Khelo India Youth Games 2021 - Sach Kahoon Hindi

6 स्वर्ण जीतकर महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा
पंचकुला (चरण सिंह)। हरियाणा के पहलवानों ने बुधवार को यहां पंचकूला में अपनी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पांच में से चार स्वर्ण जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपने राज्य को दोबारा महाराष्ट्र पर बढ़त दिलाई। मेजबान टीम ने ट्रैक और फील्ड में दो और स्वर्ण एकत्र किए, जिससे उनकी कुल संख्या 30 स्वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्य हो गई, जो महाराष्ट्र (26 स्वर्ण, 25 रजत, 22 कांस्य) से आगे निकल गया, जो छठे दिन केवल एक एकल स्वर्ण जीत सका। दूसरी ओर, कर्नाटक ने अंबाला में तैराकी प्रतियोगिता की शुरूआत धूमधाम से करते हुए चार स्वर्ण जीते, जिससे उनके पास कुल छह स्वर्ण हो गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

14 साल की उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की धरती का नाम चमका रही बेटियां

7 साल की उम्र में शुरू किया था खेलना

पिता ने दी कोचिंग, अब 11 साल का भाई भी चैंपियन

चंडीगढ़ (सच कहूँ/एम.शायना)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में हरियाणा की उन्नति हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। 14 साल की उन्नति हुड्डा लगातार एक-एक करके चैंपियनशिप जीत रही है। रोहतक जिले की रहने वाली उन्नति ने महज 7 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। उन्हें इस खेल की कोचिंग कहीं और से नहीं बल्कि उनके पिता डॉ. उपकार हुड्डा से मिली। बाद में एकेडमी ज्वाइन की और कोच प्रवेश कुमार ने उन्हें तराशा।

11 वर्षीय जयवर्धन हुड्डा भी बैडमिंटन चैंपियन

उन्नति हुड्डा ही नहीं बल्कि उनके छोटे भाई भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। 11 वर्षीय जयवर्धन हुड्डा भी बैडमिंटन खेलते हैं और स्टेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं। जीत के बाद बातचीत करते हुए उन्नति हुड्डा ने बताया कि यह मुकाबला बेहद टफ था। गुजरात की तसनीम मीर जबरदस्त टक्कर दे रही थी। खेल के दौरान कभी वह आगे निकल रही थी तो कभी तसनीम आगे निकल रही थी। प्रैशर बहुत था, मैंने अपना बेस्ट दिया और आखिरकार जीत हुई।

उन्नति का कहना है कि उसका सपना भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने का है। वह ओलंपिक में देश के लिए मेडल लेकर आना चाहती है। उन्नति ने अपनी जीत का श्रेय पिता उपकार हुड्डा, मां कविता हुड्डा और कोच प्रवेश कुमार को दिया। उसका कहना है कि आगामी चैंपियनशिप के लिए वह और बेहतर तैयारी करेगी।

हरियाणा जैसा खेला ढांचा तैयार करें दूसरे राज्य : केन्द्रीय खेल मंत्री

चंडीगढ़। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस तरह हरियाणा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल आधारभूत ढांचा तैयार किया है, उसी प्रकार अन्य राज्य भी खेल आधारभूत ढांचा तैयार करें ताकि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेलों को बढ़ावा देने के अपने मिशन को साकार कर सकें। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 के अंतर्गत हरियाणा व महाराष्ट्र की लड़कियों के कबड्डी के फाइनल मैच को देखने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के साथ बातचीत की और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनकी हौसला अफजाई की।

वालीबॉल में तमिलनाडु जीता

चण्डीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चल रहे एस.बी.आई. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के मंगलवार वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में हरियाणा को तमिलनाडु के साथ गोल्ड के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। आमतौर पर वालीबॉल समैसिंग के मुकाबलों में नतीजा मैच के तीन सैट में निकल आता है। जब दोनों ही टीमें टक्कर की होती हैं तो चौथे व पांचवें सैट के लिए गेम खेला जाता है। आज हरियाणा व तमिलनाडु के अंडर-18 लडकों के मैच में यह देखने को मिला। एक घंटे 47 मिनट तक चले मैच के चौथे सैट में दोनों टीमें 12 बार समान अंकों पर खेलती रही। पहला मैच हरियाणा ने 25 के मुकाबले 21 से जीता जबकि तमिलनाडु ने तीन सैट 25-18, 25-20 व 26-24 से जीतकर हरियाणा को रजत पदक के लिए रोक दिया।

फुटबॉल में भी चमका हरियाणा

फुटबॉल मैच में हरियाणा के धाकड़ बॉयज ने पश्चिम बंगाल को 2-0 से हराकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। ट्राई सिटी के फुटबाल प्रेमी पश्चिम बंगाल के मैच को देखने के लिए विशेष रूप से दर्शक दीर्घा में आए थे। इसीप्रकार, केरल और पंजाब के बीच हुआ मुकाबला 1-1 गोल के साथ बराबरी पर छुटा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज
हरियाणा सीएम ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 का मस्कट, लॉगो, जर्सी और थीम गीत किया लॉन्च

खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही सरकार: सीएम

सच कहूँ/चरण सिंह, पंचकूला। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (Khelo India Youth Games) के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज हुआ। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलों इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लॉगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया गया।

लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कार्यक्रम बहुत इंतजार के बाद आया है। कोरोना महामारी के कारण तीन बार इसकी तिथियां स्थगित हुईं। अब इन खेलों का नया आगाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 4 जून से खेलें शुरू होंगी, जिसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मनोहर लाल ने कहा कि सामूहिक ताकत लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश के हर प्रांत के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। सब व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। हमें इतंजार है खिलाड़ियों का, हम खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पलके बिछाएं बैठे हैं।

हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं खेल: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती विशेष प्रकार की है, हमारा कृषक अन्न पैदा करता है। मिट्टी हमारी अन्न के रूप में सोना उगलती है। वहीं इस मिट्टी का युवा और युवती खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जैसे मिट्टी सोना उगलती है वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीत कर गोल्ड ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं। तीज-त्योहारों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से खेलों के प्रति यहां के जनमानस की रुचि बखूबी झलकती है। इसी खेल संस्कृति के चलते यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा भले ही छोटा-सा प्रान्त हो परन्तु यहां खेल प्रतिभाओं की भरमार रही है।

1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से पहले जो 500 नर्सरी चल रही थी उनको दोबारा शुरू करेंगे। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए खेल विभाग काम कर रहा है। गांव-गांव में खेल मैदान, पंचायत की जमीन में पार्क एवं व्यायामशाला बनाई जा रही हैं। इसके लिए 1000 गांवों को चिन्हिन किया गया है।

550 पार्क एवं व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं । हम हर जगह योग का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं, 1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यहां गांव, ब्लॉक और जिला स्तर तक मैपिंग की है और जहां जिस इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यता है उसकी व्यवस्था की जा रही है।

खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिल रही मदद

सीएम ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस राशि देने की व्यवस्था की है। हमने विश्व की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों की चढ़ाई करने वाले प्रदेश के पर्वतारोहियों के लिए भी नई नीति लागू की है।

अब पर्वतारोहियों को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और खेल श्रेणी का ग्रेड-सी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इससे उन्हें खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

8000 खिलाड़ी लेंगे भाग

खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (Khelo India Youth Games) में 8,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। साथ ही अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केन्द्र ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के लिए मंजूर किए 20.67 करोड़
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में 21 नवंबर से 5 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स के चौथे संस्करण के लिए केन्द्र सरकार ने 20.67 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इन गेम्स में अंडर-18 कैटेगरी के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं हरियाणा सरकार के मध्य समझौता किया जाएगा, जिसमें खेलों पर साई और हरियाणा सरकार के नियमों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंचकुला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण है, जो अपनी तरह की एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता देश के हर कोने से सर्वश्रेष्ठ युवा खेल सितारों को सामने लाती है। खेलो इंडिया के तहत चुने गए एथलीटों को 6.28 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसमें 10,000 रुपये प्रति माह का आउट-आॅफ-पॉकेट भत्ता शामिल है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत वर्ष में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बनाना एवं मजबूत करना है ताकि आगामी ओलिंपिक खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ी पदक प्राप्त कर सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

छह खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों के लिए 67.32 करोड़ का बजट
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने छह केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रुप में मंजूरी दे दी है। इन केंद्रों को 67.32 करोड़ रुपए के समेकित बजट अनुमान के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के लिए और बाद में ओलंपिक स्तर की प्रतिभाओं की पहचान करने के प्रयास में अगले चार वर्ष के लिए उन्नत किया जाएगा। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पहल पर कहा, ‘देश भर में खेल उत्कृष्टता केंद्र बनाना भारत को ओलंपिक 2028 में शीर्ष 10 देशों में शामिल करने के हमारे दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है। जब तक हम विश्व स्तरीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान नहीं कर सकते, हम एथलीटों से ओलम्पिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं कर सकते।

रिजिजू ने कहा, ‘इन केंद्रों में प्रत्येक में एक विशिष्ट खेल में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और वह केंद्र देश में उस विशिष्ट खेल का प्रमुख केंद्र बन जाएगा, जहां उस खेल के विशिष्ट एथलीट प्रशिक्षण देंगे। मुझे खुशी है कि प्रत्येक राज्य ने इस तरह के केंद्र बनाने की इस पहल का सकारात्मकता और उत्साह के साथ समर्थन किया है। उत्कृष्टता केंद्रों का समर्थन, बुनियादी ढांचे का उन्नयन, खेल विज्ञान केंद्रों की स्थापना और फिजियोथेरेपिस्ट, शक्ति और कंडीशनिंग विशेषज्ञों जैसे गुणवत्ता प्राप्त प्रशिक्षकों और खेल विज्ञान मानव संसाधनों के रुप में उपलब्ध होगा। खिलाड़यिों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। अकादमी में खेल विज्ञान सहयोग और प्रदर्शन प्रबंधन की गुणवत्ता सुनिश्वित करने के लिए उच्च प्रदर्शन वाले प्रबंधक की नियुक्ति का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक केआईएससीई को 14 ओलंपिक खेलों में विशिष्ट खेल सहयोग के साथ विस्तृत किया जाएगा, जिसमें से एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को अधिकतम तीन खेलों के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रत्येक राज्य में पहचाने गए केंद्र और प्रदान की गई वित्तीय सहायता :

