M. Venkaiah Naidu - Sach Kahoon Hindi

नायडू ने संत कबीर को किया नमन
नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संत कबीर को भावपूर्ण नमन करते हुए उन्हें महान समाज सुधारक बताया है। नायडू ने संत कबीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रही है। नायडू ने संत कबीर के दोहे- ‘ज्यों तिल माही तेल है, ज्यों चकमक में आग।

तेरा साईं तुझमें बसे, जाग सके तो जाग’- का उल्लेख करते हुए कहा कि वह कवि, संत और महान सुधारक थे। उन्होंने कहा, ‘भारत की निर्गुण परंपरा के मूर्धन्य कवि और समाज सुधारक संत कबीर की जयंती पर सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध उनके संदेश और मानवता की आध्यात्मिक एकता में उनके विश्वास को सादर स्मरण करता हूं।’

"ज्यों तिल माही तेल है, ज्यों चकमक में आग।
तेरा साईं तुझमें बसे, जाग सके तो जाग"

भारत की निर्गुण परंपरा के मूर्धन्य कवि और समाज सुधारक संत कबीर की जयंती पर सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध उनके संदेश और मानवता की आध्यात्मिक एकता में उनके विश्वास को सादर स्मरण करता हूं। #SantKabir

— Vice-President of India (@VPIndia) June 14, 2022

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बच्चे भविष्य के कर्णधार: नायडू
नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की है और उन्हें भविष्य का कर्णधार बताया है। नायडू ने रविवार को बाल दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि बच्चों को ऊंचे सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा परिवेश और पोषण उपलब्ध कराना चाहिए। नायडू ने कहा कि आज बालदिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित, निरापद और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा सारे समाज का साझा दायित्व है। घातक कोविड महामारी से बच्चे प्राय: सुरक्षित रहे हैं और अब उनके लिए वैक्सीन भी संभव हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डिजिटल अंतर घटायें युवा : नायडू
नई दिल्ली (एजेंसी)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने युवाओं से डिजीटल अंतर घटाने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभाषा के अलावा एक अन्य भाषा सीखनी चाहिए। नायडू ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि इस वर्ष की मुख्य विषय वस्तु ‘डिजीटल अंतर घटायें’ हैं। यह कोविड महामारी के दौरान डिजीटल मंचों की बढ़ती भूमिका के अनुरूप है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षित युवाओं को आगे आना चाहिए और परिवार, पड़ोस और आसपास डिजीटल अंतर समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘साक्षरता ही शिक्षा की कुंजी है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आग्रह करता हूँ कि किसी एक भारतीय भाषा के अक्षरों और अंकों को सीखना प्रारंभ करें, कुछ सरल शब्दों को पढ़ना और लिखना सीखें। इस अवसर को सार्थक बनाएं।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साइकिल चलाने के लिए देश में बनें विशेष मार्ग : उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने साइकिल अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा। नायडू ने वीरवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि साइकिल के प्रयोग को लोकप्रिय बनाने के प्रयास किये जाने चाहिए और इसके स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संबंधी लाभ लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरों में साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए नियोजनकर्ताओं और नीति निर्माताओं को साइकिल चलाने के लिए विशेष मार्ग बनाने चाहिए।

इससे साइकिल चलाने वाले लोगों को न केवल विशेष मार्ग मिलेंगे बल्कि वे सुरक्षित भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल यातायात के लिए एक सस्ता और टिकाऊ साधन है जिसकी मदद से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है और प्रदूषण में कमी की जा सकती है। साइकिल से वाहनों की भीड़ भी घटायी जा सकती है। नायडू ने कहा कि आज विश्व साइकिल दिवस है। परिवहन के इस सुलभ, सरल, सस्ते और स्वास्थ्यकारी साधन को अपनी जीवन शैली में अधिक से अधिक अपनाएं और पर्यावरण को वायु प्रदूषण से बचाएं। शहर की सड़कों को साइकिल के लिए निरापद बनाया जाना जरूरी है। हाल के महीनों में विशेषकर युवाओं में साइकिल का प्रचलन बढ़ा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विश्व दलहन दिवस पर क्या बोले उपराष्ट्रपति
दालों को नियमित आहार में शामिल करें

