Dr. Harshvardhan - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड की समीक्षा बैठक की, कोरोना योद्धाओं के योगदान की प्रशंसा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) का दौरा किया और राजधानी में हाल में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की। डॉ हर्षवर्धन ने एम्‍स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (जेपीएनएटीसी) में मरीजों का हालचाल भी पूछा। उन्होंने मरीजों को बेहतरीन देखभाल का आश्वासन दिया। उन्होंने कोविड और गैर-कोविड चिकित्सा में लगे विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ सामान्य/आईसीयू वार्डों में बेड/ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अपने वर्तमान कर्तव्यों को पूरा करने में विभाग प्रमुखों और उनके सहयोगियों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर भी गौर किया गया।

वर्तमान स्थिति से चिंतित

कोरोना योद्धाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि संक्रामक बीमारी के आधार के साथ आगे का कार्य तुलनात्मक रूप से आसान होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह जानकर खुशी है कि हमारे योद्धा न केवल जागरुक हैं बल्कि वर्तमान स्थिति से चिंतित भी हैं। मैं वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए यहां आया हूं और भविष्य का परिदृश्य क्या हो सकता है ताकि हम पिछले साल की तरह अति-सक्रिय, सबसे पहले और क्रमिक प्रतिक्रिया अपना सकें। ऐसा नहीं है कि हमने 2020 में समस्याओं का सामना नहीं किया है, लेकिन, 2021 में, हमारे पास पिछले वर्ष की तुलना में बीमारी के बारे में अधिक ज्ञान और समझ एवं अधिक अनुभव है। पिछले साल, आपने न केवल यहां के मरीजों की बल्कि पूरे देश में साथी डॉक्टरों की टेलीकंस्लटेशन के माध्यम से मदद की।

हमें गैर-कोविड ​​रोगों के बारे में भी सोचना होगा

उन्होंने कहा, ‘मुझे पांच अप्रैल 2020 को हमारी स्थिति याद है, जब हमारे पास पीपीई किट, वेंटिलेटर और एन-95 मास्क नहीं थे। स्वास्थ्य ढांचे की कथित कमी के लिए दुनिया भर में हमारी अनुचित आलोचना हुई। बुनियादी ढांचे और उत्पादन क्षमताओं के महत्वपूर्ण विस्तार के साथ, हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। हमने वायरस को तब हराया जब हमें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और अपने एक साल के अनुभव से इसे दोबारा हरा सकते हैं।

महामारी के समय गैर-कोविड ​​मरीजों को देखने के महत्व पर, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘ हमें गैर-कोविड ​​रोगों के बारे में भी सोचना होगा। हमें उपेक्षा नहीं करनी चाहिए और उनके उपचार को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। अब हम सभी उपायों से लैस हैं, हमें वर्तमान दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निपटने के बारे में सोचने की जरूरत है। हमें नये मॉडल विकसित करने के बारे में सोचने की जरूरत है, जिन्हें देश के अन्य हिस्सों में लागू कर दोहराया जा सके। मैं आप सभी को गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करना चाहता हूं। मैं इसे लागू करने में आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।

44 जिलों से पिछले 28 दिन में कोई मामला सामने नहीं आया

डॉ. हर्षवर्धन ने बाद में मीडिया से भी बातचीत में कहा, ‘इस समय हमारी सबसे बड़ी लड़ाई लोगों को कोविड से ‍निपटने के बारे में उचित व्यवहार सिखाने की है। लोगों ने लापरवाहीपूर्ण तरीका अपनाया है जो बहुत खतरनाक है। कोविड संबंधी उचित व्यवहार सबसे बड़ा सामाजिक उपकरण है जिससे हम संचरण की श्रृंखला को तोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत में 52 जिले हैं जहां से पिछले सात दिन में कोई नया केस नहीं आया है। 34 जिलों से पिछले 14 दिन में, चार जिलों से पिछले 21 दिन में और 44 जिलों से पिछले 28 दिन में कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने रेमेडेसिवर और इटोलिजुमाब जैसी दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। समीक्षा के दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अधिक जांच से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई हुई मजबूत : हर्षवर्धन
नयी दिल्ली l केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस जांच का आंकड़ा 10 करोड़ को पार करने पर कहा कि जांच की रफ़्तार में आई अभूतपूर्व तेज़ी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को और मजबूती दे रही है। डा. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ देश ने पार किया 10 करोड़ कोरोना जांच का आंकड़ा! कोविड के संक्रमण को नियंत्रित करने में जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोरोना जांच की रफ़्तार में आई अभूतपूर्व तेज़ी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को और मज़बूती दे रही है।”