असम : राज्य खेल अकादमी, सरजूसाई-7.96 करोड़ रुपए।

मेघालय : जवाहरलाल नेहरु खेल परिसर, शिलांग, मेघालय-8.39 करोड़ रुपए।

दमन और दीव : न्यू स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिलवासा-8.05 करोड़ रुपए।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश राज्य अकादमी-19 करोड़ रुपए।

महाराष्ट्र : श्री शिव छत्रपति खेल परिसर, बालेवाड़ी, पुणे-16 करोड़ रुपए।

सिक्किम : पलजोर स्टेडियम, गंगटोक-7.91 करोड़ रुपए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पदकों के लिए फिर फड़कने लगी हरियाणवीं बाजुएं
यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी से उत्साहित हैं प्रशिक्षक व खिलाड़ी

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। खेलों में हरियाणा के विशिष्ट योगदान के चलते इस बार केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी हरियाणा की झोली में डालने के निर्णय के बाद से ही हरियाणाभर के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की बाजुएं फिर सर्वाधिक पदक हरियाणा के नाम करने के लिए फड़कने लगी हैं। काबिले जिक्र है कि हरियाणा की खेल क्षमता व दक्षता के दृष्टिगत केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला में करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय की घोषणा होते ही हरियाणा के खिलाड़ियों में एक नया उत्साह और उमंग पाई जा रही है और इन मुकाबलों में अधिकाधिक पदक प्राप्ति के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा पसीना बहाने का संकल्प लिए हुए हैं। खेल व खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन को लेकर दैनिक सवेरा ने खेलों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों से बात की।

प्रतियोगिता तक ज्यादा प्रशिक्षकों की नियुक्ति करे सरकार

इस कड़ी में बॉक्सिंग प्रशिक्षक राहुल शर्मा कहते हैं कि हरियाणा को खेलों की मेजबानी मिलना बेहद उत्साहवर्द्धक है क्योंकि अब हरियाणवीं खिलाड़ी अपनी ही भूमि और अपने ही लोगों के बीच श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वे कहते हैं कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों के लिए नवीन आधारभूत संसाधन उपलब्ध होंगे और उन्हें अपना प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। हालांकि इस दौरान बॉक्सिंग कोच राहुल शर्मा ने यह भी कहा कि कोविड-19 के चलते अधिकांश खिलाड़ी अपने घरों में ही अभ्यास करने को मजबूर हैं, मगर दो गज की सावधानी रखते हुए यदि हरियाणा सरकार सभी खेलों के कुछ अन्य पात्र प्रशिक्षकों की यूथ गेम्स तक प्रशिक्षण के लिए नियुक्ति करे तो वे दस-दस खिलाड़ियायों पर पूर्ण ध्यान देते हुए उनकी प्रतिभा को और अधिक निखार सकते हैं जिसके प्रतियोगिता में सुखदायी परिणाम हासिल होंगे।

वरदान से कम नहीं खेलों की मेजबानी

सरसा बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव पंकज खेमका ने यूथ गेम्स की मेजबानी को हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताया। खेमका कहते हैं कि उनके बैडमिंटन के खिलाड़ी अभी भी दिन रात पूरा अभ्यास कर रहे हैं और 2021 तक उनके पास कुछ समय और है जिसके लिए वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी खेलों में हरियाणा का एकछत्र राज है और ये खेल प्रतियोगिताएं ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नवीन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। राष्ट्रीय खेलों से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए

अंतरराष्ट्रीय खेलों की डगर तय होती है। खेमका ने कहा कि सरसा में सरसा क्लब और द सरसा स्कूल में अकादमी के माध्यम से बैडमिंटन खिलाड़ियों को निखारने का काम जारी है।

पदकों की अंक तालिका में हरियाणा रहेगा अव्वल: सीमा छोकर

महिला जूडो प्रशिक्षक सीमा छोकर कहती है कि इस समय हरियाणा को एक बड़े खेल आयोजन की परम आवश्यकता थी जो पूरी हुई है। इस प्रतियोगिता से निश्चित ही खेल व खिलाडिय़ों को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। वे कहती हैं कि वर्ष 2018 में गुवाहाटी में इसी प्रतियोगिता के आयोजन के समय हरियाणा ने 200 पदक हासिल कर पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब चूंकि ये खेल मुकाबले हरियाणा में ही हैं तो निश्चित ही इस बात का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों को ही मिलेगा और उम्मीद की जा सकती है कि इस बार पदकों की अंक तालिका में हरियाणा अव्वल होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।