Ayushman Yojana - Sach Kahoon Hindi
आयुष्मान योजना के मरीजों को लग सकता है झटका, अस्पतालों ने दिया अल्टीमेटम
चंडीगढ़। Ayushman Yojana News: हरियाणा में आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की हरियाणा इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पतालों के लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो राज्य के आयुष्मान पैनल में शामिल निजी अस्पताल 5 जून की मध्यरात्रि से योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर देंगे।
IMA ने सरकार को भेजा पत्र
Indian Medical Association (IMA) हरियाणा की अध्यक्ष डॉ. सुनीला सोनी, महासचिव डॉ. योगेश जिंदल और डॉ. अजय महाजन ने आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के सीईओ को पत्र लिखकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। संगठन का कहना है कि निजी अस्पतालों के करोड़ों रुपये के भुगतान कई महीनों से लंबित पड़े हैं, जिससे अस्पतालों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
15 दिन की जगह 3 से 5 महीने की देरी
IMA के अनुसार, योजना के तहत अस्पतालों को दावों का भुगतान एमओयू के अनुसार 15 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। लेकिन वर्तमान में भुगतान में 3 से 5 महीने तक की देरी हो रही है। कुछ मामलों में तो 6 से 9 महीने तक भुगतान लंबित बताया गया है।
संगठन का आरोप है कि अप्रैल 2026 में हुई बैठक में सरकार की ओर से भुगतान जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
चिरायु योजना के बाद बढ़ा दबाव
IMA का कहना है कि अक्टूबर 2022 में शुरू हुई चिरायु योजना के बाद हरियाणा की लगभग 80 से 90 प्रतिशत आबादी इस स्वास्थ्य योजना के दायरे में आ गई है। हालांकि, लाभार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद अस्पतालों को समय पर भुगतान के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया गया।
तकनीकी समस्याओं पर भी उठाए सवाल
संगठन ने TMS-2 पोर्टल में तकनीकी खामियों और ‘मिस्ड केस’ की समस्या का भी मुद्दा उठाया है। IMA का आरोप है कि कई मामलों में तकनीकी कारणों से भुगतान अटक गया है, जबकि अस्पतालों को उसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा, कई मामलों में मामूली त्रुटियों को भी धोखाधड़ी (Fraud) मानते हुए अस्पतालों को डी-एंपैनल किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है।
5 जून के बाद क्या होगा?
IMA ने स्पष्ट किया है कि यदि लंबित भुगतान और अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 5 जून की मध्यरात्रि से आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी जाएगी। हालांकि पहले से भर्ती मरीजों के उपचार को लेकर संगठन की ओर से कोई अलग निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
लाखों लाभार्थियों पर पड़ सकता है असर
यदि यह निर्णय लागू होता है तो हरियाणा में आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के लाखों लाभार्थियों को इलाज के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अब सभी की नजर सरकार और IMA के बीच होने वाली आगामी बातचीत पर टिकी हुई है।
Delhi Ayushman Yojana: दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेगा इस आकर्षक योजना का लाभ!
