Open School - Sach Kahoon Hindi

स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं 4 दिसंबर से, इस बार 10वीं में तीन नए विषय
जोधपुर। Rajasthan Open School Examinations: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मिड सेशन सिस्टम (अक्टूबर नवंबर में होने वाली) के अनुसार ये परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होगी और 12 जनवरी तक चलेगी। पेपर का समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक का रहेगा। हर साल यह परीक्षाएं नवंबर में शुरू होती हैं। इस बार चुनाव होने के कारण इन्हें आगे बढ़ाया है। परिणाम अंतिम परीक्षा खत्म होने के 6 सप्ताह के भीतर आने की संभावना है। 10वीं की परीक्षा में इस बार डाटा एंट्री ऑपरेशन, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान विषय भी जोड़े हैं। ताकि विद्यार्थी कंप्यूटर से जुड़े काम काज सीख सकें। हालांकि इन विषयों में बहुत ही कम विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन अगले सत्र में इन विषयों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ने की संभावना है। Rajasthan News

स्कूल में मूल शिक्षा लेने से वंचित लोगों के लिए ओपन स्कूल वरदान

स्कूलों में मूल शिक्षा लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल वरदान से कम नहीं है। इसमें विद्यार्थी के उम्र की कोई सीमा नहीं होती। वह बिना किसी स्कूल में गए, बोर्ड परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकता है। साथ ही इसमें ऐसे विषय भी रखे गए हैं जो रोजगार के लिए महत्वपूर्ण हैं। साल 2004-05 में ओपन स्कूल को इसी उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था कि हर व्यक्ति कम से कम 10वीं तक शिक्षा ग्रहण करें। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– राजस्थान विधानसभा चुनाव में चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

ओपन बोर्ड: जेल सहवासियों को 10वीं-12वीं में नि:शुल्क पढ़ाई का मौका, छात्राओं और महिलाओं के लिए फीस 30 रुपए
लेट फीस के साथ 4 महीने तक भरे जायेंगे फॉर्म

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (Rajasthan State Open School) जयपुर द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। इसके तहत किसी भी आयु वर्ग तक के विद्यार्थी या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके कामकाजी महिला व पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जेल सहवासियों को बिना किसी शुल्क के आवेदन भरने की सुविधा प्रदान की है जिसके तहत अब जेल सहवासी भी जेल में रहकर ही मुफ्त में 10वीं या 12वीं के पढ़ाई कर सकेंगे।

गौरतलब है कि ये आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग लेट फीस के साथ करीब 4 माह तक चलेगी। इसके साथ ही इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण और कौशल संवर्धन योजना शिक्षा सेतु के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं से प्रवेश शुल्क, पुनः प्रवेश शुल्क, आंशिक प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क, प्रायोगिक विषय शुल्क, अग्रेषण शुल्क, सैद्धांतिक शुल्क और प्रायोगिक परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। उल्लेखनीय है कि हर साल जिलेभर से करीब 25 सौ से ज्यादा विद्यार्थी ओपन बोर्ड के लिए पंजीकरण करवाते हैं। Rajasthan State Open School

आरबीएसई और सीबीएसई बोर्ड में फेल विद्यार्थियों को फायदा

यदि किसी छात्र-छात्रा ने अन्य किसी बोर्ड से 10वीं और 12वीं में कुछ विषय पास किए हैं तो वह शेष विषयों की परीक्षा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से दे सकता है। लेकिन इसके लिए उसे 100 रुपए प्रति विषय टीओसी शुल्क देना होगा। इसमें आरबीएसई और सीबीएसई दोनों बोर्ड से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है।

अधिकतम आयु की कोई बाध्यता नहीं | Rajasthan State Open School

स्टेट ओपन बोर्ड से दसवीं में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष तथा 12वीं में परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। दसवीं के लिए सामान्यतः 1450 व 12वीं के लिए 1700 रुपए पंजीयन शुल्क लिया जाता है। जबकि प्रायोगिक विषय लेने पर प्रति विषय 120 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होता है।

