Electrical Wire - Sach Kahoon Hindi

अन्तर्राज्यीय गिरोह के दस शातिर बदमाश गिरफ्तार, हाईटेंशन विद्युत तारों के 23 बंडल बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी व लूट सरीखी आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बाबरी पुलिस व सर्विलांस टीम ने थानाध्यक्ष राहुल सिसोदिया के नेतृत्व में शानदार कार्यवाही करते हुए हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दस शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किये गए हाईटेंशन विद्युत तारों के 23 बण्डल, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 02 बोलेरो पिकअप, एक छोटा हाथी, अर्टिगा कार व तार काटने के उपकरण बरामद हुए है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता दीपक कुमार उर्फ गोलू निवासी गली नंबर-14 भट्ट रोड, स्वरूप नगर नई दिल्ली, फरमान निवासी कुतुब विहार झुग्गी-झोपड़ी नई दिल्ली, अफसर निवासी ग्राम उमरपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी सेक्टर-19 कुतुब विहार गोल डेरी झुग्गी-झोपड़ी नई दिल्ली, मुशीद निवासी स्वरूप नगर साईं बाबा मंदिर के निकट नई दिल्ली, आकाश कुमार निवासी ग्राम रहीमकोट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर, देवेंद्र गुप्ता निवासी ककरऊ कोठी जलेसर रोड फिरोजाबाद, नितीश कुमार निवासी गली नंबर-14, भट्ट रोड स्वरूप नगर नई दिल्ली, नीरज निवासी भलस्वा दिल्ली, जगनू निवासी सरदार कॉलोनी रोहिणी नई दिल्ली व इन्द्रजीत निवासी ग्राम रहीमकोट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर बताए। सभी आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शामली व बुलंदशहर जिले में दिया है तार चोरी की घटनाओं को अंजाम

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने जनपद शामली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विद्युत तार चोरी की घटनाएं कारित की है। आरोपियों ने 29-30 मार्च की रात्रि में झिंझाना थानाक्षेत्र के ग्राम टोड़ा के जंगल में स्थापित विद्युत लाइनों के कुल 06 पोल से हाईटेंशन तारों की चोरी की है। इसके अलावा, इन्हीं चोरों ने 06-07 अप्रैल की रात्रि में थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम भैंसवाल के जंगल, 08-09 अप्रैल की रात्रि में थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम कनियान तथा 17 अप्रैल को थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम भाज्जू में हाईटेंशन विद्युत तारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। शातिरों ने जनपद बुलन्दशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना कारित की गयी है।

सुनसान इलाकों को चुनते थे सेफ व सॉफ्ट टारगेट

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लोग एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए सुनसान एवं कम आवागमन वाले ग्रामीण अथवा जंगल क्षेत्रों में स्थापित हाईटेंशन विद्युत लाइनों को चिन्हित करते थे। इसके उपरांत, रात्रि के समय विभिन्न वाहनों में एकत्र होकर मौके पर पहुँचते थे तथा योजनानुसार तरीके से विद्युत खम्भों से हाईटेंशन तारों को इलेक्ट्रॉनिक वायर कटर मशीन, ब्लेड तथा सुरक्षा के लिए दस्तानों का उपयोग करते हुए तारों को काटते थे। चोरी किए गए तारों को अपने साथ ले जाने के बजाय समीपवर्ती जंगल अथवा सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था, जिससे पुलिस से बचा जा सके।

बाद में अवसर मिलने पर तारों को अलग-अलग वाहनों में लादकर एकत्रित किया जाता था तथा उन्हें अन्य स्थानों पर ले जाकर बेचने की योजना बनाई जाती थी। वहीं, बाबरी थानाध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने बताया कि कड़ी दर कड़ी जोड़कर गिरोह के शातिर बदमाशों तक पहुंचा गया है, जिसमें सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पकड़े गए आरोपियों में से कई के विरुद्ध अनेकों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

बिजली के मोटे तार में क्यों डालते हैं पतले तार?
बिजली के मोटा तार बहुत सारे पतले तारों से क्यों बना होता है? बल्कि यह एक मोटे तारों का यूज भी कर सकते हैं। आपके इस प्रश्न का उत्तर मैं बहुत ही संक्षेप में सटीक और सही आपको देना चाहूंगा। ताकि आपको आसानी से कम शब्दों में समझ में आ सके आपको ज्यादा कंफ्यूजन नहीं होगा। उसके लिए आपको अगर विद्युत के स्किन इफेक्ट के बारे में पता है तो आपको जल्दी समझ में आएगा नहीं है तो मैं वह भी बताता हूं क्योंकि इस चीज के लिए आपको स्किन इफेक्ट को समझना बहुत जरूरी है स्किन इफेक्ट क्या है उसका क्या प्रभाव होता है।

स्किन इफेक्ट के प्रभाव के कारण जो आवेश है, विद्युत आवेश तार के बाहरी सतह पर रहता है, जो उस तार के लिए त्वचा है। उसको अगर माना जाए तो उस पर ही आवेश रहता है। वह अंदर के भाग में नहीं रहता है तो हम अगर एक मोटा तार यूज करेंगे तो वह सिर्फ तार के सतह पर ही आवेश रहेगा। विद्युत धारा अधिक होने पर भी वह तार की सतह पर ही चलेगी और अधिक आवेश होने पर अधिक घर्षण होगा। जिससे की तार गर्म होगा। क्योंकि अगर आवेश को कम स्थान मिलेगा तो आवेश कम स्थान में होने कारण घर्षण होगा। जिससे गर्मी पैदा होगी और तार की अपनी क्षमता से कम पर वह काम करेगा। क्योंकि तार जो हम कोई भी धातु की यूज करेंगे आवेश के प्रवाह के लिए उतना अगर हम पतले पतले तारों को यूज करें तो उससे काफी कम में, हम वह आवेश को प्रवाह कर सकते हैं क्योंकि उसमें उसमें पतले-पतले तारों पर आवेश सतह पर रहेगा और बीच का भाव बहुत कम रहेगा तो ऐसे सतही भाग पतले पतले तारों को यूज करने पर अधिक बढ़ जाता है और पतले तारों में हम अधिक आवेश को प्रवाह कर सकते हैं एक सिंगल मोटे तार की अपेक्षा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।