गौरतलब है कि विश्व में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है और इसकी रोकथाम के लिये जांच पर जोर दिया जा रहा है।देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 22 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन 14 लाख से अधिक जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा दस करोड़ को पार कर गया। अक्टूबर माह में एक दिन में तीसरी बार 14 लाख से अधिक जांच की गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 23 अक्टूबर को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा 10 करोड़ एक लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। इसमें से 14 लाख 42 हजार 722 जांच 22 अक्टूबर को की गईं।

देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत 72 हजार 441 पर पहुंच गया है। बाईस अक्टूबर के आंकड़ों में एक दिन में 14 लाख 69 हजार 984 जांच की गई थी। इससे पहले एक अक्टूबर के आंकड़े में 14 लाख 23 हजार 52 जांच की गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकाॅर्ड जांच की गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

देसी कोरोना वैक्सीन पर बोले स्वास्थ्य मंत्री
इस समय देश में तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है

कोरोना पर वातावरण के प्रभाव का फिलहाल प्रमाण नहीं: हर्षवर्धन

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में कोरोना बढ़ने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आ पाया है जिससे यह पता चल सके कि वातावरण में होने वाले परिवर्तन का कोरोना पर कोई असर पड़ता है अथवा नहीं। डॉ.हर्षवर्धन ने रविवार को अपने ‘संवाद कार्यक्रम’ में मौसम में बदलाव के दौरान जानलेवा वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप और बढ़ने को लेकर व्यक्त की जा रही आशंकाओं के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने इसी के साथ लोगों को आगाह किया,”आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही बरती तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा।इसलिए मैं कहूंगा कि त्योहारों के दौरान ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन जरूर करें। बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर परिवार के साथ त्योहार मनाएं।”

जुलाई तक आ सकती है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “दुनिया का कोई भी धर्म अथवा भगवान यह नहीं कहता कि आप लोगों की जिंदगी खतरे में डालकर त्योहार मनाएं। कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए हमें पीएम मोदी के जन आंदोलन को गंभीरता से लेना होगा।” देश और विश्व भर में विकराल ले चुके इस संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन आने के संबंध में उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन पर वैज्ञानिकों की उच्च स्तरीय टीम निरंतर जुटी हुई है उम्मीद है कि घरेलू स्तर पर वैक्सीन अगले वर्ष जुलाई तक आ सकती है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में 40 से 50 करोड़ खुराक आ सकती है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के मामले में अमेरिका के बाद देश में सर्वाधिक मामले हैं। रविवार को जारी कोरोना वायरस के आंकड़ो में कुल संक्रमित 70 लाख 53 हजार 807 हो गए हैं । इसमें 60 लाख 77 हजार 977 ने इस जान लेवा संक्रमण को मात दे दी है,जबकि आठ लाख 67 हजार 496 अभी इससे ग्रसित हैं। वायरस एक लाख आठ हजार 334 मरीजों की जान भी ले चुका है। उन्होंने कहा कि इस खुराक से देश के लगभग 25 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। सरकार इस बारे में गंभीरता से प्रयास कर रही है कि वैक्सीन आने के बाद इसे किस तरह से लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को एक समान वैक्सीन देने मिले सरकार का ध्यान इस पर भी केंद्रित है। गौरतलब है कि इस समय देश में तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।