CBSE - Sach Kahoon Hindi

CBSE Board Exam 2025: पाठयक्रम में 15 फीसदी कटौती का सीबीएसई ने किया खंडन, ओपन बुक एग्जाम की खबरें झूठी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के पाठयक्रम में कोई कटौती नहीं की है। सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के सिलेबस को 15 फीसदी कम नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि साल 2025 की परीक्षा ओपन बुक पैटर्न पर आयोजित नहीं को जाएगी। दरअसल कल अलग अलग मीडिया प्लेटफार्म पर सीबीएसई के पाठयक्रम में 15 प्रतिशत पाठयक्रम कटौती की खबरें प्रसारित की जा रही थी। जिससे बच्चों में भ्रम की स्थिति थी। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इन सबका खंडन किया है। CBSE Board Exam

जल्द जारी हो सकती है बोर्ड की डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के भाग लेने की संभावना है। फिलहाल इन 40 लाख विद्यार्थियों को बोर्ड टाइमटेबल का इंतजार है। पूर्व परीक्षाओं के आधार पर जनवरी में प्रायोगिक तथा फरवरी में सैद्धांतिक परीक्षाओं की शुरूआत की जाएगी।

इनका कहना है: | CBSE Board Exam

“सीबीएसई की साल 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित पाठयक्रम और पैटर्न के अनुसार ही होंगी। विद्यार्थियों को अपने स्कूल और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से प्राप्त सूचनाओं को ही अधिकृत मानना चाहिए।”

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

State Level Chess Competition: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हैप्पी द्वितीय

CBSE: विद्यार्थियों की हाजिरी को लेकर सीबीएसई बोर्ड का कड़ा रुख
CBSE Board Raid: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अब बोर्ड की टीम नियमित रूप से औचक निरीक्षण करेगी ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच की जा सके। सीबीएसई ने 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूचना भी मांगी है। CBSE

हाल ही में बोर्ड ने दिल्ली और राजस्थान के कई स्कूलों में निरीक्षण किया, जहां गड़बड़ी मिलने पर पत्र जारी किए गए हैं। बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार, कुछ मामलों में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। लेकिन हाल के दिनों में डमी स्कूलों के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, जहां विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के बावजूद हाजिरी लगाई जाती है। यह स्थिति छात्रों की तैयारी के लिए, विशेषकर जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए, समस्याएं उत्पन्न कर रही है।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की अनुपस्थिति का उचित कारण नहीं पाया गया, तो उन्हें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा, उपस्थिति रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की धांधली उजागर होने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। अनुपस्थिति की गणना 1 जनवरी 2025 तक की जाएगी, और 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूचना सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 जनवरी तक बोर्ड में जमा करनी होगी। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 2025 की परीक्षाओं में बैठने के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी को अनिवार्य किया है।

परीक्षा में बैठने से रोका भी जा सकता है | CBSE

सीबीएसई ने यह भी पत्र में लिखा है कि औचक निरीक्षण के दौरान अगर कोई स्कूल बिना उचित छुट्टी के दस्तावेज के अनुपस्थित पाया जाता है तो उसे नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

सीबीएसई की ओर से पत्र जारी हुआ है। स्टूडेंट्स के लिए 75 फीसदी हाजिरी होना जरूरी है। बोर्ड द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा।

– राजीव उतरेजा, प्रिंसीपल, डीएवी स्कूल सरसा।

Missing: पन्द्रह वर्षीय किशोरी लापता

27 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, कहीं आपका बच्चा तो नहीं है इन स्कूलों में?
CBSE Notice to 27 Schools : नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई ने स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएसई बोर्ड ने कुल 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने इन स्कूलों को डमी एडमिशन और अन्य कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके चलते इन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसमें दिल्ली और राजस्थान क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। CBSE Notice

क्यों जारी किया गया नोटिस?

सीबीएसई ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में डमी एडमिशन दिए जा रहे थे। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा बनाए गए कई अन्य नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। CBSE Notice

Bank Holiday: आज है बैंकों की छुट्टी! कई राज्यों में 13-18 सितंबर के बीच बैंक बंद रहेंगे!