योजना लागू करने की तैयारी पूरी, आठ समितियां गठित | Ayushman Yojana
Delhi Ayushman Yojana: नई दिल्ली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) अब राजधानी दिल्ली में भी लागू होने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन के लिए आठ विशेष समितियों का गठन किया है। इन समितियों का उद्देश्य योजना से जुड़े प्रत्येक कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से लागू करना और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है। Delhi Ayushman Yojana
इन आठ समितियों में मुख्य राज्य एम्पैनलमेंट समिति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिसकी अध्यक्षता आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करेंगे। यह समिति दिल्ली के अस्पतालों के पंजीकरण, अनुशासन और गुणवत्ता मानकों की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी।
इसके अतिरिक्त, अन्य समितियां भी योजनाबद्ध रूप से कार्य करेंगी:
जिला एम्पैनलमेंट समिति : अस्पतालों का समयबद्ध पंजीकरण, दस्तावेजों की जांच और फील्ड वेरिफिकेशन सुनिश्चित करेगी।
जिला कार्यान्वयन समिति : आयुष्मान कार्ड वितरण, जागरूकता अभियान और लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करेगी।
राज्य शिकायत निवारण समिति (एसजीआरसी) : लाभार्थियों और अस्पतालों से संबंधित गंभीर शिकायतों का अंतिम निपटारा करेगी।
राज्य एंटी-फ्रॉड सेल : योजना के दुरुपयोग और धोखाधड़ी की घटनाओं पर नियंत्रण रखेगी।
राज्य दावा समीक्षा समिति (सीआरसी) : दावे खारिज होने की स्थिति में समीक्षा और ऑडिट करेगी।
राज्य चिकित्सा समिति : चिकित्सा प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी।
राज्य अपीलीय प्राधिकरण : विवादित मामलों पर अंतिम निर्णय सुनाएगा।
गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो 27 विशेषज्ञ चिकित्सा शाखाओं में करीब 1,961 चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर करती है। योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, दवाइयां, पैथोलॉजी जांच और देखभाल सेवाएं भी शामिल हैं। अब दिल्ली देश का 35वां राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन गया है जिसने इस योजना को अपनाया है। इस फैसले के बाद दिल्ली के हजारों जरूरतमंद नागरिकों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। Delhi Ayushman Yojana
Delhi: मुस्तफाबाद हादसे पर मोहन बिष्ट ने किया बड़ा खुलासा!
Ayushman Yojana News: सरदारगढ़ में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सूरतगढ़ में आज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन सरदारगढ़ में किया गया। शिविर में आने वाले आमजनों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष महर्षि, नेत्र रोग विशेषज्ञ सपना बवेजा शर्मा ने सेवाएं दी। Ayushman Yojana News
शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मरीजों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ दिया गया। सूरतगढ़ ब्लॉक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर 10 जनवरी तक लगाए जायेंगे। शिविर में एलटी करनैल सिंह, एसटीएलएस अश्वनी कुमार, आयुष कम्पाउडर कृष्ण गिला, दंत सहायक राकेश कुमार एनसीडी काउन्सलर दीपक शर्मा, आरबीएसके टीम के राधेश्याम, सुमन आदि ने भी सेवाएं दी। Ayushman Yojana News
Gas Cylinders Price: एलपीजी ग्राहकों को नए साल का तोहफा! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता! इतनी कम हुई कीमतें!
Ayushman Yojana: इस योजना ने बचाई एक महिला की जिंदगी, हुआ मुफ्त ऑपरेशन! जानें क्या है ये योजना!
Ayushman Bharat Scheme: वसई, (एजेंसी)। आयुष्मान भारत योजना किसी भी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में कारगर साबित हो सकती है, यह साबित हुआ एक महिला को मिलने वाली नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं से, जहां इन सेवाओं की बदौलत एक महिला की जिंदगी बच गई। जानकारी के अनुसार वसई के प्लैटिनम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को बाईपास सर्जरी, न्यूरोलॉजिकल सर्जरी, आथोर्पेडिक सर्जरी, और अन्य मेडिकल उपचार पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जाता है। इस अस्पताल में एक साल में अब तक 30 से ज्यादा मरीजों का फ्री में इलाज किया जा चुका है। Ayushman Yojana
बाईपास सर्जरी से लेकर न्यूरोलॉजिकल सर्जरी, आर्थोपेडिक सर्जरी तक होती है फ्री
जानकारी अनुसार आयुष्मान भारत योजना के कार्ड धारकों का उक्त हॉस्पिटल में पूरी तरह मुफ्त में इलाज किया जाता है। आयुष्मान कार्डधारकों को बाईपास सर्जरी से लेकर न्यूरोलॉजिकल सर्जरी, आर्थोपेडिक सर्जरी और अन्य प्रकार के मेडिकल उपचार भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। क्योंकि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत, जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें पूरे देश में हजारों अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
प्लैटिनम हॉस्पिटल में बाईपास सर्जरी कराने वाली अमिता परब ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं बीमार थीं और इलाज के लिए जब डॉक्टर के पास गईं तो डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद आयुष्मान कार्ड के जरिए मेरा ऑपरेशन हुआ और अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।
महिला के पति अरविन्द परब ने बताया कि मेरी पत्नी अंबिका को कुछ समय से छाती में दर्द और तकलीफ हो रही थी, इसलिए मैंने डॉक्टर के पास जाकर रिपोर्ट लिया। रिपोर्ट में ब्लॉकेज पाया गया। इसके बाद मैं आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल गया और वहां ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन सफल रहा और अब उनकी तबीयत ठीक है। इस योजना के लिए मैं सरकार का बहुत आभारी हूं। Ayushman Yojana
Jaipur Tanker Blast News: मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री ने लिया एस एम एस अस्पताल प…
Ayushman Yojana:अब पूरे भारत में बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज!
