High Alert - Sach Kahoon Hindi

बाबरी विध्वंस का फैसला आने से पहले यूपी में हाई अलर्ट
लखनऊ। छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले का कल बुधवार को जटिल फैसला आने से पहले अयोध्या समेत समूचे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सीबीआई के विशेष अदालत के न्यायाधीश एस के यादव 32 आरोपियाें के समक्ष सुबह दस बजे फैसला सुनायेंगे हालांकि कई आरोपी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे लेकिन इनमें से कुछ निजी तौर पर अदालत में मौजूद होंगे। करीब 28 साल के लंबे अंतराल के बाद आने वाले ऐतिहासिक फैसले की संवेदनशीलता के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। नेपाल सीमा समेत सभी जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिये गये है। इस मौके पर राम की नगरी अयोध्या में सुरक्षा बलों की पैनी नजर रहेगी जहां फैसले के समय कुछ आरोपी मौजूद होंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई अदालत के फैसले के मद्देनजर सभी जिलों में सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। अयोध्या में सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं। आरोपियों के वकीलों के अनुसार पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा मुरली मनोहर जोशी की उम्र का लिहाज करते हुये अदालत में निजी तौर पर उपस्थित रहने से छूट दी गयी है। वे वीडियाे कांफ्रेसिंग के जरिये अपनी मौजूदगी अदालत में दर्ज करायेंगे। इस दौरान उनके आवास के बाहर पुलिस तैनात रहेगी और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हे घर में नजरबंद किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिद्धार्थनगर में नेपाल से लगी सीमा पर अलर्ट
सिद्धार्थनगर l उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को देखते हुए सिद्धार्थनगर की नेपाल से लगी 68 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ा दी गई है| आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की कई स्तर पर मानिटरिंग के साथ सेटेलाइट के जरिए भी सीमा की निगरानी की जा रही है| अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों के अलावा नदी और नालों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं| सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है| इस सिलसिले में इंटेलिजेंस ब्यूरो व स्थानीय अभिसूचना इकाई के अलावा अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है|

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाक पर हवाई हमले के बाद पंजाब में तनाव, बार्डर एरिया में हाई अलर्ट
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से बात करने के बाद तुरंत कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाई लेवल की मीटिंग बुलाई

गृहसचिव व दोनों डीजीपी सहित सिविल प्रशासन के अधिकारी भी रहे शामिल’

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीरी इलाके में भारतीय वायुसेना की तरफ से किए गए हवाई हमले के बाद पंजाब में भी माहौल तनावपूर्ण हो चला है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिसका ऐलान गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने और अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री

बार्डर एरिया के कुछ गांव करवाए जाएंगे खाली, कैप्टआज न खुद करेंगे दौरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद किया है। यहां से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के आदेश जारी किए हैं। वहीं इससे पहले कैप्टन ने इस हमले की एक ट्वीट के जरिये तारीफ की थी। अब सीएम ने तनाव के हालात से निपटने संबंधी ताजा तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी मांगी है, वहीं बुधवार को वह खुद संबंधित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को उच्च स्तरीय कानून और व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कि बिना किसी घबराहट या हड़बड़ाहट के सीमावर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। संबंधित जिलों के डीसी और एसएसपी आमजन की जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह खुद बुधवार को पठानकोट से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से दौरा करेंगे। गुरदासपुर जिले में सीमा के पास के पांच किलोमीटर क्षेत्र में पड़ते गांवों की सूची मांगी गई है। समझा जाता है कि जिला प्रशासन ने यह कदम आपातकाल में गांव खाली करवाने की तैयारी के उद्देश्य से उठाया है।

बताया जाता है कि इसी तरह की तैयारी अन्य सीमावर्ती जिलों में की जा रही है। ताजा तरीन हालात के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करने से मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपना पूरा समर्थन दिया। फिर उन्होंने अपने करीबियों के साथ विशेष की। इसमें मुख्यमंत्री के निजी सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, गृह सचिव एनएस कलसी, डीजीपी दिनकर गुप्ता, डीजीपी इंटेलीजेंस वीके भांवरा समेत पुलिस और सिविल प्रशासन के तमाम आला अफसरान शामिल रहे।

नाकाबंदी के बाद कड़ी सुरक्षा

गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी सड़कों पर नाके लगाए गए हैं और वाहनों को कड़ी जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा है। राज्य में संवेदनशील और सामरिक महत्व के जगहों की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। इसके अलावा बार्डर के साथ लगते गांवों में भी सुरक्षा व्यवस्था जांची जा रही है।

