Free Smartphone Scheme - Sach Kahoon Hindi
गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स जमालपुर झिंझाना में स्नातक छात्राओं को वितरित किये गए स्मार्टफोन | Kairana News
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल व आरएसएस के जिला प्रचारक कुलदीप | Kairana News
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। सूबे के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई स्मार्टफोन/टेबलेट(Smartphone/Tablet) वितरण योजना के अंतर्गत मंगलवार को गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स जमालपुर झिंझाना में स्नातक की उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक कुलदीप सिंह रहे। कॉलेज चेयरमैन शिवकुमार चौहान द्वारा मुख्य अथितियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान युग संचार क्रांति का युग है। युवा स्नातकों को सशक्त बनाने में प्रदेश सरकार की यह योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। आज भारत का युवा तकनीकी के क्षेत्र में दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहा है। वहीं, आरएसएस जिला प्रचारक ने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सशक्त युवा भारत को महाशक्ति बनाने में सक्षम है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज चेयरमैन शिवकुमार चौहान ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसीपल शालिनी शर्मा, सुदर्शन चक्र महाराज, रवि कुमार, रामपाल सिंह, मोंटी चौधरी, अनुज कुमार सैनी, पंकज कुमार, राहुल कुमार, पुष्पा रानी, आसमा चौधरी आदि उपस्थित रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– नेशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
Free Mobile Yojana: 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज
जिले में 28 स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन | Free Mobile Yojana
जिला मुख्यालय पर 6 एवं 22 पंस मुख्यालय पर लगेंगे शिविर
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का आगाज होगा। योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर जिले में कुल 28 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 8 शिविर तो वहीं, 22 शिविरों का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जाएगा। लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन लाना आवश्यक होगा। अध्ययनरत छात्रायें अपने साथ आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड, विधवा नारी को पीपीओ साथ लाने होंगे।
जयपुर शहर में यहां लगेंगे शिविर
नगर निगम हैरिटेज वार्ड 1-30 चौगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार, जयपुर, नगर निगम हैरिटेज वार्ड 31-54 सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल, जयपुर, नगर निगम हैरिटेज वार्ड 55-75 महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क, जयपुर, नगर निगम हैरिटेज वार्ड 75-100 लाल बहादुर शास्त्री, सामुदायिक भवन, राजा पार्क, जयपुर, नगर निगम ग्रेटर वार्ड 1-64 सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर, जयपुर, नगर निगम ग्रेटर वार्ड 65-150 सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर, जयपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
ऐसे मिलेगा स्मार्टफोन
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आईजीएसवाई पोर्टल पर लाभार्थी का ई-केवाईसी किया जायेगा। पोर्टल पर लाभार्थी का जनाधार नम्बर डालकर उसके विवरणों को सत्यापित किया जायेगा, सत्यापित होने की दशा में लाभार्थी द्वारा अपने साथ लाये गये मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जायेगा। इसके बाद लाभार्थी के पैन कार्ड का विवरण आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज करने के बाद तीन प्रकार के फॉर्म प्रिंट करके उसे दिये जायेंगे।
इसके बाद लाभार्थी इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम का एवं डाटा प्लान का चयन करेगा, इसके बाद मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का चयन करेगा। इस सब के बाद भरे हुए फॉर्म को लेकर अंतिम काउंटर पर जायेगा जहां उपस्थित कार्मिक उसके फॉर्म में अंकित सूचनायें एवं लाभार्थी द्वारा प्रस्तुत समस्त दस्तावेजों को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज एवं अपलोड करेगा ।
यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी द्वारा लाये गये फोन में पूर्व में इंस्टॉल किये गये ई-वॉलेट में राज्य सरकार द्वारा कुल 6800 रुपये हस्तांतरित कर दिये जायेंगे। इस राशि का उपयोग कर लाभार्थी पूर्व में चयन किये गये मोबाइल फोन तथा सिम प्राप्त कर सकेगा। यहां राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6125 रुपये मोबाइल फोन के लिये तथा 675 रुपये सिम कार्ड मय इंटरनेट डाटा प्लान के लिये हस्तांतरित किये जायेंगे।
राज्य सरकार द्वारा अप्रैल 2024 एवं अप्रैल 2025 में भी इंटरनेट हेतु प्रति वर्ष 900 रुपये हस्तांतरित किये जायेंगे। लाभार्थी को शिविर में आते समय उसके जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नम्बर वाला मोबाइल उसके साथ लाना आवश्यक होगा। अगर लाभार्थी का मोबाइल नं बदल गया है तो वह शिविर में आने से पूर्व ई-मित्र पर जाकर अपने जनाधार में अपना नया नम्बर दर्ज करवा लें।
यह भी पढ़ें:– Cholera: हैजा से 30 लोगों की मौत, डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता
शिक्षा मंत्री ने 15 विद्यार्थियों को दिए स्मार्टफोन
जालंधर। पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को ‘पंजाब स्मार्ट सिटी योजना’ के पहले चरण का अनावरण किया और 12वीं कक्षा के 15 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। चन्नी ने कहा कि सरकार ने उन सभी स्कूलों के छात्रों को विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के छात्रों को फोन देने का निर्णय लिया है, जिन्हें कोविड-19 लॉकडाउन दौरान ऑनलाइन अध्ययन सामग्री या अन्य शैक्षिक सामग्री तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी ने स्कूलों में नियमित कक्षाएं रोक दी हैं, जिससे विशेष कर सरकारी स्कूलों के गरीब और ग्रामीण छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, उन्हें निजी शिक्षण संस्थानों में दूसरों की तरह समान अवसर प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चन्नी ने कहा कि इस कदम से न केवल छात्र शिक्षा से जुड़े रहेंगे बल्कि डिजिटल रूप से भी सशक्त होंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत, सरकारी स्कूलों में 12 वीं कक्षा के 11894 छात्रों को फोन दिए जाएंगे, जिसमें 5509 लड़के और 6385 लड़कियां होंगी। उन्होंने आगे खुलासा किया कि शेष फोन को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के बाद चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने पाठ्य क्रम के बारे में प्रासंगिक जानकारी का उपयोग करने में सक्षम होंगे इस के अलावा वे आसानी से स्मार्टफोन की मदद से नागरिक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।