help - Sach Kahoon Hindi

विधायक विज व क्लब सदस्यों ने इलाज के लिए दी 4 लाख की राशि
विधायक ने मोहित के पूर्ण स्वस्थ होने तक राशन और दवाइयों का खर्च उठाने का दिया आश्वासन

पानीपत(सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। पानीपत शहर के आजाद नगर निवासी मोहित की दोनों किडनी खराब होने से परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इलाज के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे ऐसे में मोहित का परिवार किशनपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल, राजेश भारद्वाज और बलवान सरोहा की मदद से विधायक प्रमोद कुमार विज के कार्यालय में पहुंचा था जिस पर विधायक विज ने मोहित के परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया था।

इसके बाद विधायक विज ने रोटरी क्लब पानीपत मिड टाउन के प्रधान अजय अनेजा, सचिव संदीप खेर और क्लब के अन्य सदस्यों के माध्यम से 24 घंटों में 4 लाख रुपये की राशि एकत्रित करके लुधियाना के अकाई हॉस्पिटल में मोहित का उपचार चालू करवाया। मोहित की बड़ी बहन अंजलि ने अपनी किडनी दी है। अस्पताल में मोहित का सफलतापूर्वक आॅपरेशन भी हो चुका है और अब वह स्वस्थ है।

राशन और दवाइयां भी उपलब्ध कराएंगे विधायक विज

मोहित किडनी खराब होने से पहले शहर की निजी फैक्ट्री में मुनीम का कार्य करते थे लेकिन किडनी खराब होने के बाद घर बार चलाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में अब विधायक विज ने मदद का हाथ बढ़ाया है और मोहित के पूर्ण स्वस्थ हो जाने तक राशन की सहायता और दवाइयों का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

परिवार ने जताया आभार

मदद के लिए मोहित के परिवार ने विधायक विज और रोटरी क्लब के सदस्यों और विशेष रूप से रणजीत भाटिया व सुदर्शन चुघ का आभार जताया है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले मोहित के पिता का देहांत हो गया था और माँ कैंसर से पीड़ित हैं। विधायक विज ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह किसी भी कमजोर व्यक्ति को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी ले तो हमारा समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोबाइल के सदुपयोग से बबली ने पहली बार में पास की जेआरएफ परीक्षा
पीएचडी करने के लिए हर महीने मिलेंगे 32 हजार रुपए

सच कहूँ/काला शर्मा/ भदौड़। कुछ करने का जज्बा हो तो हर कदम आपका साथ देने लग जाता है और आप सहजता से ही अपने मकसद में कामयाब हो जाओगो। ऐसा ही कुछ जिला बरनाला के कस्बा भदौड़ की एक होनहार लड़की ने कर दिखाया है जिसने बिना किसी विशेष किताब के अपने मोबाइल फोन पर पढ़ाई करके पहली बार में ही जेआरपीएफ की परीक्षा के पास कर ली है।

बेटी की प्राप्ति पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं कस्बावासी भी सम्मान महसूस कर रहे हैं। छात्रा बबली जो कि एमए पंजाबी की छात्रा है, ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाई जाने वाली जेआरएफ (असिस्टेंट प्रोफैसर) की परीक्षा दी और पहली ही बार में सफलता हासिल की।

पिता पिरतू राम और माता शीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी बबली ने पिछले 2 साल से बिना किसी विशेष किताब लिए अपने फोन से इन्टरनेट के जरिए पेपर की लगातार तैयारी कर रही थी और उसने चंडीगढ़ में पेपर दिया, जिसमें उसको सफलता हासिल हुई और जिसके साथ अब बबली को विभाग की तरफ से संशोधन कार्य (पीएचडी) करने के लिए हर महीने 32000 रुपए दिए जाएंगे।

बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक ही है। बबली की उपलब्धि पर क्रांति यूथ क्लब और रामगढ़िया समिति के अधिकारियों की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित चिह्न देकर हौसला अफजाई की गई। क्लब के सैक्ट्री परमजीत तलवाड़ ने कहा कि हर बच्चे को मेहनत करनी चाहिए, जिसके साथ बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बने और माँ-बाप को भी अपने बच्चों पर गर्व हो। उन्होंने कहा कि आज जो बबली ने कर दिखाया है, वह बहुत बड़ी बात है।

जिस पर परिवार सहित उनको भी मान महसूस हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. अवतार सिंह गिल, अमरजीत सिंह जीता सरप्रस्त क्रांति क्लब भदौड़, प्रदीप कुमार दीपा खजांची क्रांति क्लब भदौड़, परमजीत तलवाड़ सैक्ट्री पब्लिक स्पोर्टस क्लब भदौड़, साहब सिंह गिल प्रधान रामगढ़िया समिति भदौड़, राजिन्द्र कुमार वर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

माता-पिता से प्रेरणा लेकर लोगों की मदद की : सोनू सूद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि वह अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर लोगों की मदद करने में सफल हुये हैं। सोनू सूद कोरोना संकट के समय प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद करके रियल हीरो के तौर पर उभरे हैं। सोनू सूद ने कहा, “मैं पहले भी समाजसेवा करता रहता था, लेकिन महामारी की वजह से कई लोग तकलीफ में आ गए। समाजसेवा करने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। ऐसे समय में जरूरतमंदों का हाथ थामने के लिए बढ़-चढ़कर सामने आना चाहिए। मैं दुनिया के लोगों की मदद करने लायक हूं या नहीं यह जानने के लिए यही सही समय था। जब तक चीजें सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक जी जान से इस काम में जुटा रहूंगा।”

सोनू ने कहा, “मेरे माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की मदद की है। मेरी मां अपनी पूरी जिंदगी लोगों को अंग्रेजी पढ़ाती रही और मेरे पिता अपनी दुकान के सामने पूरी जिंदगी भर लंगर लगाते रहे। उन्होंने मुझे लोगों की मदद करने के लिए बहुत ज्यादा प्रेरित किया है। कहीं ना कहीं उन्हीं की प्रेरणा से मैं लोगों की मदद करने में सफल रहा हूं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ओडिशा ने केंद्र से मांगी 20,000 करोड़ रुपये की सहायता
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 20,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। राज्य के मुख्य सचिव असित कुमार त्रिपाठी ने अम्फान चक्रवात के कारण राज्य में प्रभावित हुए क्षेत्रों के आकलन और उनका दौरा करने वाली सात सदस्यीय अंतर मंत्रालयी टीम के समक्ष यह मांग रखी है।

केंद्रीय दल ने शुक्रवार को अम्फान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नई दिल्ली रवाना होने से पहले राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। त्रिपाठी ने दल को इस बात से अवगत कराया कि ओडिशा को आये दिन चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है और यहां पुनर्वास की दिशा में प्रत्येक वर्ष बड़ी धनराशि खर्च करने के बजाय केंद्र सरकार को बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करना चाहिए। मुख्य सचिव ने बताया कि ओडिशा की भू-जलवायवीय स्थिति और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण गर्मी, मानसून और उसके बाद के महीनों में चक्रवात आने के आसार रहते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रकाश के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय दल ने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में तूफान को लेकर ओडिशा की तैयारियां, प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन कौशल की तारीफ की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने शहरी क्षेत्रों में भूमिगत केबल बिछाने, ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण के अलावा बुनियादी ढांचे और रिमोट कंट्रोल जीआईएस ग्रिड के निर्माण पर बल दिया। जेना ने कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण और अम्फान से हुए नुकसान की तत्काल भरपाई के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पटियाला : जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे उत्तम सेवा : राजू खन्ना
एनआरआई के सहयोग से भट्टा मजदूरों को बांटी गर्म कोटियां व स्वैटर | Welfare Work

