Abhinav Bindra - Sach Kahoon Hindi

सभी खेल संगठनों में सुरक्षा उपाय लागू करने की जरूरत: बिंद्रा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra)  ने प्रदर्शनकारी पहलवानों की ‘भयावह तस्वीरों’ पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को सभी खेल संगठनों में ‘स्वतंत्र सुरक्षा उपाय’ लागू करने की मांग की। बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘कल रात सो नहीं सका। अपने साथी भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की भयावह तस्वीरों ने (मुझे) विचलित रखा। समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय लागू करें।

क्या है मामला | (Abhinav Bindra)

उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान संसद तक मार्च करने और महिला महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया था। पहलवान हालांकि जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं बढ़ सके और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू उखाड़ दिये।

बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने कहा, ‘हमें सुनिश्चित करना होगा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसका निपटान बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाये। हर एथलीट एक सुरक्षित और सशक्त करने वाले माहौल का हकदार है। बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप हैं। दिल्ली पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– RBI New Guidelines: जरूरी सूचना! 2000 का नोट जमा कराने वाले ध्यान दें…

‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ में भाग लेंगे अभिनव बिंद्रा
नई दिल्ली। ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण अपनी आजीविका खोने वाले लोगों के समर्थन में शुरू की गई पहल ‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ में भाग लेंगे। भारत की प्रमुख खेल प्रबंधन कंपनी प्रोकैम इंटरनेशनल ने गैर-लाभकारी संगठन गिवइंडिया के साथ मिलकर 30 जुलाई को इस पहल की शुरूआत का प्रस्ताव रखा था। इस पहल में शामिल होने के लिए पंजीकरण एक अगस्त को शुरू हो गया है और इसका आयोजन 15 अगस्त से शुरू होगा।

बिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि ‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ के जरिये हमारे देश के लोगों के पास कोविड-19 महामारी के कारण अपनी आजीविका खो चुके लोगों के साथ खड़े होने का एक अवसर है। उन्होंने कहा, ‘हममें से कई इस मामले में भाग्यशाली हैं कि हमारे पास फोन या एक लैपटॉप है और हम घर में आराम से बैठ सकते हैं। हमारे देश के कई अन्य लोग इतने भाग्यशाली नहीं हैं। हमारे पास ‘सनफीस्ट इंडिया रन एज वन’ के जरिये महामारी के कारण अपनी आजीविका खो चुके या आजीविका खो देने के खतरे का सामना कर रहे लोगों के साथ खड़े होने और एकजुटता दिखाने का एक अवसर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।