application - Sach Kahoon Hindi

चांडीमल की अपील खारिज, विंडीज़ टेस्ट से बाहर
सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का पाया दोषी

कोलंबो,  एजेंसी।  श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल की गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में एक टेस्ट बैन के खिलाफ की गयी अपील को न्यायिक आयुक्त ने खारिज कर दिया है जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर रहना होगा। 28 साल के चांडीमल को गत सप्ताह सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था अौर उन्हें आखिरी टेस्ट से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वीडियो समीक्षा में पता चला था कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के मुंह में कुछ मीठा पदार्थ था जिसे वह गेंद पर चिपका रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि चांडीमल की अपील खारिज हो गयी है। उन्होंने कहा“ न्यायिक आयुक्त ने दिनेश चांडीमल को गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में दोषी पाया है और उनकी अपील को खारिज कर दिया है जो उन्होंने एक टेस्ट बैन के खिलाफ की थी।”

पहले दिन-रात्रि टेस्ट में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

वैश्विक संस्था ने कहा“ आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने चांडीमल को इस मामले में दोषी करार देते हुये नियमों के अनुसार अधिकतम सज़ा दी थी जिसे अब बरकरार रखा जाएगा।”चांडीमल की अपील खारिज होने के बाद वह अब किंग्सटन ओवल में होने वाले तीसरे और वेस्टइंडीज़ की मेजबानी में पहले दिन-रात्रि टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह मैच शनिवार से शुरू होगा। सीरीज़ में फिलहाज मेजबान टीम 1-0 से आगे है।

न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को करेंगे और चांडीमल पर लगी सजा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कोच चंडिका हथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिन्हा का व्यवहार भी खेल भावना के अनुरूप नहीं था जिसपर संज्ञान लिया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने सेंट लुसिया में चांडीमल, चंडिका और असांका इन तीनों के खिलाफ सेंट लुसिया में दो घंटे तक आरोपों के खिलाफ बहस करने और खेल में देरी पहुंचाने के लिये लेवल तीन का आरोप लगाया था। हालांकि इन्होंने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अव दिल्ली में 23 जून तक करें आवेदन
यूजी कोर्सेज के लिए पहली कटआॅफ लिस्ट आएगी 9 जुलाई को

नई दिल्ली।

आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (एयूडी) में अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए ऐडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है। तीन डिग्री और तीन वोकेशनल समेत 10 प्रोग्राम में अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जून है। यूजी कोर्सेज के लिए पहली कटआॅफ 9 जुलाई को आएगी। दूसरी कटआॅफ 11 जुलाई और 14 जुलाई को जारी होगी। इसके लिए विवि की वेबसाईट पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम के लिए भी यूनिवर्सिटी में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, इन 16 मास्टर प्रोग्राम के लिए भी स्टूडेंट्स 23 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। पहली जुलाई से 9 जुलाई के बीच एंट्रेंस एग्जाम होंगे।

इंटरव्यू 2 जुलाई से 14 जुलाई के बीच चलेंगे। यूनिवर्सिटी में पीजी के करीब 16 प्रोग्राम चलते हैं। लॉ, पॉलिटिक्स ऐंड सोसायटी, डिवेलपमेंट स्टडीज, सोशल डिजाइन, एजुकेशन, एजुकेशन-(अर्ली चाइल्डहुड केयर ऐंड एजुकेशन), एनवायरनमेंट ऐंड डिवलपमेंट, जेंडर स्टडीज, इंग्लिश, साइकॉलजी, इकनॉमिक्स, हिस्ट्री, सोसियॉलजी, सोसियॉलजी, फिल्म स्टडीज, लिटरेरी आर्ट, विजुअल आर्ट, परफॉर्मेंस स्टडीज में एमए प्रोग्राम के अलावा मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पीजी प्रोग्राम की लिस्ट में हैं।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

विवाह शगुन के लिए अब 30 दिन पहले करें आवेदन
प्रदेश में आॅनलाइन हुई विवाह शगुन योजना

चंडीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अधिकतम लाभपात्रों को कवर करने और उन्हें विवाह से पूर्व समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना को आॅनलाइन क्रियान्वित किया है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अब आवेदक अपने विवाह की तिथि से 30 दिन पहले घर बैठे या सांझा सेवा केन्द्रों के माध्यम से विभाग की वैबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आॅनलाइन आवेदन फार्म भरते समय आवेदक के समक्ष कोई कठिनाई या समस्या आए तो वे संबंधित तहसील या जिला कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं तथा आॅनलाइन आवेदन फार्म को नि:शुल्क भर सकते हैं।

योजना के तहत यह मिलती है सहायता

योजना के तहत सभी श्रेणियों की विधवाओं को 51 हजार रुपये और अनुसूचित जातियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे विमुक्त जनजातियों के परिवारों और विधवाओं, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं, अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को 41 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, किसी भी जाति और आय वर्ग की महिला खिलाड़ी को 31 हजार रुपये और समाज के सभी वर्गों के ऐसे व्यक्ति जिनके पास 2.5 एकड़ से कम कृषि भूमि या जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, को 11 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खटक: UPSC की फ्री कोचिंग के लिए करें आवेदन
जामिया मिलिया इस्लामिया ने सिविल सर्विसेज के प्रीलिम्स और मेन एग्जाम्स की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.jmi.ac.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके 8 अगस्त से पहले भेजना है।

देश भर में 12 केंद्रों पर 27 अगस्त को इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। कोचिंग जामिया की रेजिडेंशल कोचिंग एकेडमी देती है। गौरतलब है कि एकेडमी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स और मेन एग्जाम्स के लिए 125 अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स को मुफ्त कोचिंग प्रदान करती है। इस मुफ्त कोचिंग प्रोग्राम की शुरूआत जामिया ने 2010 में की थी।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अब तक इस कोचिंग एकेडमी से 93 छात्रों ने सिविल सर्विस का एग्जाम क्वॉलिफाई किया है। 2016 में कमोबेश 29 छात्रों ने एग्जाम क्वॉलिफाई किया था जिनमें से पांच का चयन आईएएस के लिए हुआ, दो का चयन आईपीएस के लिए और बाकी का रेवन्यू, कस्टम्स, रेलवे एवं अन्य सर्विसेज में चयन हुआ।

60 फीसदी मार्क्स हैं तो माफ होगी फीस

दिल्ली सरकार अपनी 6 यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए फीस माफी की बड़ी योजना लाई है। इसके तहत योग्यता और आर्थिक आधार पर स्कॉलरशिप देने का फैसला किया गया है।

फीस माफी का पैसा सीधे स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। स्कीम मौजूदा सेशन से ही लागू हो रही है। डिप्टी सीएम और एजुकेशन मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस योजना के लिए दस करोड़ रुपये का बजट है, जिसका फायदा 20 से 25 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा।

फीस माफी के साथ बच्चों को सालाना पांच हजार रुपये किताबों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए दिए जाएंगे। स्कीम के दायरे में वे स्टूडेंट्स आएंगे, जिन्हें कम से कम 60 पर्सेंट मार्क्स मिले होंगे।

मार्क्स हैं कम तो IGNOU है बेस्ट आॅप्शन

सीसीएसयू व एकेटीयू में कम पर्सेंट वाले स्टूडेंट्स का अगर एडमिशन नहीं हुआ है तो उनके लिए इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) बेस्ट आॅप्शन है। इस यूनिवर्सिटी में मनपसंद कोर्स में ऐडमिशन लेकर स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

इसके लिए दूसरे राज्य भी में जाने की जरूरत भी नही है। यहां के कुमारी मायावती राजकीय महिला पीजी कॉलेज में इग्नू का सेंटर हैं। यहां गे्रजुएशन और पोस्ट गे्रजुएशन के कुल 19 कोर्स हैं। इसमें एडमिशन लेने के लिए अंतिम तारीख 30 जुलाई है।

