Sachkahoon Special Story - Sach Kahoon Hindi
विद्यार्थियों को नि:शुल्क मिलेगी आईआईटी-नीट की कोचिंग
सच कहूँ/संदीप सिंहमार हिसार। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट की दो साल तक नि:शुल्क कोचिंग दिलवाने की योजना-100 के तहत 31 मई शाम पांच बजे तक आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए लेवल 1 की परीक्षा जिला स्तर पर 4 जून को आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 20 जून को जारी होगा। लेवल 1 परीक्षा पास करने विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम कम लेवल 2 परीक्षा का आयोजन 24 जून से 8 जुलाई तक किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई को जारी किया जाएगा। यह कहना है कि केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा के निदेशक नरेश सेलपाड़ का। प्रेस को जारी एक वक्तव्य में निदेशक सेलपाड़ ने कहा है कि इसमें 400 विद्यार्थियों को कक्षा रुम कोचिंग, रेवाड़ी, करनाल, पंचकूला, हिसार, सिरसा केंद्रों पर दी जाएगी, जबकि 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इस योजना का संपूर्ण खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।
कौन है इसका पात्र :
केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ के अनुसार सुपर-100 की परीक्षा के लिए 10 कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। लेकिन अबकी बार 10वीं के परीक्षा परिणाम में देरी होने से कक्षा नौवीं में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न :
केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ के अनुसार सुपर-100 की परीक्षा में कक्षा नौंवी का 45 प्रतिशत पाठ्यक्रम और दसवीं कक्षा का 65 प्रतिशत पाठ्यक्रम आएगा। इस परीक्षा में भौतिकी, केमिस्ट्री एवं बायो के 10-10 प्रश्न होंगे,जबकि मैथ के 30 प्रश्न आएंगे। परीक्षा कुल 240 अंकों की रहेगी।
सरकार करेगी पूरा खर्च वहन :
राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों के लिए बोर्डिंग, लॉजिंग और यात्रा व्यवस्था (हर 3 साल में एक बार) पर होने वाले पूरे खर्च को भी सरकार वहन करेगी।
ये हैं आवश्यक दस्तावेज :
केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ के अनुसार सुपर-100 के लिए आवेदन करने के लिए आधार
कार्ड, निवास प्रमाण, पहचान प्रमाण, अंक प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं पासपोर्ट साइज की फोटो की जरुरत होगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बेटी ने चमकाया गांव बालूदा का नाम, सुविधाओं की कमी को नहीं बनने दिया बाधा
दमदमा झील में अभ्यास कर निखरी प्रतिभा ने ड्रेगन बोट में जीता गोल्ड
गाँव में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
गुरुग्राम (सच कहूँ/ संजय मेहरा)। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों में उड़ान होती है। अपने हौंसलों के दम पर भी जिले के गांव बालूदा की बेटी प्रतिभा अपनी प्रतिभा के दम आगे बढ़ी और 10वीं नेशनल आईसीएफ ड्रेगन बोट स्पर्धा में सोना यानी गोल्ड मेडल जीत लायी। के4 स्पर्धा में रजत व कांस्य पदक जीता है। मेडल तक पहुंचने का प्रतिभा का सफर आसान नहीं था। सुविधाओं के अभाव के बीच उसने यहां दमदमा झील में नौका चलाने का अभ्यास शुरू किया था। यहीं से प्रतिभा की प्रतिभा निखरी। गांव बालूदा (Village Baluda) की खिलाड़ी प्रतिभा पुत्री मुकेश कुमार बिकानेरिया एवं पुष्पा देवी ने प्रतिभा दिखाई है। डीवीएम स्कूल सोहना में दसवीं कक्षा की छात्रा है।
श्री साईं पब्लिक स्कूल में पहली से पांचवीं तक शिक्षा ली। मुकेश कुमार निजी कंपनी में नौकरी करता है। तीन बच्चे बड़ा बेटा और एक बेटी और छोटा बेटा है। इसने दमदमा झील में छह माह तक प्रेक्टिस की थी। गरीबी में कोई साधन नहीं था। झज्जर में एक सरकारी अकादमी में अभ्यास किया। फिर करनाल में अभ्यास किया।
पिता के दोस्त ने दी थी पे्ररणा
प्रतिभा के पिता मुकेश कुमार के एक दोस्त अनिल निवासी अभयपुर लड़कियों को नौकायान का अभ्यास कराते थे। उसने मुकेश को भी बेटी प्रतिभा को इस खेल के लिए प्रेरित किया। बेटी का स्वर्णिम भविष्य इस खेल में सोचकर ही पिता मुकेश ने प्रतिभा को नौकायान के प्रशिक्षण के लिए भेजना शुरू किया। दमदमा झील पर्यटक स्थल पर प्रतिभा को नौकायान का अभ्यास कराया गया। अपने पूरे विवेक के साथ प्रतिभा ने रुचि लेकर यह अभ्यास किया। यहां के बाद वह झज्जर और करनाल में नौकायान में महारत हासिल करके आज सफलता के शिखर पर जा पहुंची है।