70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक जल्दी करवाएं इस योजना में पंजीयन!
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ने की अनुमति के बाद प्रदेश सरकार ने भी मां योजना में एक नई श्रेणी शामिल कर कैशलेस उपचार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। Ayushman Yojana
आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भारत में अधिकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का उपचार निशुल्क हो सकेगा और राजस्थान में पूर्ववत योजना का लाभ मिलता रहेगा। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि जिले में भी नवाचार करते हुए ऐसे नागरिकों को योजना में जोड़ने के लिए एक अहम पहल की है। जिलास्तर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर आता है तो उनका योजना में पंजीयन करवाया जाएगा।इसके साथ ही आमजन वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन पीएमजेएवाई एप के जरिए कर सकते है।
आसानी से एप के माध्यम से हो रही है ई-केवाइसी | Ayushman Yojana
ऑनलाइन ई-केवाइसी आसानी से एप के माध्यम से हो रही है। इसके साथ ही नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर भी योजना में पंजीयन करवाया जा सकता है। योजना के जिला प्रभारी डॉ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) या मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत उपचार के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना का खर्च राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा। यह आदेश 29 अक्टूबर 2024 से प्रभावी है और केवल वन टाइम क्लेम के आधार पर लागू होगा। Ayushman Bharat Yojana
राज्य सरकार का यह कदम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार और सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक योजना में पंजीकरण करवाने के बाद देश में किसी भी राज्य में जाकर पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करवा सकेंगे। वहीं राज्य में पहले की भांति 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ जारी रहेगा। Ayushman Yojana
Anil Vij Raids in Kaithal: अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज ने की बड़ी कार्रवाही…
Ayushman Yojana: ‘आयुष्मान भारत योजना’ पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी अपडेट! दिल्ली सरकार नहीं कर रही लागू!
Ayushman Bharat Yojana: नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली हाईकोर्ट में ‘आयुष्मान भारत योजना’ को लेकर आज गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। Ayushman Yojana
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लोग सालाना 5 लाख रुपए का मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। इस योजना का विस्तार किया गया है। जिसके तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू नहीं करना चाहती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना के बदले दिल्ली के अस्पतालों में लोगों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली के लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। इसे लेकर भाजपा के सभी सात सांसदों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
योजना में 70 साल से अधिक बुजुर्गों भी शामिल
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली के सभी सात सांसदों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत योजना प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य कवर के साथ मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। 29 अक्तूबर 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का आयाम काफी बढ़ा दिया है। अब इस योजना में 70 साल से अधिक बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। हालांकि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल की विभाजनकारी राजनीति के कारण इस योजना को लागू नहीं किया है।
दिल्ली के सात सांसद कोर्ट गए। आज इस बात का संज्ञान कोर्ट ने लिया। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को 47 करोड़ रुपये सालाना देने के लिए तैयार है। अब इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। Ayushman Yojana
Delhi Electric Vehicle Policy: इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लेकर दिल्ली सीएम आतिशी का बड़ा फैसला!
Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली और बंगाल योजना से बाहर
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) ने आज यानि मंगलवार को सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना का विस्तार 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अस्पतालों में मुफ़्त इलाज मिलेगा, इसके लिए उन्हें ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड दिया जाएगा। Ayushman Bharat Yojana
एक मीडिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक बुजुर्गों के पास ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ होना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली और बंगाल के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि उनकी सरकारें ‘राजनीतिक कारणों’ की वजह से इसे लागू नहीं कर रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी लगभग 12,850 करोड़ रुपये लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दिल्ली में थे।
वरिष्ठ नागरिकों को नहीं करनी पड़ेगी आय की परवाह
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के एक प्रमुख अतिरिक्त के रूप में, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार की शुरूआत की। इतना ही नहीं इससे सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए 5 लाख रुपये तक का व्यापक कवरेज प्रदान करना है। लेकिन अफसोस की बात है कि राजनीतिक हितों ने दिल्ली और बंगाल में इसके कार्यान्वयन में बाधा डाली है।
मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल में रहने वाले 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से माफी मांगता हूं। दुर्भाग्यवश, राज्य सरकारों के आयुष्मान भारत योजना में भाग नहीं लेने के फैसले से मैं सहायता प्रदान करने में असमर्थ हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लगभग 4 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक के चिकित्सा खर्च को वहन करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी प्रेषित किए। Ayushman Bharat Yojana
Rajasthan Diwali Bonus: रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना को लेकर सरकार ने ये आदेश किये जारी! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!
Ayushman Bharat Yojana: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा। इस योजना के तहत राजकीय अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों का नेटवर्क अब गांवों तक भी उपलब्ध हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जन-जन तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यतानुसार नियमों में बदलाव एवं सरलीकरण किया जाए। Ayushman Yojana
Gold Price Today: आज सोने की कीमतें गिरी! जानें आज की सोने की कीमतें
साथ ही, योजना से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम को और मजबूत किया जाए चिकित्सा मंत्री ने यह निर्देश स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के दौरान दिए। खींवसर ने कहा कि इस योजना में पोर्टेबिलिटी की सुविधा जल्द शुरू की जायेगी। इससे बाहर के राज्यों के नागरिक भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे और राजस्थान के रोगी दूसरे राज्यों में इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। यह सुविधा शुरू होने से प्रदेश में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गांव-गांव तक सुगमता पूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में चिकित्सा विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है। आयुष्मान आरोग्य योजना को बेहतर बनाने के लिए नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है। Ayushman Yojana
मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पॉलिसी जल्द | Ayushman Yojana
श्रीमती राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही यह नीति लाई जाएगी। साथ ही, चिकित्सा के क्षेत्र में निजी सहभागिता बढ़ाने के लिए भी नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं।
1.33 करोड़ परिवार पंजीकृत | Ayushman Yojana
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत वर्तमान में 1.33 करोड़ से अधिक परिवार पंजीकृत हैं और 1700 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध हैं। रोगियों को करीब 1800 पैकेज के तहत विभिन्न बीमारियों का उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में गंभीर रोगों का उपचार भी उपलब्ध है।
Breaking News: आतिशी इस दिन लेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ!
Ayushman Yojana: 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, इस तरीके से बनाएं आयुष्मान कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Ayushman Yojana: केंद्र सरकार ने देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है, दरअसल अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों को हेल्थ कवरेज मिलेगा। वही खास बात यह है की इस योजना का लाभ लेने वालों की आय मिलने वाले फायदों पर असर नहीं डालेगी। पीएम मोदी ने अप्रैल में ही इसकी घोषणा कर दी थी।
बुजुर्गों को ABPMJAY में मिलेंगे ये फायदे
बता दें कि कैसे भी सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को ABPMJAY का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए सरकार नए कार्ड जारी करेगी। योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए , परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र वालों के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप -अप कवर मिलेगा, जिससे उन्हें परिवार के ऐसे अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा, जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं।
नसों सें एक्स्ट्रा शुगर को चूस लेंगे ये पत्ते, डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण इलाज, आयुर्वेद ने माना लोहा…
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन? Ayushman Yojana
इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को PMJAY के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन देना होगा। इसे ऑनलाइन पोर्टल आयुष्मान मित्र एप की मदद से भी किया जा सकता है। हालांकि, आवेदन देने के बाद आपको मंजूरी मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक हेल्थ कार्ड मिलेगा, साथ ही मुफ्त इलाज के लिए एक रसीद भी मिलेगी।
कौन से दस्तावेज और क्या है प्रक्रिया? Ayushman Yojana
PM-JAY के तहत आयुष्मान कार्ड हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूजर्स को आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो आदि दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। पात्रता जांचने के बाद PMJAY.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। वेबसाइट पर ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर जाएं और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई कराने के लिए मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को दर्ज करें। ध्यान रहें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक जरूर होना चाहिए। आवेदन स्वीकार किए जाने का इंतजार करें, इसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आप इसका प्रिंट आउट निकालकर अस्पताल में कैशलेश सेवा का लाभ ले सकते हैं।
क्या प्राइवेट इंश्योरेंस होने पर भी मिल सकेंगा फायदा?
