Revealing - Sach Kahoon Hindi

पति मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा
मुरैना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पत्रकारों को बताया कि गत 28 मई को रिठौरा थांना क्षेत्र में पुलिस को एक नर कंकाल मिला था। मृतक के परिजन ने कपड़ों के आधार पर नरकंकाल की पहचान गौरीशंकर रावत के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुशीला के आफिसर गुर्जर नाम के एक व्यक्ति से अवैध सम्बन्ध थे और पत्नी और उसका प्रेमी गौरीशंकर को रास्ते से हटाना चाहते थे। पत्नी सुशीला ने पति की हत्या की पहले साजिश रची थी लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी।

गत 28 मई को एक बार फिर प्रेमी और प्रेमिका ने गौरीशंकर की हत्या की साजिश रची ओर वे उसमे सफल हो गए।पुलिस अधीक्षक श्री सांघी ने बताया कि आरोपी सुशीला ने अपने पति से 28 मई को कहा कि मेरा एक मुंह बोला भाई आपको गोले के मंदिर पर मिलेगा और आप उसके साथ जाकर मेरे लिये एक वैद्य से दवा ले आना। मृतक अपनी पत्नी की बातों में आकर उसके प्रेमी आफिसर गुर्जर के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर चला गया। आफिसर गुर्जर ने एक अन्य व्यक्ति को दो लाख रुपये देकर हत्या करने में शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर गौरीशंकर रावत की रिठौरा थांना क्षेत्र में गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

फाइनेंस मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के अनुसार सालभर में 562 Cr की ब्लैकमनी जब्त
नई दिल्ली: एक साल में देशभर में 562 करोड़ की ब्लैकमनी (Black Money Seized) जब्त की गई। सरकार की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में संदिग्ध लेनदेन, जाली करेंसी, टेरर फंडिंग और विदेशों से गैर-कानूनी फंड ट्रांसफर के 200% ज्यादा केस पकड़े गए। बता दें कि एफआईयू फाइनेंस मिनिस्ट्री की टेक्नीकल इंटेलिजेंस विंग है। ये फाइनेंस से जुड़ी गड़बड़ियों पर नजर रखती है।

संदिग्ध लेन-देन भी दोगुना हुआ | Black Money Seized

पिछले फाइनेंशियल ईयर के मुकाबले 2015-16 में कैश ट्रांजैक्शन 80 लाख से बढ़कर 1.6 करोड़ से ज्यादा हो गए।

इनमें संदिग्ध लेनदेन की संख्या भी 58,646 से 1,05,973 हो गई।

जाली नोटों से जुड़े आंकड़े भी 16% से ज्यादा बढ़े हैं।

जबकि विदेशों से फंड ट्रांसफर के मामलों में 850% की बढ़ोतरी सामने आई है।

बैंकों और अन्य फाइनेंशियल कंपनियों में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट से जुड़े 21 मामले मिले।

कैसे काम करती है FIU? | Black Money Seized

बता दें कि एफआईयू (फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट) वित्त मंत्रालय की एक टेक्नीकल इंटेलिजेंस विंग है, जो फाइनेंस से जुड़ी गड़बड़ियों पर नजर रखती है। इसे 2004 में बनाया गया। इसका काम बैंक और अन्य चैनलों की मदद से मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग और जाली नोटों से जुड़ा आंकड़ा जुटाना है। बाद में इस डाटा को इकोनॉमी से जुड़े क्राइम पर एक्शन के लिए जांच एजेंसियों के साथ शेयर किया जाता है।

टेक्नोलॉजी आंकड़ों में बढ़ोतरी की वजह | Black Money Seized

आंकड़ों में बढ़ोतरी की वजह संदिग्ध फंड ट्रांसफर पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद लेने और अफसरों की जागरुकता है।

बैंकों की मदद से देश और विदेशों में कालेधन पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है।

ब्लैकमनी के साथ टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानून के हिसाब से कार्रवाई चल रही है।

एफआईयू से मिले इनपुट पर सीबीडीटी ने 155 करोड़ की बेहिसाब इनकम पर कार्रवाई की।

कुल 562 करोड़ का कालाधन जब्त हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनंदपाल एनकाउंटर में चौंका देने वाला खुलासा
राजू के जेल जाने के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

सीकर (सच कहूँ न्यूज)। शेखावाटी में करीब 20 साल पहले पनपा गैंगवार एक बार फिर पुलिस की नजरों में रहेगा। आनंदपाल के एनकाउंटर व राजू ठेहट के जेल में जाने के कारण उनके गुर्गे छोटी-छोटी वारदात कर पुलिस की परेशानी बढ़ा सकते हैं। पहले राजू ठेहट, फिर बलबीर बानूड़ा व आनंदपाल और अब इनके गुर्गे। ठेहट की गिरफ्तारी और बानूड़ा व आनंदपाल की मौत के बाद माना जा रहा था कि अब करीब 20 साल से चली आ रही यह गैंगवार की जंग अब खत्म हो सकती है, लेकिन इन्हीं गैंग से जुड़कर आगे बढ़े गुर्गे अब भी मुसीबत बन सकते हैं।

कुछ नए गैंग पनप रहे हैं तो कुछ गुर्गे ऐसे भी हैं जो आनंदपाल और ठेहट गिरोह के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और आज भी फरार चल रहे हैं। चूरू में हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गोदारा की गोली मारकर की गई हत्या के बाद सामने आया है कि शेखावाटी में गैंगवार पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

शराब तस्करी से शुरू हुए थे गैंग

शेखावाटी में गैंगवार शराब तस्करी से ही शुरू हुआ था। बलबीर बानूड़ा व ठेहट के बीच विवाद की जड़ भी शराब ठेका ही था। करीब 20 साल से चल रहे गैंगवार व नई पनप रही गैंग के बीच अब भी शराब तस्करी ही विवाद का मुख्य कारण है। महेंद्र गोदारा की हत्या के मामले में भी जिन बदमाशों का नाम सामने आ रहा है वे इसी से जुड़े हुए हैं।

अजय रिणवां गैंग फिर से सक्रिय

पिछले कुछ समय से अपराध से दूर होने का प्रयास किया, लेकिन जब से दूसरी गैंग से दुश्मनी हुई तब से फिर से सक्रिय होने लगी है। पांडिया से दुश्मनी के चलते इसके गुर्गे भी लगातार सक्रिय हो रहे हैं। महेंद्र गोदारा की हत्या के मामले में भी मुख्यतौर पर रिणवां के खिलाफ ही रिपोर्ट दी गई है और उसे साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है।

आनंदपाल गैंग के फरार गुर्गे

भले ही आंनदपाल और सीकर जिले में उसके सबसे खास रहे बलबीर बानूड़ा दोनों मारे जा चुके हैं लेकिन इस गिरोह के कुछ गुर्गे अभी भी फरार हैं और सीकर से जुड़े हैं। इन पर इनाम भी घोषित है लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। ये भी पुलिस के लिए बड़ी टेंशन हैं क्यों कि ये पहले सीधे तौर पर आनंदपाल से जुड़े हुए थे।

ठेहट के गुर्गे

राजू ठेहट व उसका भाई ओमा भले ही जेल में बंद हैं लेकिन इस गैंग के कई गुर्गे भी अभी तक फरार चल रहे हैं। साथ ही ठेहट व उसका भाई भी जेल से ही इस गिरोह को आॅपरेट कर रहे हैं।

अनिल उर्फ पांडिया गैंग

पांडिया के अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में जाने के बाद से वह आनंदपाल के साथ जुड़ गया। हालांकि आंनदपाल के एनकाउंटर के बाद से इनके हौसले जरूर पस्त हुए हैं। इस गैंग की सीधे तौर पर फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटर अजय रिणवां की गैंग से दुश्मनी है। इस गिरोह ने अप्रैल के महीने में ही अजय रिणवां या उसके खास किशोर कुमावत को ठिकाने का प्लान बना लिया था।

17 अप्रैल को फतेहपुर कोर्ट में पेशी के दौरान यह गैंग वारदात करने वाली थी लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी भनक लग गई। इसके बाद फतेहपुर पुलिस ने ही हथियारों के साथ महेंद्र गोदारा को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में यह भी सामने आया था कि इन्होंने रिणवां को मारने का प्लान बनाया था।

इनका कहना है

‘‘संदिग्धों पर लगातार नजर है। अपराधियों के सक्रिय गुर्गो पर शिकंजा कसने के लिए जिले के सभी थानाप्रभारियों को भी नजर रखने के लिए निर्देश दिए है।

डॉ. तेजपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्लार्इंड मर्डर की गुत्थी सुलझी
भिवानी-पुलिस ने एक साथ किया तीन वारदातों का खुलासा

मृतक आॅॅटो चालक सुरेन्द्र को उसी के साथी मुकेश ने उतारा था मौत के घाट

30 मई को लोहारू में महिला को बंधन बना कर लुट का भी हुआ खुलासा

लूट की वारदात निकली झुठी, महिला ने जानबुझ कर किया था लुट का ड्रामा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी पुलिस ने एक साथ तीन वारदातों का खुलासा करने किया है। जिला पुलिस ने 3 मई को ढाणा रोड पर हुए ब्लाईंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के साथ लोहारू में महिला को बंधक बना कर लुट की झुठी वारदात का भी पर्दाफास किया है। इसके साथ ही गुरुग्राम से गाड़ी को किराये पर लेकर ड्राईवर से लुट करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने पत्रकारों से बातचीत में घटनाओं का खुलासा किया और साथ में पुलिस के हाईटैक होने की भी जानकारी दी। एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि 3 मई को ढाणा रोड ब्लाईंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। 3 मई को ढाणा रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास नाले में एक शव मिला था। कुछ दिनों बाद शव की पहचान आॅॅटो चालक मिलकपुर गांव निवासी सुरेन्द्र के रुप में हुई थी।

मामले में ढाणा रोड निवासी मुकेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। मुकेश मृतक सुरेन्द्र का साथी था और वो उसे लुटने तथा उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, जिसके लिए उसने सुरेन्द्र को शराब पिलाकर उसका गला दबा कर जान से मार डाला।

ड्रामा निकला महिला को लूटना

एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने 30 मई को लोहारू में एक महिला को उसी के घर में बंधक बना कर लुटने के मामले का खुलासा करते हुए इसे ड्रामा बताया। उन्होंने बताया कि दिनदाहाड़े महिला को उसी के घर में बंधक बना कर लुटने का पूरा मामला जांच के बाद झुठा निकला है। एसपी ने बताया कि जांच में पाया है कि उक्त महिला अपने परिवार से अलग होने के लिए मानसिक तनाव में रहती थी और इसी लिए उसने बंधक बना लुट की ये झुठी कहानी रची। लूट में बताया गया सारा सामान भी बरामद हो चुका है।

पूरे प्रदेश सहित भिवानी पुलिस भी हाईटैक हो रही है। इसी के तहत किसी भी रैली, धरना-प्रदर्शन तथा आंदोलन तथा दिवार के अंदर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा मिला है। लोहारू-भिवानी नेशनल हाईवे पर पैट्रोलिंग के लिए दो नई पीसीआर मिली हैं।

-सुरेन्द्र सिंह भौरिया, एसपी

गाड़ी लूटने की योजना बनाने वाला काबू

तीसरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने बताया कि 30 मई को ही गुरुग्राम से एक गाड़ी को किराये पर लेकर नरसिंहवास निवासी सोनू व उसका साथी संदीप भिवानी आ रहे थे। जब वे निनाण गांव के पास पहुंचे तो गाड़ी को लुटने का प्रयास किया। लेकिन ड्राईवर अमित की सुझबुझ से वो युवक गाड़ी तो नहीं लुट पाए लेकिन ड्राईवर के तीन हजार रुपए तथा दो मोबाईल लेकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोनीपत में NIA की छापेमारी
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत व समालखा में दो जगह नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा छापेमारी की गई है। छापेमारी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग करने के मामले में की जा रही है। इस संबंध में घाटी में 14 और दिल्ली में आठ स्थानों पर छापेमारी की है।

अलगाववादी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

ऑफिशियल सोर्सेज के मुताबिक दिल्ली में आठ हवाला डीलर्स और ट्रेडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। हरियाणा के सोनीपत में भी 2 जगहों पर छापे मारे गए हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था खुलासा

एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में कश्मीर के अलगाववादियों को पाकिस्तान के आतंकी गुटों से पैसे मिलने की बात का खुलासा हुआ था। इसके बाद 19 मई को एनआईए ने इन अलगाववादी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था और प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी शुरू की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।