प्रतिभा ने हम सबको गौरवान्वित किया: कोच
प्रतिभा के कोच रविंद्र धनखड़ और जयदीप सांगवान प्रतिभा के इस प्रदर्शन से बेहद गौरवान्वित हैं। उनका कहना है कि भले ही प्रतिभा के परिवार से पहले कोई भी किसी भी खेल का खिलाड़ी ना रहा हो, लेकिन प्रतिभा ने ड्रेगन बोट में गोल्ड मेडल जीतकर एक नई लकीर खींच दी है। प्रतिभा के ताऊ दिनेश कुमार बिकानेरिया ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को शुरू से ही सुविधाएं दें, ताकि वे खेल में निपुण होकर देश का नाम रोशन कर सकें।
गोल्ड मेडल जीतकर अपने घर लौटी प्रतिभा का बुधवार को गांव बालूदा में भव्य स्वागत किया गया। सोहना से गांव तक जुलूस के रूप में उन्हें गांव में ले जाया गया। ग्रामीणों ने परिवार और प्रतिभा को खूब बधाईयां दी। प्रतिभा द्वारा गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन करने से हर ग्रामीण खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सोहना के विधायक संजय सिंह ने प्रतिभा व उसके परिवार को बधाई दी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन के लिए निकाली साइकिल यात्रा
अभिभावकों व विद्यार्थियों की धारणा बदलने के लिए गांव-गांव पहुंची साइकिल यात्रा
भूना (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय विद्यालय किसी भी क्षेत्र में निजी विद्यालयों से कम नहीं हैं। (Government School) सरकारी विद्यालयों से प्रतिभाएं निकल कर देश विदेश में हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे बुलंद कर रहीं हैं। ये विचार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने साइकिल यात्रा के दौरान को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों के अध्यापक व बाकी सुविधाएं अपने आप में किसी भी निजी विद्यालय से अति उच्च गुणवत्ता समेटे हुए है। गौरतलब है कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला के प्राचार्य नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों में नामांकन जागरूकता को लेकर फतेहाबाद जिले के प्रत्येक खंड में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। उन्हीं के विद्यालय के भूगोल प्राध्यापक अमीर सिंह, इतिहास प्राध्यापक कुलदीप सिंह व डीपीई कुलदीप सिंह भी इस जागरूकता अभियान में प्रिंसिपल के साथ साइकिल यात्रा में भाग ले रहे हैं। Government School
स्कूलों में बढ़गी विद्यार्थियों की संख्या
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखूपुर के प्रिंसिपल सुभाष भांभू ने साइकिल यात्रा को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर भांभू ने कहा कि नहला के प्रिंसिपल नरेश शर्मा समय-समय पर साइकिल यात्रा व अन्य माध्यमों से समाज हित व जागरूकता के कार्य करते रहते हैं। भट्टू कलां से चली साइकिल यात्रा का विभिन्न विद्यालयों में स्वागत हुआ। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीघड में मुख्याध्यापिका मीना रानी ने नामांकन जागरूकता साइकिल यात्रा की पूरी टीम का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रिंसिपल व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान निश्चित तौर पर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का काम करेगा।
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडोपल में पहुंचने पर विद्यालय के प्रिंसिपल पी.डी. वर्मा व प्राध्यापक आत्मा राम ने गुलाब के फूल भेंट कर यात्रा का स्वागत किया। प्रिंसिपल वर्मा ने कहा कि इस तरह का जज्बा कम ही लोगों में देखने को मिलता है। राजकीय उच्च विद्यालय काजलहेड़ी में मुख्याध्यापक सुभाषचंद्र ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर में प्रिंसिपल कश्मीरी लाल ने यात्रा का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा के सभी साथी बधाई के पात्र हैं जो अपने निजी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विभाग व विद्यार्थियों के हित में जिले का भ्रमण कर रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पेट्रोल-डीजल के घटे दाम, पंपों पर लगी वाहनों की लाइनें