पटियाला/अमलोह(अनिल लुटावा)। सर्दी से जहां जरूरतमंद परिवारों के बच्चे तन पर कपड़े न होने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं वहीं इस सर्दी के कारण अपना जीवन बहुत मुश्किल के साथ व्यतीत कर रहे हैं। उपरोक्त शब्द यूथ अकाली दल के अध्यक्ष और हलका अमलोह के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने आज हलके गांव शमशपुर में एनआरआई हरपाल कौर के प्रयासों से भट्टा मजदूरों और उनके बच्चों को सर्दी में (Welfare Work) गर्म कोटियां व जर्सी देने समय पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहे।

यूथ क्लबों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील

उन्होंने कहा कि आज यदि किसी को सब से अधिक सहायता की जरूरत है तो वह सर्दी में जरूरतमंदों को उनके तन के लिए कपड़े देने की है जिससे वह इस सर्दी में अपने और अपने बच्चों के तन को ढक कर इस भयंकर सर्दी से बच सकें, वहीं उन्होंने सर्दी के कपड़ों के साथ उनके बच्चों को भी सर्दी के साथ होने वाली भयंकर बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हर एक समाजसेवी संस्था, धार्मिक संस्थाओं, राजनैतिक पार्टी के नेताओं और यूथ क्लबों को सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जिससे समाज में रहते जरूरतमंद परिवारों की विशेष सहायता हो सके।

उन्होंने एनआरआई हरपाल कौर व हरपाल सिंह पाली चेयरमैन स्कूल मैनेजमेंट समिति का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से हर साल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग दिया जाता है। इस मौके पूर्व सरपंच परमजीत सिंह शमशपुर, बहादर सिंह नंबरदार, स्वर्न सिंह, कुलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मपाल के अलावा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब घायलों की मदद करने वालों से नहीं होगी पूछताछ
पुलिस ने जारी की नई मुहिम, नेक काम के लिए मिलेगा ईनाम | Help injured

घायल को अस्पताल में छोड़ने पर नहीं होगी पूछताछ

सरसा (सुनील वर्मा/सच कहूँ)। अक्सर देखा गया है कि किसी दुर्घटना में घायल को आम आदमी की ओर से सही समय पर किसी भी अस्पताल आदि में उपचार के लिए नहीं पहुंचाया जाता। क्योंकि अब तक ऐसी व्यवस्था रही थी कि जो व्यक्ति घायल को अस्पताल आदि में छोड़ने जाएगा, पुलिस व अस्पताल प्रशासन द्वारा उससे पूछताछ की जाती है। जिससे आमजन यही सोचने पर बाध्य होता है क्यों कानूनी झंझटों में पड़े। ऐसे में आम आदमी चाहकर भी सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद नहीं कर पाता। मगर अब जिला पुलिस ने आमजन से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद के लिए नया कदम उठाया है। इसके तहत अब घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से कोई पूछताछ की जाएगी। इस मानवीय निर्णय के बाद से आशा की जा रही है कि घायलों की मदद (Help injured) की राह आसान होगी।

ये बोले जिला यातायात प्रभारी:

जिला यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से अब पुलिस व अस्पताल में पता पूछने के अलावा कोई पूछताछ नहीं होगी। पता बताने के उपरांत उसे जाने दिया जाएगा। इतना ही नहीं मदद करने वाले व्यक्ति को ईनाम देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल देश भर में सड़क हादसों में लाखों लोग जान गवा बैठते हैं। इनमें से कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें समय पर उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। इसलिए अब आमजन को घायलों की मदद के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

घायलों की मदद के लिए जागरूक करने को लगेंगे सार्वजनिक स्थलों पर पोस्ट

अब पूछताछ के लिए बाध्य नहीं करेगा प्रशासन

कानूनी पचड़ों के भय से पीछे खींचते थे कदम

घायलों की मदद को ज्यादा आगे आएंगे लोग

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हवाई यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया ने बढ़ाया मदद का हाथ
विमानों का परिचालन बंद होने के बीच यात्रियों की बढ़ती मुश्किलें

