LPG Cylinder - Sach Kahoon Hindi
दिल्ली के नबी करीम में LPG सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi LPG Cylinder Fire: राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:29 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अमरपुरी, नबी करीम स्थित हाउस नंबर ए-88 से सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना एक छोटे से 4×6 फीट के कमरे में हुई, जहां सरिता चाय, दाल-चावल और साधारण भोजन बनाकर बेचने का काम करती थीं।
पुलिस जांच में पता चला कि सरिता के कहने पर कृष्णा नामक व्यक्ति पुराना एलपीजी सिलेंडर बदल रहा था। रेगुलेटर खोलते समय अचानक गैस लीक हो गई और उसमें आग लग गई। इस दौरान आग तेजी से फैल गई।
इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए। इनमें सरिता (35) , कृष्णा (37) और चाय पीने के लिए वहां मौजूद अजय (19) और जाफिर (35) नामक राहगीर शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और आरएमएल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना एलपीजी सिलेंडर बदलते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हो सकती है। रेगुलेटर खोलने से पहले मुख्य वाल्व बंद न करने या गैस लीक होने पर तुरंत सावधानी न बरतने से यह हादसा हुआ।
नबी करीम इलाका घनी आबादी वाला है और यहां छोटे-छोटे खाने-पीने के ठेले और ढाबे आम हैं। ऐसे में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल काफी होता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर अभी भी लापरवाही बरती जा रही है।
नबी करीम पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सिलेंडर बदलते समय हमेशा सुरक्षा मानकों का पालन करें।
सांकेतिक फोटो
LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Lawyers’ Canteen: दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में फिलहाल मुख्य भोजन नहीं पकाया जा पा रहा है क्योंकि एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। प्रबंधन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जैसे ही गैस मिलेगी, पूरा भोजन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
कैंटीन प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गैस की उपलब्धता अभी नहीं है, इसलिए भोजन तैयार नहीं किया जा सकता। गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी, इसकी अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं है लेकिन जैसे ही सिलेंडर मिलते हैं, भोजन फिर से परोसना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रबंधन ने सभी से सहयोग की अपील की है।
इस बीच, वकीलों और कर्मचारियों के लिए सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य स्नैक्स उपलब्ध रहेंगे और इन्हें नियमित रूप से परोसा जाएगा। कैंटीन प्रबंधन ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यह अस्थायी समस्या है और पूरी कोशिश की जा रही है कि मुख्य भोजन जल्द उपलब्ध कराया जाए। Lawyers’ Canteen
कैंटीन की यह सूचना लॉयर्स कैंटीन, दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की गई है। इसमें वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि इस दौरान हल्के नाश्ते का ही सेवन करें और असुविधा को समझें। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल होगी, भोजन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस पूरे समय के दौरान कैंटीन का स्टाफ लगातार निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहेगा ताकि वकील और कर्मचारी ज्यादा परेशान न हों। लॉयर्स कैंटीन का मकसद है कि सबको समय पर भोजन मिल सके और कोई भी परेशानी ज्यादा लंबी न चले। इसलिए फिलहाल हल्के नाश्तों पर ध्यान दिया जा रहा है और मुख्य भोजन के लिए इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें:– Hanumangarh Theft News: घर की अलमारी से सोने के गहने चोरी
New Rules From 1 September: देखते ही देखते अगस्त का महीना समाप्त होने के करीब आ गया हैं। ऐसे में हर महीने की तरह नए महीने में भी आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव कहीं न कहीं आपकी जेब पर भी सीधा असर डाल सकते हैं। एल पी जी गैस सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड के नियम जैसे बदलाव हो सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सितंबर महीनें में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं तो हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़े।
1. सिलेंडर के दाम में हो सकता हैं बदलाव | New Rules
हर महीनें की पहली तारीख को सरकार सिलेंडर के दाम में कुछ ना कुछ बदलाव तो करती हैं ऐसे में आपको सितंबर महीने के आरंभ में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। जिससे आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगस्त के महीने में भी कमर्शियल गैैंस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा जुलाई के महीने में इसके दामों में 30 रुपए की कमी हुई थी।
2. सीएनजी, पीएनजी गैंस सिलेंडर के दाम में भी हो सकता हैं बदलाव
जिस तरह एलपीजी गैंस सिलेंडर के दाम में हर महीने में बदलाव होता हैं उसी तरह आॅयल मार्केट कंपनियां भी सीएनजी पीएनजी के साथ हवाई र्इंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के रेट में भी बदलाव करती हैं। सितंबर महीने के की पहली तारीख को भी इन में बदलाव देखा जा सकता हैं।
3. फर्जी काल पर भी लग सकती हैं रोक | New Rules
सितंबर महीने की पहली तारीख से फर्जी काल पर रोक लग सकती हैं, इसके लिए ट्राई ने एक गाइडलाइन जारी करके टेलीकॉम कंपनियां जैंसे एयरटेल, जियो, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल को यह निर्देश दिया हैं कि वे फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लगाए। उन्होंने कहा हैं कि टेलीकॉम कंपनियां 140 नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन,बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर, टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर 30 सितंबर तक शिफ्ट कर दें। कंपनी की इस गाइडलाइन से यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि 1 सितंबर तक फर्जी कॉल पर रोक लग सकती हैं।