पिछले साल करीब 400 स्टूडेंट्स का कम पर्सेंट के कारण सीसीएसयू में एडमिशन नहीं हुआ था। ऐसे में कुमारी मायावती राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में इग्नू का सेंटर बनने के बाद उन्होंने यहां एडमिशन लिया था।

कॉलेज के प्रोफेसर डी. सी. शर्मा ने बताया कि इस बार कॉलेज में अभी तक 500 से अधिक स्टूडेंट्स का एडमिशन हो चुका है। सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बीए में एडमिशन लेना चाह रहे हैं। बेशक यह महिला पीजी कॉलेज हैं लेकिन इग्नू सेंटर में बॉयज व गर्ल्स दोनों के एडमिशन होते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि इग्नू से सभी कोर्स रेगुलर होंगे। इनकी क्लास शनिवार व रविवार को लगेगी। स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के लिए भी बाहर जाना नहीं होगा। सेंटर कॉलेज में ही होगा।

इस सेंटर में बीए, बीकॉम, बीपीपी, एमकॉम, एमएचडी, एमईजी, एमएएच, एमपीएस, एमएसओ, पीजीडीआईबीबी, पीजीडीआरडी, पीजीडीईडीएस, डीएनएचई, सीएनसीसी, सीडीएम, डीसीई, सीईएस, सीआरडी और बीएचआर कोर्स मौजूद हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खेल कोटे से नौकरी के लिए आवेदन करने वालों से मांगे दस्तावेज़
15 जुलाई तक दस्तावेज़ जमा नहीं करवाए तो रद्द होगा आवेदन

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा खेल कोटे से रोजगार हेतु आवेदन करने वाले सभी खिलाड़ी अपने दस्तावेजों की प्रतियां 15 जुलाई तक खेल निदेशालय में दस्ती तौर पर जमा करवायें अन्यथा उनके आवदेन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की रोजगार नीति के तहत 12 अप्रैल को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

इसके लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने आॅनलाइन आवेदन किया था परन्तु ऐसे खिलाड़ियों ने अपने आवेदनों के साथ अपेक्षित दस्तावेज नहीं लगाये। इसके चलते खिलाड़ियों के आवेदन पत्र अधूरे एवं कमियों से युक्त पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी 15 जुलाई तक अपना शैक्षणिक प्रमाण, खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा, सैक्टर-3, नजदीक माजरी चौक, पंचकूला में दस्ती तौर पर जमा करवा दें अन्यथा उनके आवदेन रद्द कर दिये जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 0172-2583082, 2585045 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजश्री योजना का उठाएं लाभ
बेटियों के लिए 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

दूसरी किश्त के लिए आए स्वास्थ्य केंद्र

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। बेटियों के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई राजश्री योजना की दूसरी किश्त जून माह से मिलनी प्रारंभ हुई और अब तक अनेक परिवार इस योजना की दूसरी किश्त का लाभ उठा चुके हैं। वहीं अनेक परिवार ऐसे भी हैं जो अभी तक दूसरी किश्त का लाभ उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों और आशा सहयोगिनियों को पाबंद भी किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को राजश्री योजना की दूसरी किश्त के बारे में बताएं।

सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि दूसरी किश्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर आॅनलाइन अप्लाई की जा सकती है। डीएनओ डॉ. कमल गुप्ता के मुताबिक जिन बेटियों का टीकाकरण पूर्ण हो गया उन्हें दूसरी किश्त मिल सकेगी। राज्य सरकार ने किश्त का भुगतान आॅनलाइन कर इसे बेहद सुगम बना दिया है। साथ ही दस्तावेजी झंझट खत्म करते हुए योजना को भामाशाह कार्ड से जोड़ा गया है, इस कारण अब केवल भामाशाह कार्ड के जरिए ही योजना का लाभ दिया जा रहा है।