नई दिल्ली (एजेंसी)। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के विमानों का परिचालन बंद होने के बीच यात्रियों की बढ़ती मुश्किलें कम करने के लिए एयर इंडिया सामने आई है। सरकारी विमानन कंपनी ने कहा है कि जिस भी रूट पर दोनों कंपनियों की सीधी उड़ान सेवा थी, उस पर जेट एयरवेज के इकॉनमी क्लास के यात्रियों को एयर इंडिया सस्ते टिकट मुहैया कराएगी। हालांकि जेट एयरवेज के यात्रियों की मुश्किलों में इजाफा होता नजर आ रहा है। इसकी वजह यह है कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी आइएटीए ने जेट एयरवेज को क्लियरिंग हाउस सिस्टम की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इससे यात्रियों को रिफंड मिलने में बड़ी दिक्कत हो सकती है।

नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने  पहले एयरपोर्ट ऑपरेटरों और फिर एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने यात्रियों और उद्योग की भलाई के लिए कंपनियों को आपस में सहयोग करने का अनुरोध किया।सरकार ने एयरपोर्ट ऑपरेटरों और एयरलाइंस से कहा है कि वे जेट एयरवेज की उड़ाने रद होने से परेशान यात्रियों को अन्य उड़ानों में भेजने के लिए आवश्यक इंतजाम करें और उनसे अनाप-शनाप किराया वसूल न करें। जेट की रद उड़ानों से प्रभावित यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूलने को कहा गया है। साथ ही परेशान यात्रियों की मानवीय आधार पर मदद करने की सलाह भी दी गई है।

एयरलाइंस की बैठक में एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा, गो एयर और जेट एयरवेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बीच, जेट एयरवेज के प्रबंधन ने यात्रियों को आने वाले दिनों के लिए भी अच्छे संकेत नहीं दिए हैं। कंपनी ने प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों को घर बैठने को कहा है। वहीं, निचले स्तर के कर्मचारियों के शिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं।

जेट संकट के पीछे कॉरपोरेट वार

जेट एयरवेज स्टाफ एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर एकत्र होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। इनका कहना था कि जेट का संकट कॉरपोरेट वार की उपज है, जिसमें स्पर्धी एयरलाइंस कंपनियों की भूमिका है। सरकार को चाहिए कि वह जेट संकट के समाधान के लिए बैंकों पर 1,500 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का दबाव डाले, जिसका उन्होंने वादा किया था।

10 मई के बाद ही वेतन संभव

दूसरी तरफ जेट स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुंबई में सिरोया सेंटर स्थित जेट के मुख्यालय में प्रबंधन से कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान को लेकर बात की। उनका कहना था कि जब कर्मचारियों की कोई छटनी नहीं हुई है, तो उन्हें उनका वेतन मिलना चाहिए। इस पर प्रबंधन की ओर से उन्हें बताया गया कि फिलहाल कंपनी के पास वेतन देने के लिए रकम नहीं है। कर्मचारियों को 15-20 दिन और धैर्य रखना चाहिए।

यात्रियों को सलाह

कंपनी ने रद उड़ानों और एडवांस बुकिंग से प्रभावित यात्रियों को उनकी पूरी रकम रिफंड करने का वादा किया है। लेकिन उसने जेट पोर्टल से बुकिंग करने वाले यात्रियों से कम से कम 10 दिन इंतजार करने को कहा है। हालांकि जिन यात्रियों ने ट्रैवेल एजेंसियों के माध्यम से टिकट बुक कराए हैं उन्हें रिफंड के लिए 20 से 40 दिनों तक सब्र करना पड़ सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सऊदी अरब पाकिस्तान को देगा 300 करोड़ डॉलर की मदद
रियाद 24 अक्टूबर (वार्ता)

