Indian Independence Day - Sach Kahoon Hindi
राजकीय महाविद्यालय, छछरौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: राजकीय महाविद्यालय छछरौली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुनील तनेजा के कुशल मार्गदर्शन में प्रात: महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर ' भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा। अपने भाषण में डॉ संजीव शर्मा ने महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के पथ पर चलते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से‌ ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें देशभक्ति गीत, भाषण और कविताएं शामिल थी। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों में मिठाई वितरित की गई| इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर -शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
Chhachhrauli News: राजकीय महाविद्यालय, छछरौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जामिया दारुल उलूम मुज़फ़्फ़रिया में शान से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली में दिया देशभक्ति का संदेश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के बसी कलां गांव में स्थित जामिया दारुल उलूम मुज़फ़्फ़रिया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जामिया परिसर से निकाली गई तिरंगा रैली से हुई। रैली का नेतृत्व जामिया के मुहतमिम मौलाना मुफ्ती ताहिर हसन ने किया। रैली में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद, मुहतमिम मौलाना मुफ्ती ताहिर हसन और बसी कलां के प्रधान शहाबुद्दीन कुरैशी उर्फ साबु ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जबकि मोहम्मद सादिक पलड़ी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जामिया के छात्रों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने भारतीय इतिहास को अरबी, फारसी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित क्विज में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कैराना नपा चेयरमैन पुत्र उमर अंसारी, हाफिज शमशाद उर्फ काला कुरैशी, शहजाद प्रधान, नसीम पहलवान, हकीम साबिर अंसारी, जामा मस्जिद पलड़ी के इमाम मौलाना आकिल, खालिद प्रधान मकसूदाबाद समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्विज का आयोजन मुफ्ती उमर नोमानी ने किया, जबकि कार्यक्रम की निजामत मुफ्ती सादिक अमीन पलड़वी, नाजिम-ए-तालीमात जामिया ने की। अंत में मौलाना आकिल की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कैराना में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र का 80वां स्वतंत्रता दिवस
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर एवं क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में देश के सम्मान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आजादी के इतिहास व महापुरूषों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे। वहीं, तहसील परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन चौहान, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी व ईओ समीर कश्यप, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, किलागेट चौकी में प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी में प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी तथा तीतरवाड़ा चौकी में प्रभारी एसआई पवन चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कोतवाली प्रांगण में ध्वजारोहण के अवसर पर दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह, कांस्टेबल शहजाद अली आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली चौहान व प्रधानाचार्य माजिद अली चौहान, द न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय, हिमालय मॉडल स्कूल में प्रबंधक जनकराज तिवारी व प्रधानाचार्या अलका तिवारी, सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार, डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक संजीव गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन, जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में प्रबंधक मीनाक्षी चौहान व प्रधानाचार्य अशोक चौहान तथा सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा में प्रबंधक सुखपाल चौहान व प्रधानाचार्य निखिल कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।
पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर शान से फहराया तिरंगा
शनिवार को राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर गोल मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम कैराना शिवाजी यादव मुख्यातिथि तथा नपा चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की, जबकि कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार अंसार सिद्दीकी ने किया। इससे पूर्व, संगठन के कार्यालय पर अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी एवं अब्दुल सत्तार, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानवी, एम. इकबाल हसन, डॉ. सलीम फारूकी, अहसान सैफी, आशीष सैनी, अलताफ चौधरी, दीपक बालान, वाजिद अली, फिरोज खान, पुनीत गोयल, फारूख-ए-आजम, स्वदेश चौधरी, देवराज चौहान तथा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप चौधरी, युवा मण्डलाध्यक्ष राजेश प्रधान, नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू, एडवोकेट शगुन मित्तल, सभासद महबूब चौधरी व तौसीफ चौधरी, सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(रजि.) के नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल व संजय राजवंशी, फैजान अहमद, राहुल चौहान, अर्श चौधरी समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद कमिश्नरेट के 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: जनपद में 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों, वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिन्हों से सम्मानित किया गया। कमिश्नरेट की ओर से जारी सूची में अग्निशमन एवं पुलिस विभाग के कुल 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मूलचंद सिंह, मुख्य आरक्षी आदेश त्रिपाठी, लीडिंग फायरमैन नेत्रपाल सिंह, फायर सर्विस चालक सतेन्द्र सिंह और रामपाल सिंह,