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। उत्पाद शुल्क घटने से पेट्रोल व डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) में गिरावट आई है। जिससे बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को कुछ राहत मिली है। पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 7 रुपये प्रतिलीटर सस्ता हो गया है। सरसा में रविवार को पेट्रोल के रेट में 8 रुपये 26 पैसे व डीजल के रेट 7 रुपये 6 पैसे कम हुए हैं। इससे सरसा में पेट्रोल के दाम 98.26 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 91.08 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गये हैं। जबकि इससे पहले सरसा में पेट्रोल 106.94 जबकि डीजल 98.14 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा था। रेट कम होने से पेट्रोल पंपों पर दुपहियां वाहनों की लाइनें लगी रही। डबवाली में पेट्रोल व डीजल के सबसे अधिक रेट थे।
किसानों को होगा फायदा
पेट्रोल के रेट मार्च माह से तेजी से बढ़ने लगे थे। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दाम बढ़ने पर खासकर किसानों ने डीजल तेल का स्टाक कर लिया था। फसली सीजन में डीजल की ज्यादा खपत होती है। किसान अभी भी नरमा की बिजाई कर रहे हैं। वहीं नरमा की फसल में सिंचाई की भी जरूरत पड़ रही है। इससे ट्यूबवेलों से किसान से सिंचाई कर रहे हैं। डीजल के रेट कम होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इसी के साथ महंगाई की मार भी कुछ हद तक कम होगी। पिछले कई दिनों से भवन निर्माण सामग्री से लेकर खाद्य वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे थे। इससे लोगों को गुजरा करना मुश्किल हो रहा था।
सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी
उज्ज्वला कनेक्शन लेने वाली महिलाओं को सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलेगी। जिसके तहत हर महीने 200 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। इससे जिले में हजारों महिलाओं को फायदा मिलेगा। इससे पहले सिलेंडरों के रेट एक हजार रुपये तक पहुंच गये थे। इससे गरीब परिवारों को सिलेंडर महंगे होने पर चूल्हों पर रोटी पकनी पड़ रही थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
खस्ता हालत सड़क से दाव पर लगी राहगीरों की जान और वाहनों की सुरक्षा
परेशान क्षेत्रीयवासियों ने सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना देकर पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम
सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल शहना/बरनाला। कस्बा शहना के पक्खो कैंचियाँ तक खस्ता हालत सड़क (Poor Road Condition) को न बनाने के रोष के तौर पर कस्बे और आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने अलग अलग किसान संगठनों के नेताओं के नेतृत्व में धरना देकर सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्ध रोष जताया। धरने दौरान भाकियू उगराहां के गुरप्रीत सिंह, भोला सिंह, भाकियू लक्खोवाल के गुरविन्दर सिंह नामधारी और भाकियू डकौंदा के जगसीर सिंह ने बताया कि कस्बा शहना से पक्खो कैंचियां तक काफी समय पहले बनी सड़क बुरी तरह टूट चुकी है, जिस पर से निकलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिस कारण इस सड़क पर प्रतिदिन अनेकों छोटे – मोटे हादसे घट रहे हैं, परन्तु सरकार और जिला प्रशासन इसकी दुर्दशा की तरफ बिल्कुल ही ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि शहना से पक्खो कैंचियां तक 5किलोमीटर का रास्ता जहां राहगीरों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है, वहीं ही यह राहगीरों के कीमती वाहनों के नुक्सान का भी कारण बन रहा है। जिस को ठीक करवाने के लिए अनेकों बार संबंधित विभाग के आधिकारियों और डिप्टी कमिशनर को माँग पत्र दिए जा चुके हैं। परन्तु दो-ढाई सालों से गहरे-गहरे गड्ढों के रूप में बदली सड़क को बनाने का किसी की तरफ से भी कोई कदम नहीं उठाया गया, जिससे परेशान होकर उनको धरना लगाना पड़ा है।
नेताओं बताया कि धरने दौरान सबंधित विभाग के जेई और नायब तहसीलदार तपा द्वारा मौके पर पहुंच कर धरनाकारियों को विश्वास दिलाया गया है कि कल से ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसलिए समूह उपस्थित जनों ने फैसला लिया है कि यदि अगले पाँच दिनों में सड़क के निर्माण का काम सही ढंग से शुरू न किया गया तो पाँच दिनों बाद के पक्खो कैंचियां टोल प्लाजा को जाम कर सड़क को बनाने का मुद्दा बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। उपरांत नेताओं ने सड़क के निर्माण सम्बन्धित नायब तहसीलदार तपाा को माँग पत्र सौंप धरना समाप्त कर दिया। इस मौके तेजा सिंह, काला सिंह उप्पल और हरदीप सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या किसान और लोग उपस्थित थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सफीदों का नागक्षेत्र सरोवर झेल रहा दुर्दशा का दंश