मिली जानकारी के मुताबिक सीबीएसई की टीम ने इनमें से कुछ स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया था। इस बीच उन्हें स्कूल एडमिशन में कई खामियां मिलीं। कई स्कूलों में कक्षा 11-12 में छात्रों का नामांकन अधिक दिखाया गया, जबकि वास्तविक छात्रों की संख्या कम थी। इतना ही नहीं इन स्कूलों में प्रवेश, उपस्थिति से लेकर कई अन्य दिशा-निदेर्शों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिन सीबीएसई स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें दिल्ली क्षेत्र के 22 और अजमेर क्षेत्र के पांच स्कूल शामिल हैं। सीबीएसई ने इन स्कूलों में नियमों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया।

सीबीएसई ने इन सभी स्कूलों को दाखिले और छात्रों की उपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, अब इन स्कूलों को इसका जवाब देना है। यदि सीबीएसई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले भी छात्रों के फर्जी अंक दिखाने के कारण सीबीएसई द्वारा 20 से अधिक स्कूलों की मान्यता रद्द की जा चुकी है। CBSE Notice

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में आया छोटा सा ‘नया मेहमान’! देखें क्यूट सी वीडियो!

CBSE District Topper: सीबीएससी जिला टॉपर खुशी मरोठी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर ने किया सम्मानित

CBSE District Topper: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन के टाइम्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी मरोठी पुत्री वीरेंद्र मरोठी को सीबीएससी जिला टॉपर बनने पर जिला कलक्टर कानाराम की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर के अलावा विधायक गणेश राज बंसल, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

खुशी मरोठी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया। संस्था चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा ने खुशी मरोठी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था निदेशक गोपाल किशन लड्ढा ने कहा कि खुशी मरोठी ने अपनी मेहनत और लगन व अध्यापकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। इससे जिले में उसका व विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। प्रधानाचार्या नेहा शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अपनी मेहनत से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा 2024 में खुशी मरोठी ने अच्छे अंक प्राप्त कर भी एक बड़ी सफलता हासिल की है। Hanumangarh News

Vinesh Phogat News: विनेश फोगट की अपील खारिज होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने बांधे तारीफों के पु…

अब सीबीएसई स्कूलों पर भी लटकी तलवार
सीबीएसई की संबद्धता लेने से पहले विभागीय मान्यता जरूरी | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। CBSE School: हरियाणा प्रदेश के निजी स्कूलों पर एक बार फिर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस बात शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से संबंधित बोर्ड भी आए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिस स्कूल के पास जिस स्तर की मान्यता है, उसी स्तर तक कक्षा लगाई जा सकती है। शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला आया है कि प्रदेश में गैर मान्यता के स्कूल संचालित किया जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को जिनके पास किसी भी स्तर की अनुमति नहीं है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर बंद करने का समय दिया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अंतर्गत करने वाले सीबीएसई के स्कूलों में एक ऐसा खेल चल रहा है, जो शिक्षा विभाग की नजर में अब आया है। Hisar News

मान्यता से अधिक कक्षाएं मिलने पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह नरवाल ने कहा कि सभी निजी विद्यालय जिनके पास जिस स्तर तक मान्यता है, उसी स्तर तक की कक्षा लगाएं। यदि किसी विद्यालय में मान्यता स्तर से अधिक की कक्षाएं लगाने का मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी निजी विद्यालय ने मान्यता नहीं ली है, शीघ्र अति शीघ्र मान्यता लें अथवा विद्यालय को बंद करना सुनिश्चित करें।

ऐसा करना गैर-कानूनी

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता ली हुई है और दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं बिना शिक्षा विभाग से मान्यता लिए बच्चों को दाखिला देकर अपीयर करवाते है, ऐसा करना गैर-कानूनी है। इसके अलावा जिन विद्यालयों के पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है, वें एक सप्ताह के अंदर विद्यालय को बंद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी निजी विद्यालय जिनके पास विद्यालय की बिल्डिंग असुरक्षित/कंडम है, जिसमें बच्चों को न बैठाया जाए। विद्यालयों में पानी, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार पेटी की आवश्यक व्यवस्था हो एवं सभी कक्षा-कक्ष में दोहरे दरवाजे होना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उक्त निदेर्शों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Hisar News

बिना एनओसी नहीं चल सकते सीबीएसई स्कूल

दरअसल सीबीएसई स्कूलों से सम्बद्धता प्राप्त करने से पहले स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग पंचकूला से मान्यता लेनी होती है। इसके बाद संबंधित स्कूलों को शिक्षा निदेशालय पंचकूला से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते हुए सीबीएसई से सम्बद्धता लेनी होती है। लेकिन शिक्षा विभाग के संज्ञान में अब मामला यह आया है कि कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जिनके पास मिडिल या सैकेंडरी की हरियाणा विभाग से मान्यता है और ऐसे स्कूल सीबीएसई में 12वीं तक के बच्चे अपीयर कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की नजर में ऐसा करना गैरकानूनी है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने अब कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें:– Sirsa News: प्रियंका गांधी ने सिरसा में कुमारी सैलजा के पक्ष में निकाला रोड़ शो, उमड़ा जनसैलाब

