AIIMS Bathinda - Sach Kahoon Hindi

AIIMS Bathinda: एमस में अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा व दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा शुरु
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज )। AIIMS Bathinda News: एमस बठिंडा ने अपने दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और तंदुरुस्ती सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर नड्डा ने अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन किया, जो कैंसर की जांच और उपचार क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इसके साथ ही उन्होंने बाल विकास और प्रारंभिक हस्तक्षेप केन्द्र को भी जनता को समर्पित किया, जो विकास संबंधी विकारों की शुरूआती पहचान और प्रबंधन में मदद करेगा।

विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंत्री ने बर्न्स आईसीयू का भी उद्घाटन किया, जो गंभीर जलन से पीड़ित मरीजों को उन्नत उपचार प्रदान करेगा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों के लिए जिम्नेजियम और वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए।

नड्डा ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें अपने चिकित्सा करियर में करुणा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव (पीएमएसएसवाई डिवीजन), स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने की। एम्स बठिंडा की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरजा भाटला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) रतन गुप्ता ने संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Bathinda News: अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा।

Bathinda News: अत्याधुनिक पीईटी-सीटी सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर सुविधा का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा।

अमरिन्दर ने लिया एम्स बठिंडा में कोविड की तैयारियों का जायजा
चंडीगढ़। पंजाब का बठिंडा एम्स अगले दो सप्ताह में प्रति दिन टेस्टिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है जो एक महीने में 500 टैस्ट प्रति दिन तक बढ़ाई जायेगी। अस्पताल में अगले एक महीने में तीस बिस्तरों वाली लेवल -2 कोविड देखभाल सुविधा जल्द ही शुरू होगी। अस्पताल में मौजूदा मरीजों के लिए ओ.पी.डी. सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिनमें बड़ी संख्या कैंसर के मरीजों की है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में आज एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक और सी.ई.ओ. दिनेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें कोविड संबंधी अस्पताल की तैयारियों तथा अन्य सम्बन्धित मामलों की समीक्षा की गई ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।