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ने पर किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को दालों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। नायडू ने बुधवार को विश्व दलहन दिवस के अवसर पर यहां एक संदेश में कहा कि देश में दलहन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है और इसके लिए किसान अभिनंदन के पात्र हैं। नायडू ने कहा, ” विश्व दलहन दिवस पर आग्रह करता हूं कि प्रोटीन के स्रोत के रूप में दालों को अपने आहार में नियमित रूप से सम्मिलित करें। संतुलित पोषण के लिए दालें आवश्यक हैं। संतोष का विषय है कि देश में दलहन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। देश के किसानों का कृतज्ञ अभिनन्दन करता हूं।”

विश्व दलहन दिवस पर आग्रह करता हूं कि प्रोटीन के स्रोत के रूप में दालों को अपने आहार में नियमित रूप से सम्मिलित करें। संतुलित पोषण के लिए दालें आवश्यक हैं। संतोष का विषय है कि देश में दलहन का उत्पादन तेज़ी से बढ़ा है। देश के किसानों का कृतज्ञ अभिनन्दन करता हूं। #WorldPulsesDay pic.twitter.com/zseYBkfdPC

— Vice-President of India (@VPIndia) February 10, 2021

उन्होंने कहा कि कम लागत पर दलहन के उत्पादन से न केवल खाद्य सुरक्षा में बल्कि किसानों की आमदनी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलती है। दलहन मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हैं। कम पानी का उपयोग करने के कारण पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नायडू ने अशफाक उल्ला को दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश सदा उनका ऋणी रहेगा। नायडू ने गुरुवार को एक संदेश में कहा कि अशफाक उल्ला खान की कविताएं और गीत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, “ अमर शहीद अशफाक उल्ला ख़ान की जन्म जयंती पर कवि क्रान्तिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस और राष्ट्र प्रेम की कविताओं ने युवाओं को अंग्रेज़ी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह के लिए प्रेरित किया और देश में एकता का भाव जगाया। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

संकट के समय आरएएफ पहली किरण : नायडू
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रैपिड एक्शन फोर्स (आऱएएफ) के स्थापना दिवस पर बुधवार को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के लिए बल को संकट के समय पहली किरण बताया। नायडू ने आज एक ट्वीट में कहा कि आरएएफ एक समर्पित बल है जो साहस से भरपूर है। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में यह बल लोगों के लिए एक उम्मीद है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ” रैपिड एक्शन फोर्स की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के पूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वृद्धों को भी मिले सभी सुख-सुविधाएं: वेंकैया
नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संयुक्त परिवार प्रणाली पर बल देते हुए कहा है कि वृद्धों को समाज में उपलब्ध सभी सुख और सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए। नायडू ने रविवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर वृद्धावस्था पर लिखे एक लेख में कहा है कि हमारे शहर और वहां की सुविधाएं वृद्धों के लिए सुगम्य सुलभ होनी चाहिए। बुजुर्गों का अधिकार है कि सार्वजनिक स्थान और सुविधाएं उनके लिए बाधा रहित एवं सुगम हों। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए हैं, इनमें प्रधानमंत्री वय वन्दन योजना तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि तथा असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और खादी कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अगली पीढ़ी को दें संस्कारों का खजाना, तभी सुख से गुजरेगी बुजुर्ग अवस्था