4. महंगाई भत्ते में हो सकती हैं बढ़ोतरी | New Rules From 1 September
1 सितंबर से कें द्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि एक सितंबर से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा हो सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत दिया जा रहा हैं एक सितंबर से यह बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा।
5. 14 सितंबर तक कर सकते हैं आधार अपडेट
सरकार द्वारा फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख में भी बढ़ोतरी की गई हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई हैं। इस तारीख के बाद आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट नहीं कर पाएगें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखरी तारीख 14 जून तय की गई थी जिससे बदलकर 14 सितंबर किया गया हैं।
6. क्रेडिट कार्ड के नियमो में भी देखा जा सकता हैं बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचडीएफसी बैंक 1 सितंबर को यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर रहा हैं, इसके तहत उपभोगता को हर महीने ट्रांजेक्शन्स करने पर 2000 पॉइंट्स तक ही मिलेगें। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक थर्ड पार्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर कोई कैशबैक(रिवॉर्ड) नही देगा।
इसके अलावा आइडीएफसी बैंक भी एक सितंबर को देय न्यूनतम राशि के नियमों में बदलाव कर सकता है जिसके तहत बैंक देय न्यूनतम राशि कम कर देगा। पेमेंट की दिन 18 से घटाकर 15 किये जा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए एक खुशी की खबर भी सामने आई है जिसके तहत बैंक, बाकी पेमेंट सर्विस ग्रहण करने वाले ग्राहकों को, क्रे डिट कार्ड इस्तेमाल करने वालो के समान ही रिवॉर्ड देगा। New Rules From 1 September
यह भी पढ़ें:– Scholarship: हरियाणा में आधार सीडिंग के बिना नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप
नई दिल्ली। आज से जून का महीना शुरू हो चुका है और सरकार (LPG price cut) द्वारा नया बदलाव भी किया जा चुका है। गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं और देश की जनता इस बदलाव में अपने लिए राहत का इंतजार करती है लेकिन जनता को मिलता क्या है। वही ढाक के तीन पात। भारत की पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी किये हैं। आपके शहर में सिलेंडर का नया रेट क्या है? आइए जानते हैं:-
बता दें कि यह नया बदलाव केवल कॉमशर्यिल सिलेंडर (LPG price cut) में किये गए हैं। 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था। इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये और सस्ता हो गया है। यानी कि अब कॉमशर्यिल सिलेंडर का दाम 1773 रुपये है। 1 मई 2023 को घरेलू सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी घरेलू सिलेंडर इसी रेट पर मिल रही है।
विभिन्न शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत | LPG price cut
19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1773 रुपये में मिल रही है। 1 जून से कोलकता में 1875.50 मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत चेन्नई में 1937 रुपये है। कोलकता में सिलेंडर 85 रुपये, मुंबई में 83.50 रुपये और चेन्नई में 84.50 रुपये सस्ता हो गया है।
पटना में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2037 रुपये का हो गया है। वहीं 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 1201 रुपसे में मिलेगा। जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796 रुपये का है और घरेलू सिलेंडर 1106.50 रुपये का है। इंदौर में अब कॉमर्शियल सिलेंडर का लेटेस्ट रेट1877 रुपये हो गया है तो घरेलू सिलेंडर 1131 रुपये में मिलेगा। LPG price cut
गौरतलब है कि देश में एलपीजी की कीमतें सरकारी तेल कंपनियों के माध्यम से हर महीने निर्धारित की जाती हंै। तेल की कीमतें वैश्विक कच्चे र्इंधन दरों के आधार पर निर्धारित होती है। इसलिए हर महीने तेल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा एफओबी, ट्रांसपोर्टेशन, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यूटी आदि फैक्टरों की वजह से भी एलपीजी की कीमतों में बदलाव किये जाते हैं।
New Rules In June: 1 जून से पड़ सकता है आमजन पर असर, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली। आपकी जिंदगी एक ही ढर्रे पर तो नहीं चलती होगी। आपने (New Rules In June) अपने लिए भी कोई न कोई तो नियम बना ही रखा होगा। जिस प्रकार नौकरी पर, पढ़ाई से रिलेटिव, आदि। तो हर एक जगह के अपने नियम होते हैं। ठीक ऐसे ही नियम बाकी चीजों के लिए भी बने हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे- गैस के दाम कम या ज्यादा होना, पेट्रोल महंगा या सस्ता होना आदि। वहीं, इन बदलावों के बारे में आपके लिए इसलिए भी जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि इनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 1 जून से क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि मई का महीने बदलने जा रहा है, जून की शुरूआत होने वाली है। नए महीने के साथ देश में भी कई बदलाव होने वाले हैं। बैंकिंग से लेकर क्रिकेट के नियमों में 1 जून से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वहीं हर महीने की पहली तारीख को सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट को भी निर्धारित करती है। इस वर्ष आईसीसी द्वारा क्रिकेट के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है, जिसकी घोषणा आईसीसी ने भी कर दी है। वहीं बैंकिंग के नियम भी बदलने जा रहे हैं। आइए नए नियमों के बारे में विस्तार से जानें-
बैंकिंग के नियम | New Rules In June
