Kumari Salja - Sach Kahoon Hindi

करोड़ों परिवारों को सहारा देने वाली मनरेगा योजना को किया जा रहा कमजोर: सैलजा
Kumari Salja: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में रविवार को सरसा जिले के गांव पतली डाबर में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, राजकुमार शर्मा, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, कृष्णा फोगाट, जयपाल सिंह लाली, नवीन केडिया, सरपंच हनुमान बिश्नोई, लाधुराम पूनिया, लाल बहादुर खोवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। Sirsa News

कुमारी सैलजा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलाव मजदूरों के काम मांगने के कानूनी अधिकार, समय पर मजदूरी और ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता को कमजोर कर रहे हैं। डिजिटल सत्यापन की जटिलताएं, भुगतान में देरी, बजट में पर्याप्त वृद्धि का अभाव और प्रशासनिक केंद्रीकरण मनरेगा की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में मनरेगा ने करोड़ों परिवारों को सहारा दिया, लेकिन आज उसी योजना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है। पंचायतों से निर्णय लेने का अधिकार छीना जा रहा है, जिससे स्थानीय जरूरतों की अनदेखी हो रही है।

केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए

सांसद ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार द्वारा ईडी तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि ये संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। आने वाले समय में यह भी सामने आएगा कि किस प्रकार गलत ढंग से मामले गढ़े गए, जिनमें वर्षों तक न तो कोई निष्कर्ष निकलता है और न ही न्याय होता है, जबकि संबंधित व्यक्तियों का सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है।

यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के लिए घातक है। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए नशा मुक्त समाज के महत्व पर चर्चा की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का यह प्रयास समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से जनहित के मुद्दे उठाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार जारी रखेगी। Sirsa News

शराब घोटाले को दबाने का खेल-खेल रही सरकार : सैलजा
हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देख-रेख में हो घोटाले की जांच

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़ )। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार द्वारा प्रदेश में लॉकडाउन के बीच हुए शराब घोटाले को दबाने का खेल खेला जा रहा है। एसईटी (स्पेशल इंक्वायरी टीम) द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, उनसे साफ प्रतीत होता है कि इस घोटाले में शामिल बड़े घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शराब घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में कराई जाए, ताकि इस घोटाले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यह बातें यहां जारी बयान में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस सरकार में हो रहे घोटालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेशवासियों को उम्मीद थी कि कोरोना महामारी के बीच उन्हें कुछ राहत मिलेगी। लेकिन इसके बजाय महामारी के बीच हरियाणा में जमकर लूट मचाई गई और घोटालों को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन के बीच हुए शराब घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश के तहत ही इसकी जांच के लिए एसआईटी को खारिज कर एसईटी (स्पेशल इंक्वायरी टीम) का गठन किया गया, जबकि एसआईटी इस घोटाले की तह तक जाकर पड़ताल कर सकती थी। जिस एसईटी का गठन किया गया, उसके पास इस घोटाले की तह तक जाने वाली शक्तियां ही नहीं थी। जब इस टीम के पास घोटाले की जांच के लिए पूरी शक्तियां ही नहीं थी तो यह टीम किस बात की जांच कर रही थी। आबकारी विभाग ने इस घोटाले में एसईटी द्वारा मांगी गई जानकारी तक नहीं मुहैया कराई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।