दूसरी किश्त के लिए करें आवेदन

सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि जिन्हें योजना की पहली किश्त मिली वे भामाशाह कार्ड के साथ ही टीकाकरण कार्ड, बैंक खाता नंबर, भामाशाह कार्ड व स्थाई मोबाइल नंबर सहित अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरी किश्त के लिए आवेदन करें ताकि निर्धारित समय पर आॅनलाइन भुगतान हो सके। इस संबंध में किसी भी तरह की समस्या आने पर जिलास्तर पर डीएनओ डॉ. कमल गुप्ता से संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बेटी जन्म को प्रोत्साहन देने वाली मुख्यमंत्री राजश्री योजना विगत एक जून 2016 को प्रारंभ हुई, जिसके अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण होने तक विभिन्न किश्तों में पच्चास हजार रुपए दिए जा रहे हैं। योजना का लाभ केवल राजस्थान मूल की प्रसूताओं को दिया जा रहा है।

ऐसे मिल रहा योजना का लाभ

राजकीय अथवा अधिस्वीकृत चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिकाओं को जन्म पर 2500 रुपए और उसकी प्रथम वर्षगांठ पर पूर्ण टीकाकरण होने के बाद 2500 रुपए दिए जाते हैं। इसके बाद राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर चार हजार रुपए, राजकीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपए और 10 में प्रवेश लेने पर 11 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को 25 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब घर बैठे करें भर्ती परीक्षाओं की तैयारी
राहत: एचएसएससी क्वेश्चन बैंक एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन लांच

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से विभिन्न पदों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है।

ऐसे विद्यार्थी अब मोबाइल पर घर बैठे ही परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए ‘एचएसएससी क्वेश्चन बैंक’ के नाम से एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की गई है, जो नि:शुल्क तौर पर गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

विशेष बात यह है कि इस ऐप को पूरी तरह से एचएसएससी एग्जाम पैट्रर्न को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इससे न केवल स्टूडेंट्स को कोचिंग सेंर्ट्स की भारी भरकम फीस से राहत मिलेगी, साथ ही भारी भरकम किताबों से भी छुटकारा मिलेगा।

एडमिन प्रेम कुमार ने बताया कि एचएसएससी की ओर से विभिन्न विभागों के लिए पटवारी, ग्राम सचिव, स्टेनोग्राफर सहित कई अन्य पदों के लिए आगामी महीनों में परीक्षाएं लिया जाना प्रस्तावित है।

इन परीक्षाओं के लिए लाखों की संख्या में अभ्यार्थी तैयारी कर रहे हैं। स्टूडेंट्स की परेशानी को देखते हुए ही ‘एचएसएससी क्वेश्चन बैंक’ के नाम से एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप में न केवल एचएसएससी से संबंधित सभी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री मुहैया कराई गई है, साथ ही गु्रप डिसक्शन, डेली कॉन्टेस्ट, जॉब एंड एग्जाम अलर्ट, जनरल नॉलेज शॉर्ट ट्रिक्स व करंट अफेयर सहित विभिन्न मॉड्यूल्य के माध्यम से स्टूडेंट्स को हर तरीके से अपडेट रखने का प्रयास किया गया है।

दस से भी अधिक किताबों का समावेश

उन्होनें बताया कि एचएसएससी की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी पुस्तकों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा था। इसलिए ‘एचएसएससी क्वेश्चन बैंक’ ऐप में दस से भी अधिक अलग अलग विषयों की किताबों का समावेश किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बी फार्मेसी के लिए आवेदन में एक सप्ताह और
यूजी,पीजी के 60 पाठ्यक्रमों में अब तक करीब 6000 से अधिक आवेदन

एमटेक में 15 जुलाई तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

कुरुक्षेत्र (सच कहूं ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कॉमन प्रवेश परीक्षा के बिना यूजी, पीजी 60 पाठ्यक्रमों में अब तक करीब 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हर बार की तरह इस बार भी विधि संस्थान व विधि विभाग को बम्पर आवेदन मिले हैं। 23 जून को कुछ पाठ्यक्रमों के आवेदन की अन्तिम तिथि के साथ ही विभागों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

