olympic - Sach Kahoon Hindi

Anjali Bhagwat : अपने पहले ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचकर मचा दिया था तहलका
भारत की पूर्व दिग्गज महिला निशानेबाज अंजलि भागवत (Anjali Bhagwat) का जन्म 5 दिसंबर, 1969 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मराठी परिवार में हुआ था। अंजलि की महान एथलीट कार्ल लुईस से प्रेरित होकर खेलों के प्रति रुचि जगी थीं। उनका पूरा नाम अंजलि वेद पाठक था, लेकिन वर्ष 2000 में बिजनेसमैन मंदार भागवत से शादी करने के बाद उन्होंने अपने सरनेम को हटाकर अपना नाम अंजलि भागवत कर लिया। अंजलि वर्ष 2002 में हुए मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में चार स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियों में छा गई थी।

जूडो-कराटे में ग्रीन बेल्ट और पर्वतारोहण में भी रही एक्टिव || Anjali Bhagwat

अंजलि भागवत किस्मत से ही निशानेबाजी जैसे खेल में आई थी। हुआ कुछ यूं कि मुंबई के कीर्ति कॉलेज में एनसीसी की इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता चल रही थी। इसी कॉलेज में अंजलि पढ़ाई कर रही थी। प्रतियोगिता में उनकी एक साथी कैडेट को भाग लेना था लेकिन वह बीमार पड़ गई और उसकी जगह अंजलि को भाग लेने को कहा गया। क्योंकि अंजलि जूडो-कराटे में ग्रीन बेल्ट और पर्वतारोहण में भी एक्टिव थी।

शुरुआत में उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने से मना कर दिया था, लेकिन ज्यादा कहने पर उन्हें भाग लेना पड़ा। जब उन्होंने इवेंट में निशाने साधने शुरु किए तो एक-एक कर के चूकते गए। उनके निशाने लक्ष्य से इंचों दूर नहीं, बल्कि मीटर तक दूर जाकर लगे। जब वे वहां से जाने लगी तो महाराष्ट्र राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.बी. राम ने अंजलि को देखा और कुछ समझाते हुए उन्हें फिर से कोशिश करने का आग्रह किया।

दरअसल, वो शूटिंग प्रतियोगिता इसलिए आयोजित की गई कि राज्य की निशानेबाजी टीम को कुछ महिला खिलाड़ियों को जरुरत थी। वह यहां से महाराष्ट्र की महिला शूटिंग टीम में शामिल कर ली गई और 10 दिन की ट्रेनिंग में ही उन्होंने बहुत कुछ सीख लिया। ट्रेनिंग के बाद अंजलि ने वर्ष 1988 में राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इससे उनका हौंसला बढ़ा और उन्होंने शूटिंग नहीं छोड़ने का निर्णय लिया। यहीं से नए-नए स्थानों पर घूमने की लालसा में निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरु कर दिया था।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भी बनी || Anjali Bhagwat

वर्ष 2000 में अंजलि भागवत ने सिडनी ओलंपिक में भाग लिया और पहले ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने वाली वे प्रथम भारतीय निशानेबाज बन गई। इससे पहले अंजलि ने साल 1998 व 2001 में कॉमनवेल्थ खेलों में चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। भारतीय निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती और हंगेरियन कोच लेस्लो सुजाक से अंजलि ने खेल की बारीकियां सिखी थी। वर्ष 2002 में अंजलि भागवत ने म्यूनिख शूटिंग वर्ल्ड कप में रजत पदक हासिल किया और यह मेडल हासिल करने वाली वे प्रथम भारतीय निशानेबाज बनीं। इसी साल अंजलि निशानेबाजी में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गई। इसके अलावा इसी वर्ष पुरुषों व महिलाओं के मुकाबले में जीत वह ‘चैंपियन आॅफ चैंपियन’ बनी थी।

जब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाए 13 नए रिकॉर्ड

अंजलि भागवत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 12 स्वर्ण और चार सिल्वर मेडल जीते हैं। वह राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर राइफल ओर स्पोर्ट्स राइफल 3पी में रिकॉर्ड होल्डर हैं। साल 2003 में अंजलि ने अफ्रो-एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वे शूटिंग के स्पोर्ट्स 3पी और एयर राइफल इवेंट में ये पदक जीती। उन्होंने अपने कॅरियर में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 31 गोल्ड और 23 सिल्वर व 7 ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम किए। अंजलि ने नेशनल प्रतियोगिताओं में आठ और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 13 नए रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 55 स्वर्ण, 35 रजत और 16 कांस्य पदक अपने नाम किए।

अंजलि भागवत के दो भाई-बहन हैं। एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन। वह एक टेनिस और क्रिकेट प्रशंसक हैं। योग और ध्यान उसकी दिनचर्या का एक बड़ा हिस्सा है। उनकी माँ ने आकाशवाणी (आॅल इंडिया रेडियो) के लिए गाना गाया, जबकि उनकी बहन एक गायिका भी हैं। एक शौकीन चावला पाठक, वह कल्पना का आनंद लेती है।

दिसंबर 2000 में, उन्होंने मुंबई के व्यवसायी, मंदार भागवत से शादी की। दंपती का एक बेटा है जिसका नाम आराध्या है जो 2010 में पैदा हुआ था। 2006 में, उसने शहर के बेहतर खेल सुविधाओं के कारण अपना आधार मुंबई से पुणे स्थानांतरित कर दिया। भागवत वर्तमान में पुणे में छह निशानेबाजों की कोचिंग कर रही हैं, जिसके लिए वह अपनी रेंज का भी इस्तेमाल करती हैं। 10 मीटर रेंज उसके घर का एक हिस्सा है और वह आमतौर पर वहां अभ्यास करती है। अब वह नेत्रहीन छात्रों को पढ़ा रही हैं। वह नियमित रुप से विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लिखती हैं।

राजीव गांधी खेल-रत्न (2003)

अर्जुन पुरस्कार (2000)

1992: श्री शिव छत्रपति पुरस्कार

1993: महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार

1993: वसंतराव नायक प्रतिष्ठान पुरस्कार

2002: इंडो-अमेरिकन सोसाइटी, यंग अचीवर अवार्ड

2003: टाइम्स ग्रुप महाराष्ट्र शान

2003: हीरो इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड-बेस्ट स्पोर्ट्समैन

2003: एचआईएसए स्पोर्ट्स वुमन आॅफ दी यियर

2003: एचआईएसए शूटर आॅफ द् यियर

2004: एचआईएसए शूटर आॅफ दी यियर

2005: जीआर8 विमन अचीवर अवार्ड

2005: टीचर्स अचीवमेटं अवार्ड

2006: एफआईई फाउंडेशन नेशनल अवार्ड

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ के फोटो और वीडियो किए साझा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के साथ नाश्ते के दौरान के फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

From having ice-creams and Churma to discussing good health and fitness, from inspiring anecdotes to lighter moments…watch what happened when I had the opportunity to host India’s #Tokyo2020 contingent at 7, LKM. The programme begins at 9 AM. pic.twitter.com/u5trUef4kS

— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2021

प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर फोटो तथा वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हमारे ओलंपिक नायकों के साथ यादगार बातचीत। खिलाड़ियों के साथ बातचीत का वीडियो साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘आइसक्रीम और चूरमा से लेकर अच्छे स्वास्थ्य तथा फिटनेस के साथ साथ प्रेरणादायी कहानियों और खुशी के क्षणों पर बातचीत। सात लोक कल्याण मार्ग पर नाश्ते के दौरान मेरी टोक्यो ओलंपिक दल के खिलाड़ियों के साथ बातचीत देखिए।

A memorable interaction with our Olympic heroes. https://t.co/leaG77TikG

— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2021

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अगले दिन इन खिलाड़ियों को अपने निवास पर नाश्ते के लिए बुलाया था। इससे पहले उन्होंने इन खिलाडियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले पर भी विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारतीय महिला तैराक माना पटेल को ओलंपिक टिकट
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय महिला तैराक माना पटेल को ओलंपिक टिकट मिल गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी कोटे के माध्यम से आगामी टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की है। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने इसकी पुष्टि की है। माना ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनी हैं। टोक्यो खेलों में वह 100 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रतिस्पर्धा करेंगी। उनके अलावा तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ने हाल ही में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग ‘ए’ स्तर हासिल करने के बाद क्वालीफाई किया था।

एसएफआई ने ट्वीट में कहा, ‘टोक्यो 2020 के लिए योग्यता स्थान के साथ पुरुष श्रेणी में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने जगह पक्की की है। अब फीना (अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय महासंघ) ने माना पटेल के लिए महिला श्रेणी में सार्वभौमिकता स्थान की पुष्टि की, जिससे वह टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में तैराकी स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाली तीसरी तैराक बन गर्इं हैं। यह इतिहास में पहली बार होगा कि तीन भारतीय तैराक ओलंपिक में अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे। माना ने एक बयान में कहा, ‘यह एक अद्भुत एहसास है। मैंने साथी तैराकों से ओलंपिक के बारे में सुना है और इसे टेलीविजन पर देखा है और बहुत सारी तस्वीरें देखी हैं, लेकिन इस बार वहां होना, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मेरे रोंगटे खड़े कर देता है।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरूआत में जब प्रतियोगिताएं फिर से शुरू हुर्इं थी, तब 21 वर्षीय माना 2019 सीजन के अंत में पैर में लगी चोट से उबरने के बाद वापसी की राह पर थी। इस पर माना ने कहा, ‘चोट के बाद वापसी करने के लिए यह एक मुश्किल वर्ष था, हालांकि महामारी और लॉकडाउन मेरे लिए एक आशीर्वाद था, क्योंकि इसने मुझे अच्छी तरह से स्वस्थ होने में मदद की, लेकिन फिर बाद में निराशा हाथ लगी। मुझे इतने लंबे समय तक पानी से दूर रहने की आदत नहीं है।’ बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में दो महीने के प्रशिक्षण के बाद माना पटेल ने अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में वर्ष के अपने पहले इवेंट में भाग लिया था। यहां उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक के लिए 1.04.47 सेकेंड का समय निकाला था।

माना ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनी

यूनिवर्सिटी कोटे के माध्यम से ओलंपिक में जगह बनाई

टोक्यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रतिस्पर्धा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

पीएम ने ओलंपिक दिवस पर ओलंपिक खिलाड़ियों की सराहना की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ओलंपिक दिवस पर अब तक के ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रति राष्ट्र की ओर से गौरव की भावना व्यक्त की और साथ ही टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जाने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘आज ओलंपिक दिवस पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने पिछले वर्षों में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

हमारा देश खेलों में उनके योगदान के प्रति तथा अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उनके प्रयासों से गौरान्वित है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कुछ सप्ताह में टोक्यो ओलंपिक शुरू होना वाला है। हमारे दल, जिसमें बेहतरीन एथलीट शामिल हैं को शुभकामनांए । इस बीच माइ गोव पर एक रोचक क्विज चल रहा है। मेरा आग्रह है विशेष रूप से युवा दोस्तों से कि वे इसमें हिस्सा लें।

जानें, कब मनाया जाता है ओलंपिक डे

सबसे पहले इंटरनेशनल ओलंपिक डे 23 जून 1948 को मनाया गया था। उस समय पुर्तगाल, ग्रीस, आॅस्ट्रिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, उरुग्वे, वेनेजुएला और बेल्जियम ने अपने-अपने देशों में ओलंपिक दिवस का आयोजन किया था। 1947 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक सदस्य डॉक्टर ग्रस स्टॉकहोम ने चेकोस्लोवाकिया में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 41 वें सत्र में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी और ओलंपिक दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसके एक साल बाद 1948 में आयोजन समिति ने 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में ओलम्पिक, पैरालम्पिक क्वालीफायर को मिलेगी पांच लाख रुपये प्रोत्साहन राशि
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने ओलंपिक और पैरालम्पिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाड़ियों को अपनी अपनी स्पधार्ओं में पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि अग्रिम प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह की ओर से इस सम्बंध में दिये गये प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी मुहर लगा दी है जिससे वर्ष 2021 में होने वाले ओलम्पिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इससे पहले ओलम्पिक और पैरालम्पिक्स खेलने के बाद खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती थी।

लेकिन सरकार ने अब यह राशि ओलम्पिक और पैरालम्पिक के लिये तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को पहले ही मुहैया कराने का फैसला लिया है क्योंकि इस समय उन्हें डाईट और खेल उपकरण आदि की खरीद के लिये पैसे की अधिक जरूरत होती है। जबकि बकाया राशि उन्हें ओलंपिक खेलने के बाद दी जाएगी। सिंह ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले खेलों से पहले सरकार खिलाड़ियों के लिये कई अन्य नई योजनाएं लाने जा रही है जिनसे उन्हें अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।