कार्रवाई से खुश सिद्धू व कैप्टन, सेना को सलाम

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी बहुत खुश हैं। दोनों नेताओं ने इस कार्रवाई के लिए सेना को सलाम किया है। सिद्धू ने कहा है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है, भारतीय वायुसेना की जय हो। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जताई। उन्होंने भारतीय वायुसेना पर गर्व पर जताया है। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि एयरफोर्स ने यह महान कार्य किया है।

पाकिस्तान पर यह कार्रवाई जरूरी थी। इस कार्रवाई को मेरा पूरा समर्थन है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और उसके द्वारा शरण दिए गए आतंकियों को यह संदेश देना बेहद जरूरी था कि तुम पुलवामा जैसा कृत्य करने के बाद बच नहीं सकते। वायुसेना के जवानों को शाबासी और इस कार्रवाई को मेरा पूरा समर्थन है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हाई अलर्ट के बीच भर्ती हुए स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज
जांच के लिए भिजवाए सैंपल, एक मक्कासर से तो दूसरी टाउन निवासी है महिला,

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में सर्दी बढऩे के साथ ही स्वाइन फ्लू एक बार फिर असर दिखा रहा है। भटनेर नगरी में (Two Suspected Patients Of Swine Flu between high alert) भी इसने पांव फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में खांसी-बुखार के मरीजों की निगरानी रखनी शुरू कर दी है। इसी का नतीजा है कि अब संभावित रोगी सामने आने शुरू हो गए हैं। ऐसे ही दो संभावित मरीज मंगलवार को टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय चिकित्सालय में भर्ती हुए। हालांकि इन्हें स्वाइन फ्लू है या नहीं इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। चिकित्सकों ने दोनों मरीजों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भिजवाए हैं।

जिला अस्पताल प्रशासन पर कम संसाधनों में स्वाइन फ्लू से निपटने की चुनौती

तीन दिन में रिपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार खांसी व जुकाम से पीड़ित गांव मक्कासर निवासी रजीराम (66) पुत्र देवीलाल व टाउन (Two Suspected Patients Of Swine Flu between high alert) के वार्ड 19 निवासी भंवरी देवी (57) पत्नी गोपाल को साधारण खांसी-जुकाम होने पर परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल के साधारण वार्ड में भर्ती कराया। बाद में फिजिशियन की सलाह पर दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की संभावना के चलते चिकित्सकों ने इन्हें ऐहतियात के तौर पर स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर लिया। साथ ही दोनों के सैंपल लेकर अधिकृत कृष्णा लैब के माध्यम से जांच करवाई जा रही है।

दोनों मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जाना है या उन्हें हायर सेंटर रेफर करना है, इसके लिए फिजिशियन की सलाह पर अस्पताल प्रशासन कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि राजस्थान में सर्दी बढऩे के साथ ही स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ जाता है। अब फिर सर्दी बढऩे के साथ ही स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

ऐसे हालातों के बीच स्टाफ की कमी

जहां एक तरफ स्वाइन फ्लू ने हनुमानगढ़ ही नहीं प्रदेश भर में हेल्थ डिपार्टमेंट की नींद उड़ा रखी है, वहीं दूसरी तरफ (Two Suspected Patients Of Swine Flu between high alert) ऐसे हालातों के बीच राजकीय जिला चिकित्सालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में से कुछ छुट्टी पर हैं तो दो जनों का स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक मित्र सैनी ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर दो नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की है।

बुधवार तक जिला अस्पताल के पास स्टाफ उपलब्ध नहीं हो सका था। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में भर्ती होने वाले स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों का आंकड़ा बढ़ेगा। ऐसे में अब देखना यह है कि जिला अस्पताल प्रशासन आवश्यकता से उपलब्ध कम संसाधनों से कैसे जानलेवा स्वाइन फ्लू से निपटेगा। यही नहीं अस्पताल में 24 घंटे स्वाइन फ्लू के उपचार में काम आने वाली टेमीफ्लू टेबलेट की भी कमी है। पर्याप्त दवा की उपलब्धता के लिए भी जिला अस्पताल के पीएमओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है।

