College - Sach Kahoon Hindi

पंजाब के गैर सहायता प्राप्त कॉलेजों की केंद्र सरकार से बेलआउट पैकेज देने की मांग
पंजाब (एजेंसी)। पंजाब के गैर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से कोरोना वायरस के कारण शिक्षा क्षेत्र पर हुए खराब असर के मद्देनजर बेल आउट पैकेज देने की मांग की है। पंजाब गैर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज संघ(पीयूसीए) के अध्यक्ष अंशु कटारिया ने श्रीमती सीतारमन को लिखे पत्र में कहा है कि गैर सहायता प्राप्त कॉलेज पहले ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति(पीएमएस) की केंद्र और राज्य सरकार के पास लम्बित राशि जारी न किए जाने के कारण बुरे दौर से गुर रहे हैं ऊपर से कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए समूचे देश में किए गए लॉकडाउन के कारण सभी कॉलेजों के बंद हो जाने से जहां राजस्व भी बंद हो गया है वहीं कर्मचारियों के वेतन सम्बंधी भुगतान और अन्य खर्चे जारी हैं।

कॉलेजों को भारी नुकसान

पीयूसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि पंजाब समेत अन्य राज्यों के ऐसे कॉलेजों को केंद्र सरकार की ओर से गत तीन वर्षों से पीएमएस राशि जारी नहीं की जा रही है। अकेले पंजाब में ही इन कॉलेजों के पीएमएस के 1850 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं जिसके कारण इन कॉलेजों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण इन कॉलेजों के हजारों कर्मचारियों को वेतन आदि का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि कोरोना के फैलने से पहले ही इन कर्मचारियों का वेतन चार से पांच माह पीछे चल रहा है।

कॉलेजों को 31 मार्च से पहले पीएमएस की राशि का भुगतान होने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण अब सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पीयूसीए के कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग के अनुसार इन कॉलेजों को बैंकों की ओर से भी कोई वित्तीय सहायता अथवा ऋणों पर ब्याज माफी अथवा ऋणों पुनगर्ठन जैसी कोई सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा परिस्थतियां अगले और कुछ हफ्तों तक जारी रहती हैं तो इन कॉलेजों पर बंद होने संकट आ जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रुस के कॉलेज में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल
दो किशोर समेत तीन लोग घायल |Firing

ब्लागोवेस्चेन्स्क (एजेंसी)। (स्पूतनिक) रुस में अमरु ओबलास्ट के ब्लागोवेस्चेन्स्क शहर के एक कॉलेज में हुए गोलीबारी (Firing ) में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और तीन अन्य घायल हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुयी है और दो किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो फुटेज जारी किये हैं।

एक में घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा एक शख्स दिख रहा है और दूसरे में पुलिस का एक वाहन कॉलेज के सामने खड़ा दिख रहा है।

आपात केन्द्र के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा,“कॉलेज में गोलीबारी हुयी है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है।

उन्होंने हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

सच हो सकता है सीकर में मेडिकल कॉलेज का सपना
मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की टीम  सर्वे के लिए आएगी | Sikar Medical College

सीकर(एजेंसी)। पिछले दस साल से जिले में सियायत का केन्द्र रहा बहुप्रतीक्षित सीकर मेडिकल कॉलेज ( Sikar Medical College ) के शुरू होने के उम्मीद अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया  के निरीक्षण पर टिकी हुई है। मेडिकल कॉलेज को शुरू करवाने के लिए राजनेता और चिकित्सा विभाग  के अफसर जनता से किए अपने वादों पर खरे उतरे तो जिलेवासियों का मेडिकल कॉलेज का सपना इस साल ही पूरा हो सकता है। सांवली स्थित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ने जोर-शोर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस माह में कभी भी मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की टीम छह हजार 67 स्क्वायर मीटर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के सर्वे के लिए आएगी।

टीम की हरी झंडी मिलते ही मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की एलओपी मिल जाएगी। अगले साल फरवरी में फाइनल निरीक्षण होने पर आगामी सत्र से कॉलेज का पहला बैच शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि सांवली में कल्याण आरोग्य सदन की ओर से दी गई भूमि पर मार्च 2016 में सीकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति मिली थी।

स्वीकृति फिर सियासत ने पकड़ लिया जोर |Sikar Medical College

सीकर मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी मिलते ही पहले से चली आ रही सियासत ने जोर पकड़ लिया और कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर राजनीति शुरू हो गई। इस कारण निर्माण कार्य प्रदेश के अन्य जिलो से पिछड़ गया। स्वीकृति के बाद जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुए जिससे कॉलेज पिछड़ता गया। मेडिकल कॉलेज के अधीन नया अस्पताल बनाने के लिए भूमि का विवाद होने के कारण अब एसके अस्पताल को अधीन रखने का निर्णय किया है और यहां पीडियाट्रिक और गायनी वार्ड की एक-एक यूनिट खोली जाएगी। इसके लिए स्टाफ और लेबर रूम तैयार किए गए हैं।

एमसीआई की ओर से निरीक्षण के दौरान निकाली गई अधिकांश खामियों को पूरा कर लिया है। एसके अस्पताल का पट्टा, मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर और उपकरण की खरीद प्रदेश स्तर पर की जानी है। स्थानीय स्तर पर भामाशाह के जरिए बजट लेकर खामियां पूरी की जा रही है। पूरा प्रयास है कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं हो। जो खामियां रह जाएंगी उन्हें फाइनल निरीक्षण से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 250 मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी

कोलकाता (एजेंसी) Edited By Vijay Sharma । पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के फार्मेसी विभाग में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हॉस्पिटल से करीब 250 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कोलकता के मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी स्टोरी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। फिलहाल दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के सभी मरीज सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए करीब 250 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

होम्योपैथिक मेडीकल कॉलेज के छात्रों ने निकाला रोष मार्च
मामला : होम्योपैथिक कॉलेज के प्रबंधकों की लापरवाही के चलते कॉलेज को बैंक द्वारा सील किए जाने का

डीएसपी ने प्रबंधकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा मुहैया करवाने की चेतावनी

अबोहर/सच कहूँ न्यूज (सुधीर अरोड़ा)। होम्योपैथिक कॉलेज के प्रबंधकों की लापरवाही के चलते कॉलेज को बंैक द्वारा सील किए जाने के बाद दर दर भटक रहे कॉलेज के छात्रों ने आज रोष स्वरूप शहर में रोष मार्च निकाला, जिसमें अध्यापकों तथा अन्य कर्मचारियों ने मैनेजमैंट के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज प्रिंसीपल व कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार बंैक द्वारा शुक्रवार शाम तक पूरे कॉलेज व इसके छात्रावास को ताले लगा दिए जाने से छात्रावास में रहने वाले 125 विद्यार्थियों सहित कॉलेज में पढने वाले कुल 200 छात्र-छात्राएं व 80 स्टाफ सदस्य सड़कों पर आ गए। इधर कॉलेज प्रबंधन ने अपने जिम्मेवारी निभाते हुए इनके रहने खाने का प्रबंधन करने की बजाए वहां से निकल गए।

मैनेजिंग कमेटी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग

जिसके बाद दर्जनों छात्राआें ने उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के घर पनाह ली जबकि अनेक छात्र छात्राआें ने नेहरू पार्क के सामने बने होम्योपैथिक अस्पताल में बिनां सुविधाआें के पूरी रात गुजारी। देश के विभिन्न 12 राज्यों से आकर यहां शिक्षा हासिल कर रहे इन विद्यार्थियों ने उनके भविष्य को अंधकार मय बनाने के विरोध में आज कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला व नारेबाजी करते हुए डीएसपी कार्यायल पहुचें।

डीएसपी ने उनकी बात गंभीरता से सुनते हुए कालेज प्रिंसीपल मनजीत कौर को बुलाया और चेतावनी देते हुए कहा कि रविवार सुबह तक इन बच्चों के रहने, खाने पीने व पढाई का बंदोबस्त किया जाए अन्यथा वे कॉलेज प्रिंसीपल व प्रबंधकों पर मामला दर्ज करने को मजबूर होंगें। इस मौके पर कपिल खत्री, डॉ. विशाल तनेजा, डॉ. हिमाली, डॉ. मनप्रीत, डॉ. सिमर, डॉ. पूनम, डॉ. अनिल मुलड़ी, डॉ. पाल मदान, डॉ. अरविंद के अलावा अन्य छात्र व स्टाफ मौजूद था।

डीसी व निगम कमिशनर ने किया सरकारी अस्पताल व मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण
पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल व मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण आज डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित व नगर निगम कमिशनर गुरप्रीत सिंह खैहरा की तरफ से किया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से भेजी गई 150 लाख रुपए की राशि के प्रयोग से यहां इलाज के लिए आते लोगों की सुविधाएं को जानने के लिए मेडीकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस सिद्धू व सरकारी रजिन्दरा अस्पताल के मैडीकल सुपरडैंट डॉ. बीएस बराड़ के साथ बातचीत की।

डिप्टी कमिशनर ने अस्पताल और मेडीकल कॉलेज के प्रबंधकों को हिदायत दी की कि यहां ईलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके रिश्तेदारों को किसी भी तरह की मुश्किल पेश न आने दी जाये। डिप्टी कमिशनर ने निगम कमिशनर को कहा कि सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल और मेडीकल कॉलेज के सामने वालों सड़कों के साथ ग्रीन बैलेट बनाई जाये व साथ ही राजिन्द्रा अस्पताल व मेडीकल कॉलेज को जोड़ने वाले सबवे-पाथ को शुरु करने व इसे अस्पताल व मेडीकल कालेज के अंदर खोलने के लिए कहा।

साथ ही उन्होंन अस्पताल के नजदीक अवैध कब्जों को हटाने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ही ग्रीन बैस्स्ट तैयार करने के लिए पिट बनाया जाये व उस खाद का उपयोग अस्पताल के पार्कों में किया जाए। डिप्टी कमिशनर व निगम कमिशनर ने राजिन्द्रा अस्पताल के मेडीकल सुपरडैंट के साथ बैठक कर अस्पताल में पार्किंग की समस्या पर चर्चा की व साथ ही अस्पताल के शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग के हल के लिए पूरे राजिन्द्रा अस्पताल का पैदल दौरा कर काफी स्थानों की चयन किया जो पार्किंग के लिए उचित थे व उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस मौके नगर निगम के ज्वार्इंट कमिशनर अंकुर महेन्दरू, पीडब्ल्यू डी के एक्सईयन नवीन मित्तल, एसडीओ हरीश गोयल सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

हजारों स्टूडेंट्स के अरमानों पर पानी
दाखिले के अंतिम दिन आई जोरदार बारिश ने बिगाड़ा खेल

आफत की बरसात: बरसात के कारण देरी से पहुंचे विद्यार्थी, लौटे निराश

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की बरसात ने वीरवार को जहां प्रदेशभर के कई जिलों को जलमग्न कर दिया वहीं दूसरी ओर हजारों विद्यार्थियों के अरमानों पर भी पानी फेर डाला। दरअसल वीरवार को कॉलेजों में दाखिले का अंतिम दिन था।

भोर होते ही कहीं मुसलाधार तो कहीं रिमझिम बरसात शुरू हो गई जिस कारण हजारों स्टूडेंट्स दाखिले से वंचित रह गए। प्रदेशभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिली।

प्रदेशभर के कॉलेजों में देखी गई लंबी कतारें

भवानी स्थित कॉलेज में दाखिले के लिए आॅपन काऊंसिल की गई, लेकिन सुबह से आ रही तेज बारिश के कारण बहुत से विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले के लिए देरी से पहुंच पाए, जिसके कारण उनको दाखिले से वंचित रहना पड़ा।

क्योंंकि कॉलेज प्रशासन ने दाखिले के लिए जो कट आॅफ लिस्ट लगाई थी, उसके आधार पर सुबह 11 बजे तक ही दाखिलों के लिए समय निर्धारित किया गया। इसी के विरोध स्वरूप राजकीय महाविद्यालय में छात्र नेताओं के साथ विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नोरबाजी की।

11 बजे निर्धारित किया गया था दाखिले का समय

भिवानी में वीरवार को आई तेज बारिश के कारण कॉलेज में देरी से पहुंचे, जिसके कारण कॉलेज प्रशासन ने पहले पहुंचने वाले विद्यार्थियों के ही दाखिले किए। लेकिन लम्बी कतार में खड़े अच्छी पास प्रतिशतता वाले विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए।

क्योंकि कॉलेज प्रशासन ने 11 बजे के बाद कतार में खड़े किसी भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं लिया और फॉर्म जमा करने वाली खिड़की बंद कर दी। इसी के विरोध स्वरूप राजकीय महाविद्यालय में छात्र नेताओं के साथ विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के

खिलाफ जमकर नोरबाजी करते हुए हरियाणा सरकार को भी आड़े हाथ लिया और उनकी शिक्षा नीतियों पर प्रश्न चिह्न उठाते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी के कारण मेधावी विद्यार्थियों को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।

जलभराव के कारण पहुंचने में हुई देरी

भिवानी में छात्र नेता मनदीप सुई ने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा पहले ही तीन लिस्ट लगा दी गई हैं चुकी है, जिसमें अभी तक मेधावी विद्यार्थियों को तीन दाखिला नहीं मिल पाया है। आज कॉलज में ओपन काऊंसलिंग करवाई गई थी, जिसका समय केवल दो घंटे सुबह 9 से 11 बजे का रखा था।

लेकिन इस समय अंतराल में भिवानी में तेज बारिश के कारण हुए जलभराव से विद्यार्थी कॉलेज में इस समय अंतराल में नहीं पहुंच पाए। जिसके कारण कॉलेज प्रशासन ने दाखिला करने वाली खिड़की को 11 बजे ही बंद कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अमरनाथ यात्रा को रोका नहीं जाएगा: सरकार
श्रीनगर: सरकार ने साफ किया है कि अमरनाथ यात्रा को रोका नहीं जाएगा। पहले खबर थी कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी पर आतंकी हमले का खतरा है, ऐसे में अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा की सिक्युरिटी में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 21 हजार जवान और तैनात कर दिए गए हैं। इसमें 40 हजार जवान पहले से ही तैनात हैं। शनिवार को बुरहान की बरसी है। इसे लेकर पूरी घाटी में अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि बुरहान पिछले साल 8 जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया था।

स्कूल-कॉलेजों की 10 जुलाई तक छुट्टी

राज्य सरकार ने घाटी के स्कूल-कॉलेजों में 6 जुलाई से 10 दिन की गर्मी की छुट्टी कर दी है। इसे बुरहान की बरसी पर खतरे से आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एक्सटेन्शन लैक्चरारों को मिलेंगे 25 हजार रुपए प्रतिमाह
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों के एक्सटेन्शन लैक्चरारों को 25000 रूपए प्रतिमाह वेतनमान देने का निर्णय लिया है। इन लैक्चरर को अब टीचिंग वर्कलोड भी यूनिवर्सिटी कैलेंडर / राज्य सरकार के मानदंड के अनुसार ही दिया जाएगा। प्रो. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि एक्सटेन्शन लैक्चरारों को 25000 रूपए प्रति माह देने की लंबित मांग चली आ रही थी जिसको राज्य सरकार ने मान लिया है। उन्होंने बताया कि कालेज की जरूरतों के अनुसार प्रिंसिपल द्वारा एक्सटेन्शन लैक्चरारों को जो भी अन्य कार्यालयी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, वे भी उनको निभानी होंगी।

एक्सटेन्शन लैक्चरारों को 12 केजुअल लीव

उन्होंने जानकारी दी कि एक्सटेन्शन लैक्चरारों को टीचिंग के वर्कलोड अनुसार एक शैक्षणिक सत्र तक या जब तक नियमित एसिस्टैंट/एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति (स्थानांतरण होकर एसिस्टैंट/एसोसिएट प्रोफेसर नहीं आता) नहीं होती तब तक रखा जाएगा। इन एक्सटेन्शन लैक्चरारों को 12 केजुअल लीव अर्थात एक अवकाश प्रति माह भी दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही उच्चतर शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए शैक्षणिक कार्य के लिए एक्सटेन्शन लैक्चरारों को नियमित नियुक्ति होने तक सरकारी कॉलेजों में रखा जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कॉलेजों में दाखिले की दौड़ 8 जून से
मिशन एडमिशन: 30 जून तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

फीस अदायगी डिजीटल एवं नकद दोनों माध्यमों से

चण्डीगढ़(सच कहूँ ब्यूरो)। प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए दाखिले की दौड़ 8 जून से शुरू हो जाएगी। 30 जून (मध्य रात्रि) तक चलने वाले मिशन एडमिशन के दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस बार आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगली कक्षा में जाने वाले सभी विद्यार्थियों को कालेज ई-चालान देगा जो कि 1 जुलाई से 16 जुलाई तक वैध होंगे। उन्होंने बताया कि पुराने विद्यार्थी को वर्ष 2017-18 (केवल सरकारी कॉलेज) के लिए आॅनलाइन फार्म नहीं भरने पडेंÞगे।

फार्म भरने की सुविधा कॉलेजों में भी

उम्मीदवारों को कॉलेजोंं में आवेदन फार्म भरने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उम्मीदवार 15 रुपये प्रति आवेदन के हिसाब से आॅनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे। फीस अदायगी आॅनलाइन/पेटीएम/मोबीविक/सीएससी, इंटरनेट बैंकिंग/ एटीएम कार्ड/ डेबिट कार्ड/ पीओएस मशीन इत्यादि से होगी। बहरहाल, नकद अदायगी की मनाही नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को 10 फीसद छूट

इस बार जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दाखिले के लिए कट आॅफ में 10 फीसद तक की छूट दी जाएगी। कश्मीरी छात्रों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सीटों में पाठ्यक्रम के अनुसार, पांच फीसद तक बढ़ोत्तरी की जाएगी।

तकनीकी और पेशेवर संस्थानों में मेरिट कोटा के तहत कम से कम एक सीट आरक्षित होगी। इसके अलावा नागरिक प्रमाणपत्र में भी छूट दी गई है। कश्मीरी छात्रों के लिए प्रत्येक संस्थान में शिकायत निवारण प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।