पीआईबी यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने बताया कि पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वै अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या फिर AB PM-JAY का विकल्प चुन सकते हैं। यह बताया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक के नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत है, वे AB PM-JAY के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे।
अगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हो तो क्या करे?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ऐसी स्थिति को लेकर पहले ही जानकारी दे चुके हैं, उन्होंने कहा कि अगर एक परिवार में दो वरिष्ठ नागरिक 70 साल या फिर इससे ज्यादा उम्र के सदस्य हैं, तो 5 रुपये का कवरेज दोनों के बीच साझा किया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य 6 करोड़ सीनियर सिटिजन्स वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का फायदा देना है।
PM-JAY के तहत मिलते हैं ये लाभ | Ayushman Yojana
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-JAY के तहत लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर इलाज के बाद डिस्चार्ज होने के 15 दिनों तक क कई फायदे मिलेंगे जैसे:-
मेडिकल जांच, इलाज और डॉक्टर से सलाह
प्री-हॉस्पिटिलाइजेशन
दवाएं और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें
नॉन इंटेन्सिव और इंटेंसिव केयर सेवाएं
लैब की जांच
आवास की सुविधा
भोजन की सुविधा
इलाज के दौरान आने वाली जटिलताओं की देखभाल
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक फॉलो-अप देखभाल।
क्या PM-JAY योजना में शामिल होने के लिए कोई भुगतान करना होता है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार PM-JAY के तहत सभी लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है। योजना में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होता है। लाभार्थी योजना में रजिस्टर्ड अस्पतालों में मुफ्त इलाज का फायदा ले सकते हैं। वहीं अस्पतालों की सूची जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें सकते हैं।
(http://hospita.pmjay. gov.in/Search/empnlWorkFlow.htm? actionflag=View registeedHosptlsNew)
आप लाभार्थी हैं या नहीं
अगर आपको यह जाना है कि आप लाभार्थी हैं या नहीं, तो यह पता करने का तरीका बहुत ही आसान है पता करने के लिए (https://beneficiary.nha.gov.in/)पर जाना है और जरूरी जानकारी दर्ज करना है। इसके लिए सिर्फ आपके मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। अगर आप पहले से लाभार्थी है तो मेंबर आईडी के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं और सेल्फ सर्विस पोर्टल तक पहुंच सकते हैं।
Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना के तहत कैबिनेट का बड़ा फैसला! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!
Ayushman Yojana: नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये फैसला बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अब इस मंजूरी के बाद, 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत आय की परवाह किए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है।
70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज | Ayushman Yojana
इसका लक्ष्य छह 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। एबी-पीएमजेएवाई पहले से ही करीब 55 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। Ayushman Yojana
Saving Scheme: यदि आप भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो ये स्कीम आपके लिए है!
Ayushman Yojana: घायल की थोड़ी सी हेल्प करने पर सरकार दे रही 10 हजार रुपए!