तथा फायरमैन जोगेन्द्र सिंह, विनय यादव, आयुष्मान कुमार शर्मा, दीपक कुमार, और उमाकांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। इसके अलावा निरीक्षक धर्मपाल को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं निरीक्षक अजय कुमार शर्मा और उपनिरीक्षक संजीव कुमार राना को पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने बताया कि ये सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए हैं जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में साहस, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। कमिश्नरेट परिवार ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Indian Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा एक्शन प्लान, जल्दी देखें
नई दिल्ली (एजेंसी)। Indian Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के भविष्य के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए "सप्तधारा" या "सप्त शक्ति" का मंत्र दिया। इस सप्त धारा की शक्ति में भविष्य की सोच और आने वाले समय के लिए भारत की महत्वाकांक्षाओं के बड़े पैमाने को दर्शाया गया है, जो आने वाले वर्षों में देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा तय करेगा।
विनिर्माण से लेकर कृषि, नवाचार, रक्षा, हरित अर्थव्यवस्था और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान तक, ये शक्तियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला मानी जा रही हैं।
शक्ति की सप्त धाराएं
मैन्युफैक्चरिंग पावर: डिजाइन से लेकर कंपोनेंट्स तक पूरी घरेलू एंड-टू-एंड वैल्यू चेन बनाना, जिसमें जीरो-डिफेक्ट क्वालिटी, लागत और ग्लोबल स्तर पर काम करने पर ध्यान दिया जाए।
कृषि और खाद्य प्रसंस्करण: मोटे अनाज (मिलेट्स), मसालों और फलों के लिए खेत से निर्यात तक की इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन बनाना और साथ ही केमिकल-मुक्त खेती की ओर बढ़ना।
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: टेक मार्केट से आगे बढ़कर ग्लोबल इनोवेशन हब बनना, जो एआई, क्वांटम, स्पेस, रोबोटिक्स, डीपीआई और 'मेड-इन-इंडिया' 6जी में नेतृत्व करे।
गति शक्ति: शहरों, हाईवे, रेल, एयरपोर्ट और आधुनिक इंडस्ट्रियल सी-पोर्ट्स को जोड़ने वाली तेज-रफ्तार और निर्बाध मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बनाना।
रक्षा शक्ति: ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम और हाइपरसोनिक जैसी अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों में अग्रणी बनकर और उनका निर्यात करके पूरी तरह रणनीतिक आत्मनिर्भरता हासिल करना।
ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी: ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज के जरिए टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना और साथ ही समुद्र, तटीय और समुद्री संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करना।
भारत की सॉफ्ट पावर: भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाना। साथ ही गेमिंग, वीएफएक्स, एनिमेशन और क्रिएटिव इकोनॉमी में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करना।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मैन्युफैक्चरर, इंटरप्रेन्योर और एमएसएमई से कहा कि ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीय और गुणवत्ता के आधार पर होनी चाहिए। क्वालिटी के विषय में कोई समझौता नहीं हो। इसलिए हमारा मंत्र 'क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी' होना चाहिए। यही हमारा ग्लोबल ब्रांड वैल्यू बनेगा।
भारत की महत्वाकांक्षाओं का दायरा बदलने के लिए फॉर्च्यून 500 में 50 कंपनियां, प्रमुख ग्लोबल बैंकों में एक भारतीय बैंक और दुनिया की प्रमुख 5 कंपनियों में एक भारतीय फार्मा कंपनी का संकल्प है। साथ ही, वैश्विक नेतृत्व हासिल करने वाली एक भारतीय लॉ या रेटिंग एजेंसी, दुनिया की प्रमुख फर्मों में एक भारतीय कंसल्टिंग या अकाउंटिंग फर्म, दुनिया की प्रमुख कंपनियों में एक भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, ऐसे ब्रांड, जिन्हें दुनिया भारत का नाम सुनते ही उत्साह के साथ पहचाने।
नशा मुक्त युवा अभियान
प्रधानमंत्री ने 'नशा मुक्त युवा अभियान' के बारे में भी बताया और हर परिवार से अपील की कि वे समाज को नुकसान पहुंचाने वाली नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए इस अभियान से जुड़ें।
भारत की पहली डिजिटल जनगणना अभी चल रही है। प्रधानमंत्री ने हर परिवार से एक साथ बैठकर अपने परिवार के बारे में सही जानकारी भरने का आग्रह किया। नागरिकों को सही जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, क्योंकि इससे बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
सुधारों के अगले चरण के लिए राज्य और केंद्र, दोनों सरकारें एक साथ आ रही हैं। 'विकसित भारत' के लिए सहकारी संघवाद और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
नारी शक्ति के लिए साथ आएं
वहीं, सभी राजनीतिक दलों से प्रधानमंत्री की सीधी अपील है कि वे महिलाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करें और संसद व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने में सहयोग करें।