अब तक जिले में 5 मौतें

स्वाइन फ्लू से अकेले हनुमानगढ़ जिले में पिछले वर्ष 2018 में स्वाइन फ्लू से 5 मौतें हो चुकी हैं। बीते वर्ष जिले में (Two Suspected Patients Of Swine Flu between high alert) कुल नौ मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए थे। इनमें से पांच जनों की मौत हो गई। पिछले पन्द्रह दिनों में ही दो जनों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। दो दिन पहले सोमवार को गोलूवाला क्षेत्र के गांव सूरांवाली निवासी 16 वर्षीय छात्रा पूजा की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। उसे श्रीगंगानगर से जयपुर रेफर किया गया था लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही पूजा ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रावतसर के गांव चाईया निवासी एक 13 वर्षीय किशोर रतन की जयपुर के जेके लोन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। अकेले दिसम्बर में ही चार पॉजीटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया था।

रोग और इससे कैसे किया जा सकता है बचाव

एच1एन1 वायरस नया नहीं है। चिकित्सका विशेषज्ञों के अनुसार एच1एन1 वायरस का चाल, चलन व चरित्र समय के हिसाब से बदलता रहता है। इसकी वैक्सीन है, लेकिन 60 प्रतिशत मरीजों पर यह कारगर नहीं है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे होने वाली मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम है। अधिकांश उन मरीजों की उपचार के दौरान मौत होती है, जिनको स्वाइन फ्लू के साथ अन्य खतरनाक बीमारी भी होती है। बीमारी को फैलने से बचाने के लिए हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करके काम चलाएं। इसके अलावा खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखें और अपना हाथ साफ रखें। टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। इसमें सबसे अहम भीड़ व सेंट्रल एसी से बचें। चिकित्सक बताते हैं कि हवाई यात्रा इसके फैलने का प्रमुख कारण है। चिकित्सक बताते हैं कि इस वायरस से सीधे बचा नहीं जा सकता, क्योंकि यह हमारे वातावरण में है। इसके लिए जरूरी है कि हम एहतियात रखें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं। इसके लिए वैक्सीन है, जिसकी कीमत 700 रुपये व इससे ऊपर है। लेकिन यह शत-प्रतिशत कारगर होगी कहा नहीं जा सकता।

स्वाइन फ्लू और उसके लक्षण

स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज जब छींकता है या खांसता है तो वायरस हवा में फैल जाते हैं और आसपास के लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। संक्रमित होने के एक सप्ताह बाद इसके लक्षण नजर आते हैं। स्वाइन फ्लू मरीज के श्वसन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज में तेज बुखार, ठंड लगना, गला खराब होना, मांसपेशियां व सिर में तेज दर्द होने के लक्षण पाए जाते हैं। इसके अलावा शरीर में कमजोरी होना भी इस बीमारी का लक्षण है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंकी धमकी के बाद नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बढाई चौकसी
सिद्धार्थनगर (एजेंसी)। आतंकवादी संगठन लश्कर के आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से लगती नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात ससस्त्र सीमा बल और पुलिस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से दोनों तरफ आने जाने वालों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे-पक्के रास्तों एवं नदी और नालों की निगरानी के लिए भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी इस संबंध में चौकस कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे इन जिलों के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया की सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात किए गए हैं और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत जिलों की करीब 550 किलोमीटर लंबी नेपाल से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा है और आतंकी धमकी मिलने के बाद इसपर अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ाई गई है। (international border)

ऑपरेशन ब्लू स्टार: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में घोषित किया हाई अलर्ट
अमृतसर: आप्रेशन ब्ल्यू स्टार की 6 जून को 33वीं बरसी को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में हाई अलर्ट घोषित किया है। पंजाब पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से साझे तौर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

कचहरी चौक से शाम को फ्लैग मार्च शुरू किया गया, जो कि रियाल्टो चौक, लारेंस रोड से होते हुआ हालगेट तक पहुंचा। वहां से शहर के अंदरूनी इलाके से मार्च निकाला गया। डीसीपी अमरजीत सिंह बाजवा ने कहा कि 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। इसके तहत सुरक्षा के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। किसी भी तरह की हिंसक घटना नहीं होने दी जाएगी।

सीएम कैप्टन ने सतर्क रहने के जारी किए निर्देश

सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य पुलिस को आप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी के अवसर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य में कारें छीनने वाले आपराधिक गिरोहों पर विशेष रूप से नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देशों पर राज्य में पिछले कुछ समय के दौरान छीनी गई कारों की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर 15 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।