Mukhyamantri Ayushman Jeevan Raksha Yojana: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना जिले में सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जिंदगियां बचा रही है। आमजन भी जागरूक होकर अच्छे मददगार बनते हुए घायलों को अस्पताल में पहुंचा रहे हैं, अब तक ऐसे 11 मददगार सामने आए हैं। जिला कलेक्टर लोकबंधू के निदेर्शों पर मददगारों को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। वहीं एम्बुलेंस 108 के जरिए भी जिंदगियां बचाई जा रही है। Ayushman Yojana
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना लागू की गई, जिसके तहत वर्ष 2024 में अनेक लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल सूचना दी।
मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से बच रही जिंदगियां
वहीं 11 लोगों ने योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया, जिनमें से गंभीर घायलों की मदद करने वाले 10 मददगारों को राशि दी गई। डॉ. सिंगला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय (गोल्डन ऑवर) में राज्य के निकटतम सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थान (अस्पताल/ट्रोमा सेंटर आदि) पहुंचाने वाले भले व्यक्ति को राज्य सरकार वर्तमान में 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दे रही है। पहले यह राशि पांच हजार रूपए थी। Ayushman Jeevan Raksha Yojana
कार्यक्रम के नोडल डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाला भला व्यक्ति स्वेच्छानुसार अपनी पहचान आदि देने तथा योजना का लाभ लेने को तैयार होने पर अस्पताल के इमरजेंसी रूम में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर द्वारा भले व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, बैंक डिटेल इत्यादि की जानकारी निर्धारित फॉर्म में भरी जाएगी। मेडिकल ऑफिसर के अतिरिक्त संबंधित थानाधिकारी/उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा भी भले व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिलाने की अनुशंसा निदेशक, जन स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को दुर्घटना के तीन दिवस के अंदर की जाएगी।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निकटतम राजकीय अथवा निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले भले व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने एवं उसकी इच्छानुसार तत्काल अस्पताल से जाने की अनुमति होगी। यदि घायल व्यक्ति गंभीर श्रेणी का है तो उसकी मदद करने वाले वाले भले व्यक्ति को दस हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं एक से अधिक भले व्यक्ति होने की स्थिति में सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि सभी को समान रूप से विभाजित की जाएगी। भले व्यक्ति द्वारा सामान्य घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर केवल प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
ये बने अच्छे मददगार | Ayushman Yojana
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि दस एलएनपी निवासी राकेश कुमार, पुरानी आबादी निवासी रवि कुमार, पदमपुर निवासी मांगीलाल, सेतिया फार्म निवासी नवनीत गोदारा, पंचवटी तृतीय निवासी पवनदीप सिंह, दो एमएल निवासी अभिषेक खत्री, मिजेर्वाला निवासी कुलवंत सिंह, साहूवाला निवासी सुमित साहू, चार बीबी निवासी मनजिंद्र सिंह और मटीली राठान निवासी संदीप सिंह ने गंभीर घायलों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पंचवटी कॉलोनी निवासी वंदित बराला ने सामान्य घायल को अस्पताल में पहुंचाया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। सरकार की ओर से अब तक पांच हजार रूपए की राशि दी जा रही थी, अब सितंबर 2024 से दस हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। Ayushman Yojana
Kuchera, Nagaur Accident : करंट लगने से माँ-बेटा और बहू की मौत!
Ayushman Yojana : आज ही करा लें रजिस्ट्रशन, वरना करना पड़ेगा लम्बा इन्तजार!
Chief Minister Ayushman Arogya Yojana : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब केवल एक दिन शेष हैं। 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाने वाले नागरिक पुन: 1 अगस्त से 2024 से नि:शुल्क इलाज पाने के लिए पात्र हो जाएंगे जबकि 31 जुलाई तक नवीनीकरण नहीं करवाने वालों को नि:शुल्क इलाज के लिए तीन माह का इन्तजार करना होगा। पंजीकरण से वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। Ayushman Yojana
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्राय: यह देखने में आया है कि कोई जरूरतमंद परिवार इलाज करवाने के लिए अस्पताल में जाता है, तो उसे पता लगता है कि उसका मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का आयुष्मान कार्ड की अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में उस परिवार को नवीनीकरण के लिए अगली पंजीकरण दिनांक का इन्तजार करना पड़ता है अथवा राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरुप आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद परिवारों को जिला कलक्टर महोदय की स्वीकृति उपरांत ही इलाज मिलता है। इस स्थिति में इलाज करवाने व्यक्ति को ना चाहते हुए भी स्वीकृति मिलते तक इलाज से महरुम होना पड़ता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें समय पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में नवीनीकरण करवाना आवश्यक है। Ayushman Yojana
Rajasthan Expressway : खुशखबरी! बी-2 बाईपास क्लोअर लीफ आज खोल दिया जायेगा