मौसम ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, सुहावना हुआ मौसम का मिजाज
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के बीच स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश के दौर लोगों को गर्मी से राहत दे सकते हैं। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान में 15 अगस्त से 20 अगस्त तक लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 90 से 80 प्रतिशत के बीच रह सकता है। पूर्वानुमान में सामान्यतः बादल छाए रहने और हल्की बारिश की बात कही गई है। 16 अगस्त को तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहने के साथ हल्की बारिश वाला रह सकता है।
17 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 19 अगस्त को तापमान 34-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। यानी पूरे सप्ताह तापमान बहुत अधिक बढ़ने के आसार नहीं हैं और बादल व बारिश गर्मी से राहत देते रहेंगे।
मौसम के साथ-साथ नोएडा की वायु गुणवत्ता भी अपेक्षाकृत राहत देने वाली तस्वीर दिखा रही है। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 70, सेक्टर-62 में 60, सेक्टर-1 में 90 और सेक्टर-116 में 99 दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के आधार पर नोएडा के प्रमुख निगरानी केंद्रों पर हवा संतोषजनक श्रेणी में दिखाई दे रही है।
हालांकि दिल्ली की तस्वीर सभी इलाकों में एक जैसी नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों में आनंद विहार और बवाना का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया है, जबकि अशोक विहार 89, आया नगर 58, कैंटोनमेंट एरिया 103, चांदनी चौक 104, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 63 और मथुरा रोड 81 पर एक्यूआई दर्ज हुआ। यानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हवा बेहतर है, लेकिन कुछ प्रमुख प्रदूषण हॉटस्पॉट अभी भी अपेक्षाकृत खराब स्थिति में हैं।
गाजियाबाद के उपलब्ध छह सक्रिय स्टेशनों में गोविंदपुरम का एक्यूआई 56, इंदिरापुरम 74, लोनी 107, संजय नगर 68, वसुंधरा 92 और वेद विहार-लोनी 120 दर्ज किया गया। इनमें गोविंदपुरम, इंदिरापुरम, संजय नगर और वसुंधरा के आंकड़े अपेक्षाकृत बेहतर हैं, जबकि लोनी और वेद विहार-लोनी में एक्यूआई 100 के पार पहुंचा हुआ है। बारिश और बादलों की आवाजाही से दिल्ली-एनसीआर में तापमान पर नियंत्रण बना रहने की उम्मीद है।
स्वतंत्रता दिवस पर खुले आसमान के नीचे होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हल्की बारिश जरूर चुनौती बन सकती है, लेकिन तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान में 15 से 20 अगस्त तक किसी चेतावनी का उल्लेख नहीं है।
AI Image
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली (एजेंसी)।  Indian Independence Day: शनिवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिनके साहस, त्याग और अटूट संकल्प ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उनके सपने हमें 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। आने वाले समय में यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का यह दिन, भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करने का अवसर है। उनके संघर्ष ने हमें केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के भविष्य को स्वयं गढ़ने का अधिकार और दायित्व भी दिया।"
रक्षा मंत्री ने आगे लिखा, "यह अवसर 140 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी है, जिसके माध्यम से हम एक ऐसे सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करें, जो अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता, प्रगति और नवाचार की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। जयहिंद!"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, नए भारत को समृद्ध बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का आत्मनिर्भर भारत साकार करने में भागीदार बनें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आजादी के पावन दिवस पर मैं उन महान विभूतियों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूं, जिन्होंने मां भारती की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आइये, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और “विकसित व आत्मनिर्भर भारत” निर्माण का संकल्प दोहराएं।"
Indian Independence Day: 'आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है', लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Indian Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज हर दिल की धड़कन 'वंदे मातरम' के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिल की धड़कन 'वंदे मातरम' के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, "आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। देश आज उन महान सपूतों का फिर से स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा की।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, "आज जो इस समारोह में उपस्थित हैं, उन सभी के लिए आज एक ऐतिहासिक पल भी है। आजादी के बाद 15 अगस्त, लाल किले पर पहली बार 'वंदे मातरम' गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है।"
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, भूस्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुख दर्द को हम भलीभांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं।
Narendra Modi: लालकिले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘हर दिल की धड़कन वंदे मातरम, हर घर, हर मन तिरंगा’
सनराइज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नन्हे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां; NCC कैडेट्स सम्मानित