आरबीआई 1 जून से ‘100 दिन 100 भुगतान’ अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता लगाया जाएंगे, इसके संबंध में सभी बैंकों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। अभियान के तहत जिले में हर बैंक को केवल 100 दिनों के अंदर 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट को सेटल करना होगा।
क्रिकेट नियमों में बदलाव | Cricket
इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला (भारत ५२ आॅस्ट्रेलिया) बेहद ही रोमांचक होगा। आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। विवादित सॉफ्ट सिग्नल को समाप्त करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले टेस्ट में मैच में यह नियम लागू हो जाएगा।
एसबीआई के होम लोन दरों में बढ़ोतरी | New Rules In June
एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी ईबीएलआर को 40 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है। वहीं आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा। ऐसे में ब्याज दरें बढ़ेंगी और ये 1 जून 2022 से प्रभावी होंगी।
Gold हॉलमार्किंग के नियम | New Rules In June
1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। देश के 256 जिलों और अन्य नए 32 जिलों में 31 मई से सोने के आभूषण और आर्टिफैक्ट की हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। यह आदेश पिछले साल ही जारी किया गया था। लेकिन एक बार फिर सरकार की तरफ से चेतावनी दी गई है।
एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव | Lpg cylinder
हर महीने की शुरूआत में सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है। अनुमान लगाएं जा रहे हैं कि 1 जून को एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किए जाएंगे।
बिना बाधा के तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा रहे लोग
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आमजन को महंगाई से राहत (Rajasthan) देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प ‘घर बैठे गंगा’ आने जैसे साबित हो रहे हैं। महंगाई राहत कैम्पों में सीमित दस्तावेजों से बिना किसी बाधा के पात्र व्यक्ति तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। कैम्पों में पहुंच रहे व्यक्तियों को काउण्टर्स पर योजनाओं की पूरी जानकारी दी जा रही है। साथ ही, अलग-अलग योजनाओं में उनका पात्रतानुसार पंजीकरण कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इन कैम्पों के कारण महंगाई से मिल रही राहत का लाभ उठाकर लोग राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, प्रतिमाह 100 यूनिट घरेलू बिजली, प्रतिमाह 2000 यूनिट कृषि बिजली, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित अन्य लाभ मिलने से उन्हें सम्बल मिला है।
7 योजनाओं का लाभ लेकर फूली न समाई आशा | Rajasthan
उदयपुर के सराड़ा उपखंड क्षेत्र के परसाद में आयोजित महंगाई राहत कैंप में गांव की आशा को एक साथ 7 योजनाओं का लाभ मिला। आशा कैंप में पहुंची और पंजीयन कराना शुरू किया तो वह एक-एक करते हुए सात योजनाओं में पात्र पाई गई। शिविर प्रभारी व सराड़ा एसडीओ एम. रेशम ने आशा की पात्रता को देखते हुए सातों योजनाओं के लिए उसका हाथों-हाथ पंजीयन कराया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। आशा को एक ही दिन में 10 में से 7 योजनाओं का लाभ मिला तो उसने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार उदयपुर में बोहरवाड़ी क्षेत्र से आई 75 वर्षीय लाभार्थी नफीसा हकीम अली को आॅनलाइन पंजीकरण के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, 1000 रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिला।
झोली में ढेर सारी खुशियां लेकर लौटी भावना | Rajasthan
बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा पंचायत समिति के बांसला में लगे कैम्प में पहुंची भावना ने जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया को अपने कागजात दिखाते हुए योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। मालवीया ने उन्हें संबंधित काउन्टर पर भेजा और कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए। भावना के दस्तावेजों को देखकर उसे विभिन्न योजनाओं में जोड़ दिया गया। हाथों हाथ यह सब होता देख भावना बेहद खुश हो उठी। भावना के शब्दों में – महंगाई राहत कैंप में मुझे बहुत योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिला, जिससे वह खुश है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हमारे जीवन को सरल और सुगम बना रही हैं।
लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़े चक्कर | Rajasthan
दौसा के सलेमपुरा में पंजीयन करवाने आई भौंरी देवी को 7 योजनाओं में पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। कैंप के दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने उनका प्रतिमाह 100 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली ,किसानों के लिये प्रतिमाह 2000 यूनिट निशुल्क कृषि बिजली, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 10 लाख रुपये का बीमा, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए तक का उपचार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पंजीयन करवाकर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। पंजीकरण के बाद खुश नजर आ रही भौंरी देवी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प में योजनाओं का लाभ लेने के लिये विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर दिव्यांग गणेश हुआ बेहद खुश
बारां जिले के मांगरोल उपखंड की महलपुर ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में ग्राम रैनगढ़ से आए दिव्यांग गणेश सिंह का एक ही स्थान पर मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन हुआ। गणेश की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र गुप्ता ने महलपुर जाकर उसे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर 10 हजार रुपये!
