Punjab Govenment - Sach Kahoon Hindi

Punjab Govt vs Governor: राज्यपाल-मुख्यमंत्री के बीच टकराव, राज्यपाल की जिद्द गलत!
Punjab Govt vs Governor: आखिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पंजाब सरकार के पक्ष को सही माना गया और चुनी हुई राज्य सरकार के साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की जिद्द को गलत करार दिया गया। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि राज्यपाल ने बिलों पर मुहर उस वक्त लगाई जब सरकार सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि राज्य सरकारें विधानसभा से पारित बिलों को राज्यपाल से पास कराने के लिए बार-बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती हैं। वास्तव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच पिछले छह महीने से टकराव चल रहा था। Punjab News

दरअसल, राज्यपाल ने बजट सत्र की मंजूरी नहीं दी थी और आखिरकार सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा और अदालत ने भी बजट सत्र को जरूरी बताया। इस घटनाक्रम के बाद भी राज्यपाल ने पत्र लिखकर पंजाब सरकार के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर मोहर नहीं लगाई। सवाल उठता है कि यदि राज्यपाल जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी नहीं देते हैं, तो विधायकों को चुनने या करोड़ों रुपये के खर्च पर चलने वाले सदन के लिए चुनाव कराने का क्या फायदा है। Punjab News

राज्यपाल ने विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर मोहर नहीं लगाई

आखिरकार, राज्यपाल ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही दो धन विधेयक पारित कर दिए। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच टकराव दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्यपाल ने विधान सभा के विशेष सत्र को भी अवैध घोषित करार दिया और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दरअसल, संविधान निर्माताओं ने केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए राज्यपाल का पद बनाया था, न कि किसी राजनीतिक टकराव के लिए। राज्यपाल के लिए पद संभालने के बाद दलगत राजनीति से ऊपर उठना आवश्यक है।

लेकिन देश में ऐसे कई उदाहरण हैं जब राज्यपालों ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि के अनुसार कार्य करते हुए किसी पार्टी विशेष के पक्ष में निर्णय लिए। राज्यपाल का पद सरकार का नेतृत्व करना है न कि खुद सरकार चलाने लगे और न ही सरकार में बाधा पैदा करना है। राज्यपाल को किसी राज्य को सीधे तौर पर तभी संभालना होता है जब सरकार अपना बहुमत खो देती है या सरकारी मशीनरी पूरी तरह से विफल हो जाती है। विपक्षी दलों ने जिस प्रकार सरकार का सहयोग किया, उससे यह स्पष्ट हो गया था कि राज्यपाल की भूमिका सही नहीं है। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Timed out in cricket: इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत कि अंपायर ने बिना खेले ही आउट करार दे दिया!…

सरकारी स्कूलों के 50 हेडमास्टर प्रशिक्षण के लिए आईएमएम अहमदाबाद रवाना
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) ने रविवार को प्रदेश के स्कूल हेडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग के लिए आईएमएम अहमदाबाद के लिए रवाना किया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित प्रोग्राम में सभी 50 स्कूल हेडमास्टरों से मुलाकात की। उन्हें बधाई देते हुए अहमदाबाद जाने के लिए बस में बिठाया। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। अहमदाबाद जाने वाले हेडमास्टरों ने सीएम भगवंत मान से शिक्षा जगत में क्रांति लाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने अनुभव सांझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में आ रहे बदलाव बारे भी जानकारी दी। इसके बाद सीएम मान ने हेडमास्टरों की अहमदाबाद जाने वाली बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इससे पहले शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि आईएमएम अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए मशहूर है। इसी कारण पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को यहां विशेष ट्रेनिंग दिलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार चार अलग-अलग बैच के 138 स्कूल प्रिंसिपलों को सिंगापुर की मशहूर प्रिंसिपल एकेडमी से ट्रेनिंग दिलवा चुकी है।

सीएम पंजाब भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार आगामी समय में पीटीआई, डीपीआई और योगा टीचर की भर्ती भी करेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए काम किया जा रहा है। स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने से पहले ही आर्थिक मदद सहित अन्य प्रकार से सहयोग दिया जाएगा। इससे खिलाड़ी पूर्ण रूप से अपने खेल पर ध्यान दे सकेंगे।

पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) ने बीते सप्ताह राज्य के स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षण एवं मैनेजमेंट के तौर-तरीके सिखाने के लिए सिंगापुर की मशहूर प्रिंसिपल एकेडमी के लिए रवाना किया था। इस कड़ी में 36-36 प्रिंसिपल के 2 बैच कुल 72 स्कूल प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए भेजे गए। इनकी ट्रेनिंग की समय सीमा 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रही। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भले ही टीचिंग के नए तौर-तरीके हों या फिर पंजाब के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को इसरो ले जाकर चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग दिखाना, वोकेशनल कैंप लगाने हों या फिर अवकाश के समय छात्रों को अन्य गतिविधियों में शामिल करना। पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के लिए तत्पर है। स्कूल आॅफ एमिनेंस में भी कई प्रकार की गतिविधियां शुरू करने की बात कह चुके है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी दिखने लगे हैं। समय के साथ चलना होगा, शिक्षा और शिक्षण के तरीके बदल रहे हैं।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते बताया कि, सभी हेड मास्टरों से मिलकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब का शिक्षा क्षेत्र हर दिन नई ऊंचाईयां छू रहा है। शिक्षा के अनूठे और अलग-अलग तरीकों को सामने लाने के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों-प्रिंसिपलों को भी हर माहौल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आयोजित करने का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा, मच्छरों से करें बचाव: डॉ. भवतोष शंखधर

कल से जल्दी खुलेंगे सरकारी कार्यालय
पंजाब की मान सरकार ने पहले ही जारी कर दिए थे आदेश

सुबह 7:30 से 2 बजे तक होगा सरकारी कामकाज

2 मई से 15 जुलाई तक जारी रहेंगे आदेश, उच्च अधिकारी करेंगे चैकिंग

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) कल 2 मई से पंजाब भर में सरकार कार्यालय जल्दी खुलेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से (Bhagwant Mann) पहले ही सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में पहुंच जाएंगे व 2 बजे तक यह सरकारी कामकाज करेंगे। इस समय दौरान ही पब्लिक डीलिंग भी होगी। हालांकि आज मंगलवार को पहला दिन होने के चलते ही कामकाज के तरीके व आम लोगों की मुलाकात के बारे में जानकारी ज्यादा किसी को भी मिल नहीं पाई है लेकिन इस समय दौरान सारा काम निपटाने के आदेश सरकार द्वारा पहले ही जारी कर दिए गए थे।

यह भी पढ़ें:– अबोहर में नशा करवाकर चोरी करने पहुंचे युवक को मजदूरों ने पीटा

पंजाब भर में सरकारी विभागों की चैकिंग के लिए उच्च अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं ताकि वह अपने विभागों की चैकिंग करते हुए रिपोर्ट कर सकें कि उनके कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों द्वारा कितना इन आदेशों का पालन किया गया है। पहले दिन से ही चैकिंग होने के चलते देरी से आने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। यह आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेेंगे।

सुबह 7:30 बजे से 2 बजे तक कार्यालयों में काम होगा

जानकारी के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते महीने ही ऐलान कर दिया था कि 2 मई से पंजाब भर में सरकारी कार्यालयों का समय बदला जाएगा व सुबह 7:30 बजे से 2 बजे तक कार्यालयों में काम होगा। इस पीछे सीएम भगवंत मान ने बिजली की खपत व कमी को ही मुख्य कारण बताया था। (Bhagwant Mann) इस साल कोयले व बिजली की सप्लाई में परेशानी आ सकती है, इसलिए मई महीने से लेकर 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों को जल्द बन्द करते हुए बिजली बचाने की कोशिश की जा रही है।

कल सीएम मान भी पहुंचेंगे 7:30 बजे कार्यालय

सरकारी कार्यालयों का समय बदलने का आदेश जारी करने के बाद सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया भा कि वह खुद भी अपने कार्यालय में इसी समय दौरान पहुंचेंगे। पंजाब सिविल सचिवालय में सीएम भगवंत मान आज सुबह 7:30 से पहले पहुंचेंगे व इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के भी इसी समय कार्यालय में आने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरकार ने सार्वजनिक भीड़ पर लगाई रोक
बरनाला। कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक भीड़ पर लगाई पाबंदी के बाद संघर्षशील संगठनों ने भी अपने संघर्षों की रूप रेखा बदल ली है, जिसके चलते बेरोजगार बीएड टैट पास अध्यापक यूनियन और बेरोजगार मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर यूनियन ने सांझे तौर पर दीवारों पर नारे लिखने की मुहिम शुरू कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताना शुरू कर दिया है।

बातचीत करते बेरोजगार हैल्थ वर्कर यूनियन और बेरोजगार बीएड टैट पास अध्यापक यूनियन के राज्य प्रधान सुखविन्दर सिंह ढिल्लवां, जगजीत सिंह जोधपुर, अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से करोना वायरस की आड़ में उनके संघर्ष को रोकने की कोशिश की जा रही है। पंजाब की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार की ओर से चुनावों से पहले जो वायदे बेरोजगारों के साथ किये गए थे, जिनको अभी तक पूरा नहीं किया गया, जिस कारण बेरोजगारों में गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार की इस वायदा खिलाफी को लोगों में लेजाने के लिए उनकी तरफ से लगातार संघर्ष चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लगाई पाबंदी के बाद उनकी तरफ से दीवारों पर नारे लिखकर सरकार प्रति अपना रोष जताया जा रहा है, जिसमें अपनी, मांगों व सरकार की वायदा खिलाफी को सार्वजनिक किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के द्वारा यह मांगें सरकार तक पहुंंचाई जा रही हैं। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जो पद निकाले गए हैं, वह बहुत कम हैं, जिसके मुकाबले बेरोजगारों की संख्या और रिक्त पदों की संख्या से कहीं ज्यादा है। जिस कारण बेरोजगारों की ओर से संघर्ष की रूप रेखा बदली गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।