प्रताप नगर ((सच कहूँ/राजेंद्र कुमार) Pratap Nagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही बच्चों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था।इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा (Nursery to 5th Class) तक के छोटे बच्चों के नाम रहा। इन नन्हे-मुन्ने स्वतंत्रता सेनानियों ने मंच पर अपनी कला और प्रतिभा का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, कविताएं सुनाईं और कुछ बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के तहत भारत माता, महात्मा गांधी, और भगत सिंह जैसे महान देशभक्तों के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।NCC के प्रथम बैच का गरिमामयी सम्मान समारोहइस ऐतिहासिक दिन का एक और सबसे बड़ा आकर्षण स्कूल की एनसीसी (NCC) विंग का सम्मान समारोह रहा। विद्यालय के एनसीसी के प्रथम बैच के जो कैडेट्स सफलतापूर्वक पास आउट (उत्तीर्ण) हुए हैं, उनके लिए विशेष दीक्षांत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली क्षण में मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रबंधक महोदय श्रीमान बलजीत सिंह सिंधु तथा NCC एएनओ सेकंड ऑफिसर सचिन नागरा ने संयुक्त रूप से मंच पर आकर सभी पास-आउट कैडेट्स को उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन के लिए बधाई दी।
मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा इन सभी होनहार कैडेट्स को उनके आधिकारिक एनसीसी प्रमाणपत्र (Certificates) सौंपे गए। सर्टिफिकेट हाथ में लेते ही कैडेट्स के चेहरे गर्व से खिल उठे।प्रबंधक और शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का हौसलाइस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रबंधक महोदय श्रीमान बलजीत सिंह सिंधु ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने छोटे बच्चों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि बचपन से ही बच्चों में देशभक्ति के संस्कार डालना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि हमारा पहला बैच हमेशा स्कूल के इतिहास में खास रहेगा और ये बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे।
Tree Plantation: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाग में 1151 पौधे रोपे
कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Kota News: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस एवं पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस 15 अगस्त के पूर्व दिवस पर शुक्रवार को कोटा संभाग में एम.एस.जी. डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा संभाग की साध-संगत ने 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे ‘‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’’ नारा लगाकर एक साथ विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं अन्य स्थलों पर 1151 फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर खुशियां मनाकर गुरूजी को बधाईयां प्रेषित की गई।
सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार खुशनुमा माहौल में एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा संभाग में साध संगत शुक्रवार को शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की पौशाक एवं अन्य परिधानों में सज धजकर पौधारोपण स्थलों पर पहुंची और हर्षोल्लास के साथ पौधारोपण किया। वातावरण की शुद्धता एवं धरती को हरा-भरा बनाने की श्रृंखला में सेवादार बहिनों ने कोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 150 एवं डी.सी.एम. विद्यालय में भी सेवादार बहिनों ने 100 पौधे लगाये। इसी क्रम में ग्राम दसलाना के राजकीय विद्यालय में सेवादार भाईयों ने 200 पौधे, कोटडी विद्यालय में 100 पौधे, महावीर नगर विद्यालय में 100 पौधे, बारां में 100, बंूदी में 51, केशोराय पाटन में 150 एवं रावतभाटा में 200 पौधे लगाये गये। सभी राजकीय विद्यालयों में स्कूल स्टाफ का सराहनीय सहयोग मिला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन एवं डीसीएम के विद्यालय में सेवादार बहिनों ने पौघारोपण किया। इसके अलावा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा व अन्य स्थानों, घरों पर भी सेवादारों ने पौधे लगाये।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता महावर एवं सहायक प्रधानाचार्य प्रदीप कलवार ने अपने संबोधन में कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार मानवता भलाई के कार्य किये जाते रहे हैं और आज वातावरण की शुद्वता के लिए जो पौधारोपण किया गया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी आपका सहयोग अपेक्षित है।
पौधारोपण कार्यक्रम में सेवादारों ने ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर सुबह 8 बजे एक साथ मिलकर पौधे रोपे। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा कोटा की सभी समितियों के जिम्मेवार भाई-बहिनों सहित बडी तादाद में साध-संगत पहुंची जिन्होंने अल्प समय में पौधारोपण कर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की श्रृंखला में 14 अगस्त को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ पौधे लगाये। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, सच्चे नम्र सेवादार भाई-बहिन, सच्ची सेवादार समितियां, सच्ची पानी समिति, सच्ची यातायात समिति, सच्ची लंगर समिति,आई.टी.विंग सहित सभी समितियों के सेवादार भाई बहिनों ने भाग लिया और उत्साह के साथ पौधारोपण किया।                                                                 -राजेन्द्र सिंह हाड़ा, सेवादार, डेरा सच्चा सौदा, कोटा
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर की देशवासियों से यह खास अपील!
