murdered - Sach Kahoon Hindi

Blind murder revealed : महिला ने सिर कुचलकर की थी हत्या, बापर्दा गिरफ्तार
कोटा (सच कहूँ न्यूज)। Blind murder revealed: थाना नान्ता इलाके के गणेश पाल गांव के एक मकान में सिर कुचलकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में लिव-इन में रह रही महिला किरण बाई पत्नी दीपक तंवर निवासी खल घाट थाना दामनूद जिला धार मध्य प्रदेश को डिटेन कर बापर्दा गिरफ्तार किया है। Kota News

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 18 अक्टूबर को गणेशपाल गांव में एक मकान से बदबू आने की सूचना पर पहुंचे एसएचओ मुकेश कुमार मीणा मय जाब्ता द्वारा कमरे का ताला तोड़कर देखा तो एक डेड बॉडी पड़ी हुई थी। जिसका सिर कुचला हुआ था। दो-तीन दिन पुरानी होने की वजह से उसमें कीड़े पड़ गए थे। मकान मालिक सोनू सैनी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक की पहचान नरेश गुजराती पुत्र जीवन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना रामगंज मंडी कोटा के रूप में की गई। Rajasthan News

ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता व सीओ खींव सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ नान्ता मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना स्थल से नयापुरा बस स्टैंड तक करीब 25 से 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटज चैक की। तकनीकी एवं मुखबिरों की सूचना पर मृतक नरेश के साथ उसकी पत्नी बनकर रह रही एक औरत का नाम सामने आया। जांच में सामने आया कि कथित महिला किरण बाई को कुछ दिन पहले कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने दस्तयाब कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौपा था।

इस पर एएसआई राधेश्याम के नेतृत्व में खंडवा व धार जिले की ओर रवाना की गई टीम महिला को डिटेन कर थाने लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि वह पिछले सात आठ महीनों से नरेश के साथ लिव इन मे थी। संबंध बनाते हुए नरेश ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना उसके पहले पति को भेज दिए। नरेश उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर नवरात्रि स्थापना की रात जब नरेश सो गया तो पत्थर की फरसी से उसका सिर कुचलकर मार दिया और ताला लगाकर अपने पहले पति के पास चली गई। आरोपिया को बापर्दा गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। Kota News

यह भी पढ़ें:– Vegetable vendor murder case: महिला को भेजा जेल, मित्र व सहयोगी रिमांड पर!

Vegetable vendor murder case: महिला को भेजा जेल, मित्र व सहयोगी रिमांड पर!
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Vegetable vendor murder case: टाउन शहर की रामसिंह कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार मृतक की पत्नी, उसके पुरुष मित्र सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने मृतक सुनील कुमार खेमका (38) पुत्र गोविन्द प्रसाद खेमका की पत्नी शिल्पा (35) को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। वहीं शिल्पा के पुरुष मित्र मोहम्मद शकील (24) पुत्र निजामुदीन लखारा निवासी वार्ड 36, फर्नीचर मार्केट, टाउन व यादविन्द्र (27) पुत्र कालासिंह जटसिख निवासी वार्ड 2, गांव गुरुसर का पीसी रिमांड मंजूर करवाया है। Hanumangarh News

रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू के अलावा मृतक सुनील, शिल्पा के मोबाइल फोन तथा नकदी आदि की बरामदगी के प्रयास करेगी। गौरतलब है कि बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि को सब्जी विक्रेता सुनील खेमका अपने मकान के कमरे में संदिग्धावस्था में मृत अवस्था में मिला। मृतक के गले में एक दुपट्टा अलमारी से बंधा मिला। शरीर पर धारदार हथियार की चोटों के निशान थे। साथ ही खून निकला हुआ था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल देखकर प्रथम दृष्टया हत्या को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई। Hanumangarh News

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा कोलकाता गए मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटना के समय मृतक की पत्नी व बच्चे घर में ही मौजूद थे। पति-पत्नी में मनमुटाव होने के चलते दोनों एक घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे। शुक्रवार को सुनील खेमका के पिता गोविन्द खेमका ने कोलकाता से आने के बाद टाउन पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सब्जी विक्रेता युवक की हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मोहम्मद शकील टाउन की धानमंडी स्थित फोरच्यून कोचिंग सेंटर में विदेश जाने के लिए तैयारी कर रहा था।

शिल्पा इसी कोचिंग सेंटर में रिसेप्शन पर ड्यूटी किया करती थी। इसी दौरान आपस में जान-पहचान हो गई। बाद में दोनों में शारीरिक संबंध कायम हो गए। शिल्पा ने भविष्य में शकील के साथ रहने व अपने पति सुनील खेमका की प्रोपर्टी व बैंक में जमा पैसा प्राप्त करने, शकील के साथ में विदेश जाने का प्लान बनाते हुए अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लानिंग के तहत शिल्पा ने 18 अक्टूबर की रात्रि को अपने पति सुनील को नींद की गोलियों का पाउडर बनाकर दूध में घोलकर दे दिया। सुनील के गहरी नींद में सोने पर शकील व उसके साथी यादविन्द्र को घर बुलाया।

हत्या में साथ देने के लिए शकील की ओर से यादविन्द्र को 50 हजार रुपए देना तय हुआ। घर में घुसकर शकील ने सुनील पर चाकू से वार किया व तकिए से मुंह दबा दिया। इसके बाद यादविन्द्र के साथ मिलकर गले में चुन्नी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। किसी प्रकार का शक नहीं हो इसके लिए गले में फंदा डालकर सुनील को नीचे लटका दिया ताकि ऐसा लगे कि सुनील ने आत्महत्या की है। घटना के बाद शिल्पा ने अपने पिता को फोन कर सूचना दी की सुनील ने आत्महत्या कर ली है। शिल्पा ने अपना व मृतक का मोबाइल फोन व मृतक के पास रखे करीब 45 हजार रुपए शकील को दे दिए ताकि अगर किसी को आत्महत्या न लगे तो घर में घुसकर अज्ञात जनों की ओर से लूट कर हत्या करने जैसा लगे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: भाजपा ने जारी की राजस्थान में दिग्गजों की दूसरी लिस्ट

पानीपत: युवक की बेरहमी से हत्या
Panipat:… सन्नी कथूरिया। थाना बापौली के अंतर्गत एक युवक की बेरहमी से हत्या करने की वारदात सामने आई है। वारदात उस समय हुआ जब युवक अपने साथियों के साथ अनाज मंडी के गेट के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसकी साथियों के साथ कहासुनी हो गई और उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना बापौली के एरिया में अनाज मंडी के गेट नंबर 2 पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनमें आपसी कहासुनी हो गई। स्थिति यह बनी की कहासुनी अधिक बढ़ने के कारण वह लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े में पानीपत के बापौली के गांव अधमी निवासी करीब 25 वर्षीय तसवर के ऊपर हमला कर दिया।

चाकूओं से किया हमला

उसके साथ शराब पी रहे युवकों ने सिर व पेट पर चाकूओं से वार किए। जिसके कारण तसवर को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तसवर को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटे के घोड़ी चढ़ने से पहले पिता की हत्या
गाँव खुड्डन में हत्या कर खेतों में फेंका बुजुर्ग का शव

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। जिस परिवार में मेंहदी की रस्में निभाई जा रही थी और जहां खुशियों से सराबोर होकर दुल्हे को घोड़ी चढ़ाने की तैयारियां थी, उस परिवार में सोमवार अचानक मातम पसर गया। इस परिवार के मुखिया की हमलावरों ने नुकीले हथियार मारकर हत्या (Murdered) कर दी और शव को खेतों में फेंक कर फरार हो गए। मामला झज्जर के गांव खुड्डन का है।

जानकारी अनुसार पुलिस को सोमवार को अल सुबह सूचना मिली थी कि झज्जर के गांव खुड्डन के खेतों में एक बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल की छानबीन कर शव के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। शव की पहचान गाँव खुड्डन निवासी 60 वर्षीय सुमेर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

बाद में एसपी वसीम अकरम भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने के साथ-साथ पुलिस को मौके पर सबूत जुटाने के भी आदेश दिए। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। उधर इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे ने अपने रिश्तेदारों पर ही अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हत्या (Murdered) का कारण पिछले दिनों हुआ एक झगड़ा भी बताया गया है।

