Water Issue - Sach Kahoon Hindi

पंजाब-हरियाणा डटे रहे अपने स्टैंड पर, पानी पर हुई जम कर गर्मागर्मी
पंजाब ने एक भी बून्द पानी नहीं होने की बात दोहराई तो हरियाणा बोला पानी लेकर रहेंगे

सुप्रीम कोर्ट के फैसले व समझौते को लेकर हरियाणा ने रखा पक्ष

पंजाब ने फिर से ट्रिब्यूनल बनाने की मांग रखी

जल्द दोबारा होगी मीटिंग, 10 से 15 दिन लग सकते है : शेखावत

अश्वनी चावला चंडीगढ़। एसवाईएल नहर के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब एक बार फिर से अपने स्टैंड पर डट गए हैं। हरियाणा व पंजाब इस पानी की जंग को लेकर एक बार फिर से ने सिर्फ आमने-सामने हुए बल्कि पानी पर जमकर गर्मा-गर्मी भी हुई। हरियाणा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लेकर एसवाईएल इस समझौते को अपना मुख्य आधार बनाया तो पंजाब ने मौजूदा समय में पानी कम होने का तर्क दिया जिसको लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनों मुख्यमंत्रियों की बात सुनने के पश्चात एक बार फिर से मीटिंग रखने की बात कह दी है क्योंकि मंगलवार की मीटिंग में तो सिर्फ दोनों पक्षों की तरफ से अपना-अपना तर्क ही रखा गया है जबकि इसके पश्चात यह तय होगा कि पानी मिलेगा या नहीं मिलेगा अगर मिलेगा तो कितना मिलेगा अगर नहीं मिलेगा तो सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से क्या तर्क रखा जाएगा इसके लिए अभी पंजाब में हरियाणा को अगली मीटिंग तक इंतजार करना होगा।

मीटिंग काफी अच्छे ढंग से हुई : शोखावत

जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एसवाईएल लिंक नहर को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को एक मीटिंग की गई है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में सारे कागजात लेकर केंद्रीय मंत्री के दफ्तर पहुंच गए। दोपहर पश्चात 3 बजे मीटिंग की शुरूआत होने के बाद लगभग 40 मिनट तक यह मीटिंग चली जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री की तरफ से अपना पूरा पक्ष रखा गया तो पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को लेकर कई तरह के तर्क दिए हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों की तरफ से किए जा रहे तर्क वितर्क को देखते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से एक बार फिर से मीटिंग करने की बात कहते हुए मीटिंग को समाप्त कर दिया गया। मीटिंग के पश्चात केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज की मीटिंग काफी अच्छे ढंग से हुई है और दोनों मुख्यमंत्रियों की तरफ से बात भी आज गई है इस मामले में अगली मीटिंग 10-15 दिनों में की जाएगी उसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट में मीटिंग की जानकारी दी जाएगी।

सहमति बने या न बने सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे बात : खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मीटिंग काफी अच्छे ढंग से हुई है और खुले मन से बात भी कही गई है। इस मामले में सहमति बने या ना बने सारा कुछ सुप्रीम कोर्ट में ही रखा जाएगा और उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही निपटते हुए हरियाणा को उसके हक का पानी मिल जाएगा।

चंडीगढ़ में मिलेंगे मनोहर लाल खट्टर से अमरिन्दर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि मीटिंग काफी अच्छे ढंग से हुई है और वह जल्द ही चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलते हुए बातचीत करेंगे उसके पश्चात एक बार फिर से दिल्ली में मीटिंग की जाएगी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है और पहले ही यहां पर हालात काफी खराब है ऐसे में पानी दिए जाने के पश्चात हालात और बिगड़ सकते हैं इसलिए मौजूदा समय की स्थिति को देखते हुए दोबारा पानी पर समीक्षा करवाई जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बड़े भाई का फर्ज अदा करे पंजाब, हरियाणा को मिले उसके हिस्से का पानी : दुग्गल
सांसद सुनीता दुग्गल ने ट्वीट कर जताई उम्मीद, सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलेगा साकारत्मक समाधान

सांसद ने लोकसभा में अंतर्राज्यीय नदी जल विवाद संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उठाया था एसवाईएल का मुद्दा

सिरसा। सिरसा की सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने सतलुज-यमुना लिंक नहर(एसवाईएस) को लेकर होने जा रही उच्च स्तरीय बैठक के साकारत्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की कई चिरलम्बित समस्याओं का समाधान निकला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नदी विवादों के निपटारे के लिए जल शक्ति मंत्रालय का पुनर्गठन करवाया। उनकी सोच है कि एसवाईएल जैसे राज्यों के बीच के जल विवादों का निपटारा सौहार्दपूर्ण माहौल में हो। अपने ट्वीट में सांसद दुग्गल ने कहा कि इस मसले पर आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंद्र सिंह करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है और वो सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों का सम्मान करते हुए हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने का काम करेगा। सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष लोकसभा में माननीय स्पीकर ओम बिरला जी के समक्ष शून्य काल में उन्होंने एसवाईएल का मुद्दा उठाया था। लोकसभा में अंतरर्राजयीय नदी जल विवाद संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए जल शक्ति मंत्रालय से मध्यस्ता कर मामले का निपटारा करवाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन महत्वपूर्ण है और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों व जल शक्ति मंत्री की बैठक हरित प्रदेश हरियाणा के किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलवाने का काम करेगी। सांसद दुग्गल ने कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र की कई प्रमुख समस्याओं को सुलझाने का काम किया है। हरियाणा के बनने के बाद 1966 से यह विवाद चल रहा है। अब इसका निपटारा होगा। गौरतलब है कि सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने पिछले वर्ष विशेष रूप से एसवाईएल को पुरजोर ढंग से उठाया था। सांसद दुग्गल ने पर्वत, नदियां, पवन के झोंके कोई सरहद इन्हें ना रोके गीत के बोलों के साथ अपनी बात रखते हुए पंजाब से हठधर्मिता छोडऩे की अपील की थी। जलशक्ति मंत्रालय से हस्तक्षेप का आह्वान किया था ताकि हरियाणा को उसका हक मिल सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।