सऊदी अरब आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद देगा। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सऊदी अरब पाकिस्तान को तेल के आयात के लिए एक साल का विलम्बित भुगतान सुविधा देने पर सहमत हुआ है, जो 300 करोड़ डॉलर तक है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ‘फ्यूचर इंवेसटमेंट इनिशएटिव ’ (एफआईआई) सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा के दौरान इस संबंध में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सऊदी सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पाकस्तान और सऊदी अरब के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग पर फैसला लिया गया कि पाकिस्तान के भुगतान संतुलन को समर्थन देने के लिए एक वर्ष के लिए 300 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

वित्त मंत्री असद उमर और उनके सऊदी समकक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला अल-जदान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। सऊदी अरब ने पाकिस्तान में पेट्रोलियम रिफाइनरी में निवेश में भी रूचि दिखायी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सऊदी सरकार पाकिस्तानी श्रमिकों के लिए सऊदी वीजा शुल्क में कटौती करने पर भी सहमत हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

संरा भूकंप से प्रभावित हैती काे मदद के लिए तैयार : गुतरेस
संयुक्त राष्ट्र (वार्ता)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने हैती में 5.9 तीव्रता वाले आये भूकंप के कारण लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संरा हरसंभव मदद करने को तैयार है। गुतरेस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा,“ महासचिव छह अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम हैती में भूकंप के कारण लोगों की दुखद मौत और घायलों के बारे में जानने के बाद काफी दुखी हैं।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों और हैती सरकार को अपनी शोक व्यक्त की। बयान में कहा गया, “संयुक्त राष्ट्र प्रतिक्रिया के प्रयासों में हैती सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है।” मीडिया रिपोर्टाें के मुताबिक हैती के उत्तरी शहर पोर्ट डी पैक्स में शनिवार रात को आए जबर्दस्त भूकंप के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक अन्य घायल हो गये। भूकंप के झटके हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस, के साथ ही पड़ोसी डोमिनिक गणराज्य और पूर्वी क्यूबा में भी महसूस किये गये थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नहीं जले चूल्हे तो दौड़े चले आए सेवादार
झुग्गी झौपड़ियों में भूखों को लंगर खिलाने की सेवा में जुटे सेवादार||No burnt burner

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। हाड़ौती संभाग में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही (No Burnt Burner) बरसात के कारण चारों तरफ पानी भर जाने से झुग्गी-झौंपडियों में रहने वालों के चूल्हे भी नहीं जल पाए। जिसके चलते उनके बच्चों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा कोटा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता को भूखों मरता देखा तो जा पहुंचे कोटा की उन झौंपडियों में और लंगर खिलाने की सेवा में लग गये।

स्थानीय आश्रम पर एकत्रित होकर करवाया लंगर-भोजन|| No burnt Burner

सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार जैसे ही सेवादारों को पता लगा कि झौपड़ियों में रहने वालों को लगातार बरसात के कारण खाना भी नसीब नहीं हुआ तो डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाये गये 133 मानवता भलाई के कार्यों में लग गये और सेवादारों ने बूंदी रोड स्थित स्थानीय आश्रम पर एकत्रित होकर लंगर-भोजन बनाया और शहर में अनेक जगह बनी झौंपडियों में पहुंचे और धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा नारा लगाकर सैंकडों लोगों को गर्म लंगर खिलाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि गुरूजी के वचनानुसार सेवा करना हमारा कर्म है, हमारा धर्म है और इस धर्म को मरते दम तक निभाते रहेंगे। आगे भी बरसात होती रही तो सेवादार झौंपडियों और आवश्यक स्थानों पर जाकर उनको भोजन कराने का कार्य करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दक्षिणी सीरिया में विद्रोहियों को मदद देने से अमेरिका ने किया इंकार
अमेरिका द्वारा सैन्य हस्तक्षेप की कल्पना या

अपेक्षा नहीं करनी चाहिए

अम्मान (Varta):

अमेरिका ने सीरिया के मुख्य विद्रोही गुटों को जॉर्डन और इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में सहायता देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका ने विद्रोहियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्हें सरकारी हमलों का मुकाबला करने के लिए सैन्य सहायता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अमेरिका ने फ्री सीरियाई सेना (एफएसए) समूहों के प्रमुखों को भेजे गए एक संदेश में कहा है कि अमेरिकी सरकार यह स्पष्ट करना चाहती है कि आपको अमेरिका द्वारा सैन्य हस्तक्षेप की कल्पना या अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

इससे पहले अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके सहयोगी रूस को चेतावनी दी थी कि पिछले साल अमेरिका और रूस के बीच ‘युद्ध की तीव्रता में कमी’ को लेकर हुए समझौते का उल्लंघन करने का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा और उसका कड़ा एवं माकूल जवाब दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिलाओं के वरदान साबित हो रहा ‘सुखमनी स्व: सहायता ग्रुप’
बरनाला (जीवन रामगढ़/जसवीर सिंह)। दिनों-प्रतिदिन बढ़ रही कृषि लागतों के कारण लगातार कम होते जा रहे कृषि के मुनाफे की समस्या के साथ निपटने के लिए बरनाला जिले के गांव भोतना की 10 महिलाओं द्वारा ‘आत्मा स्कीम’ अधीन साल 2016 बनाया गया ‘सुखमनी स्व: सहायता ग्रुप’ वरदान साबित हो रहा है, महिलाआें द्वारा अचार और चटनियां आदि गांव स्तर पर ही तैयार कर चोखा लाभ कमाया जा रहा है इसके साथ ही इस ग्रुप द्वारा अपने स्तर पर ही पारिवारिक स्तर पर अपनी रसोई के लिए जरूरी सब्जियों की कृषि कीटनाशकों व खादों से रहित प्राकृतिक तरीकों से की जा रही है।

‘सुखमनी स्व: सहायता ग्रुप’ में शामिल गांव की महिलाआें द्वारा हर घर के दरवाजे एक पौधा लगाने की मुहिम भी शुरू की गई है, जिससे धरती के बढ़ रहे तापमान को कम व लगातार घट रही वृक्षों की संख्या को बढ़ाकर वातावरण की संभाल की जा सके। इस लिए इन महिलाआें द्वारा गांव में धार्मिक समारोह करवाए जाते हैं, जिससे इकठ्ठा हुए रूपयों से पौधे खरीदे जाते हैं व साथ ही गांव में मौजूद एंबुलेंस चलाने के लिए भी माली मदद दी जाती है।

ग्रुप प्रमुख अमरजीत कौर ने बताया कि इस काम के लिए प्राथमिक प्रशिक्षण उन्होंने आरसैटी से प्राप्त किया है व अपने स्तर पर ही पैसे इकठ्ठा कर वर्ष 2016 में अचार व चटनियां बनाने के काम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इन रूपयों से इस काम के लिए जरुरी बर्तन व अन्य सामान की खरीद की उपरांत काम को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2017 में 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया, जिससे अचार व चटनी की मात्रा को बढ़ाया जा रहा है।

अमरजीत कौर ने बताया कि इस बार उनके द्वारा लगभग 5 िक्वंटल आम का अचार व चटनी बनाई जा रही है और इसी तरीके हर तरह के मौसमी फलों व सब्जियों का अचार तैयार किया जाता है, जिसे बेचने के लिए उनकी तरफ से मेले में स्टालें आदि लगाई जातीं हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ग्रुप द्वारा अपने उत्पादों की रोजमर्रा की बिक्री के लिए जुगतबंदी तैयार की जा रही है। प्रीतपाल कौर ने बताया कि लागत खर्च किए घटाने के लिए इस बार उनकी तरफ से आचार व चटनी के लिए अपेक्षित मसाला अपनी, हाथ चक्कियों की मदद के साथ घरों में ही पीसा गया है।