आरोप है कि इसी झगड़े की वजह से उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामलें में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का भी गठन किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के बेटे की दो रोज बाद शादी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

यमुनानगर में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या
यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर के जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी में बुजुर्ग दंपती 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की हत्या कर दी गई। दंपती के शरीर से जेवरात भी गायब मिले। हालांकि मकान से कोई अन्य सामान गायब नहीं हुआ। न ही अलमारी से कोई सामान बिखरा हुआ था। एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र सिंह व सीआइए की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

ऋषिपाल गोयल स्टेट बैंक आफ इंडिया से करीब 20 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इस समय वह पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो बेटे अनमोल व अमित हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के भाटवाली गली में परिवार सहित रहते हैं। जबकि एक बेटा संजीव गोयल शिवपुरी कॉलोनी में रहता था। उसकी काफी पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे अभी शिवपुरी कालोनी में रहते हैं।

पोंटा साहिब से आई उनकी बहू रेणूका गोयल ने बताया कि सुबह से ही घर पर कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिस पर पड़ोस में रहने वाली आंटी को कॉल की और उन्हें बाहर से घंटी बजाकर फोन उठाने के बारे में कहा। जब आंटी ने दरवाजे पर हाथ लगाया, तो वह खुल गया। आंटी अंदर नहीं गई और इस बारे में वापस कॉल कर बताया। किसी अनहोनी की आशंका में तुरंत शिवपुरी कालोनी में रह रहे भतीजे विवेक को फोन पर घर पहुंचने के बारे में कहा।

जब उसने अंदर जाकर देखा, तो मम्मी व पापा दोनों मृत पड़े थे। खून से सने हुए थे। मम्मी के शरीर पर कोई जेवर नहीं था। जेवर खींचने के निशान शरीर पर बने हुए थे। इसके बाद तुरंत पोंटा साहिब से चल दिए और यहां पहुंचे। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सही वजह पता लग सकेगी। गला दबाकर हत्या की गई है। सिर पर भी चोट मारी गई है। अभी लूटपाट की बात सामने नहीं आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अलवर में कांस्टेबल का शव मिला
अलवर l राजस्थान में अलवर के एन इ बी थाना क्षेत्र में पुलिस अंतर्गत वैशाली नगर के पास बेलाका रोड पर आज एक हेड कांस्टेबल का शव (Constable’s body found in Alwar) मिलने से सनसनी फैल गई। हेड कांस्टेबल का शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा, पुलिस उपाधीक्षक विकास सांगवान सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना है उसी दिशा में जांच में जुट गई है । मौके पर स्पेशल टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गए हैं जो साक्ष्य जुटाने के प्रयास कर रहे हैं।

मृतक की शिनाख्त लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में पद स्थापित हेड कांस्टेबल राजपाल के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 साल है और यह उस वक्त सिविल वर्दी में था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया की हत्या का मामला लग रहा है और मृतक हेड कांस्टेबल राजपाल नौ दिसंबर तक छुट्टी पर था और वहां से गैरहाजिर था जिसने अभी ज्वाइन नहीं किया था इसी बीच आज इसके शव पड़े होने की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव को सीढ़ी के साथ फंदे पर लटकाया
मृतक की माँ ने लगाया आरोप, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

कलानौर में हुई वारदात

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। कलानौर में एक युवक की हत्या कर शव को सीढ़ी पर लटका दिया गया। परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे और देर रात हत्या करने के बाद घर के साथ लगी सिढ़ी पर उसका शव लटका कर फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर डीएसपी महम व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार कलानौर निवासी प्रदीप पुत्र राजेन्द्र का शव उसके घर के बाहर ही संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार के साथ खड़ी सीढ़ी पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन देर रात उठे तो देखा कि प्रदीप का शव फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की माँ विजय कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रदीप पाईप फेक्टरी में काम करता था और शुक्रवार शाम को गांव के ही मोहित व पवन उसे अपने साथ किसी काम से लेकर गए थे, लेकिन देर रात तक प्रदीप घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने प्रदीप की कई जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन घर आ गए। विजय कुमारी ने बताया कि देर रात जब वह लघुशंका के लिए उठी तो उसने देखा कि प्रदीप दीवार के साथ खड़ी सिढ़ी पर परने से लटका हुआ है। परिजन तुंरत उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ का आरोप है कि मोहित व पवन उर्फ पोना ने ही उसके बेटे प्रदीप की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने इस संबंध में विजय कुमारी की शिकायत पर नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली: रोहिणी में लेडी सब इंस्पेक्टर की हत्या
हत्या के आरोपी पीएसआई दीपांशु ने भी खुदकुशी कर ली है। Lady Sub Inspector murdered

करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है।

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर (Lady Sub Inspector murdered) की देर रात हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था. उसने भी खुदकुशी कर ली है। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है। आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था. दोनों बैचमेट थे. अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी।

दरअसल राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं. रात के वक्त वो अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची थीं और फिर पैदल ही अपने घर की निकलीं।

3 राउंड आरोपी ने की थी फायरिंग

जब ने मेट्रो स्टेशन से केवल 50 मीटर ही आगे बढ़ीं। तभी पीछे से एक युवक ने प्रीती पर गोलियां चला दी।तीन राउंड की गोलीबारी में दो गोली प्रीती को लगी, जबकि एक बगल से जा रही कार के पिछले शीशे में जा लगी । प्रीति को एक गोली सिर में लगी थी।इसके बाद प्रीति वहीं गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो उन्हें पता लगा कि मरने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर हैं।मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सुराग जुटाए हैं।

घर के पास में ही हुई हत्या

जिस जगह पर प्रीति की हत्या हुई वहां से प्रीति का घर पास में ही था।

सोनीपत की रहने वाली प्रीति किराए पर घर लेकर रोहिणी में रहती थीं।

पुलिस को मौके से कुछ सीसीटीवी भी मिले हैं।

जिनसे साफ हुआ है कि आरोपी अकेले था और पैदल ही था।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पुलिस ने दावा किया है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

अब आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चंद रूपयों के खातिर की गई थी सोनू की हत्या
आरोपियों से पूछताछ में हुआ खुलासा  (murdered)

अंबाला छावनी (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला छावनी के बस (murdered) स्टैंड के बाहर शहर के मनमोहन नगर निवासी सोनू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आशीष उर्फ काका निवासी खोजकीपुर, गाँव रौलो निवासी गुरप्रीत उर्फ पीतू, पूजा विहार निवासी गुरदीप उर्फ गद्दी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।डीएसपी राम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि चंद रूपयों के खातिर सोनू की हत्या की गई। रूपयों के लेन-देन के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की।

–उन्होंने बताया कि इस ब्लाइंड मडर की गुत्थी सुलझाने के लिए थाना पड़ाव प्रभारी अजैब सिंह, सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह, सीआईए-2 प्रभारी अमन कुमार की अध्यक्षता में टीमें बनाई गई थी।

अहम सुराग मिलने पर आरोपियों पर दबिश दी गई (murdered)

सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह की टीम ने 22 नवंबर को अंबाला छावनी बस स्टैंड के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए तथा अहम सुराग मिलने पर आरोपियों पर दबिश दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ के बाद इस हत्या के मामले में 4 अन्य नाबालिग लड़कों की भी संलिप्तता पाई गई है। इन नाबालिग लड़कों को जुनाईल कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरमीत उर्फ पीतू का सोनू के साथ 14 नवंबर को भी रुपये लेने को लेकर झगड़ा हुआ था।

योजनाबद्ध तरीके से सोनू की हत्या कर दी गई

डीएसपी ने यह भी बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए अंबाला पुलिस ने विशेष कदम उठाए हैं। हाल ही में पुलिस ने अवतार सिंह निवासी हंडेसरा को 1 अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया। आरोपी का 2 दिन का रिमांड लिया गया। इस रिमांड के दौरान अनेक नए खुलासे हुए। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पर अंबाला, पंचकूला तथा कुरूक्षेत्र जिले के अनेक थानों में लगभग 27 मुकदमे दर्ज हैं।

अंबाला में बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए पुलिस

द्वारा 85708-85704 व्हाटसऐप नंबर जारी किया गया है।

इस व्हाटसऐप नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी गतिविधियों संबंधी जानकारी दे सकता है।