CBSE New Books: सीबीएसई ने इन कक्षाओं की किताबें बदली, देखें सभी छात्र!
CBSE New Books: नई दिल्ली। एनसीईआरटी की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों के लिए बड़ी खबर पेश की गई है। एनसीईआरटी द्वारा पहले तो आने वाले वर्ष में सभी कक्षाओं के लिए नई पाठ्यपुस्तकें पेश करने की योजना बनाई गई थी लेकिन फिलहाल इन नई पुस्तकों में केवल कक्षा 6 व कक्षा 3 को ही शामिल किया गया है। इसके लिए एनसीईआरटी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई का कहना है कि 2024-25 में केवल कक्षा 3 और 6 को ही नई पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी। CBSE New Books

Pension New Rules: 1 अप्रैल से लागू होगा, पेंशन से जुड़ा यह नया नियम!

सीबीएसई ने 22 मार्च को बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को भेजे गए एक परिपत्र में इस बात की पुष्टि की कि केवल कक्षा 3 और 6 के छात्रों को आगामी शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें प्राप्त होंगी। नई पाठ्यपुस्तकें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा तैयार की जा रही हैं। CBSE New Books

बताया जा रहा है कि एनसीईआरटी ने पहले आगामी शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 12 तक के सभी ग्रेडों के लिए नई पाठ्यपुस्तकें पेश करने की योजना बनाई थी, पाठ्यपुस्तकों का मसौदा तैयार करने के लिए जिम्मेदार सभी पाठ्यचर्या क्षेत्र समूहों द्वारा एनसीईआरटी को ड्राफ्ट जमा करने की समय सीमा 10 फरवरी थी। लेकिन अब सीबीएसई परिपत्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए अन्य कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव नहीं होगा, जो 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होगा।

Board exam dates: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं व्यावहारिक परीक्षा की डेट जारी
CBSE, UPMSP, BSEB Board Exam Dates 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), और बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। ये सभी परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने की की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर ऐलान किया है कि अंतिम परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और संभवत: 10 अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। बीएसईबी आमतौर पर फरवरी में मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित करता है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में 25 जनवरी से 1 फरवरी और 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। Board exam dates

सीबीएसई कक्षा 10, 12 की समय सारणी cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जारी की जाएगी। UPMSP अपनी डेटशीट upmsp.edu.in पर जारी करेगा और BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा biharboardonline.bihar.gov.in और सोशल मीडिया पर करेगा। Board exam dates

यह भी पढ़ें:– Miss Universe 2023: कौन है मिस निकारागुआ शेन्निस पलासिओस, जिसकी दुनिया हुई फैन?

CBSE: प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू, ठंडे क्षेत्रों के लिए नवंबर में होगी!
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए दसवीं व बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट कार्य व आंतरिक मूल्यांकन अगले साल एक जनवरी से शुरू होंगे। जबकि ठंडे क्षेत्रों वाले चयनित स्कूलों में 10वीं-12वीं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं14 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच होंगी इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को गाइडलाइन जारी कर दी है। Sri Ganganagar News

दरअसल इन इलाकों में जनवरी में शीतकालीन मौसम होने के कारण स्कूल बंद होते हैं। ऐसे में अन्य स्कूलों की अपेक्षा इन स्कूलों में जल्दी प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सीबीएसई की ओर से इन स्कूलों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल 30-30 के समूह में यह परीक्षाएं कराएंगे। यदि छात्रों के किसी बैच की संख्या 30 से ज्यादा है तो प्रैक्टिकल परीक्षा एक दिन में दो से तीन पारियों में आयोजित की जा सकती है। Sri Ganganagar News

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए किसी भी बाहरी परीक्षक की नियुक्ति नहीं की जाएगी। साथ ही दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए कोई प्रायोगिक उत्तर पुस्तिका भी नहीं दी जाएगी, सभी व्यवस्थाएं स्कूलों को अपने स्तर पर ही करनी होगी। जबकि 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा व प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के लिए बाहरी परीक्षक भी नियुक्त किए जायेंगे। इसके साथ ही आंतरिक परीक्षक भी रहेगा।

बोर्ड को भेजा जाएगा बच्चों का फोटोग्राफ | Sri Ganganagar News

बोर्ड द्वारा सभी परीक्षाओं के सही अंक ही अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। एक बार अपलोड करने के बाद अंकों को बदला नहीं जा सकेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा देते हुए हर समूह के बच्चों का फोटोग्राफ भी बोर्ड को भेजना होगा। इसमें परीक्षक के साथ बच्चों का चेहरा दिखना भी जरूरी है। गौरतलब है कि यह तिथियां केवल शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए हैं, अन्य स्कूलों में यह परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होनी है। इसके बाद फरवरी के मध्य से लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। Sri Ganganagar News

“साल 2024 के लिए 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षार्थियों के प्राप्तांक परीक्षा दिवस को ही परीक्षा संगम पोर्टल पर दिए गए लिंक से अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न और सैंपल पेपर cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।” Sri Ganganagar News

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

कल्पना चावला विद्यापीठ के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। खांडा रोड स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ में सीबीएसई (CBSE)के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम की खुशी में बहुत उत्साह के साथ अपने शिक्षकों का तहे दिल से धन्यवाद किया। सभी विद्यार्थी बहुत ही अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों को फीस में विशेष छूट के साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:– अब स्कूलों में हर घंटे पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

छात्रा रिंकी ने 96.8%, छात्रा खुशी ने 93.4%, छात्रा अक्षिता ने 92.8%, छात्रा दीपिका ने 92.6% छात्रा ज्योति ने 92.4% छात्र अंशुल ने 92% छात्रा खुशी ने 91.4% अंक प्राप्त किये। विद्यार्थियों ने अपने स्कूल निर्देशक, प्राचार्या और अपने शिक्षकों को धन्यवाद किया। प्राचार्या ऊषा वत्स ने बधाई देते हुए बताया कि अभिभावकगणों (Guardians) के सहयोग के साथ-साथ शिक्षकों की मेहनत रंग लाई।

प्राचार्या जी ने गुरु मंत्र बताते हुए कहा कि अपने लिए एक नियमित और निश्चित कार्य रूपरेखा तैयार किया जाना चाहिए। और उसका नियमित पालन किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ अपने शिक्षकों से भी लगातार मार्गदर्शन प्राप्त किया करे। प्राचार्या, जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। विद्यालय के निदेशक महोदय धर्मराज खत्री ने सभी कल्पना चावला परिवार के अध्यापको, अभिभावकों व विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहते हुए। अन्य़ विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

CBSE का सराहनीय फैसला
12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं, ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक स्कूल शिक्षा (CBSE) बोर्ड ने मैरिट सूची न जारी करने का सराहनीय निर्णय लिया, जो समय की आवश्यकता है। किसी भी परीक्षा में रैकिंग अच्छा माहौल पैदा कर सकती है लेकिन बाल मन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आधुनिक शिक्षा में मेरिट और अच्छे नंबरों का दबाव स्टूडेंट्स पर इतना बढ़ चुका है कि वे मानसिक रूप से उबर नहीं पा रहे हैं। इसी दबाव की नीति में स्टूडेंट हताश और तनावग्रस्त हो जाता है और आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो जाता है।

कोचिंग संस्थानों को अपनी व्यवस्था में परिवर्तन लाना चाहिए। जब छात्रों (CBSE) पर पढ़ाई के दबाव की बात आती है तो प्राय: उस मानसिक तनाव की ही चर्चा होती है जिससे वे प्राय: जूझते हैं। मगर इस पर कम ही लोग ध्यान देते हैं कि जिन बच्चों पर पढ़ाई और प्रदर्शन का दबाव होता है, उनकी शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं। आजकल जो छात्र सातवीं-आठवीं क्लास से ही डॉक्टरी-इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास में दाखिला ले रहे हैं, उन पर अच्छा परिणाम लाने का इतना दबाव होता है कि वह खेलने-कूदने तक के लिए समय नहीं निकाल पाते।

अब सोचने वाली बात यह है कि जिस पीढ़ी के लोग अपने बचपन और जवानी में (CBSE) खूब खेले हैं, चले-दौड़े हैं, वह भी 45-50 साल की उम्र में बढ़ते वजन, घुटने के दर्द और सर्वाइकल जैसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में जो बच्चे बचपन से शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, चिकित्सकों का कहना है कि उनके जल्दी बीमार होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। दरअसल, प्रतियोगिता परीक्षाओं में 12वीं के अंकों की बजाए ज्ञान की समझ को प्रमुख माना जाता है। यही कारण है कि एनडीए/एनए/नीट जेईई मेन्स परीक्षाओं को कई विद्यार्थी बिना किसी कोचिंग के घर में बैठकर तैयारी कर पास कर लेते हैं। यह सब ज्ञान की बदौलत है न कि रट्टे लगाना। विद्यार्थियों के मन पर किसी भी प्रकार की परीक्षा का बोझ न डाला जाए और न ही परिणाम वाले दिन बच्चे अभिभावकों से छुपते रहें, इसीलिए आवश्यक है कि शिक्षा का मनोविज्ञान, समाज विज्ञान से टूटा नाता जोड़ा जाए।

आइंस्टीन ने कहा था, ‘यदि कोई मछली पेड़ पर नहीं चढ़ सकती तो इसका मतलब (CBSE) यह नहीं कि वह स्मार्ट नहीं है। उसकी अपनी अलग कुछ खूबी है।’ इस बात पर छात्रों और युवाओं को थोड़ा सोचने की जरूरत है। युवा और छात्र भी समझें कि कोई भी परीक्षा, समस्या या दबाव इतना बड़ा नहीं है कि उसमें असफलता से घबराना चाहिए। स्कूल में शिक्षा व रोजगार में एक पुल स्थापित किया जाए। विद्यार्थियों को छोटी कक्षाओं में ही उसकी रूचि के अनुसार किसी पेशे की शिक्षा के साथ जोड़ा जाए ताकि जब वह स्कूल छोड़े तब किसी रोजगार के समर्थ हो। सरकार को चाहिए कि शिक्षा नीति को और मजबूत बनाए। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों पर भी मंथन किया जाए। शिक्षा को जितना व्यवहारिक बनाया जाएगा, विद्यार्थी उतनी लगन से पढ़ाई करेंगे।

यह भी पढ़ें:–Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, उठाए ये बड़े कदम

हरियाणा में 6 स्कूलों को सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिलाने का मामला आया सामने
पुलिस ने करनाल के रहने वाले दलाल के खिलाफ दर्ज किया मामला

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। पूंडरी पुलिस ने कैथल और कुरुक्षेत्र जिले के 6 निजी स्कूलों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिलाने के आरोप में करनाल के रहने वाले एक दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीएसई के सहायक निदेशक कार्यालय की ओर से कैथल के एसपी कार्यालय को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें कहा गया था कि तरुण कुमार धीमान इंद्री जिला करनाल का रहने वाला है। जिला कुरुक्षेत्र के चार विद्यालयों व कैथल के दो विद्यालयों को तरुण कुमार धीमान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीबीएसई से मान्यता दिलवाई है।

यह भी पढ़ें:– खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 5 झुलसे

ये भी स्पष्ट नहीं है कि जो मान्यता स्कूलों के पास है वह समयानुसार सही है या नहीं। आरोप है कि कुरुक्षेत्र जिले के माता गुजरी पब्लिक स्कूल बोरीपुर को एनओसी 01 सितंबर 2021 को निदेशालय द्वारा जारी नहीं की गई। निदेशालय ने एनओसी 22 मार्च 2022 को प्रदान की है। कुरुक्षेत्र जिले के ही गुरु नानक शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागथला को एनओसी 01 सितंबर 2021 को जारी नहीं की गई। यह विद्यालय के पास 20 जुलाई 2021 से ही मौजूद थी। इसी जिले के एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड कुरुक्षेत्र को एनओसी 23 जून 2021 को निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। एनओसी 30 मई 2022 से विद्यालय के पास पेंडिंग है। ऐसे ही गुरु नानक प्रीतम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारकंडा को एनओसी 21 जून 2021 निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। एनओसी मामला विद्यालय के पास 29 जनवरी 2022 से पेंडिंग है।

कैथल के दो निजी स्कूलों को दिलाई मान्यता

कैथल जिले में गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल फरल को एनओसी 26 मई 2021 को निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। निदेशालय ने एनओसी 31 अगस्त 2021 को प्रदान की है। इसी तरह ढांड के एक स्कूल को एनओसी 12 अक्टूबर 2021 को निदेशालय की ओर से प्रदान नहीं की गई है। निदेशक की ओर से आरोपी तरुण कुमार धीमान के विरुद्ध कार्रवाई करने व इस संबंध में निदेशालय को अवगत करवाने की अपील भी की गई है।

क्या कहते हैं एसएचओ शिव कुमार

पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबद्धता लेने के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। संबद्धता सही है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस ने तरुण कुमार धीमान के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीबीएसई 12वीं श्रीगुरूसर मोडिया गर्ल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर)। सीबीएसई द्वारा बारहवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया।

स्कूल की होनहार छात्रा कु. उपहार (कला वर्ग) पुत्री राकेश पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिलेभर ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

इस परीक्षा में 12वीं कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुश्री नवजोत कौर और प्रधानाचार्या श्रीमती शालू इन्सां, उपप्रधानाचार्या श्रीमती विमला इन्सां ने छात्राओं स्टॉफ और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं छात्राओं ने इसका श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।