खास बात यह है कि सत्र 2017-18 के लिए फार्मेसी, जनसंचार, फाईन आर्टस, टूरिज्म, बीएड स्पेशल जैसे पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रूझान बढा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार नए सत्र में होने वाले दाखिलें के लिए अब तक सबसे अधिक विधि संस्थान में 1334 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है व विधि विभाग में आवेदन करने वालों की संख्या 777 है।

एमटेक के इन कोर्सों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन

एमटेक इन माइक्रो इलैक्ट्रिनोक्सि एंड वीएलसीआई डिजाइंनस, नैनो साईंस एंड टेक्रोलोजी, कंप्यूटर साईंस एंड इजिनियरिंग, एनर्जी एंड इंवायरमैंटल मैनेजमैंट, इंस्ट्रयूमेंटेशन इंजि., कंप्यूटर इंजि., इलैक्ट्रिोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इजि., बायोटेक, सॉफ्टवेयर इंजि., मैकेनिक्ल इंजि. के थर्मल इंजि., इंडिस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजि., इलैक्ट्रिक्ल इंजिनियरिंग, मैटेरियल साईंस एंड टैक्रोलोजी, एमएड दो वर्षीय व एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

पीजी डिप्लोमा के लिए 21 जुलाई तक आवेदन

पीजी डिप्लोमा इन ट्रांस्लेशन हिन्दी, अंग्रेजी व पंजाबी, काउंसलिंग, फिजियोथैरेपी एंड रिहैब्लिटेशन, डिप्लोमा इन रिजनिंग व सर्टिफिकेट कोर्स इन भगवद्गीता के लिए 21 जुलाई तक व डिप्लोमा इन फ्रैंच जर्मन, उर्दू, एंडवास्ड डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्यूनिकेशन स्किलस फ्रैंच, जर्मन, उर्दू व पंजाबी के लिए 16 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने बनाई एडमिशन हेल्पलाईन

दाखिले में विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डीन बिल्डिंग कमरा नम्बर 04-ए में एडमिशन हेल्पलाईन बनाया गया है। विद्यार्थी प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक किसी भी समय इसका फायदा उठा सकते हैं व इसके साथ ही हेल्पलाईन के फोन नम्बर 01744-239166 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

एमए पुरातत्व भारतीय इतिहास, बिजनस अर्थशास्त्र, शिक्षा, फाईन आर्टस पेंटिंग एंड अप्लाईड आर्टस, म्यूजिक वोकल एंड इंस्ट्रयूमेंटल, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, वुमनस स्टडीज, डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज, अप्लाईड योगा एंड हेल्थ, एमएससी कंप्यूटर साईंस सोफ्टवेयर, इलेक्ट्रोनिक्स साईंस, फूड, न्यूट्रिशियन एंड डायेटिकस, हुमन डिवेल्पमेंट, क्लोथिंग, टेक्सटाइलस एंड फैशन डिजाईनिंग, स्टेटिसटिक्स एंड ओआर, अप्लाईड जियोलोजी, एमएससी टेक्रोलोजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स,

मास्टर आॅफ फाईन आर्टस, एमबीए पंचवर्षीय, एमसीए तीन वर्षीय, एमसीए लीट, एमलीब एंड इंफो. साईंस, मास्टर आॅफ परफोरमिंग आर्टस आॅनर्स, पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स वोकल, सितार, तबला, एवं कथक क्लासिक्ल डांस, पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड एमटेक अप्लाईड जियोलोजी, एमएचएम एंड सीटी व एमटीटीएम, बीए एलएलबी आॅनर्स पंचवर्षीय,

एलएलबी तीन वर्षीय, बेचलर आॅफ फाईन आर्टस, बीएड स्पेशल एजुकेशन, बीलीब एंड इंफो. साईंस, बीपीएड, बीएचएम एंड सीटी, बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, पीजी डिप्लोमा इन योगा, फ्लोरिकल्चर, वुमन स्टडी, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राहत। हरियाणा में आॅनलाइन पुलिस सेवाओें पर अब 90 फीसद छूट
50 रूपए में करवाएं आॅनलाइन पुलिस वैरीफिकेशन