ये हैं आवेदन की तिथियां

स्ट्रीम-2 के फार्म

1. 15 जून से 15 जुलाई – बिना विलंब शुल्क प्रवेश

2. 16 जुलाई से 16 अगस्त – 250 रुपए विलंब शुल्क

स्ट्रीम-1 के फार्म

1. 1 जुलाई से 31 अगस्त – बिना विलंब शुल्क प्रवेश

2. 1 सितंबर से 15 सितंबर – 250 रुपए विलंब शुल्क

3. 16 सितंबर से 30 सितंबर – 350 रुपए विलंब शुल्क

4. 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक – 500 रुपए विलंब शुल्क

दिव्यांग विद्यार्थियों को फीस में रियायत

“आरएसओएस की अप्रेल-मई 2024 में होने वाली मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। फीस में एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को 225 रुपए की छूट है। विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करने के अलावा किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना है।” -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– Weather News: पहाड़ों की यात्रा रोक दें! बारिश मचाने जा रही तबाही? मौसम विभाग का अलर्ट

राजस्थान में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, जारी हुई गाइडलाइन, कक्षा 9 से 12 तक खुलेंगे स्कूल
जयपुर। राजस्थान के बच्चों के स्कूल खोलने को लेकर राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गाईडलाईन के अनुसार राजस्थान में एक सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के आदेश जारी हो गए हैं। स्कूलों में नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 50 फीसदी क्षमता के साथ होगा। स्टाफ, बस, आॅटो, और कैब चालक को 14 दिन पहले वैक्सीन की एक डोज लेना अनिवार्य होगा। वहीं कोचिंग संस्थानों को समस्त स्टॉफ के दोनों खुराक की अनिवार्यता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।

मंत्रीमंडल सचिवालय के आदेश द्वारा राज्य में शिक्षण संस्थानों को पुन: प्रारम्भ करने के लिए दिनांक एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के निर्णय हेतु मंत्रिगण की समिति का गठन किया गया है, जिसका नोडल विभाग गृह विभाग है। उक्त समिति द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्धारित किये गये प्रोटोकॉल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये दिशा-निदेर्शों की पालना सुनिश्चित करते हुए शिक्षण संस्थानों को निम्नानुसार खोलने का निर्णय लिया गया है।

यह आदेश हुए जारी

1. राज्य के सरकारी / निजी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय / विद्यालयों (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) की नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दिनांक 01 सितम्बर 2021, बुधवार से प्रारम्भ किया जा सकेगा।

2. विश्वविद्यालय / महाविद्यालय / विद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं संस्थान आवागमन हेतु संचालित बस, आॅटो एवं कैब के चालक इत्यादि को 14 दिन पूर्व वैक्सीन की कम-से-कम एक खुराक अनिवार्य रूप से लेनी होगी।

3. प्रदेश के समस्त कोचिंग संस्थान अपने शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के वैक्सीन की दोनों खुराक की अनिवार्यता की शर्त के साथ दिनांक 01 सितम्बर 2021, बुधवार से बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ संचालित हो सकेंगे।

4. शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ/ विद्यार्थियों के आवागमन हेतु संचालित स्कूल बस / आॅटो / कैब इत्यादि वाहन की बैठक क्षमता के अनुसार ही अनुमत होंगे।

5. नियमित कक्षाओं के अध्ययन के लिये छात्रों की बैठक व्यवस्था इस प्रकार की जायेगी कि प्रत्येक कक्ष में छात्रों की उपस्थिति कक्ष की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक नही होगी।

6. कक्षा 1 से 8वीं तक की नियमित शिक्षण गतिविधियां आगामी आदेश तक केवल आॅनलाईन माध्यम से संचालित रहेंगी।

इसकी करवानी होंगी पालना

7. राज्य में शिक्षण गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु शिक्षण संस्थाओं ( विश्वविद्यालय / महाविद्यालय / विद्यालय / कोचिंग संस्थान द्वारा निम्न की पालना सुनिश्चित की जायेगी:

शिक्षण संस्थानों में आने से पूर्व सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने माता पिता / अभिभावक से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य होगा वे माता पिता / अभिभावक जो अपने बच्चों को अभी आॅफलाईन अध्ययन हेतु संस्थान नहीं भेजना चाहते उन पर संस्थान द्वारा उपस्थिति हेतु दबाव नहीं बनाया जायेगा एवं उनके लिए आॅनलाईन अध्ययन की सुविधा निरन्तर संचालित रखी जायेगी।

शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जायेगा। अध्ययन अवधि के दौरान संस्थान में एवं आवागमन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। किसी विद्यार्थी / स्टाफ द्वारा मास्क नहीं लगाया जाने पर संस्थान द्वारा मास्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जावे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सत्र 2021-22 में पहली बार 9वीं से 12वीं तक खुले स्कूल
खुश नजर आये विद्यार्थी, राजकीय विद्यालयों में उपस्थिति रही 25 से 30 प्रतिशत

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। शुक्रवार को सत्र 2021-22 में पहली बार 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थी आॅफलाइन पढ़ाई करके काफी प्रसन्न नजर आये। जिले के 110 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा में 46606 विद्यार्थी है और पहले दिन रोस्टर के मुताबिक 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही स्कूल में बुलाया गया था। लेकिन पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत ही रही। वहीं विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन की पालन की जाँच करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई सहित अन्य शिक्षाधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।

नौंवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को स्कूल खुल गए। स्कूल में आकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आ रहे थे। विद्यार्थियों को मास्क व तापमान जांचन व सहमति पत्र के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। कक्षा में भी सोशल डिस्टेंस के साथ विद्यार्थियों को बैठाया गया है। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।

-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सरसा।

स्कूल खुलने का मैसेज मिलते ही मुझे काफी हर्ष हुआ। कोरोना ने हमेंं जैसे घरों में कैद ही कर दिया हो। आज मुझे स्कूल में आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। कोरोना काल में अध्यापकों ने आॅनलाईन शिक्षा जारी रखी, लेकिन जो माहौल व शिक्षा स्कूल में आकर मिलती है वो घर बैठे नहीं।

-पूजा, छात्रा (घुंकावाली)।

‘‘कोरोना काल में शिक्षकों ने आॅनलाईन शिक्षा को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी। नेटवर्किंग को लेकर कुछ समस्याएं आर्इं। आज करीब 3 माह बाद स्कूल आई हूं। स्कूल का माहौल भी बदला-बदला सा नजर आया। स्कूल में नए सहपाठी व अध्यापक मिले। घर बैठे बोर हो रही थी। अब मुझे काफी अच्छा महसूस] हो रहा है।

-खुशबू, छात्रा (नुहियांवाली)।

कोरोना काल में शिक्षा का काफी नुकसान हुआ है। घर में फोन सिर्फ मेरे पिता के पास है। वे अपने कार्य के चलते अक्सर घर से बाहर रहते हैं। ऐेसे में आॅनलाईन शिक्षा में परेशानी आई, लेकिन मेरी सहपाठिनों का पूरा सहयोग रहा। उनकी वजह से मैंने अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखा। मुझे स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार था। आज स्कूल आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

-प्रियंका, छात्रा (बनवाला)।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, linked in , YouTube  पर फॉलो करें।

एक फरवरी से लगेंगी छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं
सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक समय निर्धारित (School Open )

सच कहूँ/इन्द्रवेश भिवानी। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश भर में बंद हुए स्कूल के चलते बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। पहले प्रदेश सरकार द्वारा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुचारू रूप से लगाई गर्इं। जिसके बाद अब डायरेक्टर सैकेंडरी एजुकेशन द्वारा पत्र जारी कर छठी से आठवीं तक की कक्षाएं लगाएं जाने की अनुमति दी गई है, जिसमें बच्चों को मास्क, सैनेटाईज व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए पढ़ाया जाएगा।

डायरेक्टर सैकेंडरी एजुकेशन ने जारी किया पत्र

बता दें कि डायरेक्टर सैकेंडरी एजुकेशन द्वारा 29 जनवरी को पत्र जारी कर छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं सुचारू रूप से लगाने की अनुमति दी है। ये कक्षाएं एक फरवरी से सुचारू रूप से सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक लगाई जाएंगी। जिसमें बच्चों को पीएचसी व सीएचसी से मेडिकल प्रमाण पत्र व माता-पिता की अनुमति के साथ ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

यदि किसी स्कूल में एक विद्यार्थी कोरोना पॉजिटीव पाया जाता है।

उस विंग को तथा 10 बच्चे पॉजिटीव पाए जाते हैं तो पूरे स्कूल को बंद कर दिया जाएगा।

भिवानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शिव कुमार तंवर ने बताया है।