डीएसपी रामकुमार ने पत्रकारों को बताया

कि इस व्हाटसेएप नंबर पर जो भी व्यक्ति गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी देगा

वहां तुरंत पुलिस कार्रवाही करेगी।

यहां तक कि यदि आप देखते हैं कोई व्यक्ति मोटरसाइकिल से पटाखे बजाते हुए जा रहा हो तो

आप उसकी फोटो खींच तुरंत व्हाटसऐप करें। हम ऐसें वाहन चालकों पर तुरंत कार्रवाही करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

बागपत में नाबालिग की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद
पिता को खाने देने गई थी, नहीं लौटी वापिस

murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm

बागपत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पिता का खाना लेकर खेत में गई बालिका की हत्या कर दी जिसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है (murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm)। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि छपरौली इलाके की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका बुधवार को खेत में अपने पिता का खाना लेकर गई थी । काफी देर तक बालिका घर वापस नहीं पहुंची।

गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm

बालिका की तलाश की गई तो शाम के समय उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बालिका के हाथ उसकी सलवार के नाडे से बंधे थे । परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सतना में महिला की गोली मारकर हत्या
पति राजू यादव ने ही की अपनी पत्नी की हत्या

सतना (वार्ता):

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम रजौला के एक कृषि फार्म के समीप कल जानकी यादव (28) का रक्त रंजिश शव मिला।

बताया गया कि महिला अपने पति के साथ घर से निकली थी। महिला की गर्दन पर गोली मारकर हत्या किये जाने की पुष्टी पुलिस ने की है। संदेह किया जा रहा है कि महिला का पति राजू यादव ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस राजू की तलाश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस नाके के पास वार्ड ब्वाय की निर्मम हत्या
सरकारी अस्पताल के गेट पर दर्जनभर हमलावरों ने बोला हमला

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। सामान्य अस्पताल के गेट पर बदमाशों ने एक वार्ड ब्वॉय की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसे बचाने आए उसके दो साथियों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई बताई गई है। जिस स्थान पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वहां से सिक्का कालोनी चौकी महज 200 मीटर व महाराणा प्रताप चौक का पुलिस नाका दस कदम की दूरी पर है।

उसके बावजूद बदमाश वार्ड-ब्वॉय पर दो दर्जन वार करने के बाद हाथों में हथियार लेकर निकल भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वार्ड-ब्वॉय के पिता के बयान पर चार नामजद सहित 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पब्लिक पैलेस पर हुई हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया।

अस्पताल में वार्ड-ब्वॉय के रूप में था कार्यरत

देव नगर का रहने वाला आशीष कुमार (25) सामान्य अस्पताल में वार्ड-ब्वॉय के रूप में कार्यरत था। वह शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में ड्यूटी पर आया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो युवक उसे अस्पताल के अंदर बुलाने के लिए गए थे। जिस पर वह अपने साथी शास्त्री कालोनी निवासी रमेश व हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सोनू के साथ अस्पताल के गेट पर आ गया।

साथ ही अस्पताल में कार्यरत आशीष का भाई कपिल भी उनके पीछे आ गया। आशीष के गेट पर पहुंचते ही वहां पहले से ही खड़े करीब 15 युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। हमलावर हाथों में चाकू, सुएं व दाव लिए थे। उसे बचाने के लिए बीच में आए रमेश व सोनू को भी हमलावरों ने वार कर घायल कर दिया।

करीब दो दर्जन वार करने के बाद हमलावर वहां से हाथों में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जिस पर आशीष को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आशीष के पिता जयभगवान के बयान पर गांव माहरा निवासी राजा, गांव चिटाना निवासी जोगा, सोनीपत निवासी तुफान, गांव शेखपुरा के पहलवान व 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तमाशबीन बने रहे लोग

नागरिक अस्पताल के गेट पर जब 10-12 बदमाश वार्ड ब्वाय की हत्या कर रहे थे, उस समय वहां मौजूद 50 से भी ज्यादा लोग तमाशबीन बनकर मौत का तमाशा देखते रहे। किसी ने हिम्मत दिखाकर हमलावरों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया, हां भीड़ में मौजूद लोगोें ने हत्या की वारदात की अपने मोबाइल में पूरी वीडियो जरूर बनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।