हरियाणा पुलिस पोर्टल पर पहले लगता था 500 रूपए शुल्क

आॅनलाइन शिकायत, गुमशुदगी सूचना जैसी सेवाएं रहेंगी मुफ्त

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने नागरिकों को आॅनलाइन पुलिस सेवाओें पर बड़ी राहत प्रदान की है। यदि आप प्रदेश में किसी भी तरह का पुलिस वैरीफिकेशन करवाना चाहते हैं तो अब आपको 500 नहीं मात्र 50 रूपए का शुल्क वहन करना पड़ेगा। 90 फीसद तक यह छूट तब मिलेगी जब आप हरियाणा पुलिस पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करेंगे। इनके अतिरिक गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकुला पुलिस कमिश्नरीज में हथियारों और उनसे सम्बंधित 17 सेवाओं के लिए भी हरसमय 24&7 पुलिस पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से अब 31 आॅनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हंै। इस सेवाओं का लाभ नागरिक अपने घर से, साइबर कैफे से, कॉमनसर्विस केन्द्रों से, हर जिले में सचिवालयों में स्थापित हरसमय केन्द्रों से या हर पुलिस थाने में स्थापित फ्री रजिस्ट्रेशन केंद्र के माध्यम से उठा सकते हैं। विभाग द्वारा दी जा रही आॅनलाइन शिकायत, गुमशुदगी सूचना जैसी सेवाएं अब भी बिलकुल मुफ्त हैं। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन आरटीआई व प्राइवेट सिक्यूरिटी एजेंसी के आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क देय होगा।

इस वेबपोर्टल पर अकाउंट बना करें आवेदन

नागरिक इन सेवाओं का लाभ ttp://haryanapoliceonline.gov.in  या  http://harsamay.gov.in पर अपना अकाउंट बना कर लॉग इन करके उठा सकते हैं। इस आॅनलाइन सेवा का लाभ केवल आॅनलाइन आवेदन करने पर ही दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति किसी पुलिस दफ्तर या थाने में स्वयं जाकर आवेदन करता है तो उसे अब भी 500 रुपये ही देने पड़ेंगे।

इन आॅनलाइन सेवाओं पर लगेंगे 50 रूपए

चरित्र प्रमाण पत्र

पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र

घरेलु नौकर का सत्यापन

किरायेदार या कर्मचारी का सत्यापन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कॉलेजों में दाखिले की दौड़ आज से
पूरी तरह आॅनलाइन रहेगी प्रकिया, एक साथ दस कॉलेजोें में कर सकेंगे आवेदन

एक ही पोर्टल पर करना होगा आॅनलाइन आवेदन

हर कॉलेज में भी उपलब्ध होगी फार्म भरने की सुविधा

गुरुग्राम (SachKahoon News)। प्रदेशभर के कॉलेजों में स्नातक के लिए दाखिले की दौड़ आज से शुरू हो जाएगी। तय योजना के मुताबिक इस बार कॉलजों में केंद्रीयकृत प्रक्रिया के तहत दाखिले होने हैं। इसमें विद्यार्थियों को सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करना होगा। इस बाबत सभी सरकारी और निजी संस्थानों को पहले ही विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं।

30 जून तक आवेदन के बाद पांच जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। योजना के मुताबिक इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह आॅनलाइन होगी। निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक ही सभी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन के लिए छात्रों को शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर जाना होगा। एक ही पोर्टल पर अपने मनपसंद कॉलेजों और कोर्सों का चुनाव कर सकेंगे। आवेदन के लिए ना तो प्रोस्पेक्टस खरीदना होगा ना ही कॉलेज जाना होगा।

आवेदन के दौरान ये दस्तावेज रखें साथ

अभ्यर्थी को फार्म अप्लाई करते समय स्केन फोटोग्राफ, व हस्ताक्षर, 10वीं का प्रमाण पत्र, 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वेटेज प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, खाते वाले बैंक का नाम, मोबाइल नंबर होना जरुरी है।