नई दिल्ली (एजेंसी)। Narendra Modi: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की है।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “आइए, हर घर तिरंगा को हर घर में एक उत्सव के रूप में मनाएं।” आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें।” देशवासियों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हर घर पर तिरंगा लहराइए।”
पीएम मोदी द्वारा शेयर वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ एनडीए के नेता दिखाई दिए। इससे पहले मंगलवार को संसद पुस्तकालय में आयोजित 'मंगल मिलन' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए। इस दौरान सभी सांसदों के हाथ में तिरंगा था और उन्होंने वंदे मातरम के नारे भी लगाए।
पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आइए, स्वतंत्रता के अमर सेनानियों को नमन करें, जिन्होंने अपने त्याग, तप और बलिदान से भारत की स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त किया। पीएम मोदी ने ने हर दिल्लीवासी और हर भारतवासी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का राष्ट्रपर्व बनाने का आह्वान किया है। आइए, अपने घर पर तिरंगा फहराएं, वीरों के बलिदान को स्मरण करें और राष्ट्रगौरव के इस उत्सव को हर गली, हर कॉलोनी तक पहुंचाएं। हर घर तिरंगा। हर मन तिरंगा। भारत माता की जय।
उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करें। साथ ही, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्षों के अवसर पर इसकी अमर भावना और माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले बलिदानियों को नमन करें।
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में संसद भवन परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक के दौरान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत अद्भुत दृश्य देखने को मिला। एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साथ तिरंगा लहराने और ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करने का यह दृश्य प्रत्येक देशवासी के हृदय में गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाला है।
इसी कड़ी में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हाथों में तिरंगा, कंठ में ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष और मन में राष्ट्रभक्ति का भाव। ‘मंगल मिलन’ संसदीय बैठक के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ तिरंगा लहराने का यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प से ओतप्रोत यह दृश्य सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
ज्ञात हो कि पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान हर साल भाजसा शासित प्रदेशों में चलाया जाता है। इस अभियान के तहत बाइक रैली के साथ ही साथ लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घरों के ऊपर तिरंगा लहराया जाता है।
Narendra Modi
बिजली लाइनों के पास न करें पतंगबाजी, हो सकता है जान को खतरा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी के शौकीनों से बीएसईएस ने अपील की है कि वे बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों के आसपास पतंग न उड़ाएं। उपभोक्ताओं से यह भी अपील की गई है कि वे पतंग उड़ाने के लिए मेटल-युक्त मांझे का प्रयोग न करें। मेटैलिक मांझा न सिर्फ इलाके की बिजली गुल कर सकता है, बल्कि इससे पतंग उड़ाने वालों की जान को भी खतरा हो सकता है। दरअसल मेटल-कोटेड मांझा जब बिजली की तारों व अन्य उपकरणों के संपर्क में आता है, तो बिजली का करंट मैटेलिक मांझे से प्रवाहित होकर पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति के शरीर तक पहुंच सकता है। Delhi News
उपभोक्ताओं, खासकर बुजर्गों व माता-पिताओं से अपील की गई है कि वे बच्चों को यह समझाएं कि वे कटी हुई पतंग लेने के लिए बिजली उपकरणों के पास या प्रतिबंधित इलाकों में न जाएं। यह उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकता है। पतंगबाजी की वजह से बिजली की लाइनें ट्रीप हो सकती है। अगर 66/33 केवी की सिर्फ एक लाइन र्ट्पि हो जाए, तो इससे 10 हजार से अधिक लोगों के घरों में अंधेरा छा सकता है। यदि 11 केवी की एक लाइन ट्रिप होती है, तो लगभग 2500 से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। Delhi News
बीएसईएस प्रवक्ता के मुताबिक, लोग पतंगबाजी का आनंद लें, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली आपूर्ति से जुड़े उपकरणों के पास पतंग न उड़ाएं और पतंग उड़ाने के लिए मेटल कोटेड मांझे का उपयोग हरगिज न करें। ये कुछ छोटे उपाय स्वतंत्रता दिवस के जश्न को सुरक्षित बना सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यहां यह बताना जरूरी होगा कि बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचाना और बिजली के उपकरणों को क्षतिग्रस्त करना कानूनन जुर्म है। इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी ऐक्ट और दिल्ली पुलिस ऐक्ट के तहत सजा का प्रावधान है। Delhi News
पतंगबाजी की वजह से होने वाली ट्रीपिंग्स के मद्देनजर बीएसईएस ने अपनी ओएंडएम टीमों को हाईअलर्ट पर रखा है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं पतंगबाजी की वजह से ट्रिंपिंग होती है, तो घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर, इलाके में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल की जाए।प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता बीएसईएस के हेल्पलाइन नंबरों 19123- बीआरपीएल और 19122- बीवाईपीएल पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:– Nuh Violence: हरियाणा की घटना के बाद दिल्ली पुलिस की संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी