे में जानकारी मिले वह पुलिस को जरूर बताए, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमृतसर में हवाई अड्डा पर 10 किलो से अधिक सोना जब्त
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, अमृतसर ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दुबई से आए पांच यात्रियों से लगभग पांच करोड़ रुपए मूल्य का 10 किलो 22 ग्राम सोना जब्त किया है। यात्री यह सोना जूसर-मिक्सर ग्राइंडर, ड्रिल मशीन आदि में छुपा कर लाये थे। सीमा शुल्क आयुक्त दीपक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि दुबई से चार यात्री 16 जुलाई और एक यात्री 17 जुलाई को पहुंचा था। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सामान की जांच करने पर अधिकारियों ने पाया कि घरेलू उपकरणों जैसे स्त्री, ड्रिल मशीन, जूसर-मिक्सर ग्राइंडर आदि में सोना छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों से बरामद किए गए सोने का वजन 10.22 किलोग्राम है। सभी वस्तुओं को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।