कॉलेजों में भी रहेगी आवेदन करने की व्यवस्था

हालांकि आॅनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्र कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन छात्रों की सहूलियत के लिए तकरीबन सभी कॉलेजों में आवेदन के लिए व्यवस्था की जाएगी। सरकारी और निजी कॉलेजों में इसके लिए बकायदा लैब तैयार की जा चुकी हैं। इसके अलावा छात्रों को नजदीकी साइबर कैफे में तय शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा भी मिलेगी। कॉलेजों में छात्रों की मदद के लिए शिक्षक और वरिष्ठ छात्र तैनात रहेंगे।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आवेदन प्रक्रिया में पहला स्टेप दिखाएगा दिशा-निर्देश

दो साल तक गैप ईयर छात्रों को ही मिलेगा मौका

टॉप-5 विषयों के आधार पर बनेगी मैरिह सूची

अतिरिक्त विषय होने पर छह विषयों को किया जाएगा शामिल

तीन टोल फ्री नंबर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेंगे चालू

वेबसाइट पर दिखाया जाएगा आवेदन का डेमो

एक फार्म के देने होंगे 150 रुपये

छात्र आॅनलाइन फॉर्म के जरिए अधिकतम दस कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। एक फॉर्म के लिए छात्रों को 150 रुपये देने होंगे। वहीं एक ही कॉलेज में निर्धारित शुल्क के साथ कितने ही कोर्सों के लिए आवेदन किया जा सकता है। छात्राओं और अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए फॉर्म निशुल्क रहेगा।

छात्रों को एसएमएस से मिलेगी मैरिट की सूचना

मेरिट सूची जारी होने पर योग्य आवेदकों को इसकी सूचना आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भेजी जाएगी। इसके अलावा कॉलेजों को भी मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। वहीं कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी मेरिट सूची लगानी होगी। इस बारे में कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

दाखिले के समय देने होंगे दस्तावेज

मेरिट सूची में नाम आने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र सहित तमाम दस्तावेजों की प्रति संबंधित कॉलेजों में लेकर जाना होगा। कॉलेज में दाखिले के लिए बनाई गई कमेटी छात्रों के अकादमिक, आरक्षण, वेटेज, योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद जारी सूची के मुताबिक ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कॉलेजों में दाखिले की दौड़ 8 जून से
मिशन एडमिशन: 30 जून तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

फीस अदायगी डिजीटल एवं नकद दोनों माध्यमों से

चण्डीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए दाखिले की दौड़ 8 जून से शुरू हो जाएगी। 30 जून (मध्य रात्रि) तक चलने वाले मिशन एडमिशन के दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस बार आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगली कक्षा में जाने वाले सभी विद्यार्थियों को कालेज ई-चालान देगा जो कि 1 जुलाई से 16 जुलाई तक वैध होंगे। उन्होंने बताया कि पुराने विद्यार्थी को वर्ष 2017-18 (केवल सरकारी कॉलेज) के लिए आॅनलाइन फार्म नहीं भरने पडेंÞगे।

फार्म भरने की सुविधा कॉलेजों में भी

उम्मीदवारों को कॉलेजोंं में आवेदन फार्म भरने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उम्मीदवार 15 रुपये प्रति आवेदन के हिसाब से आॅनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे। फीस अदायगी आॅनलाइन/पेटीएम/मोबीविक/सीएससी, इंटरनेट बैंकिंग/ एटीएम कार्ड/ डेबिट कार्ड/ पीओएस मशीन इत्यादि से होगी। बहरहाल, नकद अदायगी की मनाही नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को 10 फीसद छूट

इस बार जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दाखिले के लिए कट आॅफ में 10 फीसद तक की छूट दी जाएगी। कश्मीरी छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सीटों में पाठ्यक्रम के अनुसार, पांच फीसद तक बढ़ोत्तरी की जाएगी।

तकनीकी और पेशेवर संस्थानों में मेरिट कोटा के तहत कम से कम एक सीट आरक्षित होगी। इसके अलावा नागरिक प्रमाणपत्र में भी छूट दी गई है। कश्मीरी छात्रों के लिए प्रत्येक संस्थान में शिकायत निवारण प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।