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नायडू ने लैंगिक भेदभाव पर व्यक्त की गहरी चिंता
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महिलाओं के साथ सामाजिक एवं लैंगिक भेदभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि नए भारत के मार्ग में आने वाली अशिक्षा, गरीबी जैसी हर चुनौती के खिलाफ साझे संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर अभियान चलाना होगा। उपराष्ट्रपति ने रविवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे इस लेख में कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देश सामाजिक और लैंगिक भेदभाव जैसी विसंगतियों से जूझ रहा है। नए भारत के मार्ग में आने वाली अशिक्षा, गरीबी जैसी हर सामाजिक चुनौती के खिलाफ हमें साझे समन्वित संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर अभियान चलाना होगा। देश के हर नागरिक को, विशेषकर युवाओं को, एक ऐसे समृद्ध, सम्पन्न और खुशहाल भारत के इस यज्ञ में योगदान करना होगा जिसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव या विसंगति न हो।

उन्होंने ‘भारतीय सांसद जनसंख्या एवं विकास संगठन’ की दो रिपोर्ट ‘भारत में जन्म लिंग अनुपात स्थिति’ तथा ‘वृद्ध जनसंख्या स्थिति और सहयोग प्रणाली’ का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2001 से 2017 की अवधि में प्रतिकूल लैंगिक अनुपात का अध्ययन किया गया है, जिससे उस समाजिक विकृति का संकेत मिलता है जो यदि जारी रही तो समाज की स्थिरता पर ही गंभीर प्रश्नचिन्ह लगने लगेगा। नायडू ने कहा,“ये हमेशा याद रखना जरूरी है कि समाज में महिलाओं का सम्मान करना, उन्हें बराबरी के अवसर देना ये हमारे सामाजिक संस्कार रहे हैं। ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:, यत्रैतास्तु न पूज्यंते सर्वास्तत्राफला: क्रिया: ’इस श्लोक को भला हम कैसे भूल सकते हैं जिसमें कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं की दिव्यता प्रकट होती है, और जहां नारी का सम्मान नहीं होता वहां कितने ही सत्कर्म क्यों न हों, वे सुफलित नहीं होते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वतंत्रता सेनानियों को वेंकैया ने किया नमन
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है।  नायडू में शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा , ” देश के 74वें स्वाधीनता दिवस पर हमारी स्वतन्त्रता के लिए अपने वर्तमान का उत्सर्ग करने वाले क्रान्तिकारियों की पावन स्मृति को विनम्र नमन । उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लें, उनके सपनों का भारत बनाना हमारा दायित्व है।”

उन्होंने देशवासियों को 74वें स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्मरण रहे कि स्वतन्त्रता आन्दोलन के आदर्शों का पालन हमारा संवैधानिक कर्तव्य है।राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा आत्म निर्भरता के पवित्र संकल्प को सिद्ध करें। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं अपेक्षा करता हूं कि आज के दिन स्वाधीनता आंदोलन के विषय में कुछ न कुछ अवश्य अध्ययन करें तथा निजी स्तर पर ही कोई सामुदायिक कार्य करें। “

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उपराष्ट्रपति के तौर पर तीन साल पूरे करने पर वेंकैया को कोविंद की बधाई
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उपराष्ट्रपति के तौर पर तीन साल पूरे करने के अवसर पर एम. वेंकैया नायडू को मंगलवार को बधाई दी। कोविंद ने नायडू को भेजे बधाई पत्र में लिखा है, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आपके साथ काम करने और देश के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। उपराष्ट्रपति के तौर पर आप भावी पीढ़ी को यह सीख देने के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं कि किस प्रकार बुद्धिमता, ऊर्जा, जोश एवं उमंग को राष्ट्रनिर्माण के वास्ते जरूरी सकारात्मक कदम में तब्दील किया जा सकता है।”

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के सभापति के तौर पर सदन के अभूतपूर्व संचालन के लिए भी नायडू की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा है, “कानून एवं संविधान की आपकी व्यापक समझ ने आपको लोक सेवा के लिए सही निर्णय लेने में दक्ष बनाया है। आपका सार्वजनिक व्यवहार सहज भाव से ओत-प्रोत है जो समावेशी एवं मजबूत भारत के निर्माण के लिए अंतिम व्यक्ति को भी प्रभावित करने में सहायक है।” उन्होंने लिखा है, “उपराष्ट्रपति के तौर पर तीन साल पूरा करने के अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और आपके एवं आपके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।