सरोवर के चारों ओर लगे गंदगी के अंबार
सच कहूँ/विकास सिंहमार सफीदों (सच कहूँ न्यूज)। ऐतिहासिक नगरी सफीदों के बीचोंबीच स्थित नागक्षेत्र सरोवर (Nagkshetra Sarovar) आज दुर्दशा का दंश झेल रहा है। आस्था व विश्वास का केंद्र नागक्षेत्र सरोवर के घाट क्षतिग्रस्त अवस्था में है तथा चारों ओर गंदगी का आलम है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन आने वाले इस सरोवर की ओर ना तो प्रशासन, ना पालिका और ना ही मंदिर कमेटी का कोई ध्यान नहीं है। इस सरोवर की इस दुर्दशा के कारण इसमें आस्थावान श्रद्धालुओं में भारी रोष है। हालात यह है कि सरोवर के पौड़ियों पर काई जमी हुई है, कचरा पड़ा हुआ है तथा पॉलीथिनों के अंबार लगे हुए है। सरोवर का पानी गर्मी के कारण सड़ चुका है। Nagkshetra Sarovar
उल्लेखनीय है कि सरोवर में ताजा पानी लाने के लिए इसके निर्माणकर्ताओं ने इसे साथ बह रही हांसी ब्रांच नहर से जोड़ा गया था। पिछले काफी समय से हांसी ब्रांच नहर में पानी नहीं आ रहा है। नहर में पानी ना आने के कारण इस सरोवर में भी पानी नहीं आ रहा है। पीछे से पानी ना आने के कारण सरोवर में जो पानी खड़ा है, वह भयंकर गर्मी में सुखकर बदबू मारने लगा है। पानी की बदबू के कारण इस जलाशय की मछलियों व अन्य जीव-जंतुओं के ऊपर जीवन का संकट मंडराने लगा है। सरोवर का पानी सड़कर व गंदगी की चपेट में आकर नहाने के योग्य नहीं रहा है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के द्वारा विकास कार्य तो करवाया जा रहा है लेकिन वह धीमी गति से चल रहा है।
प्राचीन इतिहास को संजोय हुए है ये सरोवर
बता दें कि नागक्षेत्र सरोवर लगभग 5 हजार वर्ष पुराना माना जाता है। प्राचीन मान्यता है कि नागक्षेत्र सरोवर में किसी समय एक विशाल हवन कुंड था जिसका निर्माण नाग जाति के दमन हेतु हुआ था। मुनि शभीक के शाप के कारण सर्पदंश से राजा परीक्षित की मृत्यु हो गई। महाराजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने नाग यज्ञ किया और मंत्रों के प्रभाव से सभी सर्प अग्निकुण्ड में गिरकर भस्म होने लगे। आस्तीक मुनि ने सर्प जाति का पूर्ण विनाश रुकवा दिया। इस नागक्षेत्र सरोवर का जीर्णोद्धार जीन्द रियासत के राजा गजपत सिंह ने करवाया था। इस तीर्थ के प्रांगण में माता जगदंबा की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के पुजारी यतिंद्र शर्मा का कहना है सफाई को लेकर वे प्रशासन व पालिका को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
वाह! बंजर जमीन पर उगा डाले रंग-बिरंगे तरबूज
मोटे अनाज की खेती छोड़ 11 एकड़ में लगाया बाग और 6 एकड़ में खीरे
खीरे की खेती से प्रति एकड़ सालाना ले रहें हैं करीब सात लाख मुनाफा
सच कहूँ/इन्द्रवेश, भिवानी। जिला के गांव धनाना के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह ने बंजर जमीन (Barren Land) पर तरबूज-खीरे उगाकर लोगों को दांतों तले उगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने मोटे अनाज की अपेक्षा बागवानी को अपनाया है। उन्होंने अपने कम पानी के खेत में बागवानी को चुना है, जिसमें उसने 11 एकड़ में बाग लगाया है और 6 एकड़ में नेटहाऊस लगाकर खीरे की खेती है। खीरे की खेती से वह प्रति एकड़ सालाना करीब सात लाख कमा रहा है।
कोरोना काल के दौरान सुरेंद्र सिंह ने अपना समय खेती को दिया है। प्रगतिशील किसान सुरेंद्र अपने आसपास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। दूसरे किसान भी उनके खेत में आकर उनके तरीकों को देख रहे हैं। बागवानी और नेटहाऊस के लिए वह करीब पांच किमी दूर अपने ही खेत से पाईप लाईन के माध्यम से पानी लेकर आया है।
प्रति एकड़ करीब 500 क्विंटल खीरा की पैदावार
कोरोना काल के दौरान जब प्रत्येक इंसान कोरोना से बचाव में लगा था, उस समय गांव धनाना निवासी प्रगतिशील किसान सुरेंद्र अपना सारा समय खेत में दे रहा था। उन्होंने छह एकड़ में नेट हाऊस लगाया और 11 एकड़ में बागवानी की। नेट हॉऊस में वह खीरे की खेती कर रहा है।
सर्दी के मौसम में प्रति एकड़ 300 क्विंटल खीरे की पैदावार ले रहा है, जबकि गर्मी के इस मौसम में वह प्रति एकड़ करीब 500 क्विंटल खीरा पैदावार ले रहा है। इस तरह से किसान सुरेंद्र के अनुसार खीरे की खेती से वह सालाना प्रति एक एकड़ करीब सात लाख रुपए कमा रहा है। वह खीरे की बिक्री भिवानी मंडी के अलावा रोहतक व हांसी मंडी में बिक्री करता है।
11 एकड़ में की बागवानी
किसान सुरेंद्र ने पिछले तीन साल से अपने खेत में 11 एकड़ (Barren Land) में बागवानी की है, इसमें उसने अमरूद, कीन्नू, बेरी आदि लगाए है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने इस खेत में बादाम, सेब, चीकृ और आड़ू के पौधे लगाए हैं। जब तक इन पौधों पर फल लगने शुरू हों, खर्च निकालने के लिए सुरेंद्र हर साल रंग-बिरंगे तरबूज की खेती करता है। कोई तरबूज बाहर से हरा है तो वह अंदर से पीला निकलता है और यदि कोई बाहर से पीला दिखाई देता है तो वह अंदर से लाल निकलता है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल कर चुके खेत का दौरा
किसान सुरेंद्र ने बताया कि सिंचाई के लिए उन्होंने अपने खेत से पाईप लाईन के माध्यम से पानी की व्यवस्था की है जो कि करीब पांच किमी दूरी से ली है। यहां पर उन्होंने 100 बाई 100 फीट के दो टैंक बनाए हैं। वे पूरी खेती सोलर सिस्टम के माध्यम से करते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि बताया कि कृषि मंत्री जेपी दलाल भी उनके खेत का दौरा कर चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के लिए सरसा के 962 स्कूलों ने किया आवेदन
फिजिकल वेरिफिकेशन का सर्वे कार्य आज होगा पूर्ण, फिर मिलेगी स्कूलों को स्टार रेटिंग
शुद्ध पानी, शौचालय, हैंडवाशिंग विद शॉप, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन व क्षमता और कोविड-19 बचाव के बिंदुओं पर होगा स्कूलों चयन
सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का निर्धारण और उन्हें बीमारी से सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिले के 962 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। अब जिले के 110 एबीआरसी व बीआरपी पंजीकरण करने वाले स्कूलों की फिजिकल वेरिफिकेशन करने में जुटे हुए है। इस सर्वे कार्य में यह निरीक्षण किया जा रहा है कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraar Yojana) के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों ने पोर्टल पर जो जानकारी उपलब्ध कराई है, वो सही है या नहीं। इसके पश्चात स्कूलों को अंकों के आधार पर स्टार दिए जाएंगे।
क्या रहेगा मानदंड
किसी स्कूल का स्कोर मानदंडों में 90 से 100 प्रतिशत है तो उसे 5 स्टार दिए जाएंगे। इसी प्रकार 75 से 89 प्रतिशत स्कोर पर 2 स्टार, 51 से 74 प्रतिशत पर तीन स्टार, 35 से 50 प्रतिशत पर दो स्टार व 35 प्रतिशत से नीचे एक स्टार मिलेगा। स्टार रेटिंग के अनुसार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलेगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत जिले के एबीआरसी व बीआरपी 10 मई तक फिजिकल वैरीफिकेशन का कार्य पूर्ण करेंगे और इसके पश्चात परिणाम जारी किया जाएगा।
छह कैटेगिरी के निर्धारित है 110 अंक
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए छह कैटेगिरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए है। अंक कैटेगिरी में विद्यालय को पेयजल के 22, शौचालय के 27, हाथ धोने के साबुन के साथ 14, संचालन एवं रखरखाव के लिए 21, व्यवहार परिवर्तन व क्षमता के 11 और कोविड-19 बचाव के उपायों के लिए 15 अंक निर्धारित किए गए है। सर्वे टीम स्कूलों का निरीक्षण कर अपने अंक देगी और इन्हीं अंकों के आधार पर स्टार रेटिंग होगी।
38 स्कूलों का होगा चयन
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को जिला स्तर पर कुल 38 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें ओवरऑल स्कोर में 8 पुरस्कार व सब कैटेगिरी में 30 पुरस्कार दिए जाएंगे। ओवरऑल कैटेगिरी में ग्रामीण क्षेत्र से स्कूलों को 6 पुरस्कार मिलेंगे। इसमें तीन पुरस्कार प्राइमरी व तीन पुरस्कार सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को दिए जाएंगे। शहर के स्कूलों को ओवरऑल कैटेगिरी में दो पुरस्कार मिलेंगे। एक पुरस्कार प्राइमरी स्कूल व एक पुरस्कार सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिलेगा।
सब कैटेगिरी में ग्रामीण स्कूलों के 18 पुरस्कार होंगे। इसमें प्राइमरी को 12 व सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी को छह पुरस्कार मिलेंगे। शहरी क्षेत्र में सब कैटेगिरी में 12 पुरस्कार मिलेंगे। इसमें छह पुरस्कार प्राइमरी स्कूल व छह पुरस्कार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिलेंगे। बता दें कि प्राइमरी में पहली से आठवीं व सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी में 9वीं से 12वीं के स्कूल शामिल किए गए है।
किस खंड से कितने स्कूलों ने कराया पंजीकरण
खंड           स्कूल संख्या
बड़ागुढां             131
ना. चोपटा           158
ओढां                 116
सरसा                126
रानियां                153
डबवाली               146
ऐलनाबाद               132
कुल                   962
‘‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिन स्कूलों ने आवेदन किया था, अब जिले के एबीआरसी व बीआरपी की टीमें स्कूलों में जाकर उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है। सर्वे कार्य 10 मई तक पूरा होगा। इसके पश्चात स्कूलों को स्टार दिए जाएंगे।
विनोद कुमार, सहायक जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान सरसा।
‘‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraar Yojana) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाने के लिए स्थापित किया गया है। यह सरकार की एक अच्छी पहल है। जिले के 962 स्कूलों ने योजना के तहत पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जल्द सर्वे कार्य पूर्ण होने के पश्चात परिणाम जारी होगा।
बूटाराम, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान सरसा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नशों के खिलाफ गांव भंगू के ग्रामीणों ने आवाज की बुलंद
बैठक आयोजित कर लिए कई अहम फैसले
सच कहूँ/राजू, ओढां। गांव भंगू की व्यामाशाला में गांव को नशा मुक्त करवाने हेतु ग्रामीणों की तीसरी बैठक आयोजित हुई। भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने गांव से नशे को पूरी तरह से खत्म करने हेतू विचार विमर्श करते हुए कुछ अहम फैसले (Voice Against Drugs) लिए। गांव को नशा मुक्त करने हेतु करीब डेढ़ माह पूर्व गांव में कमेटी गठित की गई थी, लेकिन फसली सीजन के चलते ये अभियान पूरी तरह से कारगार साबित नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने अब विचार विमर्श करते हुए ये निर्णय लिया कि गांव को नशा मुक्त बनाने में युवा बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे। समाजसेवी गुरलाल सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से कुछ अहम फैसले लिए गए। जिसमें गांव में नशा तस्करी करने वालों को सख्त चेतवानी दी गई की है कि या तो वे ये धंधा छोड़ दें अन्यथा कमेटी की ओर से उन पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। बैठक में जगतार सिंह, बलजिंदर सिंह, लाभ सिंह , जगदेव सिंह, रोहित, बलकरण सिंह, कुलवंत सिंह, कर्णदेव सिंह, जरनैल सिंह व मलकीत सिंह के अलावा अनेक ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।
नशा तस्करों के नाम एसपी को भेजे
बैठक के दौरान कमेटी द्वारा गांव में चर्चित कुछ नशा तस्करों के नाम एसपी को भेजे गए। इस दौरान कमेटी ने गांव के मेडिकल संचालकों एवं आरएमपी से अपील करते हुए कहा किवे किसी को भी खाली सिरिंज न दें और इस्तेमाल की गई सिरिंज को बाहर फेंकने की वजाए नष्ट कर दें, ताकि कोई नशा (Voice Against Drugs) करने वाला व्यक्ति उसका इस्तेमाल न कर सके। उन्होंने कहा कि जब तक सभी ग्रामीण पूर्णत: ईमानदारी के साथ कमेटी का सहयोग नहीं करते तब तक ये अभियान पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ेगा।
नशों के मामले पकड़े जाने पर युवाओं की ग्रामीण नहीं करवाएंगे जमानत
इस दौरान कमेटी ने ग्रामीणों से अपील करते कहा कि पुलिस द्वारा नशे के मामले में पकड़े गए गांव के किसी भी व्यक्ति की कोई भी ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों को गांव में मुनादी करवाकर व सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के दौरान गांव की महिलाओं ने गुहार लगाई कि गांव के विभिन्न गली-मौहल्लों में अवैध तरह से शराब बिक रही है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं की इस बात पर प्रधान लखविंदर सिंह ने क्षेत्र केठेकेदारों से बात करते हुए उन्हें गांव में बिक रही शराब को रोकने के लिए कहा। जिस पर ठेकेदारों ने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
‘नन्हें पंख-एक उड़ान आसमां की ओर’ समारोह का किया आयोजन
एडीसी अजय चोपड़ा ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रोत्साहित
सच कहूँ/विनोद शर्मा फतेहाबाद। जिला विकास एवं संसाधन केंद्र में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा जिला प्रशासन के धन्यवाद हेतु एक भव्य सम्मान समारोह ‘नन्हें पंख-एक उड़ान आसमां की ओर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा व नगराधीश सुरेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एडीसी अजय चोपड़ा ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि खेल जीवन का आधार है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। जिम्नास्टिक खेल एक राष्ट्रीय खेल है। इस खेल में भी युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किए गए है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है। कार्यक्रम में जिम्नास्ट विशाल ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी। जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा जिम्नास्टिक खेल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने दांतो तले उंगली दबा ली।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
आपकी कमाई पर धोखेबाजों की नजर, ऐसे रहें सुरक्षित
ऑनलाइन फ्रॉड के इस दौर में एक छोटी सी गलती भी काफी महंगी साबित हो सकती है। कॉस्ट ऑफ लिविंग में वृद्धि के साथ अधिक कमाई करना महत्वपूर्ण हो गया है लेकिन साथ ही कमाई को सुरक्षित रखना और अच्छी योजनाओं में निवेश करना भी फाइनेंशियल मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। आज हम आपको पांच जरूरी टिप्स बताएंगे जो आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने और इसे बढ़ने में मदद करेंगे। इन टिप्स को फॉलो करने पर आपका पैसा सेफ रहेगा और साथ ही आपको अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी करने में मदद मिलेगी।
1. धोखाधड़ी से सावधान:
जैसा कि हममें से अधिकांश ऑनलाइन लेन-देन कर रहे हैं, धोखेबाजों द्वारा उपयोग की जाने वाली चालों से अवगत होना महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में कई नई तरकीबों की एक लिस्ट पेश की थी, जो इन दिनों धोखेबाज उपयोग कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सुरक्षित बैंकिंग प्रेक्टिस का पालन करना चाहिए।
2. अच्छी स्कीमों में करें निवेश:
पैसे की वृद्धि के लिए पैसे का निवेश आवश्यक है। लेकिन हर किसी के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है ‘कहां निवेश करें’। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश का निर्णय लेने से पहले जरूरी रिसर्च करना चाहिए। सरकार और सेबी, पीएफआरडीए, आरबीआई आदि जैसे नियामकों द्वारा रेगुलेट की जाने वाली स्कीमों को आम तौर पर सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माना जाता है। अनरेगुलेटेड आकर्षक योजनाएं आपको ऐसे समय में निराश कर सकती हैं जब आपको वास्तव में धन की आवश्यकता होगी।
3. बीमा है जरूरी:
जीवन अप्रत्याशित और जोखिमों से भरा है। जबकि हर कोई अधिक कमाना और अमीर बनना चाहता है, तो ऐसे में उचित स्वास्थ्य और जीवन बीमा कवर न होना आपके सभी प्रयासों को बर्बाद कर सकता है। जीवन बीमा योजनाएं आपके न होने पर भी आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती हैं, जबकि स्वास्थ्य बीमा आपको अप्रत्याशित स्वास्थ्य आपातकालीन खर्चों को आसानी से पूरा करने में मदद करेगा।
4. बड़े दावों के झांसे में न आएं:
यदि कोई चीज बहुत अच्छी लगती है, तो वह बुरी भी हो सकती है। किसी भी योजना या योजना में निवेश करने से पहले आपको यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए। अनुभव के साथ हम जानते हैं कि बड़े रिटर्न के लंबे दावे अक्सर विफल हो जाते हैं। इसलिए जोखिम से बचना महत्वपूर्ण है, खासकर जब आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने की बात आती है। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी को जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह बचना चाहिए। आप अपनी क्षमता के अनुसार जोखिम ले सकते हैं लेकिन अपनी कमाई के केवल उस हिस्से को जोखिम भरी संपत्तियों में निवेश करें जिसे खोने पर आपको पछतावा नहीं होगा।
5. एक वित्तीय सलाहकार के संपर्क में रहें:
वित्तीय उत्पादों के बारे में स्वयं को शिक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा करने का एक तरीका उत्पादों के बारे में पढ़ना है। लेकिन हर किसी के लिए सब कुछ समझना आसान नहीं होता। इसलिए पेशेवर वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राष्ट्रीय स्तर पर फिर छाए 60 वर्षीय गुरदास जौड़ा
सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह, संगरुर। अगर कुछ करने का जुनून हो, और इरादे नेक व बुलंद तो कुछ भी असंभव नही है। ऐसा ही कुछ करिश्मा कर दिखाया संगरुर के रहने वाले 60 वर्षीय खिलाड़ी व वयोवृद्ध एथलीट गुरदास जौड़ा (Gurdas Joda) । जौड़ा ने तामिलनाडु में हुई नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि 42वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 अप्रैल से 1 मई 2022 तक अलग-अलग आयु वर्गों में चेन्नई (तमिलनाडु) में करवाई गई। जिसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था।
वयोवृद्ध एथलीट गुरदास सिंह जौड़ा ने नेशनल स्तर पर अपने विजयी अभियान को लगातार बरकरार रखते हुए 60 से अधिक आयु वर्ग में 5 किलोमीटर वॉक रेस में से द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा कर अपना ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब राज्य और अपने जिला संगरुर और अपने पैतृक गाँव नंगल कलाँ (मानसा) का नाम रोशन किया।
इस शानदार जीत पर पंजाब मॉस्टर्स एथलेटिक्स जनरल सैक्ट्री काबल सिंह औलख (लाली) अमृतसर, हरियाणा के जनरल सैक्ट्री चरणजीत सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन संगरुर के जनरल सैक्ट्री संजय कुमार, प्रशिक्षक सुखविन्दर सिंह संगरुर, पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों, खेल प्रेमियों, मोहल्लावासियों और मेरे पैतृक गाँव नंगल कलाँ, जिला मानसा के आर्मी जिंदाबाद ग्रुप, नंगल कलां के फौजी भाइयों द्वारा इस शानदार पर बधाई प्रेषित की।
वयोवृद्ध एथलीट गुरदास सिंह जौड़ा (Gurdas Joda) ने इससे पूर्व भी 7वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5 किलोमीटर वॉक रेस में से गोल्ड और 10 किलोमीटर में से कांस्य जीता, 36वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 13 मार्च 2016 लखनऊ में 5 किलोमीटर वॉक रेस गोल्ड और पांच हजार मीटर दौड़ में सिल्वर जीता था, नेशनल इन्वीटेशन मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 14 नवंबर 2016 जिला कंकेर छत्तीसगढ़ में 5 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्ड और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने किया।
इसके अलावा 38वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 21 से 25 फरवरी 2017 हैदाराबाद (तेलंगाना) में 5 किलोमीटर वॉक रेस में सिल्वर मैडल हासिल किया, 38वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24 मार्च और 27 मार्च 2017 इलाहाबाद (यू.पी.) में हुई जिसमें 5 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्ड और 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य, 31वीं मलेशियन इंटरनेशनल ओपन मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप कुचिंग सैरावाक मलेशिया 22 से 23 जुलाई 2017 में 5 किलोमीटर वॉक में गोल्ड मैडल हासिल किया, 40वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 5 से 10 फरवरी 2019 गंटरु आंध्रा प्रदेश 5 किलोमीटर वॉक रेस सिल्वर मैडल हासिल किया, इसके बाद 42वीं नेशनल मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 अप्रैल 2022 से 1 मई चेन्नई तमिलनाडु में 5 किलोमीटर वॉक रेस में सिल्वर मैडल हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हौसले और दृढ़ता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : गुरदास जौड़ा
इस बारे में बातचीत करते हुए गुरदास सिंह जौड़ा ने कहा कि आज उनकी उम्र साठ साल से ज्यादा होने के बावजूद उन्होंने कभी भी नेगेटिव सोच वाली कभी बात नहीं की। आज भी वह प्रात:काल उठकर कई किलोमीटर दौड़ लगाते हैं और शारीरिक कसरत करते हैं। उन्होंने बताया कि हौसले और दृढ़ता के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, चाहे उम्र कितनी भी हो।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।