डायरेक्टर सैकेंडरी एजुकेशन द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई है।

छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं एक फरवरी से साढ़े तीन घंटे के लिए सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक लगाई जाएंगी।

स्कूलों में आने वाले सभी बच्चों को चिकित्सकों से अनुमति लेकर आना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अव्यवस्थाओं के बीच स्कूलों में फिर लौटी रौनक
कई जगह मुंह चुन्नी से ढककर पहुंची छात्राएं, अधिकारियों ने मास्क लगाने के दिए निर्देश | Covid 19

विभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कई जगह फुट स्टैप सैनेटाइजर की नहीं थी व्यवस्था

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च में बंद हुई स्कूलें सोमवार को करीब 10 माह बाद फिर से शुरू हुईं। कोरोना के घटते संक्रमण और वैक्सीनेशन की शुरूआत के बीच एक बार फिर स्कूलों में बच्चे पहुंचे। पहले दिन बच्चे पहुंचे तो काफी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। हालांकि कई विद्यालयों में पहले दिन कमियां भी देखने को मिली। स्टाफ के साथ बच्चों में भी स्कूल खुलने को लेकर उत्साह नजर आया। कई जगह विद्यार्थियों ने विक्ट्री साइन दिखाकर खुशी जाहिर की। दस महीने बाद स्कूल खुले तो ऐसे में बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे। स्कूल में एंट्री के वक्त दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया। इसके अलावा सैनिटाइजेशन की भी सुविधा की गई। (Covid 19)

हालांकि, स्कूल अनलॉक 1 में अभी केवल 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को ही स्कूल में बुलाया गया है। कोरोना काल के बाद सोमवार को खुली स्कूलों में कई परिवर्तन दिखाई दिए। पहले जहां बच्चे सीधे स्कूल में प्रवेश करते थे, सोमवार को उन्हें स्कूल के मुख्यद्वार पर सैनेटाइज होने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहले रोज की तरह होने वाली प्रार्थना सभा भी नहीं हुई। बच्चों को सीधे क्लास में भेजा गया। जहां पर वे अपने दोस्तों के पास बैठने की बजाय सोशल डिस्टेंस के कारण दूर-दूर बैठे नजर आए। (Covid 19)

इसके साथ ही कॉलेज, कोचिंग संस्थान भी सोमवार को से खुल गए। प्रत्येक कक्ष में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई। आॅफलाइन के साथ आॅनलाइन क्लास भी जारी रही। उधर, लम्बे समय बाद स्कूलें खुलने के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी कई सरकारी व निजी स्कूलों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ छात्राएं बिना मास्क पहने और चुन्नी से मुंह ढककर पहुंची तो स्टाफ के साथ अधिकारियों ने उन्हें मास्क लगाकर ही विद्यालय आने के लिए निर्देशित किया। (Covid 19)

राजस्थान में कल से खुलेंगे कक्षा 9 से 12वीं के विद्यालय
कोरोना नियमों का रखा जाएगा पूरा ध्यान: शिक्षामंत्री

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दस महीनों से बंद स्कूलों में सोमवार से कक्षा नौ से बारहवीं के विद्यालय खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार की 18 जनवरी से कक्षा नौ से बारहवीं के लिए विद्यालय खोलने की अनुमति के तहत स्कूलों में कोरोना नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा जिलों में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पदस्थान के निकट के उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाकर विभाग द्वारा जारी एसओपी की पालना का अवलोकन करेंगे। सरकार ने विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहमति से विद्यालय आने की अनुमति दी हैं।

एक लंबे अंतराल के बाद विद्यालय में शिक्षण प्रारंभ करने से पूर्व सरकार ने विद्यालय संचालन की एसओपी जारी की है। कोरोना से समाज में उत्पन्न चिंता दूर करने, राज्य सरकार के प्रयासों से अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्याथियों में सकारात्मक विश्वास एवं संबलन पैदा करने के लिए किए जाने वाले अतिरिक्त प्रयासों के तहत जिलों में कार्यरत अधिकारियों को विद्यालय पुन: खोले जाने के दिन अपने निकट के उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।