इस्लामाबाद (एजेंसी)। भारत में जहां तेल कंपनियों ने एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है, वहीं पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने घोषणा की कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2023 तक अपरिवर्तित रहेंगी। यहां दिसंबर में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 9804 रुपये थी। कुछ इलाकों में यह 10 हजार रुपए के पार थी।
ल्ल आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
पाक वित्त मंत्री ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि मिट्टी के तेल और हल्के डीजल की कीमतें भी समान रहेंगी। उन्होंने कहा कि अगले साल यानी 2023 तक डीजल की कीमत मौजूदा कीमत 227.80 रुपये प्रति लीटर ही रहेगी। इसके अलावा पेट्रोल 214.80 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी का तेल 171.83 रुपये प्रति लीटर और हल्का डीजल तेल 169.00 रुपये प्रति लीटर रहेगा।
सऊदी अरामको द्वारा प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतों में कमी के बाद, पाकिस्तान सरकार ने जनवरी 2023 के लिए घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की कीमतों में 11.60 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की है। पाकिस्तान में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 136.86 रुपये कम होकर अब 2411.43 पाकिस्तानी रुपये हो गई है, जबकि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब घटकर 9278 रुपये हो गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रसोई पर महंगाई की मार : घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़े
नई दिल्ली। आज यानी बुधवार को आम जनता को महंगाई का झटका लगा है l घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह 1053 रुपये का हो गया है, वहीं, मुंबई में भी यह इतने ही रेट पर मिलेगा। जबकि, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा। बता दें एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन में जंग होने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। गौरतलब हैं कि इस महीने की शुरूआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरूआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कमर्शियल गैस सिलेंडर 102 रुपये सस्ता
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन कमर्शियल सिलिंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली। इंडियन आॅयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये की कटौती की। अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर दिल्ली में 1998.5 में मिलेगा। चेन्नई में उपभोक्ताओं के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2131 रुपये और मुंबई में 1948.50 रुपये में मिलेगा। नए साल में कोलकाता में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 2076 रुपये में मिलेगा।
वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। इंडियन आॅयल के अनुसार, नए साल में भी दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये है। कोलकाता वालों को घरेलू सिलेंडर के लिए 926 रुपये और चेन्नई वालों को 916 रुपये चुकाने होंगे। लखनऊ में रसोई गैस 938 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रसोई गैस सिलेंडर 15 रु. महंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। त्यौहारी सीजन में आमजन को एक झटका लगा है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपए का इजाफा कर दिया। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम सिलेंडर की नई कीमत अब 502 रुपए है। नई दरें आज से लागू हो गई। 1 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए थे। दिल्ली में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हाय रे महंगाई: रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े, आम जनता त्रस्त
नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। बढ़ती महंगाई से आम आदमी पहले ही परेशान है और आज फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए हैं। दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
15 दिन में 50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
15 दिनों में गैर-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ गया है। आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 75 रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 कि.ग्रा. का गैस सिलेंडर 884.5 रुपये हो गया है। इससे पहले 859.50 रुपये का था।
दिल्ली            884.5 रुपये
कोलकाता        911 रुपये
मुंबई             884.5 रुपये
चेन्नई           900.5 रुपये
सरकार पर बन रहा दबाव
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से केंद्र सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार का कहना है कि यह सब अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर है और उसके हाथ में ज्यादा कुछ नहीं है। सरकार ने लगातार गैस की कीमतों में सब्सिडी खत